After Onion, Potato prices go up


Potato

Hindi News: नई दिल्ली [जाब्यू]। प्याज के बाद अब उपभोक्ताओं को महंगा आलू सताने लगा है। पंजाब और हरियाणा के खेतों में खड़ी आलू की अगैती [पहले बोई गई] फसल के मंडियों में पहुंचने में अभी और देरी का अनुमान है। वहीं, पश्चिम बंगाल जैसे बडे़ उत्पादक राज्य ने आलू को बाहर बेचने पर रोक लगा दी है। इससे आपूर्ति का सारा दारोमदार अब उत्तर प्रदेश पर आ गया है। इसी के चलते स्टॉकिस्ट भी सक्रिय हो गए हैं। आलू की आपूर्ति प्रभावित होने से मंडियों में आलू का मूल्य लगातार बढ़ रहा है।
दरअसल, इस बार मानसून पिछले कई सालों के बाद लंबे समय तक सक्रिय रहा। इससे आलू की अगैती खेती बुरी तरह प्रभावित रही। बुवाई समय पर नहीं हो सकी। लगभग 15 से 20 दिनों तक की देरी हुई है। अगैती आलू को तैयार होने में 60 से 65 दिन लगते हैं। इस बार आलू की बुवाई सितंबर के आखिरी हफ्ते में हो पाई है, जिसके तैयार होने में अभी समय लग सकता है। इसके बाजार में आने में दो सप्ताह से अधिक समय लग सकता है।
दूसरी ओर, कोल्ड स्टोर में रखे आलू का स्टॉक सीमित है। इसका उपयोग बुवाई के साथ साथ खाने में भी हो रहा है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल में बोई गई अगैती फसल भारी बारिश की भेंट चढ़ गई है। लिहाजा दोबारा बुवाई के लिए अतिरिक्त आलू की जरूरत पड़ी। इससे मांग व आपूर्ति का सारा समीकरण बिगड़ गया है। इसी किल्लत के दौर में पश्चिम बंगाल ने आलू की बिक्री किसी दूसरे राज्य में करने पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार के इस फैसले का असर देश के दूसरे राज्यों की मंडियों पर पड़ा है।
आलू की सर्वाधिक 35 फीसद पैदावार उत्तर प्रदेश में होती है। दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है, जहां कुल पैदावार का 23 फीसद आलू होता है। दिल्ली समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में आलू की आपूर्ति उत्तर प्रदेश की मंडियों से होती है।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Lata Mangeshkar desire , Modi became PM


Lata Mangeshkar

News in Hindi: जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चाहती हैं कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनें। नरेंद्र मोदी शुक्रवार को लता मंगेशकर की ओर से बनाए गए अस्पताल का उद्घाटन करने पुणे में थे।
यह अस्पताल लता मंगेशकर के पिता स्वर्गीय दीनानाथ मंगेशकर के नाम पर है।
इस मौके पर लता ने कहा, 'नरेंद्रभाई मेरे भाई की तरह हैं। हम सभी उन्हें प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं। इस दीपावली के मौके पर मैं उम्मीद करती हूं कि हमारी इच्छा पूरी होगी। रोचक तथ्य यह है कि अस्पताल के पहले चरण का उद्घाटन अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था।
उस वक्त वह प्रधानमंत्री नहीं थे। मोदी को उद्घाटन के लिए उस वक्त निमंत्रण दिया गया था, जब वह प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित नहीं हुए थे।
Enhanced by Zemanta

