Showing posts with label Arts and Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Arts and Entertainment. Show all posts

King khan jokes on Food trolley at home

Mannat
शाहरुख ने खोला राज, मन्नत से बगैर खाए क्यों लौट जाते हैं मेहमान
Hindi Newsमुंबई। शाहरुख खान अपने घर आए मेहमान का खास ख्याल रखते हैं। उनकी हॉस्पिटैलिटी का क्या कहना। ये तो तय है कि आपको 'मन्नत' से भूखा नहीं आना पड़ेगा, लेकिन ये भी सच है कि खाने के लिए आपको काफी इंतजार भी करना पड़ेगा। मन्नत है ही इतना बड़ा कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में खाना आते-आते काफी वक्त लग जाता है। इसी बात पर किंग खान ने फूड ट्रॉली का मजाक कर डाला।
किंग खान ने मजाक में कहा कि जब तक उनका खाना ग्राउंड फ्लोर से छठे माले तक आता है, कई बार मेहमान घर से चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप मन्नत दावत के लिए आ रहे हैं तो पहले से नोटिस जारी कर दीजिएगा। वरना आपका धैर्य रखना होगा।
गौरतलब है कि शाहरुख खान का घर छह मंजिल का है। ग्राउंड फ्लोर में खाना बनता है, क्योंकि वहां किचन है और छठी मंजिल पर परोसा जाता है। ऐसे में नीचे से उपर खाना आने में काफी वक्त लगता है।
Enhanced by Zemanta

Gutthi of comedy nights may quit from the show

 comdey nights with kapil
इस 'गुत्थी' को नहीं सुलझा पाए कॉमेडियन कपिल, शो छोड़ेंगे सुनील ग्रोवर!
Hindi News: मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें तो जैसे कम ही नहीं हो रही हैं। पहले उनके सेट में आगजनी की घटना हुई और अब खबर है कि शो में कॉमेडी का रंग घोलने वाले सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी शो को अलविदा कहना चाहते हैं।
सूत्रों ने बताया कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए सुनील ने अपना पैकेज बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन चैनल और प्रोडक्शन हाउस दोनों सुनील की मांग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में सुनील ने शूटिंग करने से इन्कार कर दिया है। खबर है कि इसकी वजह से शो की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
सब जानते हैं कि सुनील शो का एक अहम हिस्सा हैं। उनकी और पलक की वजह से शो में हंसी के ठहाके गूंजते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि पिछले हफ्ते भी सुनील शो में नहीं थे। कहा जा