Showing posts with label Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Entertainment. Show all posts

Happy birthday shatrughan sinha

बॉलीवुड के 'बिहारी बाबू' को जन्मदिन की बधाई
Hindi News'खामोश रहकर अपनी शान बरकरार रखने वाले कालीचरण के नसीब में काला पत्थर नहीं था। बल्कि वह तो फिल्मी दुनिया का बेताज बादशाह बनकर शान से जीता था। अपनी अदाकारी के दम पर उसने दर्शकों से दोस्ताना बना लिया। पूनम का साजन प्रेम पुजारी बनकर सबका एक अच्छा दोस्त बन गया। उस पर साथ न निभाने का इल्जाम लगा लेकिन वह अपनी ताकत से जीत गया। लोग कहते हैं कि जीने नहीं दूंगा, लेकिन वह कहता रहा आ गले लग जा। वह आदमी तो सड़क का था, लेकिन उसकी तकदीर में जीत की क्रांति थी।'
आज शत्रुघ्न सिन्हा का 68 वां जन्मदिन है, लेकिन उनकी आवाज में आज भी वही बुलंदी है। फिल्मी दुनिया के इस चमकते तारे का सफर पटना से लेकर मुंबई तक का आसान नहीं रहा। उसने कई पड़ाव को पार करके अपना फिल्मी करियर देवानंद द्वारा अभिनीत फिल्म प्रेम पुजारी में एक पाकिस्तानी ऑफिसर के रूप में शुरू किया। इस फिल्म से पहले ही साजन फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए।
अपनी दिलकश आवाज के चलते उन्होंने 70 के दशक में अपनी धाक जमा ली। उन्होंने कई फिल्में सह अभिनेता के रूप में कीं, जिनमें दोस्त, दोस्ताना, काला पत्थर हैं।
इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया और वह सफल भी हुए। भाजपा के लिए राजनीति करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।
अच्छे दोस्तों के रूप में जानने वाले अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते बाद में सफल नहीं रह पाए।
अपने जीवन की बेहतरीन पारी खेलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता हैं। उन्होंने अपने जीवन की हर पारी को बखूबी निभाया है। हम सबकी तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Enhanced by Zemanta

Kapil is in love with Preeti simoes

Kapil sharma
ये है कपिल की ड्रीमगर्ल, अगले साल इनसे शादी करेंगे कॉमेडी किंग!
Hindi Newsमुंबई। टीवी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' से लोकप्रिय होकर सबके दिलों पर छाने वाले कॉमेडियन कपिल शर्मा को भी किसी से प्यार है। कुछ दिनों पहले खबरें आ रही थी कि उन्हें अपनी कॉलेज की दोस्त गिनी चतरथ से प्यार है, लेकिन उनके करीबी सूत्रों ने आखिरकार उनका हाल ए दिल बयां कर दिया।
सूत्रों ने बताया कि गिनी उनका अतीत थीं, वे उन्हें कॉलेज के दिनों में चाहते थे, लेकिन अब उनका दिल प्रीति सिमोज पर आ गया है। चर्चा है कि दोनों जल्द ही एक डोरी में बंधने वाले हैं। प्रीति कॉमेडी नाइट्स की क्रिएटिव डायरेक्टर हैं।
बताया जाता है कि दोनों इस शो के दौरान काफी करीब आए और एक दूसरे को वक्त देने लगे। ऐसे में दोनों के बीच प्यार हो गया। दोनों ने मिलकर ही कॉमेडी नाइट्स जैसे शो की रचना की।
कुछ दिनों पहले प्रीति के साथ कपिल की डेटिंग की खबरों को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया था और कहा था कि वे दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं।
Enhanced by Zemanta

