Showing posts with label Tanisha. Show all posts
Showing posts with label Tanisha. Show all posts

Armaan is back with bang, tanisha gets breath

Big boss
बिग बॉस : जब टूट कर बिखरी थीं तनीषा


Hindi Newsमुंबई। बिग बॉस के चर्चित प्रतियोगी अरमान कोहली के घर से बाहर जाने की खबर ने तनीषा को जिस तरह से तोड़ दिया था कि ठीक उसी तरह उनकी वापसी ने तनीषा के चेहरे को खिला दिया है,लेकिन ये कहना मुश्किल है कि अरमान की वापसी घर में नई मुसीबत लेकर आएगी या नहीं।
गौरतलब है कि अरमान को घर से बाहर नहीं निकाला गया था। उन्हें बस एक दिन के लिए बिग बॉस के बोनस रुम में रखा गया था, लेकिन सबको लगा कि वे घर से बाहर हो गए हैं। उन्हें उनकी जरूरतों का सारा सामना भी मुहैया कराया गया था। इसलिए जब उन्होंने अपना बैग पैक किया तो तनीषा बिल्कुल टूट गईं उन्हें यकीन नहीं हुआ कि वे उनसे दूर जा रहे हैं। अरमान उस कमरे से सबको देख सकते थे, सबकी गतिविधियों पर नजर रख सकते थे। अरमान ने वापस आने के बाद कहा कि उन्हें तनीषा से दूर होकर एहसास हुआ कि वे कितनी अहम हैं। तनीषा अरमान को देखते हू उनके गले से लग गईं। वे अपने आंसू भी रोक नहीं पाईं।
बोनस रुम में रहने के दौरान अरमान ने कई चीजें ध्यान दीं। अरमान का घर से जाने की खबर ने कई चेहरों की सच्चाई सामने लाई। अरमान ने नॉमिनेशन के दिन कहा कि उन्हें इस दौरान समझ आ गया है कि कौन उनके अपने हैं और कौन पराए। कौन उनके सच्चे दोस्त हैं और कौन बस दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने सीधे तौर पर एजाज का नाम लेते हुए कहा कि वे एक दोगले किस्म के इन्सान हैं। उनपर भरोसा नहीं किया जा सकता है। वहीं उन्होंने एंडी और संग्राम के बारे में कहा कि वे उनके अच्छे दोस्त हैं।
Enhanced by Zemanta

Shahrukh Khan ready to work with Salman Khan

Shahrukh Khan
सलमान के साथ काम करने को तैयार शाहरुख
Hindi News: मुंबई। बॉलीवुड के दो खान सलमान और शाहरुख के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। लेकिन अब शाहरुख की बात पर यकीन किया जाए तो 'करण-अर्जुन' की यह जोड़ी फिर से एक साथ एक फिल्म में दिखाई दे सकती है।
शाहरुख से पूछा गया, क्या दोनों खान कभी दोबारा साथ फिल्म करेंगे तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई निर्माता-निर्देशक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आए तो हो सकता है कि हम दोनों साथ काम कर लें। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा और ऐसा नहीं होता है तो भी कोई बात नहीं।'
शाहरुख ने इस बात से भी इनकार किया कि सलमान और उनके बीच स्वाभिमान की लड़ाई है। शाहरुख ने कहा कि उनके और सलमान के मन में एक-दूसरे के लिए कोई दुर्भावना नहीं है। बस उन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। शाहरुख ने कहा कि दोनों के बीच कोई ईगो क्लैश नहीं है। दोनों एक-दूसरे की और एक दूसरे के परिवार की इज्जत करते हैं।
सलमान और शाहरुख आखिरी बार 11 साल पहले एक साथ एक फिल्म (हम तुम्हारे हैं सनम) में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी करण-अर्जुन और कुछ-कुछ होता है में भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।


