Showing posts with label Chhattisgarh. Show all posts
Showing posts with label Chhattisgarh. Show all posts

Reasons for higher poll in Assembly Elections


Asselmbly Election 2013

Top Hindi Newsनई दिल्ली। मतदान के अपने अधिकार के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता का ही असर है कि पांचों विधानसभा चुनावों में जबरदस्त चुनाव मतदान हुए। मतदान की इस वृद्धि का असर छह महीने बाद होने वाले लोक सभा चुनाव में भी परिलक्षित होने के आसार हैं। मतदाताओं और मतदान की इस तस्वीर की बदलती प्रवृत्ति और उसके कारणों पर एक नजर :-
दिल्ली :
सीटें-70 मत प्रतिशत
2008- 57.58
2013- 66.00
कारण : नए मतदाताओं और युवाओं की हिस्सेदारी। पहली बार नोटा प्रावधान। चुनाव आयोग, मीडिया और गैरसरकारी संगठनों के जागरुकता कार्यक्रम, सोशल मीडिया का असर।
छत्तीसगढ़ :
सीटें- 90 मत प्रतिशत
2008- 71.06
2013- 77.06
कारण : चुनाव आयोग की प्रभावी पहल। युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं की बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी, सशस्त्र बलों की दमदार मौजूदगी एवं पार्टियों के सार्थक प्रयास।
मध्य प्रदेश :
सीटें- 230 मत प्रतिशत
2008 69.78
2013 72.52
कारण: वोटरों को जागरूक करने वाले सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन और निर्वाचन सहभागी कार्यक्रमों का दिखा असर। हालांकि उम्मीद से थोड़ा कम मतदान हुआ।
मिजोरम :
सीटें-40 मत प्रतिशत
2008 82.00
2013 81.29
कारण : उच्च साक्षरता दर एक बड़ा कारक। चुनावों को त्योहार की तरह लिया गया। कई गैर सरकारी संगठनों की अपील और पहल का मतदाताओं में दिखा सकारात्मक असर।
राजस्थान :
सीटें: 200 मत प्रतिशत
2008 67.15
2013 75.20
कारण : महिलाओं और युवाओं की बड़ी हिस्सेदारी रही। वोट डालने संबंधी चुनाव आयोग के अभियान का उत्साहजनक नतीजा निकला। (मतदान 199 सीटों पर)
Source- News in Hindi

68 per cent voting recorded in first phase of C'garh polls


Chhattisgarh Election
Top Hindi News:नई दुनिया ब्यूरो, रायपुर। छत्तीसगढ़ में पहले चरण की अट्ठारह सीटों पर सोमवार को नक्सली उत्पात व दहशत के बीच अड़सठ फीसद मतदान हुआ। बस्तर संभाग की 12 व राजनांदगांव जिले की छह सीटों पर वोट पड़े। इसके साथ ही 143 उम्मीदवारों की किस्मत इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में फीड हो गई। देर शाम दंतेवाड़ा में बूथ से लौट रही पोलिंग पार्टी पर नक्सलियों ने हमला कर दिया, जिसमें एक सीआरपीएफ जवान की मौत हो गई। कांकेर में भी प्रेशर बम से विस्फोट कर पोलिंग पार्टी को उड़ाने की कोशिश की गई, जिसमें एक जवान जख्मी हो गया।
कांकेर के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो बूथों चितरम व छोटे पखांजूर में नक्सली उत्पात के कारण पोलिंग पार्टी नहीं पहुंच पाई। इस वजह से यहां मतदान स्थगित करना पड़ा। चितरम बूथ की पोलिंग व पुलिस पार्टी पर नदी पार करने के समय नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। बस्तर के कोलेंगे और बीजापुर के मनकेली बूथों पर भी नक्सलियों ने गोलीबारी की। सुरक्षा बल के जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग निकले। नारायणपुर और दंतेवाड़ा में कुछ स्थानों से टिफिन बम मिले। नुकनपाल में दस किलो इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आइईडी) बरामद किया गया।। नारायणपुर के सुलेंगी गांव में भी सुरक्षा बल पर नक्सलियों ने गोलीबारी की।
राजनांदगांव जिले से मुख्यमंत्री रमन सिंह के अलावा तीन मंत्री लता उसेंडी, केदार कश्यप और विक्रम उसेंडी भी चुनाव मैदान में थे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार कुजूर ने बताया कि कोंटा, दंतवाड़ा और बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के करीब एक दर्जन बूथों में शून्य मतदान की जानकारी प्राप्त हुई है। नक्सलियों के भय से कोई यहां वोट देने नहीं पहुंचा। बस्तर संभाग में सुबह मतदाताओं में वोट डालने के लिए उत्साह कम देखा गया, लेकिन नौ बजे के बाद भीड़ बढ़ने लगी। महिला मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया। यहां करीब 50 फीसद मतदान हुआ। बीजापुर में इस बार भी सबसे कम 24 फीसद वोटिंग हुई। राजनांदगांव की छह विधानसभा सीटों में शुरुआत से ही केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। यहां सबसे ज्यादा 82 फीसद से अधिक वोट पड़े।
दरभा घाटी में जीता लोकतंत्र
रायपुर। नक्सली हमले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की हत्या के बाद सुर्खियों में आई दरभा घाटी में लोकतंत्र की जीत हुई है। घाटी के मतदाताओं ने 80 फीसद तक मतदान कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को चौंका दिया। दरभा घाटी के 25 मतदान केंद्र जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र में और 34 मतदान केंद्र चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में हैं।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta