Showing posts with label Mumbai. Show all posts
Showing posts with label Mumbai. Show all posts

Sensex hits new record high of 21,483.74, surging 487.21

   
Hindi Newsमुंबई। तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आने वाली भाजपा की जीत का असर सोमवार को शेयर बाजार पर देखने को मिला। पांच साल 11 महीने के बाद निफ्टी रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ है।

कारोबारी सत्र के पहले दिन सेंसेक्स में 487.21 अंकों की तेजी देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 21483.74 अंकों पर खुला। वहीं वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 155.35 अंक बढ़कर 6,415.25 अंकों पर खुला।
वहीं शुरुआती कारोबार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ। रुपया आज 51 पैसे बढ़कर 61 रुपये पर खुला।
Source- News in Hindi
Enhanced by Zemanta

Watch the add and do your call free of cost


call free

Hindi News:  नई दिल्ली। टाटा डोकोमो और टाटा टेलीसर्विसेज ने अपने यूजर्स के लिए एक नई स्कीम लॉन्च की है, जिसमें यूजर्स अपने हैंडसेट्स में एडवरटाइज देखने के बदले फ्री में टॉकटाइम का फायदा उठा सकेंगे।
कंपनी ने इसके लिए गेट नाम से एक एप लॉन्च की है, जो जीएसएम और सीडीएमए, दोनों नेटव‌र्क्स के लिए उपलब्ध होगी। इसे एंड्रॉयड, ब्लैकबेरी, जावा और सिंबयन फोंस पर डाउनलोड किया जा सकता है। इसमे यूजर को अपने हैंडसेट्स पर वीडियो कॉमर्शियल्स देखने होंगे और उसके बदले में यूजर को लोकल और नेशनल कॉलिंग के लिए कुछ फ्री मिनट मिलेंगे। यह ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा और एड देखने के लिए यूजर्स को कोई डाटा चार्ज भी नहीं देना होगा।





Source- Technology News in Hindi
Enhanced by Zemanta

Man arrested in wife's murder case


mumbai police

Hindi News: मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने एक 25 वर्षीय युवक को अपनी पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की ग्रुप सेक्स की वीडियो क्लिप उसके सेल फोन में देखने के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस को दिए बयान में हत्यारोपी ने बताया कि ग्रुप सेक्स की बात जब उसने अपने दोस्तों से बताई तो उन लोगों ने उसकी हत्या करने के लिए कहे और हत्या में उसकी मदद भी किए।
पुलिस ने बताया कि संतोष राजपूत उर्फ बच्चा ने अपनी 23 वर्षीया पत्नी दिव्या की हत्या करके उसकी लाश को थाने जिले के मालसेज घाट के पास फेंक दिया था। दिव्या के पास एक चार साल का बेटा भी है जो देखभाल के उसके संतोष के मांता-पिता के वाशी में है।
मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मालसेज घाट पर डेरा डाले हुई है, परंतु, अभी तक दिव्या के लाश के बारे में कोई पता नहीं चला है।
क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद जब दिव्या को संतोष के आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पता चला तो वह उससे अलग होने की कोशिश की। वह उसके मां-बाप के पास वाशी गई, फिर वह ग्वालियर भी गई थी। लेकिन वे उसे फिर से वापस अपने नालासोपारा के फ्लैट पर लेकर आए। अगस्त में वे टिटवाला मंदिर गए और वहीं पर रास्ते में संतोष ने दिव्या के मोबाइल में वीडियो क्लिक देखा। जिसमें वह कुछ लोगों के साथ सेक्स करते हुए दिखाई दे रही थी। सूत्रों के मुताबिक संतोष पहले उसकी हत्या करने में हिचकिचा रहा था और वीडियो क्लिप देखने के बाद पहले कार में ही खूब रोया भी था। लेकिन उसके साथ जो दोस्त गए थे, उन लोगों ने उसे कहा कि उसे बदनामी से बचने के लिए इसकी हत्या कर देनी चाहिए। दोस्तों के उकसावे में आकर संतोष ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
गौरतलब है कि दिव्या के माता-पिताजी ने जिन्हें उसके जीवित होने के बारे में पूरा भरोसा था, उन्होंने वाशी पुलिस स्टेशन में गुसुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्हें एक महिला की लाश की पहचान करने के लिए भंडारा भी भेजा गया था। इसबीच क्राइम ब्रांच ने राजपूत को एक पिस्टल और कुछ जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल वह पुलिस 4 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में है और उसके पहले भी संतोष के ऊपर चोरी-लूट के कई मामले चल रहे हैं। (मिड डे)
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Today is last day of elction campaign in delhi


delhi assembly election

Top Hindi Newsनई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का सोमवार को आखिरी दिन है। चार दिसंबर को होने वाले मतदान से पहले आज शाम पांच बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इस लिहाज से आज का दिन राजनीतिक पार्टियों के लिए बेहद अहम है। चुनावी संग्राम के मद्देनजर दिल्ली में भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, बसपा सुप्रिमो मायावती, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी समेत आम आदमी पार्टी ने कई रैलियां कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर चुके हैं। अब सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा इसकी चाबी मतदाताओं के पास आ जाएगी।
आज आखिरी दिन दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सात रैलियां करेंगी। वहीं भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नीतिन गडकरी तीन, सुषमा एक रैलियां करेंगी। वहीं आम आदमी पार्टी और जनता दल यूनाइटेड भी आज रैली कर मतदाताओं को लुभाने की कोशिश करेंगे।
दिल्ली में होने वाले यह चुनाव कई मायनों में अहम माने जा रहे हैं। तीन बार से दिल्ली की सत्ता पर काबिज कांग्रेस को इस बार अपनी जीत के लिए ज्यादा संघर्ष करना पड़ रहा है। आंकड़ों में भी इस बार कांग्रेस को सबसे बड़ा खतरा आम आदमी पार्टी से ही बताया जा रहा है। वहीं भाजपा का भी हाल कुछ कांग्रेस जैसा ही है। दिल्ली में हुए चुनाव पूर्ण सर्वे बताते हैं कि इस बार आम आदमी पार्टी सत्ता का गणित बिगाड़ सकती है।
गौरतलब है कि दिल्ली में कुल 70 सीटों के लिए 4 दिसंबर को मतदान होगा। वर्ष 2008 में हुए चुनाव में यहां पर कांग्रेस को 43, भाजपा को 23, बसपा को 2 और अन्यों को 2 सीटें मिली थीं।
Source- News in Hindi 
Related-
Enhanced by Zemanta

Suprem Court order BMC to stop work on campa cola society


Campa cola society

Top Hindi News:मुंबई। कैंपा कोला हाउंसिंग कालोनी के निवासियों द्वारा लगातार संघर्ष करने का सफल परिणाम सामने का गया। सोसाइटी केलोगों को सुप्रीम कोर्ट की ओर से बड़ी राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए बीएमसी की कार्रवाही पर रोक लगा दी है। इसके लिए कोर्ट ने खुद संज्ञान लेकर आदेश दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश किया है कि 31 मई 2014 तक कैंपा कोला कालोनी पर कोई कार्रवाही न हो।
इससे पहले सोसाइटी के फ्लैट्स तोड़ने पहुंची बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) टीम ने बुलडोजर से कॉलोनी के कंपाउंड का दरवाजा तोड़ दिया है। इस दौरान वहां पुलिस और सोसाइटी के लोगों के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। इसके अलावा, पुलिस ने गेट पर खड़े होकर विरोध कर रहे सोसाइटी के कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।
गौरतलब है कि मुंबई के कैंपा कोला हाउसिंग कॉलोनी के निवासियों ने मंगलवार को परिसर से बाहर जाने से मना कर दिया था। फ्लैट खाली करने की सुप्रीम कोर्ट की समय सीमा खत्म होने के बाद पुलिस अधिकरियों की टीम बिल्डिंग को तोड़ने पहुंची थी, लेकिन उसे लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने सोसायटी के मेन गेट पर ताला जड़ दिया था। निवासियों ने रास्ता अवरूद्ध करने के लिए गेट के पास अपनी गाड़ियों को लगा दिया था।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Inauguration of Sachin Tendulkar Gymkhana


Sachin Tendulkar

Top Hindi News:मुंबई। क्रिकेट के भागवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को यादगार बनाने के लिए मुंबई में जश्न का दौर शुरू हो गया है। इसी के तहत एससीए की ओर से घोषित कांदिवली जिमखाना का नाम सोमवार को सचिन तेंदुलकर जिमखाना कर दिया गया। इसके उद्घाटन अवसर पर सचिन अपनी पत्नी अंजली के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान धौनी के साथ टीम केअन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।
दो दिन बाद अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेलने जा रहे भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को सम्मानित किया। इस दौरान राजनीति और क्रिकेट के कई दिग्गजों की मौजूदगी में कांदिवली स्पो‌र्ट्स कांप्लैक्स का नाम मास्टर-ब्लास्टर के नाम पर सचिन तेंदुलकर जिमखाना क्लब रखा गया।
40 वर्षीय सचिन गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह सचिन का 200वां टेस्ट मैच होगा। कार्यक्रम में सचिन की पत्नी अंजलि के अलावा भारत और वेस्टइंडीज टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सचिन ने कहा, 'मैं न सिर्फ इस शाम बल्कि पिछले 24 सालों की सराहना करता हूं। क्लब के प्रवेश द्वार पर अपना नाम पढ़कर मुझे अच्छा लग रहा है। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैं इस सम्मान के लिए एमसीए को धन्यवाद देना चाहता हूं। एमसीए ने हर तरह से मेरा सहयोग किया। जब मैंने चाहा उसने मुझे नेट्स उपलब्ध कराए। मेरी तैयारियों के लिए सही पिच, सही गेंदबाज उपलब्ध करवाए। जूनियर लेवल से लेकर टीम इंडिया का हिस्सा बनने तक के सफर में एमसीए ने मुझे हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई।' सचिन ने कहा कि एमसीए अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म दे रहा है। मुझे भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद एमसीए के नए अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि तेंदुलकर संघ का बेशकीमती हीरा हैं। हमें गर्व है कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है। वह सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं बल्कि पूरे खेल जगत के महान दूत हैं और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सचिन महान क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत को क्रिकेट में कई गौरवांवित करने वाले पल दिए हैं।
ऑनलाइन टिकट ब्रिकी की साइट शुरू होते ही हुई क्रैश
मुंबई। सचिन तेंदुलकर के अंतिम टेस्ट के लिए टिकटों की कमी की आलोचना झेल रहे एमसीए द्वारा सोमवार को शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री के लिए फिर से संघ की किरकिरी हुई। सोमवार को एमसीए ने 14 से 18 नवंबर तक वानखेड़े में खेले जाने वाले टिकटों की क्याजूंगा डॉट कॉम पर ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी, लेकिन यह साइट भारी ट्रैफिक की वजह से शुरू होने से पहले ही क्रैश हो गई। एमसीए ने ऑनलाइन ब्रिकी के मौजूद 3000 टिकटों की कीमत 500, 1000 और 2500 रुपये है। वहीं 1500 विशेष टिकटों की कीमत 10 हजार रुपये है। एमसीए के अनुसार प्रति व्यक्तिसिर्फ दो ही टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते थे।
सचिन के सम्मान में म्यूजियम बनाएगा एचपीसीए
धर्मशाला। सचिन को सम्मानित करने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने महान बल्लेबाज के लिए म्यूजियम बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ ने कहा कि हमें यह घोषणा करने में बेहद खुशी हो रही है कि एचपीसीए धर्मशाला में बनने वाला क्रिकेट म्यूजियम सचिन को समर्पित करेगा।
Enhanced by Zemanta

Four earthquakes rattle NCR within three hours


earthquake

Top Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले झटके देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था। इन झटकों ने दिल्लीवासियों के दिलों में दहशत पैदा कर दी। आइए इस वर्ष दिल्ली में आए कुछ भूकंप पर निगाह डालते हैं।
21 अक्टूबर 2013 :-
आधी रात को आए इस भूकंप ने जम्मू कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली तक को हिला दिया। हालांकि यह झटके इतने तेज नहीं थे कि बहुत ज्यादा नुकसान कर पाते, लेकिन जम्मू कश्मीर में लोग इन झटकों के चलते नींद से उठकर घर के बाहर निकल भागे। यह भूकंप रात को 1 बजकर 14 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है। जम्मू कश्मीर और दिल्ली के अलावा इस भूकंप के झटके नोएडा समेत दिल्ली से सटे एनसीआर के कई शहरों में महसूस किए गए।
25 सितंबर 2013
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में मंगलवार शाम आए जबरदस्त भूकंप से भारत की राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाक में भूकंप ने पांच सौ से अधिक लोगों की जान ले ली और सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत था। इसके झटके कराची, हैदराबाद, लरकाना समेत सिंध प्रांत के कई इलाकों के अलावा लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।
03 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दिल्ली में भी कई जगहों पर महसूस किए गए। इसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। यह भूकंप 9 सेकेंड के लिए ही आया था।
02 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। हालांकि इससे कहीं भी कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।
01 मई 2013
पंद्रह दिनों में तीसरी बार आए भूकंप से बुधवार को पूरा उत्तर भारत कांप उठा। दोपहर 12.27 बजे आए रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की जान ले ली और 18 विद्यार्थियों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों के करीब 400 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप का केंद्र जम्मू-हिमाचल सीमा पर ठाठरी क्षेत्र में जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। हिमाचल प्रदेश के चंबा में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आई हैं। इसकी वजह से दिल्ली में बहुमंजिला इमारतें हिल गई, जिससे दहशत फैल गई।
24 अप्रैल 2013
भारत में दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके दोपहर बाद 3.10 बजे महसूस हुए। इस भूकंप ने पाकिस्तान तक धरती को हिला कर रख दिया था।
16 अप्रैल 2013
राजधानी दिल्ली एवं उससे सटे एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को लगभग सवा चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में 4-5 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात के अहमदाबाद व भुज में भी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। पाकिस्तान और ईरान में 7.5 के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए।
17 अप्रैल 2013
दिल्ली में आए इस भूकंप का केंद्र ईरान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित था। 7.8 रिक्टर होने के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 रही।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Deepika wants to become the witness of sachin's last match

Deepika padukone
सचिन के आखिरी मैच की गवाह बनेंगी दीपिका पादुकोण


Hindi News: मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। फिल्मों में व्यस्त रहने के बाद भी खेल के प्रति अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। सचिन तेंदुलकर के संन्यास की खबर ने उन्हें दुखी किया और इसलिए वे अपने प्रिय खिलाड़ी सचिन के आखिरी टेस्ट मैच को देखने का अवसर किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती हैं।
सूत्रों ने बताया कि दीपिका मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सचिन के आखिरी मैच की गवाह बनना चाहती हैं। अपनी फिल्म रामलीला के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने इस बात की पुष्टि की है कि वे सचिन का आखिरी टेस्ट मैच देखने वहां जाएंगी। दीपिका ने सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपने दोस्त रणवीर सिंह की मैच देखने की जिम्मेदारी ली है।
गौरतलब है कि दीपिका एक ऐसे परिवार से जुड़ी हैं जो खेल से ताल्लुक रखता है। दीपिका ने कहा कि सचिन के बगैर क्रिकेट की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। इससे पहले भी दीपिका ने आईपीएल मैच के लिए समय निकाला था। इन दिनों वे अपनी फिल्म रामलीला को लेकर काफी व्यस्त हैं। (मिड डे)

