Showing posts with label Aamir Khan. Show all posts
Showing posts with label Aamir Khan. Show all posts

Aamir starts a new trend in b town, No promotions makes a film superhit

आमिर ने धूम-3 के जरिए दिया ऐसा फॉर्मूला, जो बदल देगा बॉलीवुड का ट्रेंड
Hindi Newsमुंबई। जहां एक ओर स्टार्स अपनी फिल्म प्रचार और उसे हिट बनाने के लिए तरह-तरह के फंडे अपनाते रहते हैं, वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने धूम-3 का कम-से-कम प्रमोशन किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। आमिर खान ने ऐसा करके बी टाउन में एक नया ट्रेंड का आगाज कर दिया है और बॉलीवुड को बिना प्रमोशन के फिल्म सुपरहिट कराने का फॉमूर्ला दे दिया।
जैसा कि आप जानते हैं कि आमिर ने धूम थ्री के प्रमोशन के लिए किसी भी रियलिटी शो का सहारा नहीं लिया। ना ही फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार किया। आमिर ने बहुत पहले से ही फिल्म प्रमोशन की एक अलग ही स्ट्रैटेजी बना ली थी और फिल्म की सफलता को देखते हुए लगता है कि वह अच्छी तरह से काम कर गई।
कुछ ट्रेड एनालिस्ट बताते हैं कि आमिर का फंडा था पब्लिसिटी में पैसे खर्च करके कोई फायदा नहीं है, इससे बेहतर है कि फिल्म की कहानी पर ज्यादा काम किया जाए। इसलिए आमिर ने शुरू से ही फिल्म प्रचार के कोई भी हथकंडे नहीं अपनाए। इसके बगैर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो गई। यही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कई नई रिकॉर्ड भी कायम कर दिए।
आमिर ने बहुत पहले ही कह दिया था कि वे फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने निर्माताओं से भी कहा था कि वे किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। स्टार्स अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए आए दिन किसी न किसी टीवी शो में अपनी हाजिरी दर्ज कराने पहुंच ही जाते हैं। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिले और फिल्म हिट हो,लेकिन आमिर का तो फंडा ही और था। खामोशी से उन्होंने अपनी फिल्म हिट करा दी और धूम थ्री बन गई बॉलीवुड ब्लॉकबास्टर हिट।

Koffee with Karan: After salman aamir discloses some secrets of his private life

आमिर ने करण के शो में खोला वो राज, जो कर देगा आपको हैरान


Hindi Newsमुंबई। पहले सलमान खान के करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में वर्जिनिटी पर दिए गए बयान ने खलबली मचा दी और अब आमिर खान ने शो के दौरान अपने जीवन के कुछ ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर आप हक्के-बक्के हो जाएंगे। जी हां आमिर ने खुद को बेड पर 10 में से 5 नंबर दिए।
करण के रैपिड फायर राउंड में आमिर ने इस सच्चाई को खुद कबूला है। आमिर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे बेड पर अपने आप को 10 में से पांच नंबर देते हैं, लेकिन उनके साथ शो में मौजूद उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें 10 में से 20 नंबर दिए। आमिर ने कहा कि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख के बीच सब कुछ ठीक करने की बहुत कोशिश की, लेकिन चीजें हो नहीं पाई।
गौरतलब है कि आमिर से पहले सलमान खान और करीना कपूर भी इस शो के मेहमान बन चुके हैं। इस बार आमिर और उनकी पत्नी किरण राव शो में शिरकत करने आए।

King khan says, Aamir is a finest actor of b town

किंग खान ने दिल खोलकर की आमिर की तारीफ
Hindi Newsमुंबई। ऐसा बहुत कम हुआ है जब शाहरुख खान ने किसी अभिनेता की तारीफ की है। इस बार किंग खान ने बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम के कसीदे पढ़े हैं। उन्होंने आमिर को बॉलीवुड का सबसे बेहतरीन अभिनेता और प्रेरक बताया है।
एक किताब के विमोचन समारोह में पहुंचे किंग खान ने फिल्म धूम थ्री में आमिर के परफॉरमेंस को देखते हुए कहा कि उन्होंने इस फिल्म में जितनी शानदार तरीके से काम किया है, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने कहा कि आमिर बॉलीवुड के सबसे परफेक्ट और फाइनेस्ट एक्टर हैं। वे बाकी स्टार्स के लिए प्रेरणा का सबब हैं। काम में कैसे परफेक्शन लाया जाता है उनसे सीखना चाहिए। वे सिर्फ शारीरिक या मानसिक रूप से बेस्ट नहीं बल्कि उनके काम में भी कहीं कोई कमी नहीं है।
किंग खान ने कहा कि वे फिर से फिल्मों में नेगेटिव रोल करना चाहते हैं। वे पूरी तरह से फिट हैं और आने वाले समय में एक्शन फिल्मों में भी काम करने को तैयार हैं। इससे पहले आमिर ने सलमान खान की जमकर तारीफ की थी। आमिर फिल्म धूम थ्री में एक्शन अंदाज में नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले दोनों ने दिल्ली आने के लिए एक ही फ्लाइट और एक ही कैब में सफर किया था।