King khan jokes on Food trolley at home

Mannat
शाहरुख ने खोला राज, मन्नत से बगैर खाए क्यों लौट जाते हैं मेहमान
Hindi Newsमुंबई। शाहरुख खान अपने घर आए मेहमान का खास ख्याल रखते हैं। उनकी हॉस्पिटैलिटी का क्या कहना। ये तो तय है कि आपको 'मन्नत' से भूखा नहीं आना पड़ेगा, लेकिन ये भी सच है कि खाने के लिए आपको काफी इंतजार भी करना पड़ेगा। मन्नत है ही इतना बड़ा कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में खाना आते-आते काफी वक्त लग जाता है। इसी बात पर किंग खान ने फूड ट्रॉली का मजाक कर डाला।
किंग खान ने मजाक में कहा कि जब तक उनका खाना ग्राउंड फ्लोर से छठे माले तक आता है, कई बार मेहमान घर से चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप मन्नत दावत के लिए आ रहे हैं तो पहले से नोटिस जारी कर दीजिएगा। वरना आपका धैर्य रखना होगा।
गौरतलब है कि शाहरुख खान का घर छह मंजिल का है। ग्राउंड फ्लोर में खाना बनता है, क्योंकि वहां किचन है और छठी मंजिल पर परोसा जाता है। ऐसे में नीचे से उपर खाना आने में काफी वक्त लगता है।
Enhanced by Zemanta

Konkona must be excited for the role of kadambari devi


konkona sen sharma

Hindi News: मुंबई। कोंकणा सेन शर्मा महिलाओं को प्रेरणा देने वाली और ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर की प्रतिभा को उबारने वाली उनकी पत्नी कादंबरी देवी का किरदार निभाने जा रहीं हैं। खबर है कि कोंकणा सेन सुमन घोष की फिल्म में रविंद्रनाथ टैगोर की भावी का रोल निभाने जा रही हैं।
कोंकणा ने बताया कि वे इस किरदार को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, 'बांग्ला साहित्य में कादंबरी देवी का विशेष योगदान है। महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी कादंबरी देवी के किरदार को जीना बहुत कठिन था, लेकिन जब मैंने इस किरदार के बारे में सुना तो इसको और करीब से जानने के लिए मैंने खूब किताबें पढ़ीं।' इस फिल्म का सेट उत्तरी कोलकाता स्थित ठाकुरबाड़ी में तैयार किया गया है। कोंकणा ने इस किरदार के माध्यम से आधुनिक नारी की एक छवि सबके सामने रखने की कोशिश की है। फिल्म में परमब्रत चटर्जी ने रविंद्रनाथ टैगोर का रोल निभा रहे हैं। कोंकणा ने बताया कि परमब्रत ने बड़ी ही सादगी से कविगुरु का रोल निभाया है।
गौरतलब है कि कादंबरी देवी ज्योतिरींद्रनाथ टैगोर से 13 साल बड़ी थीं। रविंद्रनाथ टैगोर की शादी के कुछ महीनों बाद ही कादंबरी देवी का देहांत हो गया था। उन्होंने कम समय में ही टैगोर परिवार की तस्वीर ही बदल दी थी।
Enhanced by Zemanta

Delhi court put ban on ram leela release

Ram leela
रामलीला की मुश्किलें बढ़ी, रिलीज पर लगी रोक


Hindi News:मुंबई। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। दिल्ली की एक अदालत ने देशभर में फिल्म रिलीज पर रोक लगा दी है।
अदालत ने एक याचिका के आधार पर ये फैसला लिया है। ये फिल्म 15 नवंबर को देश भर में रिलीज होनी थी। याचिका में कहा गया है कि फिल्म सेक्स, हिंसा और अश्लीलता की वजह से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। इसलिए इसपर बैन लगाना चाहिए। यही नहीं फिल्म के प्रचार पर भी आपत्ति जताई जा रही है।
इससे पहले दिल्ली उच्च न्यायालय ने फिल्म पर पाबंदी लगाने से इन्कार कर दिया था और फिल्म के खिलाफ याचिका दायर करने वाले एनजीओ पर 50 हजार रुपये की जुर्माना भी लगाया था। हालांकि, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश एएस जयचंद्र ने अंतरिम आदेश में भंसाली और इरोज प्रमोटर्स को अगले आदेश तक फिल्म की रिलीज से रोका गया है। अदालत का कहना है कि फिल्म का टाइटल भगवान के नाम से जुड़ा है और लोग इसी उम्मीद से फिल्म देखने जाएंगे कि फिल्म का वास्तविक जीवन की खींचतान से कोई नाता नहीं होगा। लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचेगी।
गौरतलब है कि यह मामला प्रभु समाज धार्मिक राम लीला कमेटी सहित छह याचिका कर्ताओं ने दायर किया था। इसमें मांग की गई है कि इस फिल्म का नाम बदला जाना चाहिए। इसके पोस्टर भी ठीक नहीं है।
Enhanced by Zemanta