Enhanced by Zemanta

Gang raped victim left the college


hisar gangrape

Hindi News: हिसार, जागरण संवाददाता। डाबड़ा सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़िता ने कुछ छात्राओं के भद्दे कटाक्ष से आजिज आकर कॉलेज छोड़ दिया है। वह चार सप्ताह से कॉलेज नहीं जा रही है। आरोप है कि उसकी सहपाठी लड़कियां जातिसूचक शब्दों से ताना दे कर उसे मानसिक तौर पर परेशान कर रही हैं। पीड़िता ने कॉलेज प्रशासन से शिकायत करने के अलावा राष्ट्रीय एससी, एसटी आयोग को भी पत्र भेजा है।
आयोग के जोनल डायरेक्टर चंडीगढ़ को भेजी शिकायत में पीड़िता ने लिखा कि 9 सितंबर 2012 को उसके साथ गांव के ही दबंग युवकों ने डाबड़ा गांव के समीप नहर के पास सामूहिक दुष्कर्म किया था। इससे आहत होकर उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी। वह राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। कक्षा में उसे कुछ छात्राएं दुष्कर्म पीड़िता व दलित होने के कारण फब्तियां कसती हैं। उसने कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रवि शर्मा से शिकायत भी की, लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। मजबूर होकर कॉलेज छोड़ना पड़ा। अब वह तीन सप्ताह से कॉलेज नहीं जा रही है।
अधिवक्ता रजत कल्सन ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई के लिए प्रशासन सीधा जवाबदेह है। राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग चंडीगढ़ के जोनल डायरेक्टर का कहना है कि उन्हें पीड़िता की शिकायत मिली है तथा वे इस बारे में कार्रवाई करने के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे।
जबकि राजकीय महिला महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि छात्रा ने शिकायत की थी किंतु किसी का नाम नहीं बताया।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Auto sector sales down during festival seasons


Auto sector

News in Hindi:नई दिल्ली [जाब्यू]। दो दशक बाद पहली बार ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है जब धनतेरस के दिन कार शोरूम में भीड़ नहीं है। राजधानी के बड़े-बड़े शोरूम जो दशहरे के बाद ही जगमगा उठते थे, इस दिन ग्राहकों के लिए तरसते रहे। अक्टूबर, 2013 के आंकड़े बताते हैं कि मारुति, हुंडई, महिंद्रा एंड महिंद्रा व टाटा मोटर्स जैसी दिग्गज कार कंपनियों की बिक्री बहुत ही निराशाजनक रही है। हालांकि, नए मॉडल पेश करने वाली कार कंपनियों और दोपहिया कंपनियों की बिक्री संतोषजनक रही है।
घरेलू कार बाजार में 40 फीसद से ज्यादा हिस्सेदारी रखने वाली मारुति सुजुकी की सिर्फ एक कार स्विफ्ट डिजायर की बिक्री अक्टूबर में ठीक रही है। नहीं तो ऑल्टो से लेकर आर्टिगा तक की बिक्री घटी है। वैसे निर्यात में 27 फीसद की वृद्धि हुई है। इस वजह से मारुति की कुल बिक्री पिछले महीने 1.9 फीसद बढ़ पाई है। घरेलू बाजार में कंपनी ने 96,062 कारों की बिक्री है जो अक्टूबर, 2012 से सिर्फ 0.1 फीसद ज्यादा है। दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोटर्स इंडिया की घरेलू बिक्री में सिर्फ 0.6 फीसद की बढ़ोतरी हुई है। हुंडई का तो निर्यात बाजार भी बिगड़ता दिख रहा है क्योंकि इसके निर्यात में 38 फीसद की गिरावट हुई है। टाटा मोटर्स की बिक्री में 33 फीसद की गिरावट दर्ज हुई है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बिक्री में 6.8 फीसद की कमी देखी गई है।
सुस्ती के इस माहौल के बावजूद होंडा सिएल कार्स ने अपनी नई कार अमेज की बदौलत बिक्री में 39 फीसद की तेजी दर्ज की है। मांग ज्यादा होने की वजह से कंपनी के प्लांट में तीन शिफ्टों में काम हो रहा है। इसी तरह से फोर्ड मोटर इंडिया भी अपनी नई पेशकश इकोस्पोर्ट की बदौलत बेहतर प्रदर्शन कर रही है। कंपनी के वाहनों की बिक्री में इस महीने 21 फीसद का इजाफा हुआ है। जनरल मोटर्स के कारों की बिक्री में 14 फीसद की वृद्धि हुई है।
Enhanced by Zemanta

