News in Hindi: नई दिल्ली। 'बॉलीवुड के बादशाह' यानी शाहरुख खान का आज 48वां जन्मदिन है। छोटे पर्दे से अपने कॅरियर की शुरुआत करके बालीवुड के सिंहासन तक पहुंचने के लिए उन्होंने लंबा सफर तय किया। उन्होंने कई बेहतरीन और फिल्मों में गजब की कलाकारी से लोगों के दिल पर राज किया। शाहरुख खान ने दीवाना, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, वीर जारा, चक दे इंडिया, ओम शांति ओम, रब ने बना दी जोड़ी, माय नेम इज खान, जब तक है जान और चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में कीं। आइये हम आपको किंग खान से जुड़े कुछ तथ्यों से रूबरू कराते हैं जो शायद सिर्फ और सिर्फ उनका खास फैन की जातना होगा।
- बचपन में शाहरुख को उनके दोस्तों ने बड़े-बड़े ताले आसानी से कैसे खोले जाते हैं, का फार्मूला समझाया था। शाहरुख ने कई बार इसे आजमाया भी।
- शाहरुख अपनी पत्नी गौरी को घर में गौरी-मां कहकर पुकारते हैं।
- दिल्ली की रामलीला में शाहरुख ने हनुमानजी का रोल निभाकर अभिनय का पहला पाठ पढ़ा था।
- शाहरुख के पिता को फिल्म 'मुगल-ए-आजम' में राजा मानसिंह के रोल का प्रस्ताव मिला था, मगर वे सिनेमा को नौटंकी मानते थे, इसलिए ठुकरा दिया
- घर में बाथरूम उनकी पसंदीदा जगह है। वे घंटों बाथरूम में गुजारते हैं और जब तक गौरी दरवाजा नहीं पिटती वे बाहर नहीं निकलते। शाहरुख के अनुसार वे केवल बाथरूम में अभिनय नहीं करते।
- गौरी को पटाने के लिए शाहरुख रोजाना उसके पीछे-पीछे स्कूल जाते और राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'चितचोर' का यह गाना जरूर गाते थे- 'गौरी तेरा गांव बड़ा प्यारा..'
- स्कूल के दिनों में शाहरुख खान की हिंदी कुछ खास अच्छी नहीं थी। हालांकि, उनकी मां ने उनसे वादा किया कि अगर वो पास हो जाएंगे तो वह उन्हें फिल्म दिखाने ले जाएंगी। बचपन से फिल्मों के शौक की वजह से खान हमेशा सबसे ज्यादा नंबर से पास होते रहे।
Source- Entertainment News in Hindi
Related-
No comments:
Post a Comment