Showing posts with label delhi news. Show all posts
Showing posts with label delhi news. Show all posts

UPA cabinet approves inquiry commission on alleged snooping of a woman by gujarat police



Hindi Newsनई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नई मुश्किल खड़ी होती दिख रही है। गुजरात जासूसी कांड की जांच कराए जाने के लिए कैबिनेट ने जांच आयोग को मंजूरी दे दी है। इस मामले की जांच के लिए एक आयोग बनाया जाएगा। फिलहाल इसकी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है कि जांच आयोग कब तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह पर वर्ष 2009 में पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करके एक युवती की जासूसी कराने का आरोप लगाया गया था। कोबरा पोस्ट और गुलैल द्वारा जारी किए गए टेप में अमित शाह किसी साहेब के कहने पर लड़की के फोन टेपिंग से लेकर मिलने वालों पर नजर रखने का आदेश दे रहे थे। जिस मामले में मोदी को भी घसीटने की कोशिश की गई है।
दो खोजी पोर्टलों कोबरा पोस्ट और गुलैल ने दावा किया था कि उन्होंने इस टेप को इशरत जहां हत्याकांड में सीबीआइ के पास जमा कर दिया गया है। इनका दावा है कि मोदी इस युवती से मिले थे, जो बेंगलूर की एक आर्टिटेक्ट थी, जबकि युवती के पिता ने इस छोटी घटना को मीडिया में ले जाने के निहित स्वार्थी तत्वों के प्रयास पर दुख जताया था।
युवती के पिता ने अपने बयान में कहा था कि उनकी बेटी मां के ऑपरेशन के समय अहमदाबाद आई थी। उसे देर रात अस्पताल और जिस होटल में ठहरी थी वहां आना-जाना पड़ता था। इसलिए उन्होंने मोदी से उसकी देखरेख का आग्रह किया था।
वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कोर्ट में जाने का विचार कर रही है। पार्टी के नेता अरुण जेटली ने कहा कि वे इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे। साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस मोदी को निशाना बना रही है।
Source- News in Hindi

Digvijay singh critisizes Arvind Kejriwal



Hindi Newsनई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना नरेंद्र मोदी से की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल के बोल बड़े हैं और वे नरेंद्र मोदी की भाषा बोल रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले दिग्गी ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें यकीन है कि अरविंद अपने किए गए सभी वादे पूरे करेंगे। उन्होंने दिल्ली में सरकार बनाने के फैसले पर अरविंद को बधाई देते हुए कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए गए वादों को जरूर पूरा करेंगे।
कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्विट में लिखा था कि अरविंद केजरीवाल को मिली सफलता चुनावी राजनीति में भाग लेने वाले राजनेताओं एवं राजनीतिक आलोचकों के लिए एक सीख है। लेकिन अब वे केजरीवाल के विरोध में जुट गए हैं।
Source- News in Hindi

16 year old girl gangrape in mainpuri


gangrape

Top Hindi Newsमैनपुरी। महिला अपराधों को लेकर मैनपुरी पुलिस अब भी संवेदनशील नहीं है। एक दुष्कर्म पीड़ित छात्रा थाने पर कार्रवाई के लिए रोते हुए गुहार लगाती रही, लेकिन उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी। डीएम और एसपी से भी एक बार मिली लेकिन कुछ नहीं हुआ। उसका मजाक और उड़ाया जाने लगा। आखिरकार निराश छात्रा ने जान देने की ठान ली। बुधंवार को उसने जहरीला पदार्थ खाया और एसपी कार्यालय पहुंच गई। वहीं उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
करहल क्षेत्र के गांव गोपालपुर निवासी 16 वर्षीय रानी (काल्पनिक नाम) कक्षा 11 की छात्रा है। बुधवार दोपहर वह एक प्रार्थना पत्र लेकर पुलिस अधीक्षक के दफ्तर पहुंची। यहां फरियादियों की भीड़ थी। अपनी बारी के इंतजार में वहीं बैठ गई। कुछ ही देर में उसे उल्टी होने लगीं। इस पर मौजूद पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। उन्होंने छात्रा से पूछताछ की। उसने बताया कि कुछ लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। थाने में रिपोर्ट नहीं लिखने पर उसने परेशान होकर जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
पुलिस की सूचना पर पीड़िता के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पीड़िता की मां ने बताया कि बीते 16 नवंबर की सुबह उनकी पुत्री उपले लेने जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले हेमंत व उसके साथी ने घर में खींच लिया। हेमंत ने उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने करहल थाने पहुंचे तो वहां रिपोर्ट नहीं लिखी गई। 21 नवंबर को परिजनों के साथ पीड़िता पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से मिली। बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं हुई।
परिजनों के मुताबिक, आरोपी छात्रा का गांव में उपहास उड़ाने लगे। इसको लेकर वह काफी परेशान थी। बुधवार सुबह वह एसपी से मिलने की बात कहकर घर से आ गई।
उधर, अस्पताल में हालत में सुधार होने पर पीड़िता ने बताया कि वह रिपोर्ट लिखाने थाने गई, तो आरोपी भी कुछ साथियों के साथ वहां मौजूद था। पुलिस ने उससे मिलीभगत कर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करने से इन्कार कर दिया। उससे मनमर्जी से तहरीर लिखवा ली। मारपीट की एनसीआर बाद में दर्ज की।
पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से पूर्व में मारपीट की तहरीर दी गई थी। इस पर एनसीआर दर्ज की थी। अब पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर एनसीआर को दुष्कर्म की धारा में परिवर्तित किया जाएगा। छात्रा से जबरिया मारपीट की तहरीर लिखवाए जाने के आरोप की भी जांच के साथ दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
Source- News in Hindi
Related-
Enhanced by Zemanta