Why did deepika skip her film promotion on big boss 7

deepika padukone
..तो इसलिए बिग बॉस में नहीं गई दीपिका
मुंबई। इन दिनों दीपिका रणवीर के साथ अपनी आने वाली फिल्म रामलीला के प्रमोशन में लगी हुईं हैं। जहां दीपिका कलर्स पर प्रसारित होने वाले कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में रणवीर के साथ रामलीला की प्रमोशन को पहुंची, वहीं कलर्स के ही दूसरे शो बिग बॉस-7 में रणवीर अकेले ही ये जिम्मेदारी संभालते हुए दिखे। ऐसा क्या हो गया कि सलमान के साथ काम करने को बेताब दीपिका बिग बॉस में नहीं पहुंच सकीं?
सूत्रों का कहना है कि दीपिका सलमान के साथ काम करने की अपनी इच्छा काफी लंबे समय से जताती रही हैं। वह हमेशा से ही सलमान की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हैं। पर दीपिका के करीबी लोगों की मानें तो शाहरुख से उनकी नजदीकी ही सलमान से उनकी दूरी की वजह है। दीपिका शाहरुख को नाराज नहीं करना चाहती इसलिए वो बिग बॉस में रामलीला की प्रमोशन से दूर रहीं।


Enhanced by Zemanta

Will start work on 'Mr India' sequel soon: Anil Kapoor

 Mr India
'मिस्टर इंडिया-2' में भी होंगे अनिल कपूर
Hindi News: मुंबई। 90 के दशक में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम जल्द ही शुरू होगा। इस फिल्म में मिस्टर इंडिया का सबसे अहम किरदार निभाने वाले अनिल कपूर भी मिस्टर इंडिया-2 का हिस्सा होंगे।
1987 में अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। अनिल कपूर ने कहा कि मैं मिस्टर इंडिया के सीक्वल में जरूर काम करूंगा। 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल मेरे बिना कैसे बन सकती है। 'मिस्टर इंडिया' के बने हुए 25 साल से अधिक का समय हो चुका है और आज भी लोग इसके बारे में बात करते हैं यह बेहद खुशी की बात है। हम बहुत जल्द इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।
इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी का निभाया किरदार मोगैंबो दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। यह भी खबर थी कि सलमान खान और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर भी मिस्टर इंडिया के सीक्वल में नजर आएंगे। लेकिन अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट तय नहीं है।

Shahrukh Khan ready to work with Salman Khan

Shahrukh Khan
सलमान के साथ काम करने को तैयार शाहरुख
Hindi News: मुंबई। बॉलीवुड के दो खान सलमान और शाहरुख के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। लेकिन अब शाहरुख की बात पर यकीन किया जाए तो 'करण-अर्जुन' की यह जोड़ी फिर से एक साथ एक फिल्म में दिखाई दे सकती है।
शाहरुख से पूछा गया, क्या दोनों खान कभी दोबारा साथ फिल्म करेंगे तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई निर्माता-निर्देशक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आए तो हो सकता है कि हम दोनों साथ काम कर लें। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा और ऐसा नहीं होता है तो भी कोई बात नहीं।'
शाहरुख ने इस बात से भी इनकार किया कि सलमान और उनके बीच स्वाभिमान की लड़ाई है। शाहरुख ने कहा कि उनके और सलमान के मन में एक-दूसरे के लिए कोई दुर्भावना नहीं है। बस उन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। शाहरुख ने कहा कि दोनों के बीच कोई ईगो क्लैश नहीं है। दोनों एक-दूसरे की और एक दूसरे के परिवार की इज्जत करते हैं।
सलमान और शाहरुख आखिरी बार 11 साल पहले एक साथ एक फिल्म (हम तुम्हारे हैं सनम) में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी करण-अर्जुन और कुछ-कुछ होता है में भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।