Modi flight delay due to fog in patna


narendra modi

Hindi News: पटना। भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी हुंकार रैली में मृतकों के परिजनों से मिलने के सिलसिले में गौरीचक से कैमूर पहुंच गए। वे यहां मृतक विकास कुमार के परिजनों से मिलेंगे। इससे पहले शनिवार सुबह करीब 9:50 मिनट पर पटना से गौरीचक पहुंचे। वह यहां पर हुंकार रैली में मारे गए राजनारायण सिंह के परिजनों से मिले और उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने परिवार में सदस्यों की संख्या भी पूछी और उनसे हिम्मत रखने के लिए कहा। इस दौरान मोदी ने परिजनों को पांच लाख का चैक भी सौंपा।
उनके साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी साथ थे। कैमूर के बाद वे गोपालगंज, सुपौल, बेगूसराय व नालंदा पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मिलेंगे और पांच लाख की सहायता राशि सौंपेंगे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा नेता गिरीराज सिंह ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि मोदी के आने पर बिहार सरकार ने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।
इससे पहले पूर्व नियोजित कार्यक्रम के अनुसार मोदी को शनिवार सुबह सात बजे ही पटना से हैलीकॉप्टर से निकलना था, लेकिन कोहरे की वजह से उनकी इस यात्रा में देरी हो गई।
गौरतलब है कि मोदी विशेष विमान से शुक्रवार को करीब 11.04 बजे पटना एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां से कड़ी सुरक्षा में सफेद एंबेसेडर कार में बैठकर 52 गाड़ियों के काफिले के साथ मोदी राज्य अतिथि गृह पहुंचे और और विश्राम किया। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार इकाई के प्रभारी धर्मेद्र प्रधान ने बताया कि इस दौरान मोदी मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये का चेक सौंपेंगे। इससे पहले शुक्रवार को बिहार भाजपा ने 27 अक्टूबर को पटना में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों की अस्थि कलश यात्रा निकाली।
Source- News in Hindi
Related-
Enhanced by Zemanta

Modi trying to hijack Patel's legacy: Digvijay Singh


 narendra modi

Hindi News: नई दिल्ली। दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की तुलना पाकिस्तान तालिबान से की है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि भाजपा ने गोवालकर, दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी को धोखा दिया है। इसके अलावा उन्होंने भाजपा के पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि वह अब लौहपुरुष सरदार पटेल की विरासत को हाईजैक करना चाहते हैं।
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भले ही चंद्र शेखर आजाद और भगत सिंह आरएसएस के प्रचारक थे लेकिन उनके आरएसएस से जुड़े होने के नाते भारत को आजादी नहीं मिली। दिग्गी ने आगे लिखा है कि वह ऐसे लोगों की निंदा करते हैं जो तालिबान की सोच की समर्थक हैं, उन्हें भारत में पांव पसारने नहीं दिया जाएगा। मैं तालिबान के हिंदू रूप को कभी अनुमति नहीं दूंगा
Source- News in Hindi 
Related-

iPhone 5s launched in India, Rcom offers at Rs 2,999 a month


 iPhone 5s

Hindi News: जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। एप्पल ने अपने नए आइफोन 5एस और 5सी की बिक्री भारत में शुरू कर दी है। मगर अमेरिका की तरह यहां यह सस्ता नहीं मिलेगा। यहां इसकी कीमत 41,900 रुपये से 71,500 रुपये रखी गई है। इस स्मार्टफोन का देश के लोगों खासकर युवाओं को कितना इंतजार था, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ शहरों में इसे खरीदने के लिए स्टोरों पर भारी भीड़ उमड़ी। अहमदाबाद में तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
16 जीबी वाले 5सी की कीमत 41,900 रुपये और 32 जीबी वाले की कीमत 53,500 रुपये रखी गई है। वहीं, 16 जीबी वाला आइफोन 5एस 53,500 रुपये, 32 जीबी वाला 63,500 रुपये और 64 जीबी वाला 71,500 रुपये में मिलेगा। भारत में फिलहाल रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और एयरटेल से एप्पल ने इसके लिए करार किया है। इसके अलावा देश में एप्पल के डिस्ट्रीब्यूटर इनग्राम माइक्रो के चार हजार आउटलेट पर ये फोन उपलब्ध होंगे। आरकॉम ने बिना किसी डाउन पेमेंट के 24 मासिक किस्तों के भुगतान पर इन दोनों मॉडलों को बेचने का ऑफर पेश किया है।
16 जीबी वाले आइफोन 5एस के लिए 2,999 रुपये और 5सी के लिए 2,599 रुपये हर महीने देने होंगे। इस ऑफर में हैंडसेट की कीमत, 24 महीने के लिए असीमित लोकल व एसटीडी कॉल, एसएमएस, नेशनल रोमिंग और थ्रीजी डाटा शामिल हैं। हालांकि, 32 जीबी वाले 5सी के लिए ग्राहकों को 11,600 रुपये और 5एस के लिए 10,992 रुपये डाउनपेमेंट करना होगा। 64 जीबी वाले 5एस के लिए 19,992 रुपये डाउनपेमेंट करना होगा।
आरकॉम के प्रेसीडेंट व सीईओ (वायरलैस) गुरदीप सिंह ने कहा कि कंपनी को सबसे पहले देश में आइफोन 5सी और 5एस पेश करने का मौका मिला है। हम इस तरह के अनूठे ऑफरों से अपनी ग्राहक संख्या के विस्तार की कोशिश करेंगे। वहीं, एयरटेल इस तरह का कोई ऑफर तो नहीं दे रही मगर मासिक किराये में 50 फीसद छूट का जरूर प्रस्ताव कर रही है।

Happy birthday Shah Rukh Khan: Some unknown facts about King Khan

 Shah Rukh Khan
ये हैं 'किंग खान' से जुड़ी कुछ खास बातें, शाहरुख को जन्मदिन की बधाई
News in Hindi: नई दिल्ली। 'बॉलीवुड के बादशाह' यानी शाहरुख खान का आज 48वां जन्मदिन है। छोटे पर्दे से अपने कॅरियर की शुरुआत करके बालीवुड के सिंहासन तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा सफर तय किया। उन्होंने कई बेहतरीन और फिल्मों में गजब की कलाकारी से लोगों के दिल पर राज किया। शाहरुख खान ने दीवाना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, वीर जारा, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, जब तक है जान और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं। आइये हम आपको किंग खान से जुड़े कुछ तथ्यों से रूबरू कराते हैं जो शायद सिर्फ और सिर्फ उनका खास फैन की जातना होगा।
- बचपन में शाहरुख को उनके दोस्तों ने बड़े-बड़े ताले आसानी से कैसे खोले जाते हैं, का फार्मूला समझाया था। शाहरुख ने कई बार इसे आजमाया भी।
- शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को घर में गौरी-मां कहकर पुकारते हैं।
- दिल्ली की रामलीला में शाहरुख ने हनुमानजी का रोल निभाकर अभिनय का पहला पाठ पढ़ा था।
- शाहरुख के पिता को फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में राजा मानसिंह के रोल का प्रस्ताव मिला था, मगर वे सिनेमा को नौटंकी मानते थे, इसलिए ठुकरा दिया
- घर में बाथरूम उनकी पसंदीदा जगह है। वे घंटों बाथरूम में गुजारते हैं और जब तक गौरी दरवाजा नहीं पिटती वे बाहर नहीं निकलते। शाहरुख के अनुसार वे केवल बाथरूम में अभिनय नहीं करते।
- गौरी को पटाने के लिए शाहरुख रोजाना उसके पीछे-पीछे स्कूल जाते और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' का यह गाना जरूर गाते थे- 'गौरी तेरा गांव बड़ा प्यारा..'
- स्कूल के दिनों में शाहरुख खान की हिंदी कुछ खास अच्छी नहीं थी। हालांकि, उनकी मां ने उनसे वादा किया कि अगर वो पास हो जाएंगे तो वह उन्हें फिल्म दिखाने ले जाएंगी। बचपन से फिल्मों के शौक की वजह से खान हमेशा सबसे ज्यादा नंबर से पास होते रहे।
Related- 

I am being introduced as Dracula : Asaram

 rape case

Hindi News: नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम को शुक्रवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से निराशा ही हाथ लगी। आसाराम की ओर से दलील दी गई मीडिया कवरेज में उन्हें बच्चों का रक्त पीने वाले ड्रैकुला के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन अदालत ने मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की उनकी मांग खारिज कर दी।
मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम की पीठ ने आसाराम के बारे में मीडिया को खबर चलाने से रोकने का आदेश देने से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया में रिपोर्ट किए गये हर शब्द को देखा है और उन्हें उसमें दखल देने का कोई कारण नजर नहीं आता। पीठ का कहना था कि अदालत मीडिया को क्यों रोके? जब पुलिस और अन्य लोगों से वे सूचनाएं हासिल कर रहे हैं तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं।
इससे पहले आसाराम के वकील ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह उनके बारे में बढ़ा-चढ़ा कर खबरें दिखा रहा है। देश में इतने अखबार और चैनल हैं। वे किस-किस के खिलाफ मामला दाखिल करें, लेकिन पीठ इन दलीलों से प्रभावित नहीं हुई और मामले में दखल देने से इन्कार करते हुए कहा कि उनके पास और भी विकल्प हैं। इससे पहले भी एक बार कोर्ट मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की आसाराम की मांग ठुकरा चुका है
Source- News in Hindi 

Administration on back foot on transparency


unnao

 Hindi News: जागरण संवाददाता, उन्नाव। डौंडियाखेड़ास्थित किले में खोदाई स्थल तक जाने को लेकर कई दिन की ना-नुकुर के बाद आखिर शुक्रवार को प्रशासन संत शोभन सरकार के सामने झुक ही गया। उपजिलाधिकारी समेत कई अफसर सुबह छह बजे उनसे मिलने पहुंचे और बातचीत के बाद संत के चार प्रतिनिधियों को खोदाई की प्रगति दिखाई और उनके लिए स्थाई पास जारी करने पर सहमति दी। शोभन सरकार यही दोहराते रहे कि खजाना तभी निकलेगा, जब सब-कुछ पारदर्शी होगा। मीडिया को भी खोदाई स्थल देखने की अनुमति दी जाए। इस मांग के चलते शुक्रवार को आश्रम में संत समर्थकों का जमावड़ा लगा रहा और बक्सर बाजार पूरी तरह बंद रखा गया।

खजाना होने का दावा करने वाले संत शोभन सरकार को गुरुवार को खोदाई स्थल तक नहीं जाने देने पर शुक्रवार को डौंडियाखेड़ा में माहौल गर्म रहा। उन्नाव, फतेहपुर, रायबरेली और कानपुर जिलों से बड़ी संख्या में संत समर्थक रात में ही बक्सर पहुंच गए। प्रशासन के रवैये के प्रति गुस्साए समर्थकों और व्यापारियों ने रैली निकालने की तैयारी शुरू कर दी, तो प्रशासन बैकफुट पर आ गया। सुबह छह बजे एसडीएम और तहसीलदार बक्सर आश्रम पहुंचे। शोभन सरकार ने कहा कि आखिर पारदर्शी काम करने में क्या हर्ज है? वहां क्या हो रहा दुनिया इसे कैसे जानेगी ? एसडीएम ने डीएम से बात करानी चाही तो संत ने मोबाइल पर बात करने से इन्कार कर दिया। बाद में उनके बताए चार लोगों को एसडीएम और सुरक्षा में लगे दो डीएसपी अपने साथ लेकर खोदाई स्थल दिखाने गए। उनको खोदाई स्थल पर जाने के लिए पास जारी करने के लिए प्रार्थना पत्र ले लिया गया है। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि डीएम से पास जारी कराए जाएंगे।
धनतेरस बीती, नहीं मिला सोना
संत शोभन सरकार ने दावा किया था कि धनतेरस के दिन उन्नाव के डौंडियाखेड़ा में किले से देश को सोने खजाना मिलेगा। धनतेरस बीत गई, लेकिन यह करिश्मा नहीं हुआ। हालांकि, खोदाई स्थल पर तेरहवें दिन को काफी गहमागहमी रही। खजाना खोजने के लिए पुरातत्व सर्वेक्षण व भूगर्भ सर्वेक्षण विभाग की टीमें चट्टान पर ही इस आस में मशक्कत करती रहीं कि इसके नीचे ही खजाना मिल जाए।
दो दिन पहले मिली इस चट्टान का कोना खोजने में शुक्रवार को भी सफलता नहीं मिली। दरअसल यह कहा जा रहा था कि इसी चट्टान के नीचे एक हजार टन सोना छिपा है।
Source- News in Hindi 

India vs Australia Series - I feel good chasing targets: Kohli


 India vs Australia Series

Hindi News: बेंगलूर। विराट कोहली ने शुक्रवार को इशारा किया कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले सीरीज के अंतिम और निर्णायक वनडे में टॉस जीतता है तो उनकी टीम लक्ष्य देने की जगह उसका पीछा करने को तरजीह देगी।
कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, 'निजी तौर पर मुझे लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा लगता है क्योंकि आपको पता होता है कि आपको क्या हासिल करना है। हम बेहतर योजना बना सकते हैं और आकलन कर सकते हैं कि विभिन्न हालात में कैसे खेलें। आकलन करके खेलने में मुझे अच्छा लगता है, किस गेंदबाज को निशाना बनाना है और किस गेंद को हिट करना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें बल्लेबाजी हालात का आकलन करना होता है और बड़ा स्कोर बनाने के लिए बड़ी साझेदारी महत्वपूर्ण होती है। पहले बल्लेबाजी करो या बाद में टीम के लिए साझेदारी काफी अहम होती है।'
कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज रोमांचक रही है विशेषकर जिस तरह से भारत ने मुश्किल हालात में वापसी की। कोहली ने कहा, 'निजी तौर पर मेरी फॉर्म मेरे लिएच्अच्छी रही है। उम्मीद करता हूं कि अंतिम मैच में मैं एक बार फिरच्अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। अब तक सीरीज में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है और इसे जीतने के लिए हमें अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना होगा।'
Source- News in Hindi 

Aamir Khan launches Dhoom 3' trailer

 Aamir Khan
धूम-3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, ये होगी बॉलीवुड की पहली आईमैक्स फिल्म
News in Hindi: नई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले आमिर खान ने धूम-3 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। फिल्म के ट्रेलर में आमिर खान जबरदस्त स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म अभी तक की बाकी हिंदी फिल्मों से बहुत खास है क्योंकि आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होने वाली यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी।
ट्रेलर में साहिर (आमिर खान) बिल्डिंग से कूदते-फांदते और बाइक पर शानदार स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो आलिया (कट्रीना कैफ) करतब करते एरोबिक्स के स्टाइल में डांस कर रही हैं। अभिषेक और उदय चोपड़ा इस सीरीज की पहले की दो फिल्मों की तरह अपने रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सिर्फ स्टंट ही नहीं, बल्कि तकनीक का भी तड़का लगाया गया है।
ट्रेलर लॉन्च के वक्त फिल्म की अभिनेत्री कट्रीना के मौजूद न होने की वजह आमिर को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जानबूझकर कट्रीना को इस लॉन्च से दूर रखा गया, ताकि सारा फोकस कट्रीना पर रहे। अभिषेक ट्रेलर लॉन्च के वक्त मौजूद थे। इंटरनेट पर रिलीज होते ही यह ट्रेलर जमकर देखा जा रहा है।
Enhanced by Zemanta

Modi to lay foundation stone of Sardar Patel statue today


 Sardar Patel
Hindi News: अहमदाबाद। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सरदार पटेल की प्रतिमा 'स्टैचू ऑफ यूनिटी' का शिलान्यास करेंगे। वहीं, मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार भी करेंगे। 31 अक्टूबर यानी आज सरदार पटेल का जन्म दिन भी है।
182 मीटर ऊंची यह प्रतिमा नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर बांध के करीब साधु बेत पर बननी है। निर्माण के बाद दुनिया की यह सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। मोदी ने इस प्रतिमा के लिए किसानों से लोहा दान करने की अपील की है। गुरुवार को ही मोदी अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। यह अमेरिका की मशहूर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से दोगुना ऊंची होगी।
मूर्ति का निर्माण कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में ही 2000 करोड़ रुपये का खर्च होने का अनुमान है। चीन की 153 मीटर ऊंची स्प्रिंग टेंपल बुद्धा मूर्ति इसकी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी होगी। इस बीच स्टैचू ऑफ यूनिटी की नींव रखे जाने से पहले मोदी ने अपने ब्लॉग पर लिखा, इस साल सरदार पटेल की जयंती ज्यादा खास होगी क्योंकि हम स्टैचू ऑफ यूनिटी की नींव रखने जा रहे हैं। भारत के लौह पुरुष के सम्मान में बनाई गई यह मूर्ति 182 मीटर की होगी और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों में होगी।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Oddnews