Reasons for higher poll in Assembly Elections


Asselmbly Election 2013

Top Hindi Newsनई दिल्ली। मतदान के अपने अधिकार के प्रति लोगों में बढ़ती जागरूकता का ही असर है कि पांचों विधानसभा चुनावों में जबरदस्त चुनाव मतदान हुए। मतदान की इस वृद्धि का असर छह महीने बाद होने वाले लोक सभा चुनाव में भी परिलक्षित होने के आसार हैं। मतदाताओं और मतदान की इस तस्वीर की बदलती प्रवृत्ति और उसके कारणों पर एक नजर :-
दिल्ली :
सीटें-70 मत प्रतिशत
2008- 57.58
2013- 66.00
कारण : नए मतदाताओं और युवाओं की हिस्सेदारी। पहली बार नोटा प्रावधान। चुनाव आयोग, मीडिया और गैरसरकारी संगठनों के जागरुकता कार्यक्रम, सोशल मीडिया का असर।
छत्तीसगढ़ :
सीटें- 90 मत प्रतिशत
2008- 71.06
2013- 77.06
कारण : चुनाव आयोग की प्रभावी पहल। युवाओं, महिलाओं और नए मतदाताओं की बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी, सशस्त्र बलों की दमदार मौजूदगी एवं पार्टियों के सार्थक प्रयास।
मध्य प्रदेश :
सीटें- 230 मत प्रतिशत
2008 69.78
2013 72.52
कारण: वोटरों को जागरूक करने वाले सिस्टमेटिक वोटर एजुकेशन और निर्वाचन सहभागी कार्यक्रमों का दिखा असर। हालांकि उम्मीद से थोड़ा कम मतदान हुआ।
मिजोरम :
सीटें-40 मत प्रतिशत
2008 82.00
2013 81.29
कारण : उच्च साक्षरता दर एक बड़ा कारक। चुनावों को त्योहार की तरह लिया गया। कई गैर सरकारी संगठनों की अपील और पहल का मतदाताओं में दिखा सकारात्मक असर।
राजस्थान :
सीटें: 200 मत प्रतिशत
2008 67.15
2013 75.20
कारण : महिलाओं और युवाओं की बड़ी हिस्सेदारी रही। वोट डालने संबंधी चुनाव आयोग के अभियान का उत्साहजनक नतीजा निकला। (मतदान 199 सीटों पर)
Source- News in Hindi

Delhi police recovered alcohol in last night


Delhi election

Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पूर्व राजधानी में अलग-अलग जगहों से पुलिस ने भारी मात्र में शराब की खेप पकड़ी है। नबी करीम व सराय रोहिल्ला में जहां 3600 बोतलें शराब पकड़ी गई। वहीं बदरपुर में भी पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर सेंट्रो कार व विक्रम ऑटो में रखे 50 कार्टून शराब बरामद की है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई है कि चुनाव से पहले यह खेप किस मकसद से लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपियों के नाम लक्ष्मण, राजू और जुलाद्दीन हैं।
पुलिस के मुताबिक, सोमवार देर शाम सराय रोहिल्ला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दयाबस्ती में एक घर पर छापा मारकर छत से भारी मात्र में शराब की बोतलें बरामद की। शराब की बोतलें बोरे व बक्से में रखी हुई थी। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं सराय रोहिल्ला में भी जखीरा पुल के समीप एक मकान पर छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की।
तीसरे मामले में नबी करीम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फैक्ट्री से भारी संख्या में अच्छे ब्रांड की 1000 बोतलें बरामद की। इस मामले में पुलिस ने विजय कुमार, फैक्ट्री मालिक को गिरफ्तार किया है। वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ बताया जाता है। उधर, बदरपुर थाना पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान ओखला टैंक रेलवे लाइन के पास से सेंट्रो कार में रखे 25 कार्टून शराब बरामद की।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Delhi assembly election: high profile candidates


delhi assembly election

Hindi News: पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले मुकाबले पर भी सियासी जानकारों की नजरें लगी हुई हैं। यहां से भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन चुनाव लड़ रहे हैं। कुछ दिन पहले तक भाजपा में हर्षवर्धन के साथी रहे डॉ. वी.के. मोंगा बतौर कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। क्षेत्र में मुस्लिम मतदाताओं की लगभग 15 फीसद संख्या को देखते हुए
'आप' ने मुस्लिम उम्मीदवार इशरत अली अंसारी और बसपा ने भी मुस्लिम उम्मीदवार नईम अब्बास को मैदान में उतारकर मुकाबले को और रोमांचक बना दिया है।
तिमारपुर में है कड़ा मुकाबला तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से दो बार कांग्रेस के टिकट पर जीत चुके सुरेंद्र पाल सिंह 'बिट्ट' इस बार फिर से पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने एकीकृत दिल्ली नगर निगम की अंतिम महापौर व दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रजनी अब्बी को टिकट दिया है। रजनी लगातार दूसरी बार मुखर्जी नगर से पार्षद चुनी गई हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) के सचिव प्रो. हरीश खन्ना ताल ठोंक रहे हैं। क्षेत्र में दलित मतदाताओं की संख्या 188 से अधिक होने के कारण बसपा ने यहां से प्रेम वधवा को टिकट दिया है।
बदरपुर में है दिलचस्प लड़ाई
गुर्जरों के सियासी प्रभुत्व वाले बदरपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर रामबीर सिंह बिधूड़ी चुनाव मैदान में उतरे हैं, तो राम सिंह नेताजी कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर किस्मत आजमा रहे हैं। बसपा प्रत्याशी के तौर पर पहली बार चुनाव लड़ रहे नरसिंह शाह ने मुकाबले को बेहद दिलचस्प बना दिया है। सियासी जानकारों का मानना है कि पुरबिया मतदाताओं का रुझान चुनावी फैसला तय करने में निर्णायक साबित होगा।
बल्लीमारान में है कांटे की टक्कर
दिल्ली-6 के नाम से मशहूर पुरानी दिल्ली का अपना अलग अंदाज व मिजाज है।
कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर दिल्ली सरकार के ऊर्जा व खाद्य आपूर्ति मंत्री हारून यूसुफ यहां से लगातार चार बार जीत दर्ज कर चुके हैं और पांचवीं बार किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा ने उनके सामने पूर्व विधायक मोतीलाल सोढ़ी को उतारा है। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार फरहाना अंजुम भी पूरा जोर लगा रही हैं।
मुंडका में है रोचक मुकाबला मुंडका से
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के भाई व उत्तरी दिल्ली के महापौर आजाद सिंह को भाजपा ने अपना उम्मीदवार बनाया है। आजाद सिंह मुंडका से निगम पार्षद भी हैं। कांग्रेस ने यहां से डॉ. नरेश कुमार को टिकट दिया है। आप ने यहां से कृष्ण
कुमार को उम्मीदवार बनाया है।
चोपड़ा के सामने अकाली-आप की चुनौती
दिल्ली विधानसभा व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके सुभाष चोपड़ा एक बार फिर कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं। चोपड़ा के सामने भाजपा-अकाली दल गठबंधन के उम्मीदवार हरमीत सिंह और आम आदमी पार्टी के धर्मवीर सिंह चुनाव मैदान में है।
अनुभव व जोश में है टक्कर
दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. योगानंद शास्त्री महरौली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। उनके सामने भाजपा ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. साहिब सिंह वर्मा के बेटे प्रवेश वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है। आप ने यहां से नरेंद्र सिंह सेजवाल को चुनाव मैदान में उतारा है।
राजेंद्र नगर में है त्रिकोणीय मुकाबला दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री रमाकांत गोस्वामी एक बार फिर राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा ने आरपी सिंह को उम्मीदवार बनाया है। बसपा प्रत्याशी त्रिलोक चंद शर्मा पिछली बार ही की तरह इस बार भी गोस्वामी की राह में खड़े नजर आ रहे हैं।
लवली के सामने भी चुनौती
गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र से लगातार 3 बार जीत चुके दिल्ली सरकार के मंत्री अरविंदर सिंह लवली चौथी बार कांग्रेस की ओर मैदान में हैं। भाजपा से आरसी जैन मैदान में हैं तो आम आदमी पार्टी की ओर से अनिल वाजपेयी ताल ठोंक रहे हैं।
नई दिल्ली में जूझ रही हैं शीला
नई दिल्ली विधानसभा सीट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रत्याशी शीला दीक्षित तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता चुनाव मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी पूरे दम-खम के साथ चुनावी ताल ठोंक रहे हैं। इस क्षेत्र के चुनाव परिणामों पर पूरे देश की नजरें लगी हुई हैं। विजेंद्र गुप्ताअरविंद केजरीवाल, हर्षवर्धन, वी.के. मोंगा, सुरेंद्र पाल सिंह, रजनी अब्बी, हारून यूसुफ, मोतीलाल सोढ़ी, सुभाष चोपड़ा, हरमीत सिंह, योगानंद शास्त्री, प्रवेश वर्मा, रमाकांत गोस्वामी, आरपी सिंह, अरविंदर सिंह लवली, आर.सी. जैन, आजाद सिंह, नरेश कुमार, रामबीर सिंह बिधूड़ी, राम सिंह नेताजी।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Narayan sai's meerut connection


narayan sai

Hindi News: मेरठ। कुरुक्षेत्र के पीपली में गिरफ्तार पांच लाख के इनामी नारायण साई का कनेक्शन मेरठ से भी जुड़ गया है। जिस फोर्ड इको स्पो‌र्ट्स गाड़ी से नारायण साई और उसके साथियों को दबोचा गया है वह मेरठ में पंजीकृत है और उस गाड़ी की मालकिन उद्योगपति दीवान घराने की बहू नेहा दीवान पत्नी अजय दीवान है।
नेहा मेरठ के 70 'ए' साकेत में परिवार के साथ रहती हैं। इस गाड़ी (यूपी 15 बीएच 0033) का पंजीकरण इसी वर्ष 17 अक्टूबर को किया गया है। नेहा के पति अजय दीवान उद्योगपति हैं और दीवान रबर इंडस्ट्री समेत कई अन्य व्यवसायों से जुड़े हैं। नारायण साई की गिरफ्तारी के बाद दीवान परिवार घर से गायब हो गया। कोठी पर मीडिया व स्थानीय लोगों का जमावड़ा होने पर जमकर हंगामा हुआ। चर्चा तो यहां तक है कि फरारी के दौरान नारायण साई अपनी मित्र मंडली के साथ मेरठ में दीवान परिवार के साथ रहा था और उसकी उनके घर पर खूब आवभगत हुई थी। हालांकि यहां की पुलिस कुंभकर्णी नींद सोती रही और उसे भनक तक नहीं लगी।
दीवान परिवार की गाड़ी आसाराम के बेटे नारायण साई के पास कैसे पहुंची? इसके बारे में अभी परिवार का कोई व्यक्ति मुंह नहीं खोल रहा है। बताया जाता है कि दीवान परिवार आसाराम बापू व नारायण साई का भक्त है। मेरठ में जब कभी आसाराम का कार्यक्रम होता था तब यही परिवार उसके आयोजन का जिम्मा संभालता था। परिवार के ही किसी सदस्य के माध्यम से यह गाड़ी नारायण साई तक पहुंचाई गई है। चर्चा यह भी है कि दीवान परिवार ने यह गाड़ी नारायण साई को गिफ्ट में दी है। नारायण साईं की गिरफ्तारी होते ही अजय दीवान, उनकी पत्नी नेहा व परिवार के अन्य लोग साकेत कालोनी स्थिति कोठी से गायब हो गए हैं और मोबाइल स्विच ऑफ कर लिए हैं। अजय के भाई सचिन दीवान जरूर कोठी पर मिले लेकिन उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार करते हुए मीडिया व स्थानीय लोगों पर ही रोब झाड़ने की कोशिश की।
वहीं, मेरठ में नारायण साई के आने की चर्चा पर यहां की पुलिस सक्रियता पर भी तमाम सवाल खड़े होने लगे हैं। उधर, अजय दीवान के अधिवक्ता विकास सैनी ने फोन पर सिर्फ इतनी ही जानकारी दी कि यह गाड़ी एक सप्ताह पूर्व हरियाणा निवासी रमेश नामक व्यक्ति मांगकर ले गया था। दीवान घराना शहर के बड़े उद्यमी घरानों में से एक है। इस घराने की चीनी मिलें, रबर फैक्ट्री और जाने-माने शिक्षण संस्थान हैं। पिछले दिनों में इस परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद भी रहा है। कई वाद न्यायालय में चल रहे हैं। अजय दीवान और नेहा दीवान से उनका पक्ष जानने के लिए अभी तक संपर्क नहीं हुआ है।
Source- News in Hindi 

Enhanced by Zemanta

Voting begins in delhi


delhi election

Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटों के लिए बुधवार को तय समय से चार मिनट की देरी से मतदान शुरू हुआ। शाम चार बजे तक 55 फीसदी मतदान हुआ। वहीं, नई दिल्ली में 56 फीसदी व कृष्णा नगर में 43 फीसदी और मुंडका सीट के लाडपुर गांव में अब तक 72 फीसदी मतदान हो चुका है। यहां निगम चुनाव में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया था। विभन्न मतदान केंद्रों पर ईवीएम में गड़बड़ी के कारण दोपहर दो बजे तक 112 मशीनें बदली गई।
आज दिल्ली के करीब एक करोड़ उन्नीस लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। दिल्ली में कुल 810 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कांग्रेस व भाजपा के बीच होने वाली पारंपरिक लड़ाई के बीच 'आप' के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है।
सुबह आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल, भाजपा के मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी डॉ. हर्षवर्धन ने वोट डाला। उसके बाद नई दिल्ली सीट के एक मतदान केंद्र पर मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपना वोट डाला। दोनों कुछ देर आम लोगों की तरह वोट डालने के लिए अपनी बारी का इंतजार करती रहीं। बाद में उन्हें पुलिस के जवानों ने अलग से ले जाकर मतदान कराया। यहां भाजपा सांसद मेनका गांधी भी मतदान करने पहुंची, लेकिन उन्हें तवज्जो नहीं मिली और उन्होंने आम मतदाता की तरह ही वोट डाला।
इसी सीट पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी अपना वोट डाला। औरंगजेब रोड स्थिति मतदान केंद्र पर आधे घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने करीब ग्यारह बजे मतदान किया। यहां 11:45 बजे तक 22 फीसद मतदान हुआ है। अब तक यहां 28 फीसद पुरुषों व 16 फीसद महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।
दिल्ली चुनाव के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय देव ने भी अपनी पत्‍‌नी के साथ नई दिल्ली विधानसभा में हनुमान रोड मतदान केंद्र पर मतदान किया। उन्होंने दिल्लीवासियों से अनिवार्य रूप से वोट डालने की अपील की।
इससे पहले, सुबह मतदान शुरू होने के आधे घंटे बाद कुछ स्थानों से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में गड़बड़ी कि शिकायत मिली। रजोकरी में पंद्रह नंबर बूथ पर एवं मुनीरका के मतदान केंद्र नंबर 127 में मशीन में खराबी आई। वहीं पंडारा रोड स्थित मतदान केंद्र में भी ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली। कागज फंसने और बैटरी ढीली होने के कारण मशीन को जब्त कर लिया गया। उधर, आदर्श नगर स्टेशन के मतदान केंद्र पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गड़बड़ी का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के मुताबिक उन्हें मतदान केंद्र के पास उन्हें यहां टेबल लगाने से मना किया गया।
इस बीच, पूर्वी दिल्ली के मिली खबर के अनुसार यहां के पॉश इलाकों में मतदान प्रतिशत दोपहर 12 बजे तक कम रहा। खासतौर पर निर्माण विहार, प्रीत विहार, लक्ष्मी नगर और डिफेंस इन्क्लेव जैसे इलाकों में मतदान प्रतिशत कम रहा। वहीं अनाधिकृत कॉलोनियों और झुग्गी क्लस्टर का मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा। पूर्वी दिल्ली में 12 बजे तक 15 फीसद मतदान रिकॉर्ड किया गया। विश्वास नगर स्थित मतदान केंद्र संख्या 161 में ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली। इसके चलते यहां से भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा को मतदान के लिए आधा घंटा इंतजार करना पड़ा। पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में मतदान सूची में मतदाताओं के नाम गायब होने की शिकायत मिली। लक्ष्मी नगर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र में बुजुर्ग एवं शारीरिक रूप से अक्षम मतदाताओं को काफी सुविधा हो रही है। यहां व्हील चेयर और ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है।
उधर, सबसे हॉट सीट मानी जा रही नई दिल्ली पर सबकी निगाहें टिकी हैं। यहां मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के खिलाफ अरविंद केजरीवाल और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। जानकारों का कहना है कि इस बार दिल्ली में भारी मतदान होने की संभावना है। अन्य राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान और मिजोरम में भी रिकॉर्ड तोड़ वोट पड़े हैं।
अतिसंवेदनशील बूथ अ‌र्द्धसैनिक बलों के हवाले
राजधानी में शांतिपूर्ण मतदान के लिए बूथ के बाहर पुलिस व अ‌र्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर आला पुलिस अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा इंतजामों से मतदाताओं को कोई असुविधा ना हो।
अभी तक आयोग की तरफ से पुलिस को मतदान केंद्र के अंदर जाने वाले लोगों की चेकिंग के आदेश नहीं थे। अंतिम समय में चुनाव आयोग ने पुलिस को इसकी मंजूरी दे दी। अब मतदान केंद्र के अंदर जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की पुलिस चेकिंग कर कर रही है। पहले आयोग का तर्क था कि पुलिस जांच से मतदाता भयभीत हो सकता है। पुलिस की तरफ से आयोग से पूछा गया कि मतदान केंद्र के अंदर जाने वाला कोई व्यक्ति चाकू, पिस्टल या बारूद छिपाकर ले जा रहा है इसका पता बिना चेकिंग कैसे लग सकता है? शहर के सभी संवदेनशील और अतिसंवेदनशील मतदान परिसरों के बाहर विशेष एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा उत्पन्न करने वालों से सख्ती से पेश आने के निर्देश हैं। मतदान केंद्रों के बाहर अफवाह फैलाने वालों पर भी पुलिस की पैनी नजर है। इस काम में खुफिया तंत्र को भी लगाया गया है। उत्तर पूर्वी दिल्ली तथा बाहरी दिल्ली इलाका खासा संवेदनशील है। यहां पुलिस की कड़ी चौकसी है। मतदान प्रक्रिया के दौरान रेलवे स्टेशन, मेट्रो तथा बस अड्डों पर भी कड़ी चौकसी बरती जा रही है। सीमाओं पर वाहनों की कड़ी जांच की जा रही है।
सुरक्षा कर्मियों की तैनाती
दिल्ली पुलिस 35,000
अ‌र्द्धसैनिक बल 8500
होमगार्ड 18,500
कुल 62,000
मतदान परिसर 2608
मतदान बूथ 1763
संवेदनशील परिसर 543
अतिसंवेदनशील परिसर 139
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Delhi Police disclosed, how Narayan Sai arrest


