Showing posts with label Rajasthan. Show all posts
Showing posts with label Rajasthan. Show all posts

Rajasthan assembly elections will decide future of some local leaders


Hindi Newsजयपुर। राजस्थान में कांग्रेस और भाजपा के एक दर्जन नेता ऐसे हैं, जिनका राजनीतिक भविष्य विधानसभा चुनावों के नतीजे तय करेंगे। इन नेताओं ने टिकट वितरण से लेकर चुनाव की पूरी रणनीति बनाने के सभी काम किए थे। कांग्रेस में ऐसे नेताओं की संख्या ज्यादा है, जबकि भाजपा में उससे थोड़ा कम है।
भाजपा में वसुंधरा राजे इनमें सबसे आगे हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार होने के नाते इन्हीं के नेतृत्व में यहां विधानसभा चुनाव लड़ा गया। यह उनके नेतृत्व में तीसरा चुनाव था। पार्टी ने उन्हें 'फ्रीहैंड' दे रखा था। इस बार भाजपा सत्ता में आती है तो यह साफ हो जाएगा कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास किया, वह उस पर खरी उतरी हैं। पार्टी हारती है तो वे प्रदेश की राजनीति से दूर जा सकती हैं। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया भाजपा के ऐसे दूसरे नेता हैं जिनकी टिकट वितरण में महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिसे चाहा, उसे पार्टी टिकट दिलवाया। अपने विरोधियों के टिकट भी कटवाए। ऐसे में यदि इनकी कृपा से टिकट पाए भाजपा उम्मीदवार चुनाव हारते हैं तो कटारिया इसके प्रभावों से बच नहीं सकेंगे। प्रदेश से राज्यसभा सांसद भूपेन्द्र यादव टिकट वितरण से लेकर हर कदम में भूमिका रही है। सुराज संकल्प यात्रा के बाद से वह पार्टी में महत्वपूर्ण हो गए हैं। पार्टी यहां सत्ता में आती है तो यादव का कद बढ़ेगा और हारती है तो काफी आलोचना झेलनी पड़ सकती है।
बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव वी.सतीश और प्रदेश प्रभारी कप्तान सिंह का राजनीतिक कद भी चुनाव परिणाम पर निर्भर करेगा। इन दोनों की भी चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका रही। दूसरी तरफ कांग्रेस में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में चुनाव लड़ा गया। कांग्रेस के चुनाव जीतने की दशा में वह स्वभाविक रूप से तीसरी बार मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे। कांग्रेस को यह जीत दिलाने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर उनका कद पार्टी के दूसरे कई नेताओं के मुकाबले ऊंचा हो जाएगा। लेकिन चुनाव हारने की दशा में उन्हें भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सीपी जोशी कांग्रेस के ऐसे दूसरे प्रभावी नेता हैं जिनका टिकट वितरण से लेकर चुनाव प्रचार अभियान में खासा दखल रहा। गहलोत के साथ उन्हें भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में शुमार माना जा रहा है। जाहिर है चुनाव नतीजों का इनकी सियासत पर भी खासा प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश के संगठनात्मक प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव गुरुदास कामत को चुनावी वर्ष में प्रभार मिला। कम समय में संगठन पर अच्छी पकड़ बनाई। टिकट वितरण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। जीत की स्थिति में बड़ा श्रेय भी मिलेगा, हारने पर उतनी जिम्मेदारी उठानी होगी।
Source- News in Hindi

Bullet raja can't satisfy box office

Bullet raja
बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतरी 'बुलेट राजा'