 शादी के 77 साल बाद 99 वर्षीय बुजुर्ग ने मांगा तलाक - 

Odd News in Hindi: लंदन। बुढ़ापे में पति व पत्नी एकदूसरे के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं। अतीत में हुई गलतियों को वह हंस कर टाल देते हैं। मगर इटली में एक 99 वर्षीय वृद्ध को जब यह पता लगा कि उनकी 96 वर्षीया पत्नी का 60 साल पहले किसी के साथ अफेयर रहा था तो उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी लगा दी। यदि ऐसा हो जाता है तो वह दुनिया में सबसे उम्र में तलाक लेने वाले व्यक्ति बन जाएंगे। ब्रिटिश अखबार द डेली टेलीग्राफ के अनुसार, एंटोनियो सी ने इस साल क्रिसमस के कुछ दिन पहले ही तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पत्नी रोजा सी के साथ बाद काफी लंबा समय गुजार लेने के बाद जब उन्हें पता लगा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। दोनों ने 1934 में शादी की थी। रोजा ने अपने पुराने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है। फिर भी वह पति को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए नहीं मना सकीं। इस दंपती के पांच बच्चे और एक दर्जन नाती-पोते तथा एक प्रपौत्र भी है। रोम की अदालत की ओर से इस सप्ताह जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार, 1940 में अपने गुप्त प्रेम प्रसंग के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को खत भी लिखे थे। वैवाहिक जीवन में आठ दशक से ज्यादा का समय गुजार लेने के बावजूद अब यह जोड़ा अलग होने की तैयारी कर रहा है। मामले की सुनवाई आगामी मार्च में होगी। दोनों की मुलाकात 1930 में हुई थी, जब युवावस्था में एंटोनियो नेपल्स में एक अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए थे। यह मामला किसी भी दंपती के सर्वाधिक उम्र में तलाक लेने का एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है। इससे पहले का रिकॉर्ड ब्रिटेन के बेर्टी और जेसी वुड के नाम है, जब उन्होंने तलाक लिया था तो दोनों की उम्र 98 वर्ष थी। इस जोड़े ने अपनी 36 साल पुरानी शादी का अंत 2009 में किया था।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Bigg boss 7 strong candidate tanisha

 bigg boss 7 latest news
क्या तनीषा के चाहने पर कुशाल के साथ यह सब हुआ?
News in Hindi: नई दिल्ली। बिग बॉस में तनीषा का राज चलता है यह बात तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। पर क्या आप यह जानते हैं कि इन दिनों कुशाल के साथ जो कुछ भी हो रहा है उन सबके पीछे तनीषा का हाथ है। मंगलवार की रात बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
एंडी द्वारा गौहर से अभद्र व्यवहार से गुस्साए कुशाल ने उन्हें पीटने की कोशिश की और नतीजा बिग बॉस ने कुशाल को घर से बाहर निकलने का आदेश दे डाला। कुशाल को घर से निकलने का आदेश मिलते ही गौहर भी उनके साथ घर से बाहर आ गईं। इतना ही नहीं बाहर निकलते समय गौहर बेहोश हो गईं और फिर कुशाल उन्हें अपने हाथों में उठाकर लेकर आए।
इन दिनों बिग बॉस दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प है पर कुशाल के साथ यह सब क्यों हो रहा है यह बात हम आपको बताते हैं। इस बार तनीषा के ईर्द-गिर्द ही बिग बॉस के घर की कहानी को रचा गया है। सलमान जिस तरीके से तनीषा की पक्ष लेते हुए नजर आते हैं उसे देखने के बाद यही लगता है कि वो हर हाल में तनीषा को विजय प्राप्त करते हुए देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार ऐसा हो सकता है कि तनीषा के कहने पर ही कुशाल को बिग बॉस के घर से बाहर किया गया हो क्योंकि इन दिनों कुशाल ने तनीषा को काफी हद तक परेशान करके रखा हुआ था। ऐसे में हम कुशाल को यही कहेंगे कि यदि उन्होंने तनीषा को अरमान की तरह खुश रखा होता तो आज उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता नहीं देखना पड़ता।
Related-
Enhanced by Zemanta

LG heats up phablet race, launches G Pro Lite with Dual SIM and dedicated hot key for 22,990

LG
Hindi News: नई दिल्ली। एलजी ने मंगलवार को अपने आधुनिक स्मार्टफोन डिवाइस को लांच किया। 5.5 इंच डिसप्ले वाले इस नये एलजी प्रोडक्ट जी प्रो लाइट डुअल की कीमत 22, 990 रुपये रखी गयी है।
इसका नया फीचर हॉट की इस फोन का यूएसपी है। यह यूजर्स को एक फोन से दो नंबर को आसानी से मैनेज करने की सुविधा देता है। 5.5 इंच क्यूएचडी आइपीएस डिसप्ले वाले इस डुअल सिम फैबलेट में एंड्रायड जेली बीन व 1जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम भी है। इसमें 3,140 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। एलजी जी प्रो लाइट में कई एप्स पहले से मौजूद हैं जैसे- नॉक ऑन, पाउज एंड रिज्यूमे रिकार्डिग, क्यू स्लाइड, क्विक मेमो और क्यू ट्रांसलेटर।
एलजी इंडिया के एमडी सून नॉन ने कहा कि स्मार्टफोन के बाजार में पांच इंच के डिसप्ले वाले डिवाइसेज की खूब मांग है और एलजी इस होड़ में अभी तक अच्छे स्थान पर है।
Enhanced by Zemanta

Politices on Sardar Patel Legacy

 Sardar Patel
Hindi News: नई दिल्ली। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को नर्मदा नदी के सरदार सरोवर बांध पर उनको समर्पित दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का शिलान्यास नरेंद्र मोदी ने किया। नरेंद्र मोदी द्वारा इसको जोर-शोर से प्रचारित करने और पटेल के प्रथम प्रधानमंत्री नहीं बन पाने का दुख प्रकट करने पर नाराज कांग्रेस ने भाजपा पर पटेल की विरासत हथियाने की कोशिशों का आरोप लगाया है।
भाजपा की कोशिश : भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शुरू से ही नेहरू परिवार के बगैर देश की कल्पना करता रहा है। उसी कड़ी में नेहरू के समानांतर पटेल को खड़ा करने की कोशिशें होती रही हैं।
गांधी से रिश्ता महात्मा के प्रति उनकी अटूट श्रद्धा थी। गांधी जी की हत्या से कुछ क्षण पहले निजी रूप से गांधी जी से बात करने वाले पटेल अंतिम व्यक्ति थे। उन्होंने सुरक्षा में चूक को गृह मंत्री होने के नाते अपनी गलती माना। उनकी हत्या के सदमे से वह उबर नहीं पाए। गांधी जी की मृत्यु के दो महीने के भीतर ही उनको दिल का दौरा पड़ा था।
नेहरू से नजदीकी- नेहरू कश्मीरी ब्राह्मण थे। पटेल गुजरात के कृषक समुदाय से ताल्ल़ुक रखते थे। दोनों ही गांधी के निकट थे।
- नेहरू समाजवादी विचारों से प्रेरित थे। पटेल बिजनेस के प्रति नरम रुख रखने वाले खांटी हिंदू थे।
- नेहरू से उनके संबंध मधुर थे। लेकिन कई मसलों पर दोनों के बीच मतभेद भी थे।
मतभेद : कश्मीर के मसले पर दोनों के विचार भिन्न थे। कश्मीर मसले पर संयुक्त राष्ट्र को मध्यस्थ बनाने के सवाल पर पटेल ने नेहरू का कड़ा विरोध किया था। कश्मीर समस्या को सरदर्द मानते हुए वह भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय आधार पर मामले को निपटाना चाहते थे। इस मसले पर वह विदेशी हस्तक्षेप के खिलाफ थे।
Source- News in Hindi 
Related-
Enhanced by Zemanta