Showing posts with label salman khan. Show all posts
Showing posts with label salman khan. Show all posts

Now salman katrina kaif with dream girl,says she is walking on the path of hema ji says

सलमान ने 'ड्रीम गर्ल' से की कैट की तुलना




Hindi Newsमुंबई। भले ही सलमान और कट्रीना कैफ के बीच अब कुछ नहीं रहा। कट्रीना ने साफ कह
भी दिया है कि फिलहाल वे किसी के साथ एंगेज नहीं हैं। सलमान और कैट को बिछड़े जमाना हो गया है, लेकिन सल्लू मियां हैं कि आज भी हर बात पर कैट को याद कर बैठते हैं। कभी किसी की बातें उन्हें कैट की याद दिलाती है, तो कभी अदाएं और लुक। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। उन्होंने कैट की तुलना ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली।
जी हां सलमान खान ने 'बिग बॉस के वाव' एपिसोड में एक बार फिर कैट को याद किया। फिल्म यारिया की टीम जब अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के शो पर पहुंची तो उन लोगों ने सल्लू मियां से कुछ ऐसे सवाल कर डाले, जिसके बाद सलमान खान कैट को याद करने पर मजबूर हो गए। जब उनसे पूछा गया कि बी टाउन में उनका पहला क्रश कौन है तो उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी। उन्होंने कहा कि हेमा जी एक ही हैं, उनकी अदाएं सबसे जुदा है। उन जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह डाला कि कट्रीना कहीं न कहीं कट्रीना हेमा जी नक्शे कदम पर चल रहीं हैं। उनमें हेमा जी की कुछ अदाएं हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान ने बिग बॉस की प्रतियोगी एली अबराम को कट्रीना जैसा बताया था और कहा था कि उनकी बातें भी कैट से मिलती हैं।


Enhanced by Zemanta

Salman is still virgin but what about ranbir?

रणबीर ने खोला राज, इतनी कम उम्र में ही खो दी थी वर्जिनिटी


Hindi Newsमुंबई। बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो खुले आम अपने प्यार और रिश्ते का इजहार करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी हैं जो हर वक्त अपने रिश्ते पर पर्दा डालते रहते हैं। कुछ तो साफ कहते हैं कि वे लिव इन में रहते हैं, तो कुछ अपनी वर्जिनिटी को लेकर दृढ़ हैं। जहां सलमान खान 45 की उम्र में भी वर्जिन रहने का दावा करते हैं, वहीं बी टाउन के बर्फी ब्यॉय 18 से पहले ही अपनी वर्जिनिटी खो चुके हैं।
जी हां रणबीर ने एक पत्रिका को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने 15 साल की उम्र में ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वर्जिनिटी खो दी थी,वहीं अगर हम सलमान खान की बात करें तो उन्होंने खुले आम कहा कि वे आज भी वर्जिन हैं। सल्लू ने करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में हाल ही में ये कहकर अपने फैंस को चौंका दिया कि वे आज भी वर्जिन हैं। उन्होंने खुद को अपनी आने वाली जीवनसाथी के लिए सुरक्षित रखा हुआ है।
सलमान के प्यार के रिश्तों के बारे में कौन नहीं जानता। उनका नाम कई बार कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया। संगीत बिजलानी के साथ तो उनकी बात शादी तक पहुंच गई थी, लेकिन फिर बात नहीं बन पाई। उन्होंने साफ कहा कि वे अभी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हैं।
इधर, बी टाउन की कुछ अभिनेत्रियां हैं जो अपने रिश्ते को जगजाहिर नहीं करती, या यूं कहें डरती हैं। बिपाशा बसु कहती हैं कि जब उन्हें प्यार होगा या वे किसी से जुड़ेंगी तो सबको पता चलेगा। इधर कट्रीना कैफ रणबीर और अपने रिश्ते को लेकर हमेशा चुप रहती हैं। रणबीर भी कम नहीं हैं, पहले दीपिका पादुकोण के साथ इतना वक्त बिताया और अब कैट के साथ डेटिंग पर हैं, लेकिन कुछ कहने से बचते रहते 
Related-