Hindi Newsमुंबई। तिग्मांशु धूलिया की फिल्म 'बुलेट राजा' धमाकेदार प्रचार के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में नाकामयाब रही। फिल्म का वीकेंड रिस्पॉन्स काफी ठंडा रहा। दो दिन की कमाई को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई है।
बॉक्स आफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने दो दिनों के भीतर कुल 13.5 करोड़ की ही कमाई की है। फिल्म शुक्रवार को 6 करोड़ रुपये और शनिवार को सात करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है, जबकि हाल ही में रिलीज हुई कई फिल्मों ने रिलीज दो दिनों बाद ही जबरदस्त बिजनेस किया था। फिल्म के लिए ये हफ्ता भी चुनौती भरा होने वाला है क्योंकि प्रभुदेवा की फिल्म 'आर राजकुमार' इस शुक्रवार को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के प्रति लोगों के चार्म को देखने के बाद बुलेट राजा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं।
ये बात और है कि फिल्म में सैफ ने अपने एक्शन अंदाज को बखूबी निभाया है। सोनाक्षी और सैफ की जोड़ी भी खूब जंच रही है। फिल्म में उत्तर प्रदेश की गुंडागर्दी और माफिया की कहानी बयां की गई है।

Enhanced by Zemanta

Travel on train roof: candidate not eligible for rpsc job


travel on train roof

Top Hindi Newsजयपुर, जागरण संवाददाता। राजस्थान मेंप्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने के लिए ट्रेन की छत पर बैठकर या पायदान पर लटक कर सफर करने वाले परीक्षार्थियों को अब नौकरी की दौड़ से बाहर होना पड़ सकता है। राज्य लोक सेवा आयोग ने युवाओं को हादसों से बचाने के लिए यह निर्णय लागू कर दिया है।
आयोग ने प्रवेश पत्रों पर चेतावनी के रूप में लिखना शुरू कर दिया है कि 'ट्रेन की छत एवं पायदान पर यात्रा करना कानूनी अपराध है। ऐसा पाए जाने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकेगा।' यह चेतावनी राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती-2013 के तहत होने वाली प्रारंभिक चरण की परीक्षा के लिए जारी प्रवेश पत्रों पर लिखी गई है। अन्य परीक्षाओं के प्रवेश पत्रों पर भी यही चेतावनी अंकित होगी। आयोग के सदस्य शिवपाल सिंह ने बताया कि व्यवस्था लागू करने का मकसद अभ्यर्थियों को जोखिम भरे सफर से बचाना है।
यदि किसी परीक्षार्थी को पुलिस फोर्स, जीआरपी या फिर रेलवे के अधिकृत स्टाफ द्वारा ट्रेन की छत पर बैठे पकड़ा जाता है तो आयोग संबंधित एजेंसी से जानकारी लेकर उसे परीक्षा से बाहर कर सकता है। जरूरत समझे जाने पर ऐसे परीक्षार्थियों को आयोग की सभी परीक्षाओं में बैठने से रोका जा सकता है। गौरतलब है कि ट्रेन की छत पर बैठने की वजह से राजस्थान में पिछले दिनों कई हादसे हो चुके हैं।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Rahul today answer to notice of Election Commission


 Rahul Gandhi

Hindi News: नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने राजस्थान के चुरू और मध्य प्रदेश के इंदौर में जनसभा में दिए गए भाषणों में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के आरोपों को लेकर जवाब देने के लिए चुनाव आयोग से मिले नोटिस पर सफाई देने के लिए सोमवार को एक हफ्ते का समय मांगा है।
गौरतलब है कि भाजपा ने चुनाव आयोग से राहुल गांधी पर इन भाषणों से सांप्रदायिकता भड़काने की कोशिशों का आरोप लगाते हुए कई शिकायतें की थीं। अपनी चुनावी रैलियों में राहुल गांधी ने मुजफ्फरनगर दंगों को मुद्दा बनाया था। उन्होंने इंदौर की अपनी एक चुनावी रैली में कहा था, कि भाजपा समझती है कि जब तक उत्तर प्रदेश में हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा नहीं होगा, वह अच्छा नहीं कर सकेगी। इसलिए वह आग लगाती है और उसे बुझाना कांग्रेस को पड़ता है।
भाजपा का आरोप है कि राहुल गांधी ने ऐसा कहकर चुनाव आचार संहिता का उल्लघंन किया है। भाजपा ने अपने चुनाव आयोग को भेजे गए छह पन्नों की शिकायत में यह भी लिखा है कि राहुल गांधी ने इंदौर में कहा था कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ मुजफ्फरनगर दंगों के पीड़ित मुस्लिम युवकों के संपर्क में हैं।
Source- News in Hindi 
Related-