Enhanced by Zemanta

Some facts about aishwarya rai bachchan

aishwarya rai
ऐश्वर्या राय के बारे में कितना जानते हैं आप?
News in Hindiनई दिल्ली। लाखों दिलों की धड़कन, पूर्व विश्व सुंदरी, बॉलीवुड अदाकारा और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का आज 1 नवंबर को जन्मदिन है। अपने इस जन्मदिन पर ऐश्वर्या 40 साल की हो गई हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको ऐश्वर्या से जुड़ी 13 ऐसी बातें बता रहे हैं जो उनके फैन होने के नाते आपको पता होनी चाहिए।
1) ऐश्वर्या ने अपना पहला विज्ञापन कैमलिन पेंसिल के लिए किया था और उस वक्त वह 9वीं क्लास में थीं।
2) मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में एक किराना स्टोर में ऐश्वर्या का सामना अभिनेत्री रेखा से हो गया था। रेखा ने ऐश्वर्या के ऐड की वजह से उन्हें पहचानकर उनके कंधे पर हाथ देकर उन्हें बेहतर भविष्य के लिए बधाई दी।
3) ऐश्वर्या का प्रसिद्ध पेप्सी ऐड जो उन्होंने आमिर के साथ किया था, की शूटिंग मुंबई दंगों (1992-93) के दौरान सिर्फ एक रात में पूरी हो गई थी। ऐश्वर्या और आमिर एकमात्र सेलेब्रिटी हैं, जिन्होंने दो प्रतिद्वंदी कोल्ड ड्रिंक्स पेप्सी और कोक दोनों के लिए विज्ञापन किया है।
4) 1942 में आई कासाब्लैंका (अमेरिकी रोमांटिक फिल्म) ऐश्वर्या की पसंदीदा फिल्म है।
5) पूर्व विश्व सुंदरी को घड़ियों का कलेक्शन करना पसंद है जबकि गहने उन्हें बिल्कुल नापसंद हैं।
6) 2005 में ऐश्वर्या से प्रेरित बार्बी डॉल की एक लिमिटेड रेंज ब्रिटेन में रिलीज की गई थी जो हाथो-हाथ चंद मिनट में बिक गई थीं। अब लोग इन्हें संभाल कर रखते हैं।
7) ऐश्वर्या को प्रसिद्धि मिलने से पहले एक टीवी सीरियल में डबिंग के लिए सही ना मान कर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया था
Enhanced by Zemanta

Happy birthday Shah Rukh Khan: Some unknown facts about King Khan

 Shah Rukh Khan
ये हैं 'किंग खान' से जुड़ी कुछ खास बातें, शाहरुख को जन्मदिन की बधाई
News in Hindiनई दिल्ली। 'बॉलीवुड के बादशाह' यानी शाहरुख खान का आज 48वां जन्मदिन है। छोटे पर्दे से अपने कॅरियर की शुरुआत करके बालीवुड के सिंहासन तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा सफर तय किया। उन्होंने कई बेहतरीन और फिल्मों में गजब की कलाकारी से लोगों के दिल पर राज किया। शाहरुख खान ने दीवाना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, वीर जारा, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, जब तक है जान और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं। आइये हम आपको किंग खान से जुड़े कुछ तथ्यों से रूबरू कराते हैं जो शायद सिर्फ और सिर्फ उनका खास फैन की जातना होगा।
- बचपन में शाहरुख को उनके दोस्तों ने बड़े-बड़े ताले आसानी से कैसे खोले जाते हैं, का फार्मूला समझाया था। शाहरुख ने कई बार इसे आजमाया भी।
- शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को घर में गौरी-मां कहकर पुकारते हैं।
- दिल्ली की रामलीला में शाहरुख ने हनुमानजी का रोल निभाकर अभिनय का पहला पाठ पढ़ा था।
- शाहरुख के पिता को फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में राजा मानसिंह के रोल का प्रस्ताव मिला था, मगर वे सिनेमा को नौटंकी मानते थे, इसलिए ठुकरा दिया
- घर में बाथरूम उनकी पसंदीदा जगह है। वे घंटों बाथरूम में गुजारते हैं और जब तक गौरी दरवाजा नहीं पिटती वे बाहर नहीं निकलते। शाहरुख के अनुसार वे केवल बाथरूम में अभिनय नहीं करते।
- गौरी को पटाने के लिए शाहरुख रोजाना उसके पीछे-पीछे स्कूल जाते और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' का यह गाना जरूर गाते थे- 'गौरी तेरा गांव बड़ा प्यारा..'
- स्कूल के दिनों में शाहरुख खान की हिंदी कुछ खास अच्छी नहीं थी। हालांकि, उनकी मां ने उनसे वादा किया कि अगर वो पास हो जाएंगे तो वह उन्हें फिल्म दिखाने ले जाएंगी। बचपन से फिल्मों के शौक की वजह से खान हमेशा सबसे ज्यादा नंबर से पास होते रहे।
Related- 

Salman khan to team up with Kabir Khan again

 Salman Khan
'एक था टाइगर' का इतिहास दोहराएंगे सलमान, कबीर के साथ बनाई जोड़ी
News in Hindiमुंबई। फिल्म एक था टाइगर से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले निर्देशक कबीर खान ने एक बार फिर सलमान खान का हाथ थामा है। खबर है कि सल्लू मियां ने कबीर के साथ एक और फिल्म करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
सूत्रों ने बताया कि कबीर ने सलमान के लिए एक और स्क्रिप्ट खास तौर पर तैयार की थी। कबीर से यह स्क्रिप्ट सुनने के बाद सल्लू उनकी फिल्म में काम करने को तैयार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, कबीर और सलमान दोनों के लिए यह फिल्म बहुत अलग होगी। दोनों ही इसे एक था टाइगर से भी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे इसलिए पूरी तैयारी के साथ इसकी शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस तरह की फिल्म सलमान ने अपने करियर में आज तक नहीं की है।
कबीर और सलमान ने हालांकि एक साथ एक ही फिल्म की है, लेकिन सलमान खान उन पर बहुत भरोसा करते हैं। फिलहाल कबीर सैफ अली खान और कट्रीना कैफ के साथ लेबनॉन के हिंसाग्रस्त क्षेत्र बेरुत में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Sunny Leone shies away from showing bare back!

 Sunny Leone
सनी लियोन ने बदन दिखाने से मना किया तो इन्हें आ गया गुस्सा
News in Hindiमुंबई। अमेरिका में एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली सनी लियोन हिंदी फिल्मों में थोड़ा सा एक्सपोज करने से भी परहेज कर रही हैं। सनी का यही रवैया उनके लिए मुसीबत बन गया, जब उन्होंने रागिनी एमएमएस-2 के लिए अपनी बैक एक्सपोज करने से मना करा दिया।
सूत्रों ने बताया कि सनी को इस फिल्म के लिए ऐसा सीन शूट करना था, जिसमें शॉवर में नहाते हुए उन्हें कैमरे पर अपने कंधे और पीठ दिखानी थी। लेकिन बिना कॉस्ट्यूम पहने यह सीन शूट करने से इनकार कर दिया।
फिल्म की यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक, सनी के मना करते हुए फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से में फिल्म की निर्माता एकता कपूर को बुला लिया। आखिरकार एकता के समझाने के बाद सनी यह सीन शूट करने को तैयार हुई। दरअसल सनी के साथ एकता ने जो कांट्रेक्ट साइन किया था, उसमें भी यह साफ लिखा था कि उन्होंने एक्सपोज करना होगा।
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग ने बताया कि दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर में ही सनी की बैक देखने को मिलेगी।

Kareena paid Rs 1.5 crore for dancing on television

 Kareena Kapoor Khan
करीना ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
News in Hindiमुंबई। पैसा कमाना तो कोई करीना कपूर खान से सीखे। कई अभिनेत्रियों को फिल्म में काम करने के बदले जितनी फीस नहीं मिलती, उतनी फीस करीना ने सिर्फ एक डांस परफॉर्मेस की ले ली।
खबर है कि करीना ने मिडिल ईस्ट के एक रियल्टी शो 'अरब्स गॉट टैलेंट' में डांस करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इससे पहले टीवी पर एक डांस परफॉर्मेस के लिए इतनी बड़ी रकम किसी अभिनेत्री को नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि करीना लेबनान में छुट्टियां मनाने गई थीं और वहीं पर उन्हें यह ऑफर मिला।
बेबो ने शो के ओपनिंग डे पर डांस किया और अगले दिन नए चैनल की लॉन्चिंग में भी शामिल हुई। बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों का कहना है कि आम तौर पर डांस परफॉर्मेस के लिए अभिनेत्रियों को इतनी बड़ी रकम नहीं मिलती, लेकिन करीना अरब देशों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी रकम कमाने का मौका मिल गया। करीना के प्रवक्ता की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Related-