जेल में लालू से मिलना है तो पीए भोला को फोन करो -
जागरण ब्यूरो, रांची। बिरसा मुंडा जेल के अंदर लालू तो बाहर उनके पीए भोला बाबू का जलवा। हालत यह है कि बिना भोला की मर्जी के लालू से कोई नहीं मिल सकता। जनसामान्य की बात तो दूर मंत्री, सांसद और विधायक भी इससे अछूते नहीं हैं। इनको भी लालू से मिलने के लिए भोला की हरी झंडी चाहिए। जेल प्रशासन भी भोला के निर्देश पर ही राजद प्रमुख से नेताओं की मुलाकात को तरजीह दे रहा है।पिछले दो दिन से जेल के अंदर लालू के लिए बनाए गए मुलाकात कक्ष में भोला प्रसाद ने अस्थायी दफ्तर बना लिया हैं। जिसे मिलना होता है वह भोला प्रसाद को फोन करता है। भोला की हां के बाद सिपाही उसकी अर्जी लेते हैं। बिहार और झारखंड के दूर-दराज इलाकों से जेल पहुंचने के बाद भी लालू से नहीं मिलने पर लोगों में आक्रोश है। जेल के वीडियो कांफ्रेंसिंग रूम को लालू के लिए मुलाकाती कक्ष बनाया गया है। इस कक्ष में गुरुवार को भी भोला यादव तीन से साढ़े चार बजे तक मौजूद रहे। इस दौरान राजद सुप्रीमो से मिलने के लिए जो भी नेता जेल पहुंचे। उनमें से वही मिल सके जिनको भोला ने हरी झंडी दी। जिन लोगों ने सीधे जेल सिपाहियों को अर्जी देकर मुलाकात की कोशिश की उन्हें मायूसी हाथ लगी।
Source- News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment