Idea joins data tariff war, cuts mobile internet rates by 90 per cent


Idea

Top Hindi News:नई दिल्ली। मोबाइल पर इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए आइडिया सेल्यूलर ने दरों में भारी कटौती की है। देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में 2जी डाटा टैरिफ को 90 फीसद कम किया गया है। वहीं, 3जी टैरिफ को 33 फीसद घटाया गया है। इससे दोनों की डाटा दरें अब बराबर हो गई है। नई दर 15 नवंबर से प्रभावी होगी और छह महीने के लिए वैध रहेगी।
नई दर के तहत अब मोबाइल पर 2जी और 3जी के 10 केबी डाटा के लिए दो पैसे चुकाने होंगे। अभी तक कंपनी 2जी नेटवर्क पर डाटा के लिए दो पैसे प्रति केबी की कीमत वसूलती थी। वहीं, 3जी नेटवर्क पर यह दर तीन पैसा प्रति 10 केबी था। यह स्कीम प्रीपेड, पोस्टपेड और डोंगल के नए व पुराने सभी ग्राहकों के लिए है।
कंपनी देश के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में 2जी की सेवाएं देती है, जबकि 3जी की सेवा 10 सर्किलों में उपलब्ध है। 3जी सेवा वाले सर्किलों में यूपी पश्चिम और पूर्व सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व गोवा, आंध्र प्रेदश और गुजरात शामिल हैं।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Narendra Modi likely to visit Bihar again


BJP

Top Hindi Newsजासं, पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर के बाद बिहार में फिर सभाएं करेंगे। ये कार्यक्रम कब और कहां कहां होंगे, फिलहाल यह तय नहीं हुआ है। मोदी ने इन सभाओं पर अपनी सहमति दे दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि जल्द नरेंद्र मोदी की सभाओं के स्थान व तारीखें घोषित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी 15 नवंबर से जिलास्तरीय व मंडलस्तरीय बैठकों की शुरुआत करेगी, जबकि 15 दिसंबर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मैराथन दौड़ के साथ लोहा संग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा जो 26 जनवरी तक चलेगा।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Congress suffering Dengu depression


congress

Top Hindi Newsनई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के नाम पर कांग्रेस नेताओं के बदल रहे बयानों को भाजपा ने हताशा और हार करार दिया है। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस 'डिप्रेशन के डेंगू' से पीड़ित है। यही कारण है कि कभी तो वह मोदी को चुनौती मानने से इंकार करते हैं तो कभी उन्हें चुनौती मानने लगते हैं।
गौरतलब है कि वित्त मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा मोदी को कांग्रेस के लिए चुनौती करार देने के अगले ही दिन गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने उनके बयान को खारिज कर दिया था। चिदंबरम का जिक्र किए बिना शिंदे का कहना था कि 'मैं दूसरों के बारे में नहीं कह सकता, लेकिन अपनी और पार्टी की ओर से कह रहा हूं कि कांग्रेस के लिए मोदी कोई चुनौती नहीं है।'
नकवी ने मंगलवार को कांग्रेस के चुनावी अभियान पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस मोदी के भाषणों में इतिहास और भूगोल ढूंढ़ती रहती है। जबकि उसे अपने वर्तमान सरकार का हिसाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी जनता के सेवक की बजाय राजा, महारानी और युवराज की तरह व्यवहार करते हैं।
राज्यों के विकास का भी श्रेय लेने की कोशिश में ऐसा बयान देते हैं जैसे वह अपने व्यक्तिगत शाही खजाने से पैसा देते हों। लोकतंत्र में यह अस्वीकार्य है। मोदी के बाबत चिदंबरम के बयान पर भी उन्होंने चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस चाहे न चाहे उन्हें हार का अहसास होने लगा है।
गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने मोदी को चुनौती करार दिया था तो कांग्रेस के अंदर ही कई नेताओं ने उन्हें कठघरे में खड़ा कर दिया था। यहां तक कि उन्हें मोदी के साथ ही जाने की हिदायत भी दे दी थी। दरअसल, कांग्रेस मोदी और राहुल की तुलना से बचना चाहती है। अब चिदंबरम ने भी मोदी को चुनौती मान लिया है।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Konkona must be excited for the role of kadambari devi


konkona sen sharma

Hindi News: मुंबई। कोंकणा सेन शर्मा महिलाओं को प्रेरणा देने वाली और ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर की प्रतिभा को उबारने वाली उनकी पत्नी कादंबरी देवी का किरदार निभाने जा रहीं हैं। खबर है कि कोंकणा सेन सुमन घोष की फिल्म में रविंद्रनाथ टैगोर की भावी का रोल निभाने जा रही हैं।
कोंकणा ने बताया कि वे इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'बांग्ला साहित्य में कादंबरी देवी का विशेष योगदान है। महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कादंबरी देवी के किरदार को जीना बहुत कठिन था, लेकिन जब मैंने इस किरदार के बारे में सुना तो इसको और करीब से जानने के लिए मैंने खूब किताबें पढ़ीं।' इस फिल्म का सेट उत्तरी कोलकाता स्थित ठाकुरबाड़ी में तैयार किया गया है। कोंकणा ने इस किरदार के माध्यम से आधुनिक नारी की एक छवि सबके सामने रखने की कोशिश की है। फिल्म में परमब्रत चटर्जी ने रविंद्रनाथ टैगोर का रोल निभा रहे हैं। कोंकणा ने बताया कि परमब्रत ने बड़ी ही सादगी से कविगुरु का रोल निभाया है।
गौरतलब है कि कादंबरी देवी ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर से 13 साल बड़ी थीं। रविंद्रनाथ टैगोर की शादी के कुछ महीनों बाद ही कादंबरी देवी का देहांत हो गया था। उन्होंने कम समय में ही टैगोर परिवार की तस्वीर ही बदल दी थी।
Enhanced by Zemanta

Delhi court put ban on ram leela release

Ram leela
रामलीला की मुश्किलें बढ़ी, रिलीज पर लगी रोक


Hindi News:मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। दिल्ली की एक अदालत ने देशभर में फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी है।
अदालत ने एक याचिका के आधार पर ये फैसला लिया है। ये फिल्म 15 नवंबर को देश भर में रिलीज होनी थी। याचिका में कहा गया है कि फिल्म सेक्स, हिंसा और अश्लीलता की वजह से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसलिए इसपर बैन लगाना चाहिए। यही नहीं फिल्म के प्रचार पर भी आपत्ति जताई जा रही है।
इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म पर पाबंदी लगाने से इन्कार कर दिया था और फिल्म के खिलाफ याचिका दायर करने वाले एनजीओ पर 50 हजार रुपये की जुर्माना भी लगाया था। हालांकि, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एएस जयचंद्र ने अंतरिम आदेश में भंसाली और इरोज प्रमोटर्स को अगले आदेश तक फिल्म की रिलीज से रोका गया है। अदालत का कहना है कि फिल्म का टाइटल भगवान के नाम से जुड़ा है और लोग इसी उम्मीद से फिल्म देखने जाएंगे कि फिल्म का वास्तविक जीवन की खींचतान से कोई नाता नहीं होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।
गौरतलब है कि यह मामला प्रभु समाज धार्मिक राम लीला कमेटी सहित छह याचिका कर्ताओं ने दायर किया था। इसमें मांग की गई है कि इस फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए। इसके पोस्टर भी ठीक नहीं है।
Enhanced by Zemanta

Travel on train roof: candidate not eligible for rpsc job


travel on train roof

Top Hindi Newsजयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान मेंप्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ट्रेन की छत पर बैठकर या पायदान पर लटक कर सफर करने वाले परीक्षार्थियों को अब नौकरी की दौड़ से बाहर होना पड़ सकता है। राज्य लोक सेवा आयोग ने युवाओं को हादसों से बचाने के लिए यह निर्णय लागू कर दिया है।
आयोग ने प्रवेश पत्रों पर चेतावनी के रूप में लिखना शुरू कर दिया है कि 'ट्रेन की छत एवं पायदान पर यात्रा करना कानूनी अपराध है। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकेगा।' यह चेतावनी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती-2013 के तहत होने वाली प्रारंभिक चरण की परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्रों पर लिखी गई है। अन्य परीक्षाओं के प्रवेश पत्रों पर भी यही चेतावनी अंकित होगी। आयोग के सदस्य शिवपाल सिंह ने बताया कि व्यवस्था लागू करने का मकसद अभ्यर्थियों को जोखिम भरे सफर से बचाना है।
यदि किसी परीक्षार्थी को पुलिस फोर्स, जीआरपी या फिर रेलवे के अधिकृत स्टाफ द्वारा ट्रेन की छत पर बैठे पकड़ा जाता है तो आयोग संबंधित एजेंसी से जानकारी लेकर उसे परीक्षा से बाहर कर सकता है। जरूरत समझे जाने पर ऐसे परीक्षार्थियों को आयोग की सभी परीक्षाओं में बैठने से रोका जा सकता है। गौरतलब है कि ट्रेन की छत पर बैठने की वजह से राजस्थान में पिछले दिनों कई हादसे हो चुके हैं।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Woman lawyer not wanted action against former SC judge


Sexually harassed

Top Hindi Newsजागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के एक जज को कठघरे में खड़ा करने वाली महिला वकील कोलकाता की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंस से ग्रेजुएट करने के बाद एक समाजसेवी संगठन के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने जर्नल ऑफ इंडियन लॉ एंड सोसाइटी के ब्लॉग में अपने साथ हुए यौन दु‌र्व्यवहार के बारे में लिखते हुए यह भी बयान किया है कि न्यायपालिका में यह समस्या आम है। इसके अलावा उन्होंने एक साक्षात्कार में यह भी कहा है कि इसी जज ने तीन अन्य लड़कियों के साथ यौन दु‌र्व्यवहार किया। इनमें दो लड़कियों से संपर्क कर उन्होंने अपनी बात कहने के लिए प्रेरित किया, लेकिन अपने करियर पर असर पड़ने के भय से वे आगे आने को तैयार नहीं हुई।
पीड़ित महिला वकील के अनुसार वह चार और ऐसी लड़कियों के बारे में जानती हैं जो दूसरे जजों के उत्पीड़न का शिकार बनीं। इनमें से ज्यादातर तब उत्पीड़ित हुई, जब वे जजों के चैंबर में थीं, इसलिए उनके साथ उतना बुरा नहीं हुआ, जितना उनके साथ। पीड़ित महिला वकील ने अपने मामले में जज के नाम का खुलासा न करने और रिपोर्ट दर्ज न कराने के कारणों को स्पष्ट करते हुए कहा है कि वह उनकी प्रतिष्ठा नहीं गिराना चाहतीं। उन्हें यह भी भरोसा नहीं कि उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हो सकेगी।
उन्होंने यह भी कहा है कि वह स्वेच्छा से होटल में जज के कमरे में गई थीं। जब बाहर निकलीं तो किसी से कुछ कहा भी नहीं। इसके अलावा कोई गवाह भी नहीं है। इसके बावजूद उन्होंने अपनी पीड़ा इसलिए बयान की, क्योंकि वह नहीं चाहतीं कि अन्य महिला वकील ऐसी स्थिति से दो-चार हों।
Source- News in Hindi 
 
Enhanced by Zemanta

When Sachin asked team India to not follow wish of Ganguly to wave thier shirts


Sachin Tendulkar

Hindi News: नई दिल्ली। अमिताभ बच्चन का एक काफी मशहूर डायलॉग है, 'हम जहां खड़े हो जाते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है।' शायद ऐसा ही कुछ रुतबा पिछले दो दशकों से टीम इंडिया में सचिन का रहा। वो हमेशा विवादों से दूर दिखे और बहुत कम ही किसी मुद्दे पर बोलते नजर आए, शांत स्वभाव वाले इसी सचिन के कुछ अनछुए किस्से जब निकल कर सामने आते हैं तो फैंस के लिए भी यह किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं होते। ऐसा ही एक किस्सा राजीव शुक्ला ने बयां किया, जो इस बात को पुख्ता करता है कि टीम में सचिन का रुतबा कैसे सिर चढ़कर बोलता है और बोलता था।
राजीव शुक्ला ने सचिन को समर्पित एक समारोह के दौरान एक ऐसा खुलासा किया जिसकी भनक शायद ही किसी को रही होगी। यह किस्सा है उस मशहूर लॉ‌र्ड्स वनडे मैच का (2002 नेटवेस्ट सीरीज फाइनल) जहां टीम इंडिया ने रोमांचक जंग के बीच इंग्लैंड को हराते हुए सीरीज जीती थी। इस जीत की भावनाएं नेटवेस्ट सीरीज से ठीक कुछ समय पहले भारत में हुई वनडे सीरीज से भी जुड़ीं थीं, जहां इंग्लैंड ने भारतीय टीम को रौंद दिया था। मुंबई में हुए उस सीरीज के आखिरी वनडे में जीत के बाद एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने अपनी शर्ट निकालकर हवा में लहराई थी, जिसकी टीस दादा (कप्तान सौरव गांगुली) के दिल में घर कर गई थी।
फिर क्या था, दादा ने मौका देखा और जैसे ही भारत ने लॉ‌र्ड्स में इंग्लैंड को रौंदकर खिताब अपने नाम किया, उन्होंने अपनी जर्सी निकालकर, वहीं लॉ‌र्ड्स के एतिहासिक स्टैंड्स पर जमकर उसे हवा में घुमाया। वह तस्वीरें काफी चर्चित हुईं और भारतीय फैंस को दादा ने अहसास दिलाया कि, 'बदला' पूरा हुआ। उस टूर पर मैनेजर के तौर पर टीम के साथ गए राजीव शुक्ला भी वहीं मौजूद थे और उन्होंने अब खुलासा किया है कि दादा ने टीम के सभी साथी खिलाड़ियों को ऐसे ही अपनी शर्ट निकालकर घुमाने के लिए कहा था लेकिन ऐसा ना हुआ..क्योंकिसचिन तेंदुलकर ने सभी खिलाड़ियों को ऐसा करने से मना कर दिया था। सचिन के मुताबिक यह 'जेंटलमैन गेम' यानी क्रिकेट का अपमान होता। शुक्ला के मुताबिक सचिन ज्यादा बोलना पसंद नहीं करते, फिर चाहे वो आमने-सामने हो या फिर फोन पर क्योंकि उनका ज्यादा ध्यान अपने काम पर ही रहता है और शायद इसीलिए जूनियर खिलाड़ी आज भी उनकी इतनी इज्जत करते हैं और करते रहेंगे।
Related- 
Enhanced by Zemanta

Kamrunag Lake: Sacred pond with untold riches in its depths lures devotees


kamrunag devta

Top Hindi Newsमंडी, [विनोद भावुक]। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के डौंडि़याखेड़ा में किले में खरबों का सोना दबे होने का एक बाबा का सपना भले ही साकार न हुआ हो लेकिन हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में ऐसी झील है जिसके गर्भ में अरबों का खजाना छिपा है।
रहस्यमयी कमरूनाग झील में यह खजाना किसी ने छिपाया नहीं है। यह खजाना आस्थावश लोगों ने झील के हवाले किया है। मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र में महाभारतकालीन कमरूनाग मंदिर से सटी पुरातन झील में कितना सोना-चांदी जमा है, इसकी स्टीक जानकारी किसी को भी नहीं है। झील में सदियों से सोना-चांदी चढ़ाने की परंपरा का निर्वहन हो रहा है। गढ़े खजाने के कारण रहस्यमयी कमरूनाग झील सुर्खियों में है।
सोने-चांदी के जेवर झील को अर्पित
आषाढ़ माह के पहले दिन कमरूनाग मंदिर में सरानाहुली मेले का आयोजन होता है। मेले के दौरान मंडी जिला के बड़ादेव कमरूनाग के प्रति आस्था का महाकुंभ उमड़ता है। दूर-दूर से लोग मनोकामना पूरी होने पर झील में करंसी नोट चढ़ाते हैं। महिलाएं अपने सोने-चांदी के जेवर झील को अर्पित कर देती हैं। देव कमरूनाग के प्रति लोगों की आस्था इतनी गहरी है कि झील में सोना-चांदी और मुद्रा अर्पित करने की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह झील आभूषणों से भरी है। स्थानीय लोग कहते हैं कि झील में अरबों के जेवर हैं। समुद्र तल से नौ हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित झील में अरबों की दौलत होने के बावजूद सुरक्षा का कोई खास प्रबंध नहीं है। यहां पर सामान्य स्थितियों जितनी सुरक्षा भी नहीं है। लोगों की आस्था है कि कमरूनाग इस खजाने की रक्षा करते हैं। देव कमरूनाग मंडी जिला के सबसे बड़े देव हैं। उनके प्रति आस्था का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके मंडी नगर में पहुंचने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि मेले का शुभारंभ होता है।
खजाने को लूटने की हो चुकी हैं कोशिशें
कमरूनाग झील में स्थित खजाने को लूटने की कोशिशें हो चुकी हैं लेकिन हर बार लुटेरों को खाली हाथ जाना पड़ा है। पिछले साल भी लुटेरों ने झील में स्थित खजाने पर हाथ साफ करना चाहा लेकिन सही समय पर कमरूनाग मंदिर कमेटी को इस संबंध में सूचना मिल जाने के कारण लुटेरे अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पिछले दिनों जब किले में दबे खजाने को लेकर सारे देश में चर्चा थी तो मंडी के उपायुक्तदेवेश कुमार ने कमरूनाग पहुंच कर वहां सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया था।
झील में सोना-चंादी अर्पित करने की परंपरा है। झील के गर्भ में अरबों का खजाना है।
-राजकुमार सकलानी, जिला भाषा अधिकारी, मंडी
देव कमरूनाग मंदिर कमेटी की ओर से झील की सुरक्षा को लेकर कोई आवेदन आता है तो सुरक्षा प्रदान की जाएगी।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Shiv sena reacts, Bharat ratna is not congress leader's grandfather property

Lata mangeshkar
कांग्रेस नेता द्वारा लता से भारत रत्‍‌न वापस लेने की मांग पर भड़की शिवसेना


Top Hindi Newsमुंबई। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष जनार्दन चांदुरकर की ओर से लता मंगेशकर से भारत रत्न वापस मांगने की बात पर शिवसेना और भाजपा नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। शिवसेना ने कांग्रेस अध्यक्ष पर तीखा वार करते हुए कहा कि ये सम्मान उनकी बाप-दादा की संपत्ति नहीं है। उन्हें किसी से भी ये सम्मान वापस मांगने का हक नहीं है।
शिव सेना नेता संजय राउत का कहना है कि ये सरकारी मामला है। किसी को पद्म भूषण और भारत रत्न जैसा सम्मानित पुरस्कार देना या उससे वो सम्मान वापस ले लेना सरकार के हाथ में है। इसमें किसी पार्टी विशेष की दखल अंदाजी सही नहीं है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों पुणे में अपने अस्पताल के उद्घाटन समारोह में लता मंगेशकर ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की थी और उन्हें पीएम पद का सर्वश्रेष्ठ दावेदार करार दिया था। इस बात पर नाराज होकर कांग्रेस अध्यक्ष जनार्दन चांदुरकर ने उनसे सभी सम्मान वापस लेने की बात कह डाली थी।
यही नहीं चांदुरकर ने यहां तक कहा था कि अगर कोई भी सम्मानित व्यक्ति इस तरह से राजनीतिक झमेलों में पड़ता है तो वे खुद पीएम को चिट्ठी लिखकर इसकी शिकायत करेंगे। उनका कहना है कि भारत रत्न जैसे सम्मान मिलने वाले लोगों से उम्मीद की जाती है कि वह छोटी चीजों में ना पड़े, उनकी सोच बड़ी हो और वे देश के हित में सोचें।
Enhanced by Zemanta

Analysis of selected Indian ODI team against West Indies


Mohit Sharma

Hindi News: (शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली।ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ ही दिनों पहले खेली गई वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने कई इतिहास रचे, वो एक ऐसी सीरीज रही जिसने युवा भारतीय बल्लेबाजी क्रम की ताकत को दुनिया के सामने रखा और हर बड़ा स्कोर भी छोटा सा लगने लगा लेकिन ठीक उसके उलट गेंदबाजों ने बेहद निराश किया। बल्लेबाजों ने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को काफी हद तक छुपा तो लिया लेकिन ऐसी गेंदबाजी को कोई नजरअंदाज भी करता तो कैसे। शायद तभी जब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम चुनी गई तो इस सेलेक्शन में भी चयनकर्ताओं ने गेंदबाजों पर नजरें ज्यादा दौड़ाईं।
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया जिसमें इशांत शर्मा और विनय कुमार की छुंट्टी कर दी गई है। जबकि धवल कुलकर्णी को पहला मौका देने का फैसला किया गया और एक बार फिर हरियाणा के तेज गेंदबाज मोहित शर्मा को नीली जर्सी पहनने का मौका मिलेगा। आखिर क्या हैं इस टीम की खूबियां और कमजोरियां, आइए जानते हैं।
1. खामियां:
इस टीम में सबसे बड़ी कमजोरी जो नजर आ रही है वो है टीम का मिडिल ऑर्डर। ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान एक बात जो सबसे अहम रही वह यह थी कि जो ऐतिहासिक जीतें हमनें हासिल कीं वह सभी ऊपर के 3-4 बल्लेबाजों की ही देन थी। मध्यक्रम में युवराज सिंह और सुरेश रैना, दोनों हैं तो धाकड़ बल्लेबाज लेकिन फिलहाल इनका बल्ला बिल्कुल फुस्स हुआ सा लगता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में युवराज सिंह ने अपने करियर में एक वनडे सीरीज का सबसे खराब प्रदर्शन किया। उन्होंने चार पारियों में महज 19 रन ही बनाए और उनका सर्वाधिक स्कोर 12 रन रहा। इसके अलावा सुरेश रैना भी उनके स्तर के मुताबिक मुताबिक प्रदर्शन करते नजर नहीं आए। वहीं, टीम की एक दूसरी कमजोरी होगी अनुभवी गेंदबाज की कमी। जहीर खान का टीम से बाहर रहना और अब इशांत शर्मा के खराब फॉर्म के बाद उनको भी बाहर कर देने से गेंदबाजी लाइन अप में कोई ऐसा गेंदबाज बाकी नहीं रह गया जो आगे से लीड कर सके। धवल कुलकर्णी जहां इस सीरीज में डेब्यू करेंगे, वहीं, भुवनेश्वर कुमार, मोहित शर्मा, जयदेव उनादकट और मोहम्मद शमी जैसे तेज गेंदबाजों पर जिम्मेदारी होगी कि वह अपने कप्तान का काम आसान करें, वो भी सिर्फ अपने थोड़े-बहुत हासिल किए हुए अनुभव से।
2. खूबियां:
बेशक इस टीम में कुछ छोटी-मोटी खामियां हैं लेकिन इस टीम की खूबियां व ताकत इतनी मजबूत है कि वे कमजोरियों को छुपाने व वेस्टइंडीज को बैकफुट पर ढकेलने का काम बखूबी कर सकती हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने दो बार 350 से ऊपर के विशाल लक्ष्य को हासिल करके दिखा दिया कि उनके बल्लेबाजी क्रम के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। ऊपर के तीन बल्लेबाज (शिखर धवन, रोहित शर्मा और विराट कोहली) इन दिनों गजब के फॉर्म में हैं और इन्हें रोकना किसी भी टीम, किसी भी गेंदबाज के बस की बात नजर नहीं आ रही। इसके अलावा अब अंतरराष्ट्रीय टीम में रवींद्र जडेजा की वापसी भी हो जाएगी, जिनको कुछ दिन का आराम दिया गया था। जडेजा की मौजूदगी टीम व कप्तान को एक ऐसा ट्रंप कार्ड देता है जो जरूरत के समय हमेशा काम आता नजर आया है। इसके अलावा कोलकाता टेस्ट में अश्विन ने अपना जो ऑलराउंडर रूप दिखाया, वो वेस्टइंडीज के गेंदबाजों व बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने के लिए काफी होगा, और फिलहाल वह विश्व ऑलराउंडर रैंकिंग में नंबर वन पर पहुंचने का रुतबा भी हासिल कर चुके हैं। इसके अलावा थोड़ी बहुत जो कसर बाकी रहेगी वो मोहम्मद शमी पूरा कर सकते हैं, जिन्होंने कोलकाता टेस्ट में 9 विकेट लेकर अपने करियर का शानदार आगाज किया। उनके फॉर्म से वेस्टइंडीज वाकिफ है और टीम इंडिया के लिए यह गेंदबाज एक मजबूत कड़ी साबित हो सकता है। उधर, दूसरी तरफ हरियाणा की तरफ से रणजी खेल रहे मोहित शर्मा ने पिछले दो रणजी मैचों में सात विकेट झटके हैं जिसमें लाहिली में खेला गया सचिन तेंदुलकर का आखिरी रणजी मैच का खास विकेट भी शामिल रहा। इसी मैच में धवल कुलकर्णी ने भी 3 विकेट झटके थे।

Enhanced by Zemanta

CBI Director Ranjit Sinha's 'rape' remark sparks outrage


CBI

Top Hindi Newsनई दिल्ली। देश में सीबीआई को लेकर लगातार बयानबाजी चल रही है। अब तक सीबीआई पर लोग बयान दे रहे थे और अब सीबीआई प्रमुख खुद विवादित बयान देने लगे हैं। सीबीआई के निदेशक रंजीत सिन्हा एक बयान देकर मुश्किल में फंस गए हैं। खेल में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता देने की वकालत करते वक्त सीबीआई के निदेशक ने एक विवादास्पद बयान दे दिया। उन्होंने उदाहरण देते हुए यहां तक कह डाला, 'अगर आप सट्टेबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगा सकते तो इसका मतलब यही हुआ जैसे आप बलात्कार को रोक नहीं सकते तो उसे आनंद करते हैं।'
सिन्हा ने यह बयान दिल्ली में जारी सीबीआई सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम के दौरान दिया। सिन्हा ने सट्टेबाजी की तुलना रेप से की और कहा कि रेप पर रोक नहीं लगा सकते तो इसे 'इंज्वॉय' करते हैं। अगर सट्टेबाजी नहीं रोकी सकती तो उसे कानूनी रूप दे देना चाहिए। सिन्हा के इस बयान की जबर्दस्त आलोचना हो रही है। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरन बेदी ने कहा कि रंजीत सिन्हा का यह बयान किसी भी तरह मंजूर करने लायक नहीं है। उन्होंने हैरानी जताई कि इतने बड़े पद पर बैठा व्यक्ति इस तरह का बयान कैसे दे सकता है। बीजेपी की स्मृति ईरानी ने भी रंजीत सिन्हा के इस बयान की आलोचना की।
सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने के बारे में उनके विचार पूछे जाने पर सिन्हा ने वरिष्ठ संपादक शेखर गुप्ता से कहा कि देश में सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने में कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि राच्यों में लॉटरी चल सकती है, यदि हमारे होलीडे रिसार्ट में कसीनो हो सकते हैं यदि सरकार काला धन के स्वैच्छिक खुलासे की योजना की घोषणा कर सकती है तो सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने में क्या नुकसान है। जबकि आपके पास इस पर नजर रखने के लिए प्रवर्तन एजेंसियां हैं। बाद में सीबीआई प्रवक्ता ने एक स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि सिन्हा ने जिस संदर्भ में बयान दिया है वह सट्टेबाजी को कानूनी रूप देने का विचार है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Suprem Court order BMC to stop work on campa cola society


Campa cola society

Top Hindi News:मुंबई। कैंपा कोला हाउंसिंग कालोनी के निवासियों द्वारा लगातार संघर्ष करने का सफल परिणाम सामने का गया। सोसाइटी केलोगों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बीएमसी की कार्रवाही पर रोक लगा दी है। इसके लिए कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया है कि 31 मई 2014 तक कैंपा कोला कालोनी पर कोई कार्रवाही न हो।
इससे पहले सोसाइटी के फ्लैट्स तोड़ने पहुंची बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) टीम ने बुलडोजर से कॉलोनी के कंपाउंड का दरवाजा तोड़ दिया है। इस दौरान वहां पुलिस और सोसाइटी के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके अलावा, पुलिस ने गेट पर खड़े होकर विरोध कर रहे सोसाइटी के कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
गौरतलब है कि मुंबई के कैंपा कोला हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को परिसर से बाहर जाने से मना कर दिया था। फ्लैट खाली करने की सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा खत्म होने के बाद पुलिस अधिकरियों की टीम बिल्डिंग को तोड़ने पहुंची थी, लेकिन उसे लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोसायटी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया था। निवासियों ने रास्ता अवरूद्ध करने के लिए गेट के पास अपनी गाड़ियों को लगा दिया था।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

