Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts
Showing posts with label Virat Kohli. Show all posts

Virat is just a friend says Anushka Sharma

अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, विराट सिर्फ दोस्त हैं
Hindi News: मुंबई। बॉलीवुड में अपने पांच साल पूर कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि वे और विराट केवल दोस्त हैं। विराट और अनुष्का के लिंक अप की खबरें काफी समय से चल रही थीं और उन्होंने आखिर चुप्पी तोड़ ही दी।
अनुष्का का कहना है, 'विराट और मैं डेट नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ दोस्त हैं। मैं उन्हें शैम्पू कमर्शियल के दौरान मिली थी। मैंने सोचा कि वह एरोगेन्ट किस्म के व्यक्ति होंगे और मैं भी उसी तरह जता रही थी। हमने तीन दिन तक शूट किया और शूट के दूसरे दिन मेरे घर पर गेट टू गेदर था और मैंने मेरे दोस्तों के साथ उन्हें भी बुलाया।'
अनुष्का ने यह भी कहा, मैंने यह भी पढ़ा कि हम दोनों लिफ्ट में किसी आंटी के सामने स्मूच कर रहे थे। अरे, मैं किसी व्यक्ति को हग नहीं करती। मुझे बड़ा अजीब लगता है जब हर कोई सेट पर एक दूसरे को हग करता है। मुझे लगता है कि अरे कल ही तो मिले थे यार।
ऐसी अफवाहें भी थीं कि अनुष्का बिल्डिंग के बाहर विराट को पार्किंग तक छोड़ने आईं और वे उन्हें पलट-पलट कर देख रहे थे। इस बारे में अनुष्का की प्रतिक्रिया थी, 'हां, मैंने यह पढ़ा। मुझे लगता है कोई बोरिंग पड़ोसी है जो नोटपेड और पेन लेकर बैठा है और एक खराब फिल्म की तरह ऐसे फ्लॉप सीन लिख रहा है।'
अब तक, अनुष्का ने केवल पांच फिल्मों में काम किया है जो उनकी समकालीन अभिनेत्रियों की तुलना में बहुत कम संख्या मानी जा रही है। हालांकि अनुष्का को इसे लेकर कोई पछतावा नहीं हैं। वह कहती हैं, 'मैं खुद को उस जगह नहीं रखती जहां मैं नहीं जाना चाहती। अगर यह ब्रांड एंडोर्सिंग भी हुआ तो भी मैं इससे सहमत नहीं होती। मैं हमेशा पहले ये जानना चाहती हूं कि मैं खुद क्या चाह रही हूं। निजी तौर पर, उतार-चढ़ाव होते हैं लेकिन मुझे यह महसूस हुआ कि ये उतार एक एक्टर की भावनात्मकता के लिए जरूरी होते हैं। पहले मुझे बुरा लगता था

India lose match but captain Dhoni register this incrdible record

  Hindi News: जोहानिसबर्ग। एक समय था जब सचिन तेंदुलकर मैदान पर उतरते थे तो ज्यादातर कोई ना कोई रिकॉर्ड अपने नाम करके ही वापस लौटते थे। अब यही रुतबा धीरे-धीरे टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी हासिल करने लगे हैं। सचिन जितना तो नहीं, लेकिन हां, काफी कुछ वैसा ही। टीम इंडिया ने गुरुवार को मैच तो गंवा दिया लेकिन कैप्टन कूल इस मैच के जरिए एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने में सफल रहे। अब भारतीय क्रिकेट के वनडे इतिहास में धौनी सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं।
जिस दौरान कोई भी भारतीय बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पा रहा था, उस दौरान धौनी ने जोहानिसबर्ग में संघर्ष करते हुए 65 रनों की पारी खेली। इसी पारी के दौरान उन्होंने बल्ले से सबसे सफल भारतीय वनडे कप्तान बनने का गौरव हासिल किया। धौनी ने अब कप्तान के तौर पर अपने नाम 152 मैचों में 58.64 की औसत से 5278 रन दर्ज कर लिए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था जिन्होंने भारतीय कप्तान के रूप में 174 वनडे मैचों में 39.39 की औसत से 5239 रन बनाए थे। इसके अलावा वनडे में 5000 या उससे अधिक रन बनाने वाले एकमात्र ऐसे कप्तान भी हैं जिनका औसत 50 या उससे पार है।
इस मैच में भारत के इन फॉर्म बल्लेबाज विराट कोहली ज्यादा रन तो नहीं बना पाए लेकिन अपनी 31 रनों की पारी से वो इस साल वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने इस साल 32 मैचों में अब तक 55.13 की औसत से 1268 रन बना लिए हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स ने जोहानिसबर्ग वनडे में 47 गेंदों पर 77 रन बनाए जिसके दम पर वो इस साल 1000 या इससे अधिक रन बनाने वाले पहले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज व विश्व के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस साल 50 की औसत से 1051 रन बनाए हैं।

Kohli becomes number-one ranked ODI batsman


Virat Kohli

Hindi News: मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आइसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 के रूप में मिला है। वहीं गेंदबाजी में सईद अजमल ने रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में कंगारू कप्तान जार्ज बैली शानदार प्रदर्शन की वजह से नंबर तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं। बैली ने इस सीरीज में 95.60 की औसत से 478 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 6 स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने का फायदा मिला है। भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपीक्षीय वनडे सीरीज में 478 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आइसीसी बैटिंग रैंकिंग में दस स्थानों की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन 12 स्थान की छलंाग लगाते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में महेंद्र सिंह धौनी नंबर 6 पर और सुरेश रैना 19वें नबंर पर काबिज हैं। भारत के शीर्ष 20 बल्लेबाजों में भारत के चार बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने हाशिम अमला को पछाड़ कर बल्लेबाजी में शीर्ष पर काबिज हुए हैं।
Source- News in Hindi 
 
Enhanced by Zemanta

India vs Australia Series - I feel good chasing targets: Kohli


 India vs Australia Series

Hindi News: बेंगलूर। विराट कोहली ने शुक्रवार को इशारा किया कि अगर भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को होने वाले सीरीज के अंतिम और निर्णायक वनडे में टॉस जीतता है तो उनकी टीम लक्ष्य देने की जगह उसका पीछा करने को तरजीह देगी।
कोहली ने मैच की पूर्वसंध्या पर कहा, 'निजी तौर पर मुझे लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा लगता है क्योंकि आपको पता होता है कि आपको क्या हासिल करना है। हम बेहतर योजना बना सकते हैं और आकलन कर सकते हैं कि विभिन्न हालात में कैसे खेलें। आकलन करके खेलने में मुझे अच्छा लगता है, किस गेंदबाज को निशाना बनाना है और किस गेंद को हिट करना है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हमें बल्लेबाजी हालात का आकलन करना होता है और बड़ा स्कोर बनाने के लिए बड़ी साझेदारी महत्वपूर्ण होती है। पहले बल्लेबाजी करो या बाद में टीम के लिए साझेदारी काफी अहम होती है।'
कोहली ने कहा कि दोनों टीमों के बीच यह सीरीज रोमांचक रही है विशेषकर जिस तरह से भारत ने मुश्किल हालात में वापसी की। कोहली ने कहा, 'निजी तौर पर मेरी फॉर्म मेरे लिएच्अच्छी रही है। उम्मीद करता हूं कि अंतिम मैच में मैं एक बार फिरच्अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा। अब तक सीरीज में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है और इसे जीतने के लिए हमें अपनी योजनाओं को अमलीजामा पहनाना होगा।'
Source- News in Hindi 

Another memorable inning of Virat Kohli


 Virat Kohli

News in Hindi: (शिवम् अवस्थी) नई दिल्ली। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर वह कमाल कर दिखाया जो शायद पिछले कुछ सालों से वह लगातार करते आ रहे हैं। हर अगले मैच में वो सुर्खियां बटोरते हैं और भविष्य के कप्तान होने का दावा बार-बार ठोंकने से नहीं चूकते। जयपुर में कंगारुओं के खिलाफ सबसे तेज भारतीय शतक लगाकर उन्होंने टीम इंडिया को जहां सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने में अहम भूमिका निभाई वहीं, नागपुर वनडे में भी कुछ ऐसे ही उन्होंने धूम मचाई।
नागपुर वनडे में दिल्ली के इस दिलेर ने किसी भी भारतीय द्वारा तीसरा सबसे तेज शतक जड़ा। इससे पहले जयपुर में उन्होंने जहां 52 गेंदों में शतक जड़ा था, वहीं नागपुर में उन्होने 61 गेंदों में यह कमाल किया। दोनों ही मौकों पर भारत ने अपने वनडे इतिहास में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़ी व दूसरे नंबर की सबसे बड़ी जीत हासिल की। यह कोहली के वनडे करियर का 17वां शतक था।
नागपुर वनडे में उन्होंने किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा, फिर चाहे वो तेज गेंदबाज हो या फिर स्पिनर। जो भी उनके सामने आया ढहता चला गया। एक नजर डालते हैं कि उन्होंने किस गेंदबाज को कितना परेशान किया।
मिचेल जॉनसन की 16 गेंदों पर 24 रन
क्लिंट मैके की 7 गेंदों पर 11 रन
जेम्स फॉकनर की 17 गेंदों पर 34 रन
डोहर्टी की 6 गेंदों पर 17 रन
वॉटसन की 8 गेंदों पर 17 रन
मैक्सवेल की 5 गेंदों पर 7 रन
फिंच की 7 गेंदों पर 5 रन
विराट ने हर तरह से कंगारुओं की क्लास लगाई। जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी, तब वो भी इतनी तेज रफ्तार से आगे नहीं बढ़े थे जिस रफ्तार से कोहली के रिकॉर्डो की ट्रेन दौड़ लगा रही है। विराट के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन से यह साफ हो जाता है कि मुमकिन है कि हमें नया सचिन मिल चुका है। सचिन के तमाम रिकॉर्डों से तो दुनिया वाकिफ है ही, लेकिन अगर विराट के कुछ ताजा रिकॉर्डो को देखें तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उनका फॉर्म, उनका प्रदर्शन किसी भी लिहाज से सचिन के शुरुआती दिनों से कम नहीं है, बल्कि या यह कहें कि ज्यादा ही है.एक नजर विराट के पांच साल (2008 से अब तक) के छोटे से अंतरराष्ट्रीय करियर में हासिल किए अब तक के कुछ खास आंकड़ों पर, अब फैसला आप करें..

Kohli, Dhawan centuries help India to another stunning chase


 MS Dhoni
News in Hindi: नागपुर। चमत्कार रोज-रोज नहीं हुआ करते। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को जब कप्तान जॉर्ज बेली (156) और शेन वॉटसन (102) के शतकों की मदद से भारत के समक्ष 350 का विशाल लक्ष्य रखने के बाद शायद यह ख्याल उसके मन में जरूर आया होगा। लेकिन सीरीज के दूसरे वनडे में 359 रन के लक्ष्य को भेदने वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर तीन गेंद और छह विकेट शेष रहते चमात्कारिक जीत हासिल कर मेहमान टीम को अपना सिर पीटने पर मजबूर कर दिया।

विराट कोहली (115) एक बार फिर लक्ष्य हासिल करने में हीरो साबित हुए। उन्होंने 61 गेंद पर भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज और करियर का 17वां शतक ठोका। भारतीय क्रिकेट में नई सनसनी बन कर उभरे शिखर धवन ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा और करियर का चौथा शतक जड़ते हुए भारत की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।
सात मैचों की सीरीज में यह दूसरी बार है जब भारत ने 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले दूसरे वनडे मैच में भारत ने 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली और अब दो नवंबर को बेंगलूर में खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम मैच से सीरीज विजेता का फैसला होगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 29.3 ओवर में 178 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार दिया। रोहित 79 रन पर आउट हो जाने के बाद कोहली ने तेजी से रन बनाने का जिम्मा संभाला। शिखर के साथ मिलकर उन्होंने टीम को तेजी से लक्ष्य की तरफ धकेला। इस बीच शतक लगाने के बाद धवन फॉकनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। दूसरे छोर पर खड़े कोहली लगातार रन बटोरते रहे।
जॉनसन ने 43वें ओवर में रैना और युवराज को पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की। पूरी पारी के दौरान यही एक इकलौता ऐसा वक्त था, जब लगा भारत मैच हार भी सकता है। भारत को एक समय जीत के लिए 27 गेंदों में 48 रन की दरकार थी, लेकिन आक्रामक कोहली ने अपना फोकस बनाए रखा और नाबाद रहते हुए विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 66 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया।
Related-