Railway works on low cost semi high speed trains

 Indian Railway
News in Hindiजागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ज्यादातर भारतीय सस्ती रेल यात्रा के आदी हैं, जबकि उभरते युवा और संपन्न वर्ग को तेज रफ्तार ट्रेनें चाहिए जिनके लिए वे कोई भी किराया चुकाने को तैयार हैं। लेकिन रफ्तार सभी को चाहिए। लिहाजा भारतीय रेल ने बीच का रास्ता निकाला है। वह दोनों तरह की ट्रेनें चलाएगा। चुनिंदा रूटों पर 300 किलोमीटर से अधिक रफ्तार वाली हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी। बाकी अधिकांश रूटों को सुधार कर उन पर राजधानी, शताब्दी और दूरंतो को 200 किलोमीटर तक की स्पीड से दौड़ाया जाएगा।
हाईस्पीड ट्रेनों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का लब्बोलुआब यही है। इसमें दोनों तरह की टेक्नोलॉजी के नफा-नुकसान पर चर्चा से रास्ते निकलेंगे। मंगलवार को सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर रेलमंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे ने तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन (एचएसआरसी) के गठन का एलान कर दिया। लेकिन साथ ही आगाह किया कि हाईस्पीड का चुनाव भारत के लोगों की जरूरत के हिसाब से होना चाहिए। इसमें कोई जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए।
रेलमंत्री ने कहा, 'हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन कर हमने शुरुआत की दी है। आगे चलकर इसके सदस्यों, कार्यक्षेत्र वगैरह की घोषणा की जाएगी। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि हमें महज इसलिए घोड़े नहीं खरीद लेने चाहिए, क्योंकि नालें सस्ती मिल रही हैं। अपनी चीज बेचने के लिए कई मर्तबा विकसित देश सस्ते में तकनीकी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव देते हैं। हमें सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। भले ही तकनीकी मुफ्त में क्यों न मिल रही हो। क्योंकि विकसित मुल्कों की हाईस्पीड तकनीक हमारे जैसे देश के लिए उपयुक्त नहीं है।'
भारत का प्रयास अपने लोगों को यात्र का किफायती माध्यम उपलब्ध कराने पर रहा है। भारतीय रेलवे दुनिया में यात्री परिवहन का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यहां के लोग किफायती रेल यात्रा के अभ्यस्त हैं। वे स्पीड तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा किराया देने को तैयार नहीं होंगे। इसलिए हमें अपनी जरूरतों के हिसाब से भी हाईस्पीड ट्रेन प्रणाली विकसित करनी चाहिए। इसके लिए मौजूदा रेल ढांचे में जो भी सुधार करना पड़े किया जाना चाहिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरीडोर के अध्ययन का जिक्र भी किया। इसमें जापान भारत की मदद कर रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणोंद्र कुमार ने कहा हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन रेल विकास निगम (आरवीएनएल) की सब्सिडियरी के रूप में किया जा रहा है।
Related- 