Aamir says, Salman khan is a bigger star than me

Salman khan
आमिर खान बोले, मुझसे भी बड़े स्टार हैं सलमान
Top Hindi Newsमुंबई। खानों की तिकड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है। चाहे अब शाहरुख-सलमान की दुश्मनी हो या आमिर-सलमान की दोस्ती। आमिर ने भले ही अपनी फिल्म धूम थ्री के प्रचार के लिए सलमान के शो बिग बॉस में जाने से मना कर दिया हो, लेकिन उनकी तहे दिल से तारीफ करने में वे नहीं चूके। उन्होंने खुलेआम कहा कि सलमान खान सभी खान से बड़े स्टार हैं, यही नहीं उन्होंने सल्लू को खुद से भी बड़ा स्टार बताया।
ये बातें आमिर किसी निजी चैनल के कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने सलमान के नाम के कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि सल्लू तो अपने आप में स्टार पावर के पावर हाउस हैं। उन्हें कुछ करने की जरूरत नहीं पड़ती है। वे बस अपनी बेल्ट हिलाते हैं, चश्मा ठीक करते हैं, कमर नचाते हैं और जादू चल जाता है। उनका जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।
उन्होंने आगे कहा,'मेरी आदत नहीं है कि किसी के काम को जज करूं। हमें कोई हक नहीं है कि हम किसी को सही, गलत या बेस्ट ठहराएं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने संजय दत्त को मुन्ना भाई एमबीबीएस और लगे रहो मुन्ना भाई में काम करते हुए देखा उन्हें बहुत अच्छा लगा।' वे लोगों को काम करते हुए देख जलते नहीं बल्कि खुश होते हैं। अगर कोई उनके साथ अच्छा काम कर रहा है तो वे उसकी तारीफ करते हैं। उन्होंने बर्फी में रणबीर की भी जमकर तारीफ की थी।
गौरतलब है कि इन दिनों आमिर अपनी फिल्म धूम थ्री को लेकर काफी व्यस्त हैं। इस फिल्म में इन्होंने कई एक्शन स्टंट किए हैं।

Court orders re-trial in Salman Khan 2001 hit-and-run case

Salman Khan
सलमान खान को मिली राहत, हिट एंड रन केस का होगा दोबारा ट्रायल


Top Hindi Newsमुंबई। सलमान खान को 2002 के हिट एंड रन केस में फौरी राहत मिल गई है। मुंबई के एक सेशन कोर्ट ने सलमान खान के आग्रह को स्वीकार करते हुए इस केस की दोबारा सुनवाई करने के आदेश दिए हैं।
अब इस मामले की पूरी तरह दोबारा सुनवाई होगी। गवाहों और साक्ष्यों की भी दोबारा जांच होगी। बताया जा रहा है कि इस मामले का दोबारा ट्रायल 24 दिसंबर से शुरू होगा।
18 नवंबर को सलमान के वकील श्रीकांत शिवाडे ने तर्क दिया था कि अभिनेता को मजिस्ट्रेट की अदालत में गवाहों से जिरह का मौका नहीं दिया गया। साथ ही हाल में उन पर गैर इरादतन हत्या का अतिरिक्त आरोप जोड़ दिया गया।
हालांकि अभियोजन पक्ष ने सलमान की याचिका का यह कहते हुए विरोध किया था कि यह मुकदमे में विलंब करने का प्रयास है। लोक अभियोजक ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने गवाहों की गवाही के आधार पर साक्ष्य जुटाए थे। इसलिए इस साक्ष्य को खारिज नहीं किया जा सकता।
सेशन कोर्ट ने 24 जुलाई को सलमान के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसमें दस वर्ष कैद की सजा हो सकती है।
Enhanced by Zemanta

Salman's show koffee with karan crosses 10 lakh views on you tube

Salman khan
सलमान ने कहा कुछ ऐसा कि इंटरनेट पर मच गई धूम


Hindi Newsमुंबई। करण जौहर के टॉक शो की लोकप्रियता को लेकर कोई शक नहीं है, लेकिन इस सीजन की बात ही कुछ और है। पहले सलमान खान के साथ शो की धमाकेदार शुरुआत और फिर सल्लू के प्यार के किस्सों ने शो की लोकप्रियता को बढ़ा दिया। एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद से अब तक यू ट्यूब पर 10 लाख लोगों ने इस एपिसोड को देखा है।
जो लोग सलमान का हाल ए दिल जानने में चूक गए थे, उन लोगों ने यू ट्यूब के जरिए सलमान के दिल के राज जाने। सलमान के प्यार के किस्से, शादी और उनके निजी जीवन से जुड़ी बातों में उनके फैंस ने खूब दिलचस्पी दिखाई। इस एपिसोड में सल्लू मियां ने जैसे राज खोले हैं उसके बाद शो की लोकप्रियता और बढ़ गई है। सलमान को करीब से जानने का इससे अच्छा मौका नहीं मिल सकता था।
ये कहना गलत नहीं होगा कि सलमान ने पहली बार इस शो में इतने खुले दिल से बात की है। एपिसोड के दौरान सलमान ने जिस समय अपने वर्जिन होने की बात कही थी, उसी क्लिपिंग को लोग ज्यादा देख रहे हैं
Enhanced by Zemanta

Twist in Blackbucks poaching case

Blackbucks poaching case
काले हिरण शिकार मामले में नया मोड़
Hindi Newsमुंबई (असिरा तरन्नुम)। काले हिरण के शिकार मामले के चश्मदीद गवाह पूनमचंद ने मामले की अभियुक्त फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और तब्बू को पहचानने से इन्कार कर दिया है। हालांकि पहले पूनम ने कहा था कि वे मामले के आरोपियों को पहचान जाएंगे, लेकिन जब उन्हें कोर्ट में पेश किया गया तब पूनम ने उन्हें पहचान नहीं पाए।
सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को जब दोनों अभिनेत्रियों को जोधपुर अदालत में पेश किया तो पूनम ने दूसरी अभिनेत्री के बारे में कहा कि वे तो तब्बू की तरह दिखती हैं, लेकिन दावपे के साथ कहना मुश्किल है। बहुत करीब से देखने के बाद पूनम ने कहा कि उन्होंने जीप में बैठे किसी भी व्यक्ति का कद ध्यान से नहीं देखा था।
गौरतलब है कि मामले में गवाहों द्वारा पहचाने जाने के लिए बचाव पक्ष ने फिल्म अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और तब्बू को सोमवार को यहां एक अदालत में पेश किया। इन दोनों के अलावा अभिनेता सलमान खान, सैफ अली खान और नीलम भी इस मामले में आरोपी हैं।
Enhanced by Zemanta

Salman will launch trailer of 'Jai ho' with fans in theatre

Salman Khan
सलमान अपने फैंस के साथ थियेटर में लॉन्च करेंगे 'जय हो' का ट्रेलर
Hindi Newsमुंबई। जब बात हो सलमान की तो आम बात भी खास हो जाती है। इस बार तो बात अपने आप में ही खास है। सलमान अपनी आने वाली फिल्म जय हो का ट्रेलर अपने फैन्स के साथ एक सिंगल-स्क्रीन थियेटर में लॉन्च करेंगे।
सलमान और उनके डायरेक्टर भाई सोहेल खान ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च का यह अनोखा तरीका सोचा है। ऐसा होता है तो जय हो बॉलीवुड की पहली मूवी होगी, जिसका ट्रेलर इस तरह से लॉन्च होगा।
आज फिल्म के एक प्रवक्ता ने बताया कि जय हो का ट्रेलर चंदन नाम के सिंगल स्क्रीन थियेटर में 5 दिसंबर को लॉन्च होगा। उसने कहा कि वैसे तो फिल्म के ट्रेलर मीडिया इवेंट में लॉन्च होते हैं पर सलमान चाहते थे कि इस बार उनके फैन्स इस मौके पर मौजूद हों।
जय हो तेलुगु फिल्म स्टालिन की रीमेक है। सलमान के अलावा इसमें तब्बू, डेजी शाह और डैनी डेंजोंग्पा भी हैं। फिल्म को डायरेक्ट किया है सोहेल खान ने। फिल्म की रिलीज डेट 24 जनवरी रखी गई है। सलमान ने बीते शनिवार को बिग बॉस के दौरान भी जय हो के रिलीज डेट बताते हुए फिल्म की प्रमोशन की थी।
Enhanced by Zemanta

Salman says, I am still vergin

Salman khan
सलमान का दावा, 'मैं अब तक वर्जिन हूं'


