Showing posts with label Gandhi Maidan. Show all posts
Showing posts with label Gandhi Maidan. Show all posts

Narendra Modi likely to visit Bihar again


BJP

Top Hindi Newsजासं, पटना। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 15 दिसंबर के बाद बिहार में फिर सभाएं करेंगे। ये कार्यक्रम कब और कहां कहां होंगे, फिलहाल यह तय नहीं हुआ है। मोदी ने इन सभाओं पर अपनी सहमति दे दी है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि जल्द नरेंद्र मोदी की सभाओं के स्थान व तारीखें घोषित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि पार्टी 15 नवंबर से जिलास्तरीय व मंडलस्तरीय बैठकों की शुरुआत करेगी, जबकि 15 दिसंबर को सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मैराथन दौड़ के साथ लोहा संग्रहण का कार्य शुरू किया जाएगा जो 26 जनवरी तक चलेगा।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Modi flight delay due to fog in patna


narendra modi

Hindi News: पटना। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी हुंकार रैली में मृतकों के परिजनों से मिलने के सिलसिले में गौरीचक से कैमूर पहुंच गए। वे यहां मृतक विकास कुमार के परिजनों से मिलेंगे। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 9:50 मिनट पर पटना से गौरीचक पहुंचे। वह यहां पर हुंकार रैली में मारे गए राजनारायण सिंह के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार में सदस्यों की संख्या भी पूछी और उनसे हिम्मत रखने के लिए कहा। इस दौरान मोदी ने परिजनों को पांच लाख का चैक भी सौंपा।
उनके साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी साथ थे। कैमूर के बाद वे गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय व नालंदा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और पांच लाख की सहायता राशि सौंपेंगे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि मोदी के आने पर बिहार सरकार ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।
इससे पहले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मोदी को शनिवार सुबह सात बजे ही पटना से हैलीकॉप्टर से निकलना था, लेकिन कोहरे की वजह से उनकी इस यात्रा में देरी हो गई।
गौरतलब है कि मोदी विशेष विमान से शुक्रवार को करीब 11.04 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां से कड़ी सुरक्षा में सफेद एंबेसेडर कार में बैठकर 52 गाड़ियों के काफिले के साथ मोदी राज्य अतिथि गृह पहुंचे और और विश्राम किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार इकाई के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने बताया कि इस दौरान मोदी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक सौंपेंगे। इससे पहले शुक्रवार को बिहार भाजपा ने 27 अक्टूबर को पटना में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों की अस्थि कलश यात्रा निकाली।
Source- News in Hindi
Related-
Enhanced by Zemanta

BJP leader Narendra Modi target in patna Hunkar rally by Indian Muzzadin


 BJP leader

Hindi News: पटना, जागरण ब्यूरो। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आतंकियों के निशाने पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी थे। उन्होने मंच के समीप बम लगाया था जो संयोग से फटा नहीं। मोदी ने सरकार पर जानबूझ कर लापरवाही बरतने का भी आरोप लगाया। वहीं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने विस्फोट में मारे गये लोगों को शहीद करार देते हुए कहा कि इनके सम्मान में पार्टी का झंडा दो दिनों तक झुका रहेगा। उन्होंने पार्टी की तरफ से मारे गये लोगों को पांच पांच लाख रुपए देने की घोषणा भी की।
मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि वे नरेंद्र मोदी से राजनीतिक विरोधी के बजाए दुश्मन की तरह व्यवहार कर रहे हैं। कल रैली के दौरान हुए धमाके पूरी तरह प्रशासनिक तंत्र की चूक का नतीजा हैं। यह चूक अथवा लापरवाही अनायास नहीं जानबूझ कर की गयी है। मोदी ने कहा कि एक बम मंच के समीप लगाया गया था। जिसे बाद में निष्क्रिय किया गया। किसी वजह से यह फटा नहीं। यदि फटता और भगदड़ मचती तो इसका लाभ उठाकर आतंकी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते थे।
नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें वारदात के बारे में कोई इनपुट नही मिला था, जबकि भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने 23 अक्टूबर को इंडियन मुजाहिदीन की कार्रवाई को लेकर बिहार सरकार को पत्र के माध्यम से अलर्ट किया था। इसके पूर्व एक अक्टूबर को पूरे देश में चेतावनी जारी की गयी थी। इसके बावजूद रैली स्थल की सुरक्षा को जूनियर अधिकारियों पर छोड़ दिया गया। मैदान की एंटी सबोटेज जांच भी नहीं की गयी। प्रवेश द्वारों पर मेटल डिटेक्टर तक नहीं लगाया गया।
वही पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने विस्फोट में मारे गये लोगों के परिजनों को पार्टी की तरफ से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होने कहा कि पार्टी को घटना में मारे गये लोगों के परिजनों की चिंता है। उन्होंने मृतकों के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की। उन्होने बताया कि मृतकों के अंतिम संस्कार में पार्टी की तरफ से स्थानीय विधायक और सांसद मौजूद रहेंगे। उन्होने कहा कि भाजपा परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। मारे गये पार्टी कार्यकर्ता इस संघर्ष के शहीद हैं। पार्टी इन शहीदों की याद में उनके गांवों में मूर्ति लगवाएगी।
सरदार पटेल की जयंती 31 अक्टूबर से शहीदों की याद में यात्रा निकालेगी। पांच नवंबर को पटना में सभी शहीदों की अस्थियों का सामूहिक तौर पर विसर्जन किया जाएगा। सभी शहीदों की अस्थियों का गंगा में सामूहिक विसर्जन किया जाएगा। शहीदों के सम्मान में दो दिनों तक पार्टी का ध्वज झुका रहेगा। रैली में हुई सुरक्षा चूक को लेकर पार्टी 30 अक्टूबर को राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौपेगी ।
Source- News in Hindi 

Patna serial blasts: IB says, information pass on proper time to Bihar Police


 Bihar

Hindi News: जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान हुए सिलसिलेबार बम धमाकों पर खुफिया ब्यूरो (आइबी) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दावों की पोल खोल दी है। नीतीश कुमार के पूर्व सूचना न मिलने के दावे को सिरे से खारिज करते हुए खुफिया ब्यूरो ने मोदी की हुंकार रैली पर हमले के अलर्ट वाला पत्र भी जारी कर दिया है। यह अलर्ट 23 अक्टूबर को जारी किया गया था। भाजपा नेता अरुण जेटली ने भी नीतीश कुमार पर हमले के लिए इस अलर्ट का सहारा लिया।
इसके बाद राजगीर में जदयू के राज्यस्तरीय चिंतन शिविर में नीतीश कुमार ने अधिकारियों को अरुण जेटली के आरोपों को गंभीरता से लेने को कहा है। नीतीश ने कहा, 'जेटली एक जिम्मेदार शख्स हैं। मैंने अधिकारियों को उनके आरोपों की जांच करने को कहा है।' मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने रविवार को धमाकों के बाद राज्य के अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर बयान दिया था।
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, पटना के श्रृंखलाबद्ध विस्फोट में इंडियन मुजाहिदीन के भटकल ग्रुप का हाथ होने के पुष्ट संकेत मिले हैं। खुफिया ब्यूरो की ओर से 23 अक्टूबर को मोदी की रैली के लिए खासतौर पर अलर्ट जारी किया था, जिसमें इसी आतंकी संगठन का हाथ होने की आशंका जताई गई थी। सूत्रों का कहना है कि बिहार और झारखंड में इंडियन मुजाहिदीन की सक्रियता के बारे में राज्य पुलिस प्रशासन को लगातार सचेत किया जाता रहा है। ऐसे में पटना में मोदी की रैली से पहले हुए धमाकों ने आतंकवाद से लड़ने की बिहार शासन-प्रशासन की क्षमता और सोच पर भी तमाम सवाल उठा दिए हैं।
इस बीच, पूरे मामले की जांच कर रही एनआइए ने बिहार पुलिस के कामकाज पर नाराजगी जताई है। खासतौर पर बरामद जिंदा बमों को निष्क्रिय करने के तरीके पर उसने एतराज जताया है। क्योंकि इससे कई तरह के अहम सुबूत नष्ट हो गए। 7 जुलाई को बोधगया में भी इसी तरह के विस्फोट किए गए थे, जिसमें अब तक कोई अहम सुराग नहीं मिल पाया है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक बिहार और झारखंड में लंबे समय से सक्रिय इंडियन मुजाहिदीन जांच एजेंसियों के रडार पर है। लेकिन राज्य पुलिस प्रशासन के नकारापन के चलते चार महीने के भीतर लगातार दूसरी बड़ी वारदात मोदी की रैली के दौरान करने में आतंकी कामयाब रहे। इससे बिहार में इस आतंकी संगठन की जड़ों के मजबूत होने के संकेत हैं। लेकिन बिहार पुलिस के निराशाजनक रवैये से आतंकियों का मनोबल बढ़ा है।
Source- News in Hindi 

Imtiaz is a 30-room house in dhurva


 narendra modi

Hindi Newsरांची,जागरण न्यूज नेटवर्क। पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रविवार को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में गिरफ्तार रांची के इम्तियाज उर्फ इश्तियाक के बारे में रांची पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं।
पुलिस के अनुसार इम्तियाज का धुर्वा में खुद का 30 कमरों वाला आलीशान मकान है। लेकिन वह मकान के पास स्थित खपरैल से अपनी गतिविधियां संचालित करता था। इसमें इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े अन्य साथियों के साथ मिलकर वह धमाके की साजिश बनाता था। धुर्वा के सीठीओ बस्ती में इम्तियाज के पिता का आलीशान दो मंजिला मकान है। जहां सभी छह भाई व उनके परिवार के लोग रहते हैं। इम्तियाज को छोड़कर अन्य पांच भाइयों की शादी हो चुकी है। लेकिन उसका कहना था कि पहले कमाई करूंगा फिर शादी। मकान के ऊपरी हिस्से में उसके लिए तीन कमरे थे। परिजनों ने बताया कि इम्तियाज तकरीरें करता था और जमात व चिल्ला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होता था।
पुलिस ने बताया कि आइएम के कुख्यात आतंकी यासीन भटकल के सहयोगी तहसीन उर्फ हसन उर्फ मोनू ने ही पहली बार इम्तियाज के साथ मिलकर सीठीओ बस्ती में कुछ युवकों के साथ बैठक की थी। इम्तियाज के घर से बरामद सीडी व पेन ड्राइव से कई दस्तावेज मिले हैं, जो उसके आइएम कनेक्शन को पुख्ता करते हैं। पेन ड्राइव में उर्दू में 200 साइट्स हैं, जिसमें देशद्रोह से संबंधित आपत्तिजनक सामग्रियां हैं। इम्तियाज के आवास से तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जिनमें करीब 600 नंबर हैं। इसके अलावा उसके घर से बरामद टाइमर के बारे में कहा जा रहा है कि यह बोधगया विस्फोट में इस्तेमाल टाइमर की ही तरह है।
Source- News in Hindi 
Related-