Narayan Sai

Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के लिए रेप के आरोपी नारायण साई को पकड़ना कतई आसान नहीं रहा। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि वह अक्टूबर से नारायण सार्ई के पीछे लगी हुई थी और उसे लगभग दो महीने बाद जाकर सफलता मिली। नारायण साई को पकड़वाने में उसका ड्राइवर रमेश पुलिस के सबसे अहम कड़ी साबित हुआ। नारायण के साथ पकड़े गए चार लोगों में से उसका एक साथी नाबालिग बताया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पुलिस कमिश्नर बीपी सिंह ने बताया कि सूरत पुलिस ने उनसे अक्टूबर में नारायण साई को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। सूरत पुलिस के साथ लंबी बातचीत के पास दिल्ली पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन नारायण उसके हाथ नहीं आया। सिंह ने बताया कि उसके तीन साथी को ही गिरफ्तार किया गया है। हमें जो भी सूचनाएं मिली हैं, उसे वैरिफाई किया जाएगा।
बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने अंबाला में गाड़ी को बहुत तेज स्पीड से जाते हुए देखा। हमें गाड़ी को कुरुक्षेत्र के पास पीपली में पकड़ा। नारायण साई और साथियों की पहचान होने के बाद बाकी टीमें वहां पहुंची और उन्हें यहां लेकर आई। पहले दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि नारायण साई पंजाब में छिपा है। फिर हरियाणा में छिपे होने की जानकारी मिली। लेकिन नारायण वहां से भाग गया।
साई के ड्राइवर रमेश के जरिए उसका पता चला, जो दूसरे ड्राइवर विष्णु के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस ने नारायण साई का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि कोर्ट साई की ट्रांजिट रिमांड देकर उसे सूरत पुलिस के हवाले कर देगा। सूरत पुलिस की टीम उसे लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है।
Source- News in Hindi 

Enhanced by Zemanta

Four earthquakes rattle NCR within three hours


earthquake

Top Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर में चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले झटके देर रात करीब 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था। इन झटकों ने दिल्लीवासियों के दिलों में दहशत पैदा कर दी। आइए इस वर्ष दिल्ली में आए कुछ भूकंप पर निगाह डालते हैं।
21 अक्टूबर 2013 :-
आधी रात को आए इस भूकंप ने जम्मू कश्मीर से लेकर राजधानी दिल्ली तक को हिला दिया। हालांकि यह झटके इतने तेज नहीं थे कि बहुत ज्यादा नुकसान कर पाते, लेकिन जम्मू कश्मीर में लोग इन झटकों के चलते नींद से उठकर घर के बाहर निकल भागे। यह भूकंप रात को 1 बजकर 14 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 बताई गई है। जम्मू कश्मीर और दिल्ली के अलावा इस भूकंप के झटके नोएडा समेत दिल्ली से सटे एनसीआर के कई शहरों में महसूस किए गए।
25 सितंबर 2013
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिम इलाके में मंगलवार शाम आए जबरदस्त भूकंप से भारत की राजधानी दिल्ली, एनसीआर समेत उत्तर भारत के भी कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। पाक में भूकंप ने पांच सौ से अधिक लोगों की जान ले ली और सौ से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। रिक्टर स्केल पर 7.7 तीव्रता वाले भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान प्रांत था। इसके झटके कराची, हैदराबाद, लरकाना समेत सिंध प्रांत के कई इलाकों के अलावा लाहौर, रावलपिंडी और इस्लामाबाद में भी महसूस किए गए।
03 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़, भद्रवाह और डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दिल्ली में भी कई जगहों पर महसूस किए गए। इसके चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। रिक्टर स्केल में भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र किश्तवाड़ बताया जा रहा है। यह भूकंप 9 सेकेंड के लिए ही आया था।
02 अगस्त 2013
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ क्षेत्र में था। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। हालांकि इससे कहीं भी कोई जानमाल की हानि नहीं हुई। सहमे लोग घरों से बाहर निकल आए।
01 मई 2013
पंद्रह दिनों में तीसरी बार आए भूकंप से बुधवार को पूरा उत्तर भारत कांप उठा। दोपहर 12.27 बजे आए रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटकों ने जम्मू-कश्मीर में एक व्यक्ति की जान ले ली और 18 विद्यार्थियों सहित 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्कूल, अस्पताल और अन्य संस्थानों के करीब 400 भवन क्षतिग्रस्त हुए हैं। भूकंप का केंद्र जम्मू-हिमाचल सीमा पर ठाठरी क्षेत्र में जमीन से 15 किलोमीटर नीचे था। हिमाचल प्रदेश के चंबा में कुछ घरों की दीवारों में दरारें आई हैं। इसकी वजह से दिल्ली में बहुमंजिला इमारतें हिल गई, जिससे दहशत फैल गई।
24 अप्रैल 2013
भारत में दिल्ली-एनसीआर और जम्मू-कश्मीर में भूकंप के हल्के झटके दोपहर बाद 3.10 बजे महसूस हुए। इस भूकंप ने पाकिस्तान तक धरती को हिला कर रख दिया था।
16 अप्रैल 2013
राजधानी दिल्ली एवं उससे सटे एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में मंगलवार को लगभग सवा चार बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली एनसीआर में 4-5 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किये गए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, गुजरात के अहमदाबाद व भुज में भी तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। पाकिस्तान और ईरान में 7.5 के पास भूकंप के झटके महसूस किए गए।
17 अप्रैल 2013
दिल्ली में आए इस भूकंप का केंद्र ईरान-पाकिस्तान सीमा पर स्थित था। 7.8 रिक्टर होने के बावजूद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 रही।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