68 per cent voting recorded in first phase of C'garh polls


Chhattisgarh Election
Top Hindi News:नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की अट्ठारह सीटों पर सोमवार को नक्सली उत्पात व दहशत के बीच अड़सठ फीसद मतदान हुआ। बस्तर संभाग की 12 व राजनांदगांव जिले की छह सीटों पर वोट पड़े। इसके साथ ही 143 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में फीड हो गई। देर शाम दंतेवाड़ा में बूथ से लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। कांकेर में भी प्रेशर बम से विस्फोट कर पोलिंग पार्टी को उड़ाने की कोशिश की गई, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया।
कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों चितरम व छोटे पखांजूर में नक्सली उत्पात के कारण पोलिंग पार्टी नहीं पहुंच पाई। इस वजह से यहां मतदान स्थगित करना पड़ा। चितरम बूथ की पोलिंग व पुलिस पार्टी पर नदी पार करने के समय नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस्तर के कोलेंगे और बीजापुर के मनकेली बूथों पर भी नक्सलियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। नारायणपुर और दंतेवाड़ा में कुछ स्थानों से टिफिन बम मिले। नुकनपाल में दस किलो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद किया गया।। नारायणपुर के सुलेंगी गांव में भी सुरक्षा बल पर नक्सलियों ने गोलीबारी की।
राजनांदगांव जिले से मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा तीन मंत्री लता उसेंडी, केदार कश्यप और विक्रम उसेंडी भी चुनाव मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने बताया कि कोंटा, दंतवाड़ा और बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन बूथों में शून्य मतदान की जानकारी प्राप्त हुई है। नक्सलियों के भय से कोई यहां वोट देने नहीं पहुंचा। बस्तर संभाग में सुबह मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह कम देखा गया, लेकिन नौ बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। महिला मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। यहां करीब 50 फीसद मतदान हुआ। बीजापुर में इस बार भी सबसे कम 24 फीसद वोटिंग हुई। राजनांदगांव की छह विधानसभा सीटों में शुरुआत से ही केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। यहां सबसे ज्यादा 82 फीसद से अधिक वोट पड़े।
दरभा घाटी में जीता लोकतंत्र
रायपुर। नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या के बाद सुर्खियों में आई दरभा घाटी में लोकतंत्र की जीत हुई है। घाटी के मतदाताओं ने 80 फीसद तक मतदान कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को चौंका दिया। दरभा घाटी के 25 मतदान केंद्र जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में और 34 मतदान केंद्र चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में हैं।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Ankita will not marry sushant now

Sushant singh rajput
अंकिता अभी नहीं करेंगी सुशांत से शादी


Hindi News: मुंबई। फिल्म 'काय पो चे' से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत और उनकी गर्लफ्रैंड अंकिता लोखंडे के बीच कई दिनों से खीट-पिट चल रही है। शायद इसी वजह से अंकिता फिलहाल शादी के लिए तैयार नहीं हो रहीं हैं। उन्हें थोड़ा वक्त और चाहिए। लेकिन सुशांत ने साफ कर दिया है कि वे शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
सूत्रों ने बताया कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुशांत ने कहा कि उनके और अंकिता के बीच वैसे तो सब ठीक है, लेकिन अंकिता थोड़ा वक्त चाहती हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल तक दोनों शादी कर लेंगे।
गौरतलब है कि सुशांत ने फिल्म 'पीके' में अनुष्का शर्मा के साथ एक स्टीमी किस दिया है। जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन चल रही है। पिछले दिनों ऐसी खबरें आ रहीं थी कि अंकिता ने यश राज स्टूडियो में सुशांत के गाल पर जोरदार तमाचा भी मारा था। हालांकि दोनों ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया था


