Inauguration of Sachin Tendulkar Gymkhana


Sachin Tendulkar

Top Hindi News:मुंबई। क्रिकेट के भागवान सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को यादगार बनाने के लिए मुंबई में जश्न का दौर शुरू हो गया है। इसी के तहत एससीए की ओर से घोषित कांदिवली जिमखाना का नाम सोमवार को सचिन तेंदुलकर जिमखाना कर दिया गया। इसके उद्घाटन अवसर पर सचिन अपनी पत्नी अंजली के साथ वहां पहुंचे। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान धौनी के साथ टीम केअन्य खिलाड़ी भी मौजूद थे।
दो दिन बाद अपने करियर का अंतिम टेस्ट मैच खेलने जा रहे भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने सोमवार को सम्मानित किया। इस दौरान राजनीति और क्रिकेट के कई दिग्गजों की मौजूदगी में कांदिवली स्पो‌र्ट्स कांप्लैक्स का नाम मास्टर-ब्लास्टर के नाम पर सचिन तेंदुलकर जिमखाना क्लब रखा गया।
40 वर्षीय सचिन गुरुवार से वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। यह सचिन का 200वां टेस्ट मैच होगा। कार्यक्रम में सचिन की पत्नी अंजलि के अलावा भारत और वेस्टइंडीज टीम के सदस्य भी मौजूद रहे। इस अवसर पर सचिन ने कहा, 'मैं न सिर्फ इस शाम बल्कि पिछले 24 सालों की सराहना करता हूं। क्लब के प्रवेश द्वार पर अपना नाम पढ़कर मुझे अच्छा लग रहा है। मैंने इसकी उम्मीद नहीं की थी। मैं इस सम्मान के लिए एमसीए को धन्यवाद देना चाहता हूं। एमसीए ने हर तरह से मेरा सहयोग किया। जब मैंने चाहा उसने मुझे नेट्स उपलब्ध कराए। मेरी तैयारियों के लिए सही पिच, सही गेंदबाज उपलब्ध करवाए। जूनियर लेवल से लेकर टीम इंडिया का हिस्सा बनने तक के सफर में एमसीए ने मुझे हर तरह की सुविधा मुहैया करवाई।' सचिन ने कहा कि एमसीए अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म दे रहा है। मुझे भारतीय क्रिकेट का भविष्य उज्जवल दिखाई दे रहा है।
कार्यक्रम में मौजूद एमसीए के नए अध्यक्ष शरद पवार ने कहा कि तेंदुलकर संघ का बेशकीमती हीरा हैं। हमें गर्व है कि हमारे पास उनके जैसा खिलाड़ी है। वह सिर्फ क्रिकेट के ही नहीं बल्कि पूरे खेल जगत के महान दूत हैं और युवाओं के प्रेरणास्त्रोत हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि सचिन महान क्रिकेटर हैं। उन्होंने भारत को क्रिकेट में कई गौरवांवित करने वाले पल दिए हैं।
ऑनलाइन टिकट ब्रिकी की साइट शुरू होते ही हुई क्रैश
मुंबई। सचिन तेंदुलकर के अंतिम टेस्ट के लिए टिकटों की कमी की आलोचना झेल रहे एमसीए द्वारा सोमवार को शुरू हुई ऑनलाइन टिकट बिक्री के लिए फिर से संघ की किरकिरी हुई। सोमवार को एमसीए ने 14 से 18 नवंबर तक वानखेड़े में खेले जाने वाले टिकटों की क्याजूंगा डॉट कॉम पर ऑनलाइन बिक्री शुरू की थी, लेकिन यह साइट भारी ट्रैफिक की वजह से शुरू होने से पहले ही क्रैश हो गई। एमसीए ने ऑनलाइन ब्रिकी के मौजूद 3000 टिकटों की कीमत 500, 1000 और 2500 रुपये है। वहीं 1500 विशेष टिकटों की कीमत 10 हजार रुपये है। एमसीए के अनुसार प्रति व्यक्तिसिर्फ दो ही टिकट ऑनलाइन खरीदे जा सकते थे।
सचिन के सम्मान में म्यूजियम बनाएगा एचपीसीए
धर्मशाला। सचिन को सम्मानित करने के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) ने महान बल्लेबाज के लिए म्यूजियम बनाने की घोषणा की है। इस संबंध में संघ ने कहा कि हमें यह घोषणा करने में बेहद खुशी हो रही है कि एचपीसीए धर्मशाला में बनने वाला क्रिकेट म्यूजियम सचिन को समर्पित करेगा।
Enhanced by Zemanta

No comments:

Post a Comment