'Delhi Gang-Rape Accused Beaten, Hand Broken In Jail'


delhi gangrape

Hindi News: नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। देश-दुनिया में चर्चित रहे वसंत विहार सामूहिक दुष्कर्म मामले में फांसी की सजा पा चुके दोषी विनय शर्मा पर तिहाड़ जेल में रविवार रात हमला हो गया। हमले में उसका एक हाथ टूट गया और सिर पर भी चोटें आई। विनय ने जेल अधिकारियों पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया है।
मामले के दोषियों मुकेश, पवन, विनय और अक्षय को सोमवार को हाई कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। विनय के हाथ पर प्लास्टर था और सिर में पट्टी बंधी हुई थी। अदालत ने जब इसका कारण पूछा तो विनय ने बताया कि रात को बैरक में दो लोगों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की।
खंडपीठ ने विनय को इसकी शिकायत जेल के विजिटर जज से करने को कहा। गौरतलब है कि इस मामले के दोषियों को निचली अदालत द्वारा फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। इन दिनों हाई कोर्ट में सजा पर जिरह चल रही है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Four quakes shake Delhi


Earthquake in Delhi

Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दशहत फैल गई और लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पहली बार झटके देर रात करीब। 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
दूसरी बार रात्रि करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिल्ली एवं एनसीआर में लोग अचानक नींद से जाग गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्विट कर बताया कि अचानक कमरों में रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान हिलने लगा। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर था।
भूकंप झटके तीसरी बार 1 बजकर 55 मिनट और चौथी बार 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर क्रमश: 2.5 और 2.8 थी। रियेक्टर स्केल पर इनकी कम तीव्रता होने के बावजूद भी भूकंप का केंद्र दिल्ली होने की वजह से तेज झटके महसूस किए गए।
Enhanced by Zemanta

Horror in Vasant Kunj: Details emerge in domestic maid abuse



Vasant Kunj maid torture
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। वसंत कुंज में नौकरानी को घर में बंधक बनाकर अमानवीय अत्याचार करने के मामले में नौकरानी ने बृहस्पतिवार को सफदरजंग अस्पताल में पुलिस को चौंकाने वाला बयान दिया। उसने आरोप लगाया कि आरोपी महिला वंदना धीर उसे निर्वस्त्र होकर घर के बाहर झाड़ू लगाने को कहती थी। अगर वह ऐसा करने से मना करती थी तो 'दीदी' उसे कुत्ते के बेल्ट से पीटती थी। पीड़िता झारखंड के साहिबगंज जिले की रहने वाली है। आरोपी महिला वंदना नोएडा स्थित एल्सटॉम इंडिया एंड साउथ एशिया कंपनी में कंट्री कम्युनिकेशंस डायरेक्टर है।

डीसीपी दक्षिण जिला बीएस जायसवाल के मुताबिक, जैसे-जैसे नौकरानी सदमे से उबरती जा रही है, वह वंदना के अमानवीय अत्याचार की दास्तां बयां कर रही है। नौकरानी के सनसनीखेज बयानों को कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा। इस मामले में पुलिस ने साउथ एक्स में प्लेसमेंट एजेंसी चलाने वाली महिला डॉरोथी को कोटला मुबारकपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। लड़की के अनुसार 'बुआ ने उसे डॉरोथी के हाथों 35 हजार रुपये में बेचा'। बाद में डॉरोथी ने भी उसे अन्य महिला के हाथों बेच दिया। लेकिन यह बुआ उसकी अपनी बुआ है या मानव तस्करी से जुड़ी एजेंट, इसकी जांच हो रही है। नौकरानी के मामले में तीन महिलाओं की भूमिका सामने आने से पुलिस मानव तस्करी के एंगल पर भी जांच शुरू कर दी है। पुलिस बुआ की तलाश में लग गई है।
Source- News in Hindi
Related link- पढ़ें: नौकरानी को कुत्तों से कटवाती थी