Showing posts with label Action film. Show all posts
Showing posts with label Action film. Show all posts

Fast Furious actor Paul Walker dies in car crash

Paul Walker
हॉलीवुड स्टार पॉल वॉकर की एक्सीडेंट में मौत


Hindi News: लॉस एंजलिस। मशहूर हॉलीवुड अभिनेता पॉल वॉकर की एक कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। 40 साल के पॉल ने सुपरहिट 'फास्ट एंड फ्यूरियस' फिल्म सीरीज में मुख्य किरदार निभाया था।
यह दुखद हादसा शनिवार दोपहर को हुआ। बताया जा रहा है कि पॉल अपने किसी दोस्त की कार में जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ। पॉल ने करीब 25 फिल्मों में काम किया था। उनकी मौत से उनके फैंस को बड़ा सदमा लगा है।
लॉस एंजलिस के काउंटी शेरिफ डिपार्टमेंट ने बताया कि अधिकारियों ने वैलेंसिया में आग की लपटों से घिरी हुई एक गाड़ी देखी। इस कार पर दो लोग सवार थे, लेकिन उन दोनों की ही मौत हो चुकी थी। सैंटा क्लैरिटा सिग्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक लाल रंग की पोर्श गाड़ी एक बिजली के खंबे और पेड़ से टकराकर क्रैश हो गई। इसके बाद इसमें धमाका हो गया।

Enhanced by Zemanta

Sunny leone injured while shooting

Sunny leone
शूटिंग में घायल हुईं सनी लियोन


Hindi News: मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन घायल हो गई हैं। सनी अपनी फिल्म 'टिना एंड लोलो' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में सनी ने कई एक्शन स्टंट किए हैं। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। डाक्टर ने उन्हें शूटिंग छोड़कर कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
फिल्म निर्माता देवंग ढोलकिया ने बताया कि सनी को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्होंने बहुत खूबी से सभी स्टंट किए हैं। सिर्फ सनी ने नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी हीरोईन करिश्मा तन्ना ने भी बखूबी सभी एक्शन स्टंट किए हैं। दोनों ने बहुत ही सावधानी से ये स्टंट किए लेकिन फिर भी किसी एक स्टंट में थोड़ी सी चूक से सनी को चोट आ गई। उन्होंने बताया जब दोनों हीरोईनें गाड़ी से दुश्मनों पर कुद रहीं थीं उसी वक्त सनी जोर से अपने घुटनों के बल गिरी और घायल हो गईं।
गौरतलब है कि सनी लियोन की फिल्म टिना एंड लोलो जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है।
Enhanced by Zemanta