Hindi Newsमुंबई। हमेशा अपने निजी रिश्तों को लेकर चर्चा में रहे सलमान खान ने पहली बार किसी रियलिटी शो में अपने दिल के राज खोले। भले ही उनका नाम कई बार कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि वे अब तक 'कुंवारे' हैं। उन्होंने खुद को अपनी जीवनसाथी के लिए वर्जिन रखा हुआ है।
करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में सलमान खान ने अपने पुराने और नए रिश्तों के तार खोले। उन्होंने कहा कि वे वर्जिन हैं। उन्होंने खुद को अब तक सुरक्षित रखा है उसके लिए जिससे वे शादी करेंगे। उन्होंने बताया कि जब वे सच में शादी करना चाहते थे, तब बात नहीं बन पाई। अब उन्हें इन चीजों में कोई दिलचस्पी नहीं लगती है।
अपनी पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी के बारे में उन्होंने कहा कि उन दोनों के तो शादी के कार्ड भी छप गए थे। दोनों बहुत आगे निकल गए थे। सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जैसे ही मुझे लगा मैं संगीत को धोखा दे रहा हूं, मैं पीछे हट गया। संगीता ने उन्हें धोखा देते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया था।
उन्होंने साफ कहा कि वे अब किसी से मिलना नहीं चाहते, किसी के जीवन में वापस नहीं जाना चाहते हैं। वे नहीं चाहते हैं कि पुराने ब्यॉयफ्रेंड की वजह से किसी के जीवन में कोई भी परेशानी आए। इसलिए वे उनसे दूर रहते हैं।
Related -
Enhanced by Zemanta

Shahrukh Khan ready to work with Salman Khan

Shahrukh Khan
सलमान के साथ काम करने को तैयार शाहरुख
Hindi News: मुंबई। बॉलीवुड के दो खान सलमान और शाहरुख के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। लेकिन अब शाहरुख की बात पर यकीन किया जाए तो 'करण-अर्जुन' की यह जोड़ी फिर से एक साथ एक फिल्म में दिखाई दे सकती है।
शाहरुख से पूछा गया, क्या दोनों खान कभी दोबारा साथ फिल्म करेंगे तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई निर्माता-निर्देशक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आए तो हो सकता है कि हम दोनों साथ काम कर लें। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा और ऐसा नहीं होता है तो भी कोई बात नहीं।'
शाहरुख ने इस बात से भी इनकार किया कि सलमान और उनके बीच स्वाभिमान की लड़ाई है। शाहरुख ने कहा कि उनके और सलमान के मन में एक-दूसरे के लिए कोई दुर्भावना नहीं है। बस उन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। शाहरुख ने कहा कि दोनों के बीच कोई ईगो क्लैश नहीं है। दोनों एक-दूसरे की और एक दूसरे के परिवार की इज्जत करते हैं।
सलमान और शाहरुख आखिरी बार 11 साल पहले एक साथ एक फिल्म (हम तुम्हारे हैं सनम) में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी करण-अर्जुन और कुछ-कुछ होता है में भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।


Enhanced by Zemanta

Bigg boss 7 strong candidate tanisha

 bigg boss 7 latest news
क्या तनीषा के चाहने पर कुशाल के साथ यह सब हुआ?
News in Hindiनई दिल्ली। बिग बॉस में तनीषा का राज चलता है यह बात तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं। पर क्या आप यह जानते हैं कि इन दिनों कुशाल के साथ जो कुछ भी हो रहा है उन सबके पीछे तनीषा का हाथ है। मंगलवार की रात बिग बॉस के घर में हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।
एंडी द्वारा गौहर से अभद्र व्यवहार से गुस्साए कुशाल ने उन्हें पीटने की कोशिश की और नतीजा बिग बॉस ने कुशाल को घर से बाहर निकलने का आदेश दे डाला। कुशाल को घर से निकलने का आदेश मिलते ही गौहर भी उनके साथ घर से बाहर आ गईं। इतना ही नहीं बाहर निकलते समय गौहर बेहोश हो गईं और फिर कुशाल उन्हें अपने हाथों में उठाकर लेकर आए।
इन दिनों बिग बॉस दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प है पर कुशाल के साथ यह सब क्यों हो रहा है यह बात हम आपको बताते हैं। इस बार तनीषा के ईर्द-गिर्द ही बिग बॉस के घर की कहानी को रचा गया है। सलमान जिस तरीके से तनीषा की पक्ष लेते हुए नजर आते हैं उसे देखने के बाद यही लगता है कि वो हर हाल में तनीषा को विजय प्राप्त करते हुए देखना चाहते हैं।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार ऐसा हो सकता है कि तनीषा के कहने पर ही कुशाल को बिग बॉस के घर से बाहर किया गया हो क्योंकि इन दिनों कुशाल ने तनीषा को काफी हद तक परेशान करके रखा हुआ था। ऐसे में हम कुशाल को यही कहेंगे कि यदि उन्होंने तनीषा को अरमान की तरह खुश रखा होता तो आज उन्हें बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता नहीं देखना पड़ता।
Related-
Enhanced by Zemanta

