Hindi News: मुंबई (सोनाली जोशी पिटाले)। फिल्मों में व्यस्त रहने के बाद भी खेल के प्रति अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की दिलचस्पी कम नहीं हुई है। सचिन तेंदुलकर के संन्यास की खबर ने उन्हें दुखी किया और इसलिए वे अपने प्रिय खिलाड़ी सचिन के आखिरी टेस्ट मैच को देखने का अवसर किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहती हैं।
सूत्रों ने बताया कि दीपिका मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले सचिन के आखिरी मैच की गवाह बनना चाहती हैं। अपनी फिल्म रामलीला के प्रमोशन के दौरान दीपिका ने इस बात की पुष्टि की है कि वे सचिन का आखिरी टेस्ट मैच देखने वहां जाएंगी। दीपिका ने सिर्फ अपनी ही नहीं बल्कि अपने दोस्त रणवीर सिंह की मैच देखने की जिम्मेदारी ली है।
गौरतलब है कि दीपिका एक ऐसे परिवार से जुड़ी हैं जो खेल से ताल्लुक रखता है। दीपिका ने कहा कि सचिन के बगैर क्रिकेट की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। इससे पहले भी दीपिका ने आईपीएल मैच के लिए समय निकाला था। इन दिनों वे अपनी फिल्म रामलीला को लेकर काफी व्यस्त हैं। (मिड डे)
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment