Showing posts with label Pakistan. Show all posts
Showing posts with label Pakistan. Show all posts

Let there be war with Pakistan: Uddhav Thackeray



Hindi News: मुंबई। अपने तीखे तेवरों के लिए पहचानी जाने वाली शिवसेना के अमूमन संयम बरतने वाले अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के कथित बयान से आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। भारत के साथ चौथे युद्ध के कथित बयान पर उद्धव ने चेतावनी दी है कि अगर ऐसा हुआ तो पड़ोसी मुल्क दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा और गुलाम कश्मीर भारत के कब्जे में होगा।
उद्धव ने शिवसेना के मुखपत्र सामना के संपादकीय में लिखा है कि तीन बार युद्ध में खदेड़े जाने के बाद भी सबक नहीं लेने वाले पड़ोसी को निर्णायक सीख देने के लिए भारत-पाक के बीच चौथी जंग होने दी जाए। ठाकरे ने शरीफ के कथित बयान पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तीखी प्रतिक्रिया की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा, 'हर भारतीय को पीएम पर गर्व है।' ठाकरे का कहना है कि पाकिस्तान सिर्फ युद्ध की सख्त भाषा ही समझता है। उसने लगातार तीन बार मुंह की खाने के बाद भी सबक नहीं लिया है। उन्होंने सीमा पर भारतीय सैनिकों के सिर कलम करने की घटना का जिक्र करते हुए चौथे युद्ध को जरूरी बताया।
Source- News in Hindi

Kashmir a flashpoint for another Indo-Pak war: Sharif


Kashmir issue

Hindi News: इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कश्मीर मसले के शीघ्र निपटारे की मांग करते हुए कहा है कि यह एक ऐसा चरमबिंदु है जो भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी समय चौथे युद्ध का कारण बन सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनका भारतीय कश्मीर को आजाद देखने का सपना है और आशा है वह अपने जीवनकाल में ऐसा होते देख पाएंगे।
डॉन में छपी रिपोर्ट के मुताबिक शरीफ ने गुलाम कश्मीर के बजट सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि कश्मीर एक चरमबिंदु है और यह किसी भी समय दो परमाणु संपन्न देश को चौथे युद्ध की ओर धकेल सकता है। हालांकि कल रात प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात का उल्लेख नहीं है। विज्ञप्ति के अनुसार, शरीफ ने कहा है कि कश्मीर मामले का हल लोगों की आकांक्षाओं के अनुरूप होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के बिना इस क्षेत्र में शांति संभव नहीं था। बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा है कि उनका कश्मीर को भारत के नियंत्रण मुक्त होते देखने का सपना है और उनकी इच्छा है कि यह उनके जीवनकाल में हो।
भारत-पाकिस्तान के बीच संबंधों के बारे में शरीफ ने स्पष्ट दोहराया कि वह भारत था जिसने हथियारों का दौड़ शुरू किया और हमें भी उस अनुरूप अपने आप को तैयार करना पड़ा। यदि हम चाहते तो इन खर्चो को सामाजिक क्षेत्र के उत्थान और गरीबी दूर करने में कर सकते थे। साथ ही शरीफ ने नियंत्रण रेखा पर हालात की बेहतरी को संतोषप्रद बताया।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Punjab: 7th class student raped by neighbour


rape

Hindi News: कपूरथला, वरिष्ठ संवाददाता। शेखूपुर गांव में रविवार सुबह एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली 16 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्मकिया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने बताया कि आरोपी कुलदीप सिंह ने रविवार सुबह नौ बजे अपने घर के सामने रहने वाली नाबालिग छात्रा को बहला-फुसला कर अपने घर पर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़िता कक्षा सात की छात्रा है। पीड़िता के बयान पर सिटी थाने में आरोपी कुलदीप सिंह निवासी शेखूपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी को काबू करने के लिए छापामारी कर रही है।
नाबालिग से गैंगरेप
फिरोजपुर झिरका, संवाद सहयोगी। गांव बुबलहेड़ी में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के भाई के बयान पर पुन्हाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव बुबलहेड़ी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक नवबंर रात्रि को उसकी बहन के साथ गांव के ही तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुन्हाना थाना प्रभारी जगराम ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Taliban chief Mehsud killed in drone strike: Pak media


Taliban chief Mehsud

Hindi News: पेशावर/इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में छह तालिबान आतंकियों सहित संगठन का मुखिया हकीमुल्ला महसूद भी मारा गया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए के ड्रोन हमले में महसूद के अलावा उसका चाचा, अंगरक्षक तारिक महसूद और ड्राइवर अब्दुल्ला महसूद भी मारे गए।
पाकिस्तान तालिबान ने हकीमुल्ला की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार दोपहर 3 बजे मीरानशाह इलाके में उसको सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
खुफिया सूत्रों के मुताबिक, दांडा दरपाखेल के जिस परिसर पर दो मिसाइलों से हमला किया गया, वह पूरी तरह नष्ट हो गया है। हमले के समय परिसर में तालिबान की अहम बैठक चल रही थी। अब तक अधिकारियों की ओर से महसूद के मारे जाने के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।
गौरतलब है कि अमेरिका पाकिस्तान के आदिवासी इलाकों में आतंकियों पर लगातार ड्रोन हमले कर उनकी कमर तोड़ रहा है। हालांकि, इससे पहले भी पाकिस्तान के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मीडिया में महसूद के मारे जाने के समाचार कई बार आ चुके हैं, लेकिन वह कुछ समय तक भूमिगत रहने के बाद फिर सामने आ जाता है।
पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ व नेताओं के साथ आज की घटना पर बैठक बुलाकर चर्चा की। चौधरी का दावा है कि ये हमले पाकिस्तान की शांति की कोशिशों पर पानी फेर रहे हैं। उनके मुताबिक शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल तालिबान से बात करने के लिए जाने वाला था।
कुछ ही समय पहले अमेरिका के विशेष बल ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के उप-प्रमुख लतीफ महसूद को अफगानिस्तान में धर दबोचा था। शुक्रवार को किया गया हमला दो दिन में दूसरा ड्रोन अटैक था। गुरुवार के हमले में तीन संदिग्ध आतंकी मारे गए थे। पिछले महीने पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ की अमेरिका यात्रा के बाद भी यह दूसरा ड्रोन हमला था।
Source- News in Hindi 
 
Enhanced by Zemanta