Showing posts with label Movies News. Show all posts
Showing posts with label Movies News. Show all posts

UPA government tries to reach out to minorities through Shahrukh and Sania

Shahrukh Khan
शाहरुख, सानिया की कौमी पहचान भी भुनाएगी सरकार


Hindi News: राजकेश्वर सिंह, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा अपनी बुलंदी को शायद ही अपनी कौम से जोड़कर देखते हों, लेकिन सरकार अब उनकी कौमी पहचान को भी भुनाना चाहती है। सिर्फ शाहरुख और सानिया ही नहीं, बल्कि उसकी नजर अन्य क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले सितारों और जानी-मानी हस्तियों पर भी है।
सरकार ऐसी आधा दर्जन से अधिक शख्सियतों को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अल्पसंख्यकों के बीच पेश करने जा रही है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ऐसी जानी-मानी हस्तियों को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की राह पर चल भी पड़ा है। मकसद, तालीम और तरक्की में पीछे रह गए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में वह जज्बा पैदा करना है ताकि वह भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। केंद्र ने इस नजरिए से अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ ऐसे लोगों को चुना है, जो आज देश-दुनिया में अपनी खास पहचान रखते हैं।
फिल्म जगत में वैसे तो अल्पसंख्यक समुदाय से ढेरों ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को बुलंदी पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन सरकार की नजर शाहरुख खान, इरफान खान और बोमन ईरानी पर है। इसी तरह, खेल जगत से देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन कर चुकीं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, महिला बॉक्सिंग में पांच बार विश्व चैंपियन रहीं मैरीकॉम भी उसकी प्राथमिकता में ऊपर हैं। मैरीकॉम पर एक फिल्म भी बन रही है, जिसमें आज के दौर की कामयाब अदाकारा प्रियंका चोपड़ा उनकी भूमिका निभा रही हैं। विश्व प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह को भी सरकार ने चुना है। मिल्खा 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर की दौड़ में सेकेंड के कुछ हिस्से से भारत को कांस्य पदक दिलाने से चूक गए थे। हाल में उन पर केंद्रित एक फिल्म भी आ चुकी है।
मंत्रालय ने भारत में रह रहे निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। इसके लिए इन नामचीन हस्तियों से संपर्क साधा गया है। खास बात यह है कि दलाईलामा और मिल्खा ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रलय का ब्रांड एंबेसडर बनने की हामी भी भर दी है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय और उसके कार्यक्त्रमों को लोकप्रिय बनाने व उसे नई पहचान देने वाली इस तरह की पहल के पीछे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान का दिमाग है। उन्हीं का असर है कि मंत्रालय की हेल्पलाइन को 'खिदमत', स्किल डेवलेपमेंट स्कीम को 'सीखो और कमाओ', वुमैन लीडरशिप डेवलेपमेंट कार्यक्त्रम को 'नई रोशनी' और विदेश में पढ़ने के लिए लोन के ब्याज पर सब्सिडी योजना को 'पढ़ो परदेश' नाम दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य योजनाओं की 'नई', 'नया सवेरा' और 'जियो पारस' जैसे नामों से ब्रांडिंग की गई है।
Related -
Enhanced by Zemanta

Sunny leone injured while shooting

Sunny leone
शूटिंग में घायल हुईं सनी लियोन


Hindi News: मुंबई। पोर्न स्टार सनी लियोन घायल हो गई हैं। सनी अपनी फिल्म 'टिना एंड लोलो' की शूटिंग के दौरान घायल हो गईं। इस फिल्म में सनी ने कई एक्शन स्टंट किए हैं। इसी दौरान उन्हें चोट लग गई। डाक्टर ने उन्हें शूटिंग छोड़कर कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है।
फिल्म निर्माता देवंग ढोलकिया ने बताया कि सनी को ज्यादा चोट नहीं आई है। उन्होंने बहुत खूबी से सभी स्टंट किए हैं। सिर्फ सनी ने नहीं बल्कि फिल्म की दूसरी हीरोईन करिश्मा तन्ना ने भी बखूबी सभी एक्शन स्टंट किए हैं। दोनों ने बहुत ही सावधानी से ये स्टंट किए लेकिन फिर भी किसी एक स्टंट में थोड़ी सी चूक से सनी को चोट आ गई। उन्होंने बताया जब दोनों हीरोईनें गाड़ी से दुश्मनों पर कुद रहीं थीं उसी वक्त सनी जोर से अपने घुटनों के बल गिरी और घायल हो गईं।
गौरतलब है कि सनी लियोन की फिल्म टिना एंड लोलो जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है।
Enhanced by Zemanta

Shahid Kapoor's father Pankaj Kapoor is searching bride for his son

Shahid kapoor
शाहिद कपूर के लिए पंजाब में खोजी जा रही है दुल्हन


Hindi News: मुंबई। अभिनेता शाहिद कपूर के पिता पंकज कपूर अपने बेटे की शादी को लेकर खासे चिंतित हैं। खबर है कि पिछले कुछ हफ्तों में वह कई बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। अभिनेता के करीबी दोस्त ने बताया कि वह शाहिद के लिए पंजाब में लड़की ढूंढ़ रहे हैं। पंकज चाहते हैं कि अगले एक साल में उनका बेटा शादी कर ले।
सवाल यह उठता है कि क्या शाहिद अरेंज मैरिज के लिए तैयार होंगे? दरअसल, शाहिद पहले ही कह चुके हैं कि वह ऐसे जीवनसाथी की तलाश में हैं, जो उन्हें अच्छी तरह से समझ सके। हालांकि वह अपने पिता की पसंद पर काफी भरोसा करते हैं। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि वह अपने पिता की पसंद को मंजूरी दे सकते हैं।
वहीं पकंज कपूर ने पंजाब जाने की बात तो स्वीकार की, लेकिन लड़की ढूंढ़ने की बात से मुकर गए। उन्होंने कहा कि शाहिद जिसे पसंद करेगा, वही हमारी पसंद भी होगी।
Enhanced by Zemanta

Shahrukh Khan ready to work with Salman Khan

Shahrukh Khan
सलमान के साथ काम करने को तैयार शाहरुख
Hindi News: मुंबई। बॉलीवुड के दो खान सलमान और शाहरुख के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। लेकिन अब शाहरुख की बात पर यकीन किया जाए तो 'करण-अर्जुन' की यह जोड़ी फिर से एक साथ एक फिल्म में दिखाई दे सकती है।
शाहरुख से पूछा गया, क्या दोनों खान कभी दोबारा साथ फिल्म करेंगे तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई निर्माता-निर्देशक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आए तो हो सकता है कि हम दोनों साथ काम कर लें। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा और ऐसा नहीं होता है तो भी कोई बात नहीं।'
शाहरुख ने इस बात से भी इनकार किया कि सलमान और उनके बीच स्वाभिमान की लड़ाई है। शाहरुख ने कहा कि उनके और सलमान के मन में एक-दूसरे के लिए कोई दुर्भावना नहीं है। बस उन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। शाहरुख ने कहा कि दोनों के बीच कोई ईगो क्लैश नहीं है। दोनों एक-दूसरे की और एक दूसरे के परिवार की इज्जत करते हैं।
सलमान और शाहरुख आखिरी बार 11 साल पहले एक साथ एक फिल्म (हम तुम्हारे हैं सनम) में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी करण-अर्जुन और कुछ-कुछ होता है में भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।


Enhanced by Zemanta