Enhanced by Zemanta

Bigg boss 7 strong candidate tanisha

 bigg boss 7 latest news
क्या तनीषा के चाहने पर कुशाल के साथ यह सब हुआ?
News in Hindiनई दिल्ली। बिग बॉस में तनीषा का राज चलता है यह बात तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। पर क्या आप यह जानते हैं कि इन दिनों कुशाल के साथ जो कुछ भी हो रहा है उन सबके पीछे तनीषा का हाथ है। मंगलवार की रात बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
एंडी द्वारा गौहर से अभद्र व्यवहार से गुस्साए कुशाल ने उन्हें पीटने की कोशिश की और नतीजा बिग बॉस ने कुशाल को घर से बाहर निकलने का आदेश दे डाला। कुशाल को घर से निकलने का आदेश मिलते ही गौहर भी उनके साथ घर से बाहर आ गईं। इतना ही नहीं बाहर निकलते समय गौहर बेहोश हो गईं और फिर कुशाल उन्हें अपने हाथों में उठाकर लेकर आए।
इन दिनों बिग बॉस दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प है पर कुशाल के साथ यह सब क्यों हो रहा है यह बात हम आपको बताते हैं। इस बार तनीषा के ईर्द-गिर्द ही बिग बॉस के घर की कहानी को रचा गया है। सलमान जिस तरीके से तनीषा की पक्ष लेते हुए नजर आते हैं उसे देखने के बाद यही लगता है कि वो हर हाल में तनीषा को विजय प्राप्त करते हुए देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार ऐसा हो सकता है कि तनीषा के कहने पर ही कुशाल को बिग बॉस के घर से बाहर किया गया हो क्योंकि इन दिनों कुशाल ने तनीषा को काफी हद तक परेशान करके रखा हुआ था। ऐसे में हम कुशाल को यही कहेंगे कि यदि उन्होंने तनीषा को अरमान की तरह खुश रखा होता तो आज उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता नहीं देखना पड़ता।
Related-
Enhanced by Zemanta

Bigg boss 7 winner is tanisha mukherjee?

 bigg boss 7 winner
खुलेगा राज जब ये बनेंगी बिग बॉस की विजेता
News in Hindiनई दिल्ली। बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। कभी किसी की लव स्टोरी, कभी किसी का झगड़ा और कभी किसी का माफी मांगना यह सभी बातें दर्शकों को बिग बॉस शो देखने के लिए आकर्षित करती हैं। यदि बिग बॉस शो को बिना दिमाग लगाए देखा जाए तो हर एकपहलू काफी दिलचस्प लगता है पर जब इस शो को देखते समय दिमाग का इस्तेमाल करने लगो तो इस बात का भान होता है कि जैसे मानो पहले से ही बिग बॉस ने घर का विजेता चुन लिया हो और बस उसी के ईर्द-गिर्द पूरे कार्यक्त्रम का निर्माण किया गया हो।
इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में तनीषा के खिलाफ गैंग बना रहे कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने जमकर डांटा। सलमान ने गुस्से में कुशाल से यह तक कह डाला कि यदि आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी छवि सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं और जो आप बार-बार घर से बाहर निकलने की बात करते हैं तो मैं आज आप के लिए बिग बॉस के घर के दरवाजे खुलवा देता हूं।
सलमान इतना कहने के बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने गौहर खान को कहा कि 'क्यों आप हमेशा कुशाल के झगड़ों में पड़ती हैं'। सलमान खान ने बिग बॉस के घर में बंद पुरुष सदस्यों को सलाह दी कि लड़कों को कभी भी लड़कियों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा झग़ड़े बढ़ते ही हैं।
जब से बिग बॉस 7 शो शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक पूरा शो तनीषा के ईर्द-गिर्द ही रहा है। यहां तक कि जब सलमान खान तनीषा के लिए घर के अन्य सदस्यों को डांट रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे मानो कि तनीषा बिग बॉस के घर की विजेता हैं इसलिए किसी भी अन्य सदस्य को उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है।

Bigg Boss 7: Salman Khan to leave the show?

 Salman Khan
अगली बार 'बिग बॉस' होस्ट नहीं करेंगे सलमान?
News in Hindiमुंबई। रियल्टी शो बिग बॉस के प्रतियोगी टीवी अभिनेता कुशाल टंडन की तनीषा मुखर्जी के साथ बदतमीजी देखकर शो के होस्ट सलमान खान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो से नाता तोड़ने तक की चेतावनी दे दी। सलमान ने शनिवार को शो के दौरान कहा कि इस एपिसोड की वजह से बिग बॉस का यह मेरा अंतिम संस्करण हो सकता है।
सलमान ने कुशाल को अभिनेत्री काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी के साथ बदतमीजी करने के लिए जमकर लताड़ा। उन्होंने कुशाल से कहा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी इमेज सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं।' सलमान ने कहा कि उन्हें भी गलत छवि का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें एहसास है कि लोगों के दिमाग में कहीं न कहीं बुरी यादें रह जाती हैं।
सलमान का गुस्सा तो शो पर शांत हुआ, लेकिन इस बारे में उन्होंने ट्विटर भी लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपने जो कुछ भी देखा, बात बस उतनी सी ही नहीं है। आप एक घंटे का एपिसोड देखते हैं, जबकि मुझे पूरे सप्ताह यह सब कुछ संभालना पड़ता है। अगर किसी महिला के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है तो सभी महिला एवं पुरुषों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इससे पहले भी सलमान खान को बिग बॉस में कई बार गुस्सा आ चुका है, लेकिन शो छोड़ने की चेतावनी उन्होंने पहली बार दी है।
Related-