Films that centred around common man


प्यार-मोहब्बत और मारधाड़ वाली काल्पनिक कहानियां बॉलीवुड की खास पहचान बन चुकी हैं। लेकिन इसी बॉलीवुड में कुछ ऐसी फिल्में भी बनीं, जिनमें आम आदमी के मुद्दों को जोरदार तरीके से बड़े पर्दे पर दिखाकर दर्शकों को झकझोरा गया। विश्व मानवाधिकार दिवस पर हम आपको ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में बताते हैं।
आरक्षण (2011)
अमिताभ बच्चन फिल्म में एक कॉलेज प्रिंसिपल के तौर पर आरक्षण को मंजूरी देते हैं, लेकिन निजी संस्थान की स्टैंडिंग कमेटी उनके फैसले को नकार देती है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह आरक्षण के मुद्दे को राजनैतिक दल भुनाते हैं और आम आदमी को बेवकूफ बनाते हैं।
शाहिद (2013)
इसी साल आई फिल्म शाहिद मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील शाहिद आजमी की जिंदगी पर आधारित थी, जिनकी 2010 में मुंबई में हत्या कर दी गई थी। बेशक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई, लेकिन फिल्म से बहुत लोगों को प्रेरणा मिली। हंसल मेहता ने उन सभी लोगों को अपनी इस फिल्म के जरिए श्रद्धांजलि दी, जिन्होंने मानवाधिकारों के लिए संघर्ष करते-करते अपनी जान गंवा दी।
प्रेम रोग (1982)
राजकपूर ने बहुत ही नजाकत के साथ बड़े पर्दे पर दिखाया कि एक विधवा को समाज में रहते हुए किन-किन तकलीफों से जूझना पड़ता है। राज साहब ने अपनी इस फिल्म में विधवाओं के पुनर्विवाह के मुद्दे को भी बढि़या तरीके से पेश किया। पद्मनी कोल्हापुरे ने विधवा के रोल में जान फूंक दी थी।
रंग दे बसंती (1982)
आमिर खान की इस फिल्म में भ्रष्टाचार और युवाओं के मुद्दों को शानदार तरीके से पिरोकर बड़े पर्दे पर दिखाया गया। यह फिल्म न सिर्फ सामाजिक सरोकारों को दिखाने में कामयाब रही, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी इस फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़े। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने इस फिल्म के जरिए साबित किया कि कमर्शियल सिनेमा के जरिए भी आम आदमी की आवाज उठाई जा सकती है।
पीपली लाइव (2010)
फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह गरीब किसान कर्ज न चुकाने की स्थिति में आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाता है। इस फिल्म में मीडिया की अति को भी बहुत बेहतर ढंग से पेश किया गया है कि किस तरह मीडिया अपनी टीआरपी के चक्कर में सारी हदें पार कर देता है।
3 इडियट्स (2010)
आमिर खान इस फिल्म में पारंपरिक शिक्षा प्रणाली की खामियों को उजागर करते हैं। फिल्म में बहुत बेहतर ढंग से संदेश दिया कि युवाओं को अपने दिल की आवाज सुननी चाहिए और माता-पिता को भी बच्चों पर अपनी पसंद और अपेक्षाएं थोपने की बजाय उनकी दिलचस्पी और हुनर को ध्यान में रखना चाहिए। 3 इडियट्स बॉक्स ऑफिस पर भी सबसे कामयाब फिल्म साबित हुई थी।
अर्धसत्य (1983)
ओम पुरी को एक पुलिस ऑफिसर के तौर पर लोकल माफिया, भ्रष्ट पुलिसवालों और राजनेताओं से जूझना पड़ता है। फिल्म उन पुलिसवालों का दर्द बयां करती हैं, जिन्हें ईमानदारी से ड्यूटी निभाने के लिए तमाम तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
मृत्युदंड (1997)
इस फिल्म में माधुरी दीक्षित ने एक ग्रामीण महिला के तौर पर बहुत जोरदार और प्रेरक रोल किया है। केतकी के रोल में माधुरी पुरुष प्रधान समाज में अपने हक और सामाजिक न्याय के लिए आवाज उठाती हैं और बाकी महिलाओं के लिए प्रेरणा साबित होती हैं।


Aamir khan bike scene after 15 years

15 साल बाद बाइक चलाएंगे आमिर


Hindi News:  मुंबई। आमिर खान ने 15 साल पहले रिलीज हुई अपनी हिट फिल्म गुलाम में बाइक सीन किए थे और अब एक बार फिर वे अपनी आगामी फिल्म धूम-3 में बाइक पर नजर आएंगे। विक्रम भट्ट की गुलाम में उन्होंने हल्के वजन वाली बाइक चलाई थी, लेकिन धूम 3 में उन्हों ने हैवी स्टाइलिश बीएमडब्ल्यू बाइक चलाई है।
इस फिल्म में आमिर बाइक पर खतरनाक स्टंट्स करते नजर आएंगे। बाइक पर इस तरह के स्टंट्स के लिए उन्होंने स्पेशल ट्रेनिंग ली थी। इसके अलावा बाइक पर स्टंट्स शूट करने के पहले कई तरह की सेफ्टी पर भी ध्यान देना पड़ा।
आमिर के अलावा इस फिल्म में कट्रीना कैफ, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा भी हैं। यह फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज होगी।

Aamir says, Salman khan is a bigger star than me

Salman khan
आमिर खान बोले, मुझसे भी बड़े स्टार हैं सलमान
Top Hindi Newsमुंबई। खानों की तिकड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है। चाहे अब शाहरुख-सलमान की दुश्मनी हो या आमिर-सलमान की दोस्ती। आमिर ने भले ही अपनी फिल्म धूम थ्री के प्रचार के लिए सलमान के शो बिग बॉस में जाने से मना कर दिया हो, लेकिन उनकी तहे दिल से तारीफ करने में वे नहीं चूके। उन्होंने खुलेआम कहा कि सलमान खान सभी खान से बड़े स्टार हैं, यही नहीं उन्होंने सल्लू को खुद से भी बड़ा स्टार बताया।
ये बातें आमिर किसी निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने सलमान के नाम के कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि सल्लू तो अपने आप में स्टार पावर के पावर हाउस हैं। उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वे बस अपनी बेल्ट हिलाते हैं, चश्मा ठीक करते हैं, कमर नचाते हैं और जादू चल जाता है। उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।
उन्होंने आगे कहा,'मेरी आदत नहीं है कि किसी के काम को जज करूं। हमें कोई हक नहीं है कि हम किसी को सही, गलत या बेस्ट ठहराएं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संजय दत्त को मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में काम करते हुए देखा उन्हें बहुत अच्छा लगा।' वे लोगों को काम करते हुए देख जलते नहीं बल्कि खुश होते हैं। अगर कोई उनके साथ अच्छा काम कर रहा है तो वे उसकी तारीफ करते हैं। उन्होंने बर्फी में रणबीर की भी जमकर तारीफ की थी।
गौरतलब है कि इन दिनों आमिर अपनी फिल्म धूम थ्री को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन्होंने कई एक्शन स्टंट किए हैं।

Anushka turns producer with NH-10

anushka sharma
एनएच-10 से प्रोड्यूसर बनीं अनुष्का
News in Hindiमुंबई। अपने छोटे से फिल्मी करियर में कई हिट फिल्मों की हीरोइन रह चुकी अनुष्का शर्मा अब अपनी आने वाली फिल्म एनएच-10 से प्रोड्यूसर बनने जा रही हैं। इसके साथ ही वह एक्टर से प्रोड्यूसर बनने वाले बॉलीवुड हस्तियों की जमात में शामिल हो जाएंगी। अनुष्का फैंटम प्रोडक्शन के साथ मिलकर एनएच-10 को प्रोड्यूस करेंगी।
अनुष्का जो नवदीप सिंह की आने वाली फिल्म एनएच-10 में मुख्य किरदार में हैं को इस फिल्म की स्क्रिप्ट इतनी पसंद आई कि उन्होंने फैंटम के साथ मिलकर इसका सह-निर्माण करने का फैसला ले लिया। 25 वर्षीय अनुष्का एक्टर से प्रोड्यूसर बनने वाली सबसे कम उम्र की अदाकारा हैं। अनुष्का कहती हैं कि इतनी थोड़े समय में यह अवसर मिलने से वह बहुत ही रोमांचित हैं। एनएच-10 से बढि़या मौका और नहीं हो सकता था मेरे फिल्मी करियर को नया मोड़ देने के लिए। बॉम्बे वेलवेट के बाद फैंटम के साथ ये मेरी दूसरी फिल्म है और उनके साथ करना में बहुत मजा आ रहा है। एक जबरदस्त फिल्म में उनके साथ दोबारा काम करना बहुत ही रोमांचित करने वाला होगा।
इसके अलावा अनुष्का दो बड़े बैनर की फिल्में रिलीज को तैयार हैं। पहली है आमिर के साथ राजकुमार हिरानी की पीके और रणबीर कपूर के साथ अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट।
Enhanced by Zemanta

Why Uday Chopra gave 'Dhoom 3' trailer launch a miss?

Dhoom3
तो इसलिए धूम-3 के ट्रेलर लॉन्च में नहीं आए उदय चोपड़ा
News in Hindiमुंबई। धूम-3 का जब ट्रेलर लॉन्च हुआ तो फिल्म की अभिनेत्री कट्रीना कैफ के अलावा उदय चोपड़ा के वहां मौजूद न होने से लोग सबसे ज्यादा हैरान थे। अब पता चला है कि उदय दरअसल नरगिस फाखरी के साथ लॉस एंजलिस में छुट्टियां बिता रहे हैं इसलिए वे धूम-3 के इस खास इवेंट में शामिल नहीं हुए।
उदय और नरगिस का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। सूत्रों का कहना है कि नरगिस थाईलैंड में अपनी फिल्म की शूटिंग करने के बाद परिवार के साथ बर्थडे सेलिब्रेट करने के मकसद से न्यूयॉर्क पहुंच गई थीं। न्यूयॉर्क से नरगिस लॉस एंजलिस उदय चोपड़ा के पास पहुंच गई।
उदय चोपड़ा के दोस्तों ने भी इस बात पर हैरान जताई अपनी इतनी अहम फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के बजाय उदय ने नरगिस के साथ वक्त बिताने को प्राथमिकता दी। मजेदार बात यह है कि नरगिस के प्रवक्ता ने इस बात से इनकार कर दिया है कि वे लॉस एंजलिस में हैं। उनके प्रवक्ता का कहना है कि नरगिस तो थाईलैंड में हैं।

Enhanced by Zemanta

Aamir Khan launches Dhoom 3' trailer

 Aamir Khan
धूम-3 का ट्रेलर हुआ लॉन्च, ये होगी बॉलीवुड की पहली आईमैक्स फिल्म
News in Hindiनई दिल्ली। दिवाली से ठीक पहले आमिर खान ने धूम-3 का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। फिल्म के ट्रेलर में आमिर खान जबरदस्त स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म अभी तक की बाकी हिंदी फिल्मों से बहुत खास है क्योंकि आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज होने वाली यह बॉलीवुड की पहली फिल्म होगी।
ट्रेलर में साहिर (आमिर खान) बिल्डिंग से कूदते-फांदते और बाइक पर शानदार स्टंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं तो आलिया (कट्रीना कैफ) करतब करते एरोबिक्स के स्टाइल में डांस कर रही हैं। अभिषेक और उदय चोपड़ा इस सीरीज की पहले की दो फिल्मों की तरह अपने रोल में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में सिर्फ स्टंट ही नहीं, बल्कि तकनीक का भी तड़का लगाया गया है।
ट्रेलर लॉन्च के वक्त फिल्म की अभिनेत्री कट्रीना के मौजूद न होने की वजह आमिर को बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि जानबूझकर कट्रीना को इस लॉन्च से दूर रखा गया, ताकि सारा फोकस कट्रीना पर रहे। अभिषेक ट्रेलर लॉन्च के वक्त मौजूद थे। इंटरनेट पर रिलीज होते ही यह ट्रेलर जमकर देखा जा रहा है।
Enhanced by Zemanta

Aamir Khan got a award in US for Satyamev jayate

 Aamir Khan
आमिर खान ने अमेरिका में भारत का डंका बजाया
News in Hindiवाशिंगटन। अभिनेता आमिर खान को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपने शो 'सत्यमेव जयते' के माध्यम से जागरुकता फैलाने के लिए 'अमेरिका अबरॉड मीडिया अवार्ड' से नवाजा गया है। आमतौर पर पुरस्कार समारोहों से दूर रहने वाले अभिनेता अवार्ड को ग्रहण करने पहुंचे।
इस मौके पर 47 वर्षीय आमिर ने कहा, 'मुझे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जो काम हमने अपने देश में शुरू किया था, वह विदेश में भी लोगों को प्रभावित करेगा। मैं और मेरी टीम इस शो को बड़े मनोयोग से कर रहे थे क्योंकि हम खुद इस समस्या का हिस्सा हैं और हमें खुद ही इन समस्याओं का समाधान निकालना होगा। बाहर किसी को जिम्मेदार ठहराने से पहले हमें खुद अपने अंदर झांकना होगा और खुद से सवाल पूछने होंगे।'
ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगेलो और अंतरराष्ट्रीय सेंटर ऑन नॉन वायलेंट कॉनफ्लिक्ट (आइसीएनसी) को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमेरिकी विदेश विभाग, रक्षा विभाग के कई अधिकारी व राजनयिक मौजूद थे। आमिर की पत्नी किरण राव भी समारोह में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि शो के अगले सीजन पर काम चल रहा है। बकौल आमिर, 'मैं भारत में काम करना चाहता हूं, लोगों को समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना चाहता हूं। ताकि हम अपने घर में खुद ही अपनी समस्याओं का समाधान खोज सकें।'