मेरा नाम जोकर और कर्ज जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली बला सी खूबसूरत सिमी ग्रेवाल बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री थी, जिन्होंने सबसे पहले न्यूड सीन दिया था। आज सिमी के 66वें जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी हुई ऐसी ही दिलचस्प और खास बातें बताएंगे।
सिमी ने वह न्यूड सीन फिल्म 'सिद्धार्थ' के लिए शशि कपूर के साथ दिया था। 1972 में आई सिद्धार्थ में सिमी ग्रेवाल ने बॉलीवुड का पहला न्यूड सीन देकर सनसनी फैला दी थी। कोनरॉट रुक्स की इस फिल्म इस न्यूड सीन की वजह से ही इतना बवाल हुआ कि भारत में यह फिल्म रिलीज ही नहीं हो पाई। इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश और भरतपुर जैसी जगहों पर की गई थी।
राजकपूर की यादगार फिल्म मेरा नाम जोकर में भी सिमी ने कुछ इसी तरह का सीन दिया था। सिमी सिर्फ बड़े पर्दे पर ही नहीं, बल्कि अपनी निजी जिंदगी में भी बिंदास रहीं।
सिमी ने खुद अपनी वेबसाइट पर अपनी प्रेम कहानी के बारे में लिखा है, 'मुझे महज 17 साल की उम्र में अपने पड़ोसी से प्रेम हो गया था, जो जामनगर के महाराजा बने।' बताया जाता है कि 80 के दशक की शुरुआत में सिमी का पाकिस्तानी कारोबारी सलमान तासीर के साथ भी लंबा अफेयर चला। दोनों की शादी तक की खबरें भी उड़ीं, लेकिन आखिरकार दोनों का प्रेम परवान तक नहीं पहुंच सका। सलमान बाद में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गर्वनर भी बने।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment