Showing posts with label MediaTek. Show all posts
Showing posts with label MediaTek. Show all posts

WickedLeak launches Wammy Titan 3 with high end features


Wammy Titan 3
Hindi News:  नई दिल्ली। विक्डलिक ने अपने नये स्मार्टफोन को लांच किया। इसका नाम वैम्मी टाइटन 3 है। विक्डलिक वैम्मी टाइटन 3 में क्वाडकोर प्रोसेसर, 5.7 इंच एफ एचडी डिसप्लेके साथ स्क्रैचरोधी ड्रेगन ट्रेल ग्लास है। इसमें एमटीके 6589 टर्बो क्वाडकोर 1.5 जीएचजेड प्रोसेसर, 1 जीबी डीडीआर3 रैम और 3जी/एचएसपीए प्लस एचएसपीए कैपिबिलिटी भी है।
एंड्रायड 4.2.1 जेली बीन ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित यह डिवाइस 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा, एलइडी फ्लैश, बीएसआइ सेंसर और 5 मेगापिक्सल कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें 1 जीबी का रैम और 16 जीबी की इंटर्नल स्टोरेज है जिसे 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 3जी हैंडसेट में कनेक्टिविटी के लिए 3जी, वाइ-फाइ, ब्लूटूथ, 3डी साउंड स्पीकर्स और डुअल सिम [जीएसएम-जीएसएम] है। इसमें 3200 एमएएच बैटरी है और इसकी मोटाई 7.9 मिमी है।
इसकी कीमत 16,990 रुपये है। यह फोन प्रीबुकिंग के लिए उपलब्ध है।
Enhanced by Zemanta

LG heats up phablet race, launches G Pro Lite with Dual SIM and dedicated hot key for 22,990

LG
Hindi News: नई दिल्ली। एलजी ने मंगलवार को अपने आधुनिक स्मार्टफोन डिवाइस को लांच किया। 5.5 इंच डिसप्ले वाले इस नये एलजी प्रोडक्ट जी प्रो लाइट डुअल की कीमत 22, 990 रुपये रखी गयी है।
इसका नया फीचर हॉट की इस फोन का यूएसपी है। यह यूजर्स को एक फोन से दो नंबर को आसानी से मैनेज करने की सुविधा देता है। 5.5 इंच क्यूएचडी आइपीएस डिसप्ले वाले इस डुअल सिम फैबलेट में एंड्रायड जेली बीन व 1जीएचजेड डुअल कोर प्रोसेसर के साथ 1 जीबी रैम भी है। इसमें 3,140 एमएएच की रिमूवेबल बैटरी है। साथ ही इसमें 8 मेगापिक्सल रियर कैमरा व 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मौजूद है। एलजी जी प्रो लाइट में कई एप्स पहले से मौजूद हैं जैसे- नॉक ऑन, पाउज एंड रिज्यूमे रिकार्डिग, क्यू स्लाइड, क्विक मेमो और क्यू ट्रांसलेटर।
एलजी इंडिया के एमडी सून नॉन ने कहा कि स्मार्टफोन के बाजार में पांच इंच के डिसप्ले वाले डिवाइसेज की खूब मांग है और एलजी इस होड़ में अभी तक अच्छे स्थान पर है।
Enhanced by Zemanta