Sachin Tendulkar memorable inning in his last domestic match, mumbai wins


 Sachin Tendulkar

News in Hindiलाहली (रोहतक)। सचिन तेंदुलकर ने अपने आखिरी घरेलू मैच में मुश्किल परिस्थितियों में मैच जिताऊ पारी खेलकर वेस्टइंडीज के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। आखिरी घरेलू मैच में अपनी टीम मुंबई को चार विकेट से जीत दिलाने के लिए सचिन ने इस मैच की 79 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। धवल कुलकर्णी ने विजयी चौका लगातार मुंबई को जीत दिलाई और जीत के तुरंत बाद सचिन के साथी खिलाड़ी उन्हें कंधे पर बिठाकर पवेलियन तक लेकर गए।
सचिन ने यह मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने दो आखिरी टेस्ट मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए खेला था। उनका अंतिम घरेलू मैच होने के चलते मुंबई-हरियाणा का यह रणजी मैच आकर्षण का केंद्र बन गया। पहली पारी में महज 5 रन बनाकर आउट होने वाले सचिन ने दूसरी पारी में अपनी टीम और फैंस को बिल्कुल निराश नहीं किया और टीम को मुश्किल परिस्थितियों में मैच जिताकर ही दम लिया।
सचिन कल से यहां बैटिंग कर रहे थे। तीसरे दिन का जब खेल बंद हुआ तो सचिन 55 रन बनाकर नॉट आउट थे और मुंबई के 6 विकेट गिर चुके थे। चौथे दिन मुंबई को जीत के लिए 39 रन और चाहिए थे और जिस तरह लाहली की कातिलाना पिच पर पहले तीन दिन में 36 विकेट गिरे, आखिरी दिन 39 रन बनाना भी आसान नहीं था। सचिन ने चौथे दिन भी संयम से बैटिंग का सिलसिला जारी रखा और धवल कुलकर्णी ने भी उनका बखूबी साथ निभाया। सचिन ने 175 गेंदों पर 6 चौकों की बदौलत नाबाद 79 रन बनाए, जबकि धवल कुलकर्णी 72 गेंदों पर नॉटआउट 16 रन बनाए।

Sanjay Dutt to celebrate Diwali in jail

 Sanjay Dutt
छुट्टियां खत्म, आज जेल जाएंगे मुन्ना भाई
News in Hindiनई दिल्ली। संजय दत्त की लगभग एक महीने की छुट्टियां पूरी हो गई हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें आज फिर से बाकी सजा काटने के लिए जेल जाना होगा। फरलो नियम के तहत मिली 14 दिन की छुट्टी पर संजू बाबा 1 अक्टूबर को जेल से बाहर आए थे। इसके बाद उनकी खराब सेहत के आधार पर 14 दिन की छुट्टियां और बढ़ा दी गई थीं।
संजय दत्त को हथियार रखने के मामले में दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने घटाकर पांच साल कर दिया था। इस सजा के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की, लेकिन शीर्ष अदालत ने 10 मई को उनकी अर्जी ठुकरा दी थी। इस मामले में संजय दत्त 18 महीने की सजा पहले ही भुगत चुके हैं और अब 42 महीने की बाकी सजा काट रहे हैं।
उधर, संजय दत्त की सजा माफ कराने के लिए भी कोशिशें चल रही हैं। भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संजय दत्त की सजा माफ करने के लिए अर्जी दी थी और इस अर्जी के बाद हाल में गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से संजय दत्त की सजा माफी को लेकर राय मांगी थी। दूसरी तरफ, भाजपा और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संजय दत्त की सजा माफ करने को लेकर अपना विरोध भी जता दिया है।
Related- 

Even Diwali to light up in Sachin flavour


 Sachin Tendulkar

Hindi News: नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, दीवाली करीब है। यूं तो क्रिकेट और इस त्योहार का कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन सचिन के फैंस के लिए यह दीवाली काफी मायने रखेगी क्योंकि यह सचिन के करियर के दौरान आखिरी दीवाली होगी, ऐसे में नवंबर में अपने 200वें टेस्ट के बाद विदाई लेने वाले सचिन को बाय-बाय कहने के लिए दीवाली के जरिए भी अलग-अलग अंदाज में तैयारी की जा रही है।
कहीं आतिशबाजी के जरिए, कहीं लेजर शो के जरिए, कहीं मोमबत्तियों के जरिए तो कहीं दीया जलाकर रोशनी के जरिए देश के सबसे रोशन सितारे को अलविदा कहने की तैयारी है। एक नजारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी देखने को मिला (फोटो में), जहां पर लोगों ने सैंकड़ों दीया के जरिए मास्टर ब्लास्टर को संदेश देने की तैयारी की है। कहीं लिखा है 'सचिन, ढूंढेगी आंखें मैदान में' ,तो कहीं लिखा है, 'सचिन, दो शतक और' अपनी-अपनी भावनाओं को इस प्रकार के संदेशों के जरिए दीवाली पर फैंस प्रकट करेंगे। देश ही नहीं, विदेश में भी फैंस सचिन की विदाई को दीवाली के मौके पर रोशनी के जरिए खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं।