Hindi News: मुंबई। शर्लिन चोपड़ा ने अपनी आने वाली फिल्म कामसूत्र थ्रीडी को चर्चाओं में लाने के लिए ट्विटर का सहारा लिया है। इसका निर्देशन रूपेश पॉल ने किया है।
ऐसा नहीं है कि शर्लिन ने पहली बार ट्विटर को सुर्खियों में रहने का जरिया बनाया है। वो अक्सर ही अपनी फोटोग्राफ्स ट्विटर पर अपडेट करती रहती हैं। इस बार उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म कामसूत्र थ्रीडी का पोस्टर अपडेट किया है।
इस पोस्टर में शर्लिन ने सफेद साड़ी पहन रखी है, जो पारदर्शी है। इसमें शर्लिन को एक पेड़ की शाखा पर झूलते दिखाया गया है। पोस्टर में शर्लिन को पूरी तरह से मादक दिखाने की कोशिश की गई है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को सिनेमा हॉल तक लाया जा सके।
उनका पोस्टर देखकर कोई भी ये कह सकता है कि शायद उन्होंने राम तेरी गंगा मैली फिल्म की मंदाकिनी को कॉपी करना चाहा है। शायद शर्लिन उसी से प्रभावित होकर अपनी फैन लिस्ट बढ़ाना चाहती हैं।
Source- Entertainment News in Hindi
No comments:
Post a Comment