Hindi News: मुंबई। आजकल हिंदी फिल्मों में लिप लॉक के सीन तो जैसे आम हो गए हैं, लेकिन उसी लिप लॉक को संजय लीला भंसाली ने अपनी आने वाली फिल्म 'रामलीला' में बहुत ही खूबसूरत तरीके से दिखाया है। बताया जाता है कि ये किस हिंदी सिनेमा में दिखाए जाने वाले किस में सबसे लंबा किस था, लेकिन सेंसर बोर्ड की आपत्ति के बाद इसे फिल्म से हटा लिया गया है। इसके साथ ही फिल्म की कई सीन्स पर भी बोर्ड का वार चला है।
सूत्रों ने बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन की ओर से की गई फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान संजय को फिल्म से ये लिप लॉक हटाने के आदेश दिए गए। सिर्फ यही नहीं बोर्ड ने फिल्म की कई सीन्स पर भी आपत्ति जताई। जिसके बाद फिल्म निर्माता ने सीन्स को एडिट करने का फैसला किया।
संजय लीला भंसाली ने कहा कि उन्हें पहले से जिस बात का डर था वही हुआ। वे बोर्ड के इस फैसले से काफी दुखी हुए लेकिन उन्हें ऐसा करना पड़ा। उन्होंने बड़े ही आराम से उन सीन्स को हटा दिया जिन पर सेंसर बोर्ड ने आपत्ति जताई थी। फिल्म के आखिर में इस किस को दिखाए जाना था।
Source- Entertainment News in Hindi
Related - नए विवाद में फंसी भंसाली की रामलीला
No comments:
Post a Comment