Enhanced by Zemanta

Inauguration of Sachin Tendulkar Gymkhana


Sachin Tendulkar

Top Hindi News:मुंबई। क्रिकेट के भागवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को यादगार बनाने के लिए मुंबई में जश्न का दौर शुरू हो गया है। इसी के तहत एससीए की ओर से घोषित कांदिवली जिमखाना का नाम सोमवार को सचिन तेंदुलकर जिमखाना कर दिया गया। इसके उद्घाटन अवसर पर सचिन अपनी पत्नी अंजली के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान धौनी के साथ टीम केअन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।
दो दिन बाद अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेलने जा रहे भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को सम्मानित किया। इस दौरान राजनीति और क्रिकेट के कई दिग्गजों की मौजूदगी में कांदिवली स्पो‌र्ट्स कांप्लैक्स का नाम मास्टर-ब्लास्टर के नाम पर सचिन तेंदुलकर जिमखाना क्लब रखा गया।
40 वर्षीय सचिन गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह सचिन का 200वां टेस्ट मैच होगा। कार्यक्रम में सचिन की पत्नी अंजलि के अलावा भारत और वेस्टइंडीज टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सचिन ने कहा, 'मैं न सिर्फ इस शाम बल्कि पिछले 24 सालों की सराहना करता हूं। क्लब के प्रवेश द्वार पर अपना नाम पढ़कर मुझे अच्छा लग रहा है। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैं इस सम्मान के लिए एमसीए को धन्यवाद देना चाहता हूं। एमसीए ने हर तरह से मेरा सहयोग किया। जब मैंने चाहा उसने मुझे नेट्स उपलब्ध कराए। मेरी तैयारियों के लिए सही पिच, सही गेंदबाज उपलब्ध करवाए। जूनियर लेवल से लेकर टीम इंडिया का हिस्सा बनने तक के सफर में एमसीए ने मुझे हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई।' सचिन ने कहा कि एमसीए अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म दे रहा है। मुझे भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद एमसीए के नए अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि तेंदुलकर संघ का बेशकीमती हीरा हैं। हमें गर्व है कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है। वह सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं बल्कि पूरे खेल जगत के महान दूत हैं और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सचिन महान क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत को क्रिकेट में कई गौरवांवित करने वाले पल दिए हैं।
ऑनलाइन टिकट ब्रिकी की साइट शुरू होते ही हुई क्रैश
मुंबई। सचिन तेंदुलकर के अंतिम टेस्ट के लिए टिकटों की कमी की आलोचना झेल रहे एमसीए द्वारा सोमवार को शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री के लिए फिर से संघ की किरकिरी हुई। सोमवार को एमसीए ने 14 से 18 नवंबर तक वानखेड़े में खेले जाने वाले टिकटों की क्याजूंगा डॉट कॉम पर ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी, लेकिन यह साइट भारी ट्रैफिक की वजह से शुरू होने से पहले ही क्रैश हो गई। एमसीए ने ऑनलाइन ब्रिकी के मौजूद 3000 टिकटों की कीमत 500, 1000 और 2500 रुपये है। वहीं 1500 विशेष टिकटों की कीमत 10 हजार रुपये है। एमसीए के अनुसार प्रति व्यक्तिसिर्फ दो ही टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते थे।
सचिन के सम्मान में म्यूजियम बनाएगा एचपीसीए
धर्मशाला। सचिन को सम्मानित करने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने महान बल्लेबाज के लिए म्यूजियम बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ ने कहा कि हमें यह घोषणा करने में बेहद खुशी हो रही है कि एचपीसीए धर्मशाला में बनने वाला क्रिकेट म्यूजियम सचिन को समर्पित करेगा।
Enhanced by Zemanta

Four earthquakes rattle NCR within three hours


earthquake

Top Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले झटके देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था। इन झटकों ने दिल्लीवासियों के दिलों में दहशत पैदा कर दी। आइए इस वर्ष दिल्ली में आए कुछ भूकंप पर निगाह डालते हैं।
21 अक्टूबर 2013 :-
आधी रात को आए इस भूकंप ने जम्मू कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली तक को हिला दिया। हालांकि यह झटके इतने तेज नहीं थे कि बहुत ज्यादा नुकसान कर पाते, लेकिन जम्मू कश्मीर में लोग इन झटकों के चलते नींद से उठकर घर के बाहर निकल भागे। यह भूकंप रात को 1 बजकर 14 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है। जम्मू कश्मीर और दिल्ली के अलावा इस भूकंप के झटके नोएडा समेत दिल्ली से सटे एनसीआर के कई शहरों में महसूस किए गए।
25 सितंबर 2013
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में मंगलवार शाम आए जबरदस्त भूकंप से भारत की राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाक में भूकंप ने पांच सौ से अधिक लोगों की जान ले ली और सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत था। इसके झटके कराची, हैदराबाद, लरकाना समेत सिंध प्रांत के कई इलाकों के अलावा लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।
03 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दिल्ली में भी कई जगहों पर महसूस किए गए। इसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। यह भूकंप 9 सेकेंड के लिए ही आया था।
02 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। हालांकि इससे कहीं भी कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।
01 मई 2013
पंद्रह दिनों में तीसरी बार आए भूकंप से बुधवार को पूरा उत्तर भारत कांप उठा। दोपहर 12.27 बजे आए रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की जान ले ली और 18 विद्यार्थियों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों के करीब 400 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप का केंद्र जम्मू-हिमाचल सीमा पर ठाठरी क्षेत्र में जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। हिमाचल प्रदेश के चंबा में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आई हैं। इसकी वजह से दिल्ली में बहुमंजिला इमारतें हिल गई, जिससे दहशत फैल गई।
24 अप्रैल 2013
भारत में दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके दोपहर बाद 3.10 बजे महसूस हुए। इस भूकंप ने पाकिस्तान तक धरती को हिला कर रख दिया था।
16 अप्रैल 2013
राजधानी दिल्ली एवं उससे सटे एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को लगभग सवा चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में 4-5 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात के अहमदाबाद व भुज में भी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। पाकिस्तान और ईरान में 7.5 के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए।
17 अप्रैल 2013
दिल्ली में आए इस भूकंप का केंद्र ईरान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित था। 7.8 रिक्टर होने के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 रही।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Deepika wants to become the witness of sachin's last match

Deepika padukone
सचिन के आखिरी मैच की गवाह बनेंगी दीपिका पादुकोण


Hindi News: मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। फिल्मों में व्यस्त रहने के बाद भी खेल के प्रति अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। सचिन तेंदुलकर के संन्यास की खबर ने उन्हें दुखी किया और इसलिए वे अपने प्रिय खिलाड़ी सचिन के आखिरी टेस्ट मैच को देखने का अवसर किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती हैं।
सूत्रों ने बताया कि दीपिका मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सचिन के आखिरी मैच की गवाह बनना चाहती हैं। अपनी फिल्म रामलीला के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने इस बात की पुष्टि की है कि वे सचिन का आखिरी टेस्ट मैच देखने वहां जाएंगी। दीपिका ने सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपने दोस्त रणवीर सिंह की मैच देखने की जिम्मेदारी ली है।
गौरतलब है कि दीपिका एक ऐसे परिवार से जुड़ी हैं जो खेल से ताल्लुक रखता है। दीपिका ने कहा कि सचिन के बगैर क्रिकेट की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। इससे पहले भी दीपिका ने आईपीएल मैच के लिए समय निकाला था। इन दिनों वे अपनी फिल्म रामलीला को लेकर काफी व्यस्त हैं। (मिड डे)

Enhanced by Zemanta

Sherlin chopra dons a see-through saree on poster of kamsutra 3D

sherlin chopra
कामसूत्र के पोस्टर में शर्लिन चोपड़ा पारदर्शी साड़ी में


Hindi News: मुंबई। शर्लिन चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म कामसूत्र थ्रीडी को चर्चाओं में लाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। इसका निर्देशन रूपेश पॉल ने किया है।
ऐसा नहीं है कि शर्लिन ने पहली बार ट्विटर को सुर्खियों में रहने का जरिया बनाया है। वो अक्सर ही अपनी फोटोग्राफ्स ट्विटर पर अपडेट करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म कामसूत्र थ्रीडी का पोस्टर अपडेट किया है।
इस पोस्टर में शर्लिन ने सफेद साड़ी पहन रखी है, जो पारदर्शी है। इसमें शर्लिन को एक पेड़ की शाखा पर झूलते दिखाया गया है। पोस्टर में शर्लिन को पूरी तरह से मादक दिखाने की कोशिश की गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिनेमा हॉल तक लाया जा सके।
उनका पोस्टर देखकर कोई भी ये कह सकता है कि शायद उन्होंने राम तेरी गंगा मैली फिल्म की मंदाकिनी को कॉपी करना चाहा है। शायद शर्लिन उसी से प्रभावित होकर अपनी फैन लिस्ट बढ़ाना चाहती हैं।
Enhanced by Zemanta

Punjab: 7th class student raped by neighbour


rape

Hindi News: कपूरथला, वरिष्ठ संवाददाता। शेखूपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्मकिया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने रविवार सुबह नौ बजे अपने घर के सामने रहने वाली नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। पीड़िता के बयान पर सिटी थाने में आरोपी कुलदीप सिंह निवासी शेखूपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी कर रही है।
नाबालिग से गैंगरेप
फिरोजपुर झिरका, संवाद सहयोगी। गांव बुबलहेड़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के बयान पर पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बुबलहेड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नवबंर रात्रि को उसकी बहन के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुन्हाना थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Long Steamy kiss will no longer in Ram leela

Ram leela
सेंसर बोर्ड ने चलाई दीपिका-रणवीर के सबसे लंबे लिप लॉक पर कैंची


Hindi News: मुंबई। आजकल हिंदी फिल्मों में लिप लॉक के सीन तो जैसे आम हो गए हैं, लेकिन उसी लिप लॉक को संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म 'रामलीला' में बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है। बताया जाता है कि ये किस हिंदी सिनेमा में दिखाए जाने वाले किस में सबसे लंबा किस था, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इसे फिल्म से हटा लिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की कई सीन्स पर भी बोर्ड का वार चला है।
सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से की गई फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान संजय को फिल्म से ये लिप लॉक हटाने के आदेश दिए गए। सिर्फ यही नहीं बोर्ड ने फिल्म की कई सीन्स पर भी आपत्ति जताई। जिसके बाद फिल्म निर्माता ने सीन्स को एडिट करने का फैसला किया।
संजय लीला भंसाली ने कहा कि उन्हें पहले से जिस बात का डर था वही हुआ। वे बोर्ड के इस फैसले से काफी दुखी हुए लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने बड़े ही आराम से उन सीन्स को हटा दिया जिन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। फिल्म के आखिर में इस किस को दिखाए जाना था।
Enhanced by Zemanta

'Delhi Gang-Rape Accused Beaten, Hand Broken In Jail'


delhi gangrape

Hindi News: नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश-दुनिया में चर्चित रहे वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पा चुके दोषी विनय शर्मा पर तिहाड़ जेल में रविवार रात हमला हो गया। हमले में उसका एक हाथ टूट गया और सिर पर भी चोटें आई। विनय ने जेल अधिकारियों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मामले के दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को सोमवार को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। विनय के हाथ पर प्लास्टर था और सिर में पट्टी बंधी हुई थी। अदालत ने जब इसका कारण पूछा तो विनय ने बताया कि रात को बैरक में दो लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
खंडपीठ ने विनय को इसकी शिकायत जेल के विजिटर जज से करने को कहा। गौरतलब है कि इस मामले के दोषियों को निचली अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इन दिनों हाई कोर्ट में सजा पर जिरह चल रही है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Sunny leone injured while shooting

Sunny leone
शूटिंग में घायल हुईं सनी लियोन


Hindi News: मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन घायल हो गई हैं। सनी अपनी फिल्म 'टिना एंड लोलो' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में सनी ने कई एक्शन स्टंट किए हैं। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। डाक्टर ने उन्हें शूटिंग छोड़कर कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
फिल्म निर्माता देवंग ढोलकिया ने बताया कि सनी को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्होंने बहुत खूबी से सभी स्टंट किए हैं। सिर्फ सनी ने नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी हीरोईन करिश्मा तन्ना ने भी बखूबी सभी एक्शन स्टंट किए हैं। दोनों ने बहुत ही सावधानी से ये स्टंट किए लेकिन फिर भी किसी एक स्टंट में थोड़ी सी चूक से सनी को चोट आ गई। उन्होंने बताया जब दोनों हीरोईनें गाड़ी से दुश्मनों पर कुद रहीं थीं उसी वक्त सनी जोर से अपने घुटनों के बल गिरी और घायल हो गईं।
गौरतलब है कि सनी लियोन की फिल्म टिना एंड लोलो जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है।
Enhanced by Zemanta