Salman khan to team up with Kabir Khan again

 Salman Khan
'एक था टाइगर' का इतिहास दोहराएंगे सलमान, कबीर के साथ बनाई जोड़ी
News in Hindiमुंबई। फिल्म एक था टाइगर से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले निर्देशक कबीर खान ने एक बार फिर सलमान खान का हाथ थामा है। खबर है कि सल्लू मियां ने कबीर के साथ एक और फिल्म करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
सूत्रों ने बताया कि कबीर ने सलमान के लिए एक और स्क्रिप्ट खास तौर पर तैयार की थी। कबीर से यह स्क्रिप्ट सुनने के बाद सल्लू उनकी फिल्म में काम करने को तैयार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, कबीर और सलमान दोनों के लिए यह फिल्म बहुत अलग होगी। दोनों ही इसे एक था टाइगर से भी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे इसलिए पूरी तैयारी के साथ इसकी शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस तरह की फिल्म सलमान ने अपने करियर में आज तक नहीं की है।
कबीर और सलमान ने हालांकि एक साथ एक ही फिल्म की है, लेकिन सलमान खान उन पर बहुत भरोसा करते हैं। फिलहाल कबीर सैफ अली खान और कट्रीना कैफ के साथ लेबनॉन के हिंसाग्रस्त क्षेत्र बेरुत में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Bigg boss 7 winner is tanisha mukherjee?

 bigg boss 7 winner
खुलेगा राज जब ये बनेंगी बिग बॉस की विजेता
News in Hindiनई दिल्ली। बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। कभी किसी की लव स्टोरी, कभी किसी का झगड़ा और कभी किसी का माफी मांगना यह सभी बातें दर्शकों को बिग बॉस शो देखने के लिए आकर्षित करती हैं। यदि बिग बॉस शो को बिना दिमाग लगाए देखा जाए तो हर एकपहलू काफी दिलचस्प लगता है पर जब इस शो को देखते समय दिमाग का इस्तेमाल करने लगो तो इस बात का भान होता है कि जैसे मानो पहले से ही बिग बॉस ने घर का विजेता चुन लिया हो और बस उसी के ईर्द-गिर्द पूरे कार्यक्त्रम का निर्माण किया गया हो।
इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में तनीषा के खिलाफ गैंग बना रहे कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने जमकर डांटा। सलमान ने गुस्से में कुशाल से यह तक कह डाला कि यदि आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी छवि सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं और जो आप बार-बार घर से बाहर निकलने की बात करते हैं तो मैं आज आप के लिए बिग बॉस के घर के दरवाजे खुलवा देता हूं।
सलमान इतना कहने के बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने गौहर खान को कहा कि 'क्यों आप हमेशा कुशाल के झगड़ों में पड़ती हैं'। सलमान खान ने बिग बॉस के घर में बंद पुरुष सदस्यों को सलाह दी कि लड़कों को कभी भी लड़कियों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा झग़ड़े बढ़ते ही हैं।
जब से बिग बॉस 7 शो शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक पूरा शो तनीषा के ईर्द-गिर्द ही रहा है। यहां तक कि जब सलमान खान तनीषा के लिए घर के अन्य सदस्यों को डांट रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे मानो कि तनीषा बिग बॉस के घर की विजेता हैं इसलिए किसी भी अन्य सदस्य को उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है।

Bigg Boss 7: Salman Khan to leave the show?

 Salman Khan
अगली बार 'बिग बॉस' होस्ट नहीं करेंगे सलमान?
News in Hindiमुंबई। रियल्टी शो बिग बॉस के प्रतियोगी टीवी अभिनेता कुशाल टंडन की तनीषा मुखर्जी के साथ बदतमीजी देखकर शो के होस्ट सलमान खान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो से नाता तोड़ने तक की चेतावनी दे दी। सलमान ने शनिवार को शो के दौरान कहा कि इस एपिसोड की वजह से बिग बॉस का यह मेरा अंतिम संस्करण हो सकता है।
सलमान ने कुशाल को अभिनेत्री काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी के साथ बदतमीजी करने के लिए जमकर लताड़ा। उन्होंने कुशाल से कहा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी इमेज सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं।' सलमान ने कहा कि उन्हें भी गलत छवि का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें एहसास है कि लोगों के दिमाग में कहीं न कहीं बुरी यादें रह जाती हैं।
सलमान का गुस्सा तो शो पर शांत हुआ, लेकिन इस बारे में उन्होंने ट्विटर भी लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपने जो कुछ भी देखा, बात बस उतनी सी ही नहीं है। आप एक घंटे का एपिसोड देखते हैं, जबकि मुझे पूरे सप्ताह यह सब कुछ संभालना पड़ता है। अगर किसी महिला के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है तो सभी महिला एवं पुरुषों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इससे पहले भी सलमान खान को बिग बॉस में कई बार गुस्सा आ चुका है, लेकिन शो छोड़ने की चेतावनी उन्होंने पहली बार दी है।
Related-

When Salman enjoys the rickshaw drive but express anger on range Rover service


Salman khan
मुंबई। जब दबंग स्टार को अपनी गाड़ी से नहीं बल्कि रिक्शे से घर जाना पड़ा, वो नजारा देखने लायक था। हां सूत्रों ने बताया कि सोमवार रात सलमान खान की रेंज रोवर रास्ते में अचानक ही खराब हो गई और उन्हें रिक्शे से अपने घर जाना पड़ा। हालांकि उन्हें इस सफर में खूब मजा आया। लेकिन अपनी रेंज रोवर की कस्टमर सर्विस पर उनका उबाल निकला
सलमान खान ने इस घटना के बाद ट्विटर पर कस्टमर सर्विस को लेकर अपना गुस्सा निकाला। सलमान ने लिखा कि भले ही उन्हें रिक्शे की सवारी में खूब मजा आया, लेकिन वे रेंज ओवर की सर्विस से बहुत नाराज दिखे। उन्होंने लिखा कि इससे पहले भी रेंज रोवर कई बार खराब हो चुकी है, लेकिन उस रात तो गाड़ी की हालत बहुत ही बेकार हो गई थी। वह बिल्कुल ठप पड़ गई थी।
उन्होंने बताया कि जब गाड़ी की सर्विसिंग के लिए कस्टमर केयर को फोन लगाया गया तो सेंटर ने ये कार को हेवी बताकर फोन काट दिया। सलमान ने बड़े ही हल्के मिजाज में लिखा कि अगर ये गाड़ी भारी है तो बस, प्लेन, ट्रक को क्या उठाकर सर्विसिंग के लिए ले जाया नहीं जाता है। इन लोगों को कस्टमर सर्विस नाम की चीज की कोई समझ ही नहीं है।
Source- News in Hindi

Bigg Boss: When Salman remembers his ex girlfriend Aishwarya Rai Bachchan


पहले कट्रीना और अब सलमान को याद आई ऐश्वर्या -

नई दिल्ली। दिल पर किसका जोर चलता है। बिग बॉस के घर में सलमान को अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड्स.वे भले ही सार्वजनिक मंच पर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड ऐश्वर्या राय का नाम लेने से बचते रहते हैं, लेकिन जब उन्होंने बिग बॉस में ऐश को याद किया तो साफ हो गया कि ऐश की यादें अभी तक पूरी तरह उनके दिल से निकली नहीं है
बिग बॉस के होस्ट सल्लू मियां ने एक नहीं, बल्कि दो-दो बार बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम सबके सामने लिया। हुआ यूं कि बिग बॉस की प्रतियोगी और शो में भाग ले रहे अभिनेता अपूर्व अग्निहोत्री की पत्‍‌नी शिल्पा अग्निहोत्री से सलमान बोले कि आपकी शक्ल तो बिल्कुल ऐश्वर्या राय से मिलती है। एक बार तो बिग बॉस के घर में मौजूद सभी प्रतियोगी सलमान के मुंह से ऐश्वर्या का नाम सुनकर हैरान रह गए। सलमान ने फिर से ऐश्वर्या राय का नाम लिया लेकिन इस बार उन्होंने ऐश्वर्या राय के आगे बच्चन भी जोड़ दिया और फिर खुद भी हंस पड़े।
Related-

Salman wants to become a father of a girl child

salman khan
दूल्हे बने नहीं, बेटी के पिता बनना चाहते हैं सलमान

मुंबई। सल्लू मियां के सिर पर सहरा भी नहीं सजा है, लेकिन बाप बनने की ख्वाहिश जग गई है। एक सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचे अभिनेता सलमान खान ने कहा कि वह एक बेटी के पिता बनना चाहते हैं।

सलमान खान का मानना है कि बेटियां बहुत ही मासूम होती है। बेटियां भगवान की सबसे प्यारी देन हैं। उन्होंने उन लोगों पर सवाल खड़े किए हैं जो लड़कियों को जन्म से पहले ही कोख में मार देते हैं

Source- News in Hindi

Related- दर्द से परेशान सल्लू, नहीं कर पा रहे हैं एक्शन स्टंट