Showing posts with label Business. Show all posts
Showing posts with label Business. Show all posts

Sensex hits new record high of 21,483.74, surging 487.21

   
Hindi News: मुंबई। तीन राज्यों में पूर्ण बहुमत मिलने और दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आने वाली भाजपा की जीत का असर सोमवार को शेयर बाजार पर देखने को मिला। पांच साल 11 महीने के बाद निफ्टी रिकॉर्ड ऊपरी स्तर पर पहुंचने में कामयाब हुआ है।

कारोबारी सत्र के पहले दिन सेंसेक्स में 487.21 अंकों की तेजी देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 21483.74 अंकों पर खुला। वहीं वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 155.35 अंक बढ़कर 6,415.25 अंकों पर खुला।
वहीं शुरुआती कारोबार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया भी मजबूत हुआ। रुपया आज 51 पैसे बढ़कर 61 रुपये पर खुला।
Source- News in Hindi
Enhanced by Zemanta

Idea joins data tariff war, cuts mobile internet rates by 90 per cent


Idea

Top Hindi News:नई दिल्ली। मोबाइल पर इंटरनेट को बढ़ावा देने के लिए आइडिया सेल्यूलर ने दरों में भारी कटौती की है। देश के सभी टेलीकॉम सर्किलों में 2जी डाटा टैरिफ को 90 फीसद कम किया गया है। वहीं, 3जी टैरिफ को 33 फीसद घटाया गया है। इससे दोनों की डाटा दरें अब बराबर हो गई है। नई दर 15 नवंबर से प्रभावी होगी और छह महीने के लिए वैध रहेगी।
नई दर के तहत अब मोबाइल पर 2जी और 3जी के 10 केबी डाटा के लिए दो पैसे चुकाने होंगे। अभी तक कंपनी 2जी नेटवर्क पर डाटा के लिए दो पैसे प्रति केबी की कीमत वसूलती थी। वहीं, 3जी नेटवर्क पर यह दर तीन पैसा प्रति 10 केबी था। यह स्कीम प्रीपेड, पोस्टपेड और डोंगल के नए व पुराने सभी ग्राहकों के लिए है।
कंपनी देश के सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में 2जी की सेवाएं देती है, जबकि 3जी की सेवा 10 सर्किलों में उपलब्ध है। 3जी सेवा वाले सर्किलों में यूपी पश्चिम और पूर्व सहित हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र व गोवा, आंध्र प्रेदश और गुजरात शामिल हैं।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Sensex hits record high in Muhurat trading


 Sensex

News in Hindi: मुंबई। बंबई शेयर बाजार में नये हिंदू संवत वर्ष 2070 की शुरुआत धमाकेदार रही। मुहूर्त कारोबार में संवेदी सूचकांक 42.55 अंक बढ़कर 21,239.36 अंक के अब तक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। इंडियन बैंक, टाटा मोटर्स और ओएनजीसी के मजबूत वित्तीय परिणामों की उम्मीद और विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने के कारण बाजार में जमकर खरीदारी की गई।
सवा घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स 21,278.08 अंक पर मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान और बढ़कर 21,321.53 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर यह इस ऊंचाई को बरकरार नहीं रखा सका और शुक्रवार के मुकाबले 42.55 अंक बढ़कर 21,239.36 अंक पर बंद हुआ।
दिवाली के अवसर पर नये संवत वर्ष के लिये शाम 18:15 से 19:30 बजे के बीच विशेष मुहूर्त कारोबार रखा गया था। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 626.53 अंक की बढ़त दर्ज कर चुका है। 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 10.15 अंक की तेजी के साथ 6,317.35 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार में आटो, धातु और स्वास्थ्य देखभाल बनाने वाली कंपनियों, तत्काल खपत के उपभोक्ता माल कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक के 30 में 22 शेयरों में तेजी दर्ज हुई। शेयर बाजार के कारोबारियों ने बताया कि कुछ निवेशकों के मुनाफावसूली शुरु करने से बाजार की शुरुआती तेजी कमजोर पड़ गई। नये संवत वर्ष के मुहूर्त कारोबार को निवेशक मुनाफे के साथ समाप्त करना चाहते थे इसलिए उन्होंने शुरुआती तेजी आने के बाद मुनाफावसूली की।

Stock market jump, sensex cross 21000 mark


 Sensex

News in Hindi: नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार कारोबार की शुरुआत में ही तेजी के मूड में दिखा। अमेरिका में क्यूई3 जारी रहने की संभावना से बाजारों को प्रोत्साहन मिला। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा चढ़कर 21000 के पार पहुंचा। निफ्टी भी 6250 के स्तर पर पहुंचा।
30 शेयरों वाला प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 67 अंक चढ़कर 20996 और 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स निफ्टी 21 अंक चढ़कर 6242 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.5 फीसद की मजबूती है। रियल्टी शेयर 1.25 फीसद चढ़े हैं। बैंक, ऑटो, तकनीकी, पीएसयू, पावर, ऑयल एंड गैस, हेल्थकेयर, मेटल, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में 0.5-0.25 फीसद की मजबूती है। एफएमसीजी और आईटी शेयरों में भी बढ़त है। लेकिन, तकनीकी शेयर फिसले हैं। एशियाई बाजारों में तेजी है। निक्कई 1 फीसद चढ़ा है। हैंगसैंग और शंघाई कंपोजिट 0.75 फीसद मजबूत हैं। स्ट्रेट्स टाइम्स, ताइवान इंडेक्स, कॉस्पी में भी बढ़त पर कारोबार होता दिख रहा है।

Railway works on low cost semi high speed trains

 Indian Railway
News in Hindi: जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ज्यादातर भारतीय सस्ती रेल यात्रा के आदी हैं, जबकि उभरते युवा और संपन्न वर्ग को तेज रफ्तार ट्रेनें चाहिए जिनके लिए वे कोई भी किराया चुकाने को तैयार हैं। लेकिन रफ्तार सभी को चाहिए। लिहाजा भारतीय रेल ने बीच का रास्ता निकाला है। वह दोनों तरह की ट्रेनें चलाएगा। चुनिंदा रूटों पर 300 किलोमीटर से अधिक रफ्तार वाली हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी। बाकी अधिकांश रूटों को सुधार कर उन पर राजधानी, शताब्दी और दूरंतो को 200 किलोमीटर तक की स्पीड से दौड़ाया जाएगा।
हाईस्पीड ट्रेनों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का लब्बोलुआब यही है। इसमें दोनों तरह की टेक्नोलॉजी के नफा-नुकसान पर चर्चा से रास्ते निकलेंगे। मंगलवार को सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर रेलमंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे ने तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन (एचएसआरसी) के गठन का एलान कर दिया। लेकिन साथ ही आगाह किया कि हाईस्पीड का चुनाव भारत के लोगों की जरूरत के हिसाब से होना चाहिए। इसमें कोई जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए।
रेलमंत्री ने कहा, 'हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन कर हमने शुरुआत की दी है। आगे चलकर इसके सदस्यों, कार्यक्षेत्र वगैरह की घोषणा की जाएगी। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि हमें महज इसलिए घोड़े नहीं खरीद लेने चाहिए, क्योंकि नालें सस्ती मिल रही हैं। अपनी चीज बेचने के लिए कई मर्तबा विकसित देश सस्ते में तकनीकी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव देते हैं। हमें सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। भले ही तकनीकी मुफ्त में क्यों न मिल रही हो। क्योंकि विकसित मुल्कों की हाईस्पीड तकनीक हमारे जैसे देश के लिए उपयुक्त नहीं है।'
भारत का प्रयास अपने लोगों को यात्र का किफायती माध्यम उपलब्ध कराने पर रहा है। भारतीय रेलवे दुनिया में यात्री परिवहन का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यहां के लोग किफायती रेल यात्रा के अभ्यस्त हैं। वे स्पीड तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा किराया देने को तैयार नहीं होंगे। इसलिए हमें अपनी जरूरतों के हिसाब से भी हाईस्पीड ट्रेन प्रणाली विकसित करनी चाहिए। इसके लिए मौजूदा रेल ढांचे में जो भी सुधार करना पड़े किया जाना चाहिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरीडोर के अध्ययन का जिक्र भी किया। इसमें जापान भारत की मदद कर रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणोंद्र कुमार ने कहा हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन रेल विकास निगम (आरवीएनएल) की सब्सिडियरी के रूप में किया जा रहा है।
Related-