Showing posts with label asaram bapu. Show all posts
Showing posts with label asaram bapu. Show all posts

I do love rape victim so far: narayan sai



Hindi News: सूरत। आखिरकार सूरत रेप कांड का आरोपी नारायण साई बुधवार को पुलिस की पूछताछ में टूट गया और उसने जमुना के बेटे को अपना बताया। साथ ही उसने आठ अन्य महिलाओं के साथ संबंध होने की बात भी कबूल कर ली। इससे पहले मंगलवार को सूरत के न्यू सिविल हॉस्पिटल में नियमित मेडिकल चेकअप के लिए आए नारायण ने बताया कि वह पीड़िता से आज भी प्यार करता है। उसके मन में पीड़िता के प्रति नफरत नहीं है। वहीं, पीड़िता ने कहा है कि मैं पहले भी नारायण से नफरत करती थी और आज भी करती हूं।
नारायण का यह बयान सुन पुलिस भी कुछ पल के लिए हक्की-बक्की रह गई। हालांकि वह इस बयान को ज्यादा गंभीरता से नहीं ले रही है। पुलिस का कहना है कि एक सामान्य अपराधी अपना गुनाह छिपाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाता है। वैसे ही नारायण कर रहा है।
पुलिस नारायण को लेकर सूरत के जहांगीरपुरा आश्रम पहुंची थी, जहां उस पर पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। नारायण जैसे ही आश्रम में पहुंचा उसके साधकों ने उसे दंडवत प्रणाम करना शुरू कर दिया। आश्रम में नारायण से करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ हुई। नारायण को लेकर पुलिस जब आश्रम से निकली तो उसके साधकों ने उसके समर्थन में नारेबाजी शुरू कर दी।
वीडियोग्राफी भी हुई
सूरत पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने बताया कि आश्रम में जब नारायण को ले जाया गया था उसकी वीडियोग्राफी की गई है। मोनिका अग्रवाल नारायण की सबसे करीबी सहयोगी साधक है। उसके साथ नारायण के शारीरिक संबंध नहीं है।
आसाराम से भी हो सकती है पूछताछ
कमिश्नर ने कहा कि संपत्ति के जो दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं, उसकी जांच अभी चल रही है। जरूरत पड़ी तो आसाराम से भी पूछताछ हो सकती है।
पहले भी नफरत करती थी और आज भी करती हूं: पीड़िता
नारायण का बयान सुनकर आरोप लगाने वाली पीड़िता दंग रह गई। पीडि़ता ने मीडिया से कहा नारायण का यह बयान मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है। उसने (नारायण) पहले भी मेरा शारीरिक शोषण किया है और आज मानसिक तौर पर परेशान करना चाहता है। इसलिए वह अनाप-शनाप बयान दे रहा है, ताकि मेरी हिम्मत टूट जाए और मेरा केस कमजोर पड़ जाए। पहले भी उससे नफरत करती थी, आज भी करती हूं और भविष्य में ऐसा सोच भी नहीं सकती हूं कि ऐसे आदमी से प्यार करना चाहिए।
उधर, दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता को मंगलवार सुबह क्राइम ब्रांच में नारायण के सामने बैठाकर पुलिस ने करीब सात घंटे तक लगातार पूछताछ की। पूछताछ सूरत पुलिस की डीएसपी शोभा भूतड़ा ने की। पूछताछ में जो कुछ भी सामने आया उसे पुलिस कोर्ट के सामने रखेगी।
Source- News in Hindi

Delhi Police disclosed, how Narayan Sai arrest


Narayan Sai

Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के लिए रेप के आरोपी नारायण साई को पकड़ना कतई आसान नहीं रहा। दिल्ली पुलिस ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि वह अक्टूबर से नारायण सार्ई के पीछे लगी हुई थी और उसे लगभग दो महीने बाद जाकर सफलता मिली। नारायण साई को पकड़वाने में उसका ड्राइवर रमेश पुलिस के सबसे अहम कड़ी साबित हुआ। नारायण के साथ पकड़े गए चार लोगों में से उसका एक साथी नाबालिग बताया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के पुलिस कमिश्नर बीपी सिंह ने बताया कि सूरत पुलिस ने उनसे अक्टूबर में नारायण साई को पकड़ने के लिए मदद मांगी थी। सूरत पुलिस के साथ लंबी बातचीत के पास दिल्ली पुलिस ने कई जगह दबिश दी, लेकिन नारायण उसके हाथ नहीं आया। सिंह ने बताया कि उसके तीन साथी को ही गिरफ्तार किया गया है। हमें जो भी सूचनाएं मिली हैं, उसे वैरिफाई किया जाएगा।
बीपी सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने अंबाला में गाड़ी को बहुत तेज स्पीड से जाते हुए देखा। हमें गाड़ी को कुरुक्षेत्र के पास पीपली में पकड़ा। नारायण साई और साथियों की पहचान होने के बाद बाकी टीमें वहां पहुंची और उन्हें यहां लेकर आई। पहले दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि नारायण साई पंजाब में छिपा है। फिर हरियाणा में छिपे होने की जानकारी मिली। लेकिन नारायण वहां से भाग गया।
साई के ड्राइवर रमेश के जरिए उसका पता चला, जो दूसरे ड्राइवर विष्णु के संपर्क में था। दिल्ली पुलिस ने नारायण साई का मेडिकल टेस्ट कराने के बाद उसे दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेश कर दिया है। माना जा रहा है कि कोर्ट साई की ट्रांजिट रिमांड देकर उसे सूरत पुलिस के हवाले कर देगा। सूरत पुलिस की टीम उसे लेने के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है।
Source- News in Hindi 

Enhanced by Zemanta

Narayan sai wants to grab property of asaram


Narayan sai

Hindi News: अहमदाबाद। सूरत की महिला से रेप मामले में आरोपी नारायण साई को लेकर नया खुलासा हुआ है और यह खुलासा किया है कि उस महिला ने जिसने साई के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि नारायण साई और आसाराम के बीच संबंध अच्छे नहीं थे। दोनों बाप-बेटे के बीच लड़कियों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। एक बार तो नौबत यहां तक आ गई थी कि नारायण साई ने आसाराम पर पिस्तौल लक तक तान दी थी।
पीड़िता ने खुलासा किया है कि नारायण साई की आसाराम की संपत्ति पर नजर थी। वह इस हद तक गिर चुका था कि इसके लिए वह अपने पिता की सेक्स सीडी तैयार करना चाहता था, ताकि वह आसाराम का भयादोहन कर सारी संपत्ति पर कब्जा कर सके।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में पीड़िता ने बताया कि उसने नारायण साई को यह कहते सुना था कि वह अपने पिता की सीडी बनाना चाहता है। इसके लिए उसने आसाराम की कुटिया में एक लड़की को भेजने की योजना भी बनाई थी। रेप पीड़िता ने यह भी खुलासा किया है कि नारायण साई नहाते वक्त लड़कियों के साथ नाचता था।
इसके साथ ही उसने कहा कि नारायण साई अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था और किसी से उसे बात नहीं करने देता था। पीड़िता ने कहा कि उसकी एक अवैध बेटी भी है जो अहमदाबाद में रहती है।
Source- News in Hindi 
Related- 
Enhanced by Zemanta

Narayan Sai special assistant Ganga arrested in Udaipur


Narayan Sai

Hindi News: नई दिल्ली। दुष्कर्म मामले के आरोपी नारायण साईं की खास सहयोगी गंगा उर्फ धर्मिष्ठा को राजस्थान के उदयपुर में सूरत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुजरात पुलिस गंगा को लेने उदयपुर पहुंच गई है। पुलिस को उम्मीद है कि गंगा की गिरफ्तारी के बाद कई और राज के खुलासे होंगे। गंगा पर पीड़िता को धमकाने का आरोप है।
गौरतलब है कि सूरत कोर्ट ने नारायण साई के साथ-साथ उसके तीन साथी हनुमान, गंगा और यमुना के खिलाफ भी वारंट जारी किया है। गौरतलब है कि नारायण साई ने कोर्ट में पहले से ही अग्रिम जमानती याचिका दाखिल की थी। जिसका विरोध करते हुए सरकारी वकील ने साईं की ओर से दाखिल हलफनामे में किए दस्तखत पर सवाल उठाते हुए याचिका रद करने की मांग की थी। जिसे कोर्ट ने मंजूरी देते हुए मंगलवार को साई के खिलाफ कोर्ट ने गैरजमानती वारंट जारी किया।
अभी तक पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहे नारायण साई को पकड़ने के लिए पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद, आगरा समेत कई जगहों पर छापेमारी भी की है, लेकिन वह अबतक हाथ नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस से भाग रहे नारायण साईं अलग-अलग सिम कार्डो से अपने साधकों व परिजनों के संपर्क में हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए साई ने अपना हुलिया भी बदल लिया है।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

I am being introduced as Dracula : Asaram

 rape case

Hindi News: नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। यौन उत्पीड़न के आरोप में जेल में बंद आसाराम को शुक्रवार को एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट से निराशा ही हाथ लगी। आसाराम की ओर से दलील दी गई मीडिया कवरेज में उन्हें बच्चों का रक्त पीने वाले ड्रैकुला के रूप में पेश किया जा रहा है, लेकिन अदालत ने मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की उनकी मांग खारिज कर दी।
मुख्य न्यायाधीश पी. सतशिवम की पीठ ने आसाराम के बारे में मीडिया को खबर चलाने से रोकने का आदेश देने से इन्कार करते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया में रिपोर्ट किए गये हर शब्द को देखा है और उन्हें उसमें दखल देने का कोई कारण नजर नहीं आता। पीठ का कहना था कि अदालत मीडिया को क्यों रोके? जब पुलिस और अन्य लोगों से वे सूचनाएं हासिल कर रहे हैं तो हम उन्हें कैसे रोक सकते हैं।
इससे पहले आसाराम के वकील ने मीडिया पर आरोप लगाया कि वह उनके बारे में बढ़ा-चढ़ा कर खबरें दिखा रहा है। देश में इतने अखबार और चैनल हैं। वे किस-किस के खिलाफ मामला दाखिल करें, लेकिन पीठ इन दलीलों से प्रभावित नहीं हुई और मामले में दखल देने से इन्कार करते हुए कहा कि उनके पास और भी विकल्प हैं। इससे पहले भी एक बार कोर्ट मीडिया कवरेज पर रोक लगाने की आसाराम की मांग ठुकरा चुका है
Source- News in Hindi 

Lookout notice against Narayan Sai


Narayan Sai
नारायण साई के विदेश भागने की आशंका, लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली। सूरत पुलिस ने आसाराम बापू के बेटे नारायण साईं के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। पुलिस ने यह नोटिस नारायण साईं के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए जारी किया है। सूरत में रहने वाली दो बहनों ने आसाराम और उनके बेटे नारायण साई पर रेप का आरोप लगाया है। इन दोनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर लिये हैं। माना जा रहा था जल्द ही नारायण से पूछताछ होगी। मामलों में आसाराम की पत्नी व पुत्री को भी आरोपी बनाया गया है।

सूरत के पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने रविवार को बताया कि दो पीड़ितबहनों की शिकायतों पर यौन उत्पीड़न, बंधक बनाने और अन्य आरोपों के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें एक आसाराम और दूसरा नारायण साई के खिलाफ है। नारायण साई के खिलाफ जहांगीरपुरा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुआ जबकि उनके पिता आसाराम के खिलाफ दर्ज मामले को अहमदाबाद स्थानांतरित कर दिया गया है क्योंकि घटना अहमदाबाद की थी।

अस्थाना ने बताया कि पुलिस जल्द ही इस मामले में नारायण साई से पूछताछ करेगी। सबूत मिलते ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के वक्त छोटी बहन के नाबालिग होने की आशंका है, यदि ऐसा हुआ तो नारायण सांई पर भी आसाराम की तरह कानूनी शिकंजा कसेगा। बड़ी बहन ने आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया है जबकि छोटी बहन ने उनके बेटे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। ये घटनाएं 2001 से 2006 के बीच की बताई जा रही हैं। फिलहाल 75 वर्षीय आसाराम जोधपुर की जेल में बंद हैं।

Source- News in Hindi

Related-
नारायण साई और आसाराम पर रेप का केस
हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे नारायण साई

Young Girl Blames Asaram Bapu For Sexual Assault

News in Hindi: मेरठ तक पहुंची आसाराम की 'करतूत', लड़की ने लगाया ये आरोप

Asaram Bapu
 मेरठ, जागरण संवाददाता। कथावाचक आसाराम बापू की विवादों से मुक्ति की आस नजर नहीं आ रही है। मेरठ के किला रोड स्थित एक कॉलोनी की लड़की ने जोधपुर में आसाराम पर यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। बृहस्पतिवार को जोधपुर की पुलिस ने मेरठ पहुंचकर प्रशासन को तथ्य से अवगत कराया।

पढ़ें: आसाराम की न्यायिक हिरासत 11 अक्टूबर तक बढ़ी
पीड़ित लड़की ने गत दिनों जोधपुर के वेस्ट महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके मुताबिक जोधपुर आश्रम में शिक्षा-दीक्षा के नाम पर आसाराम ने उसके साथ एक सप्ताह तक दुष्कर्म किया। मेरठ में निजी स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा गत माह आसाराम के आश्रम में दी जाने वाली शिक्षा के प्रति लालायित होकर जोधपुर गई थी। उसका परिवार आसाराम का भक्त है। लड़की के चाचा ने माना कि आसाराम के ज्यादातर कार्यक्रमों में उसका परिवार शरीक होता रहा है। गत 23 सितंबर से लड़की के पिता परिवार समेत गायब हैं। सभी सदस्यों के मोबाइल भी बंद हैं। परिवार को खबर तब हुई, जब जोधपुर पुलिस पीड़िता के चाचा के आवास पर नोटिस लेकर पहुंची। पुलिस ने नोटिस तो दिया ही, साथ ही मोबाइल पर एसएमएस भी दिया। कॉलोनी वालों ने बताया कि लड़की आसाराम के आश्रम की व्यवस्थाओं से काफी प्रभावित थी, जिसकी वजह से परिवार की मर्जी के खिलाफ उसने गुरुकुल में दाखिला लिया था। लड़की के चाचा ने आश्रम संचालकों पर परिजनों के अपहरण का आरोप लगाया है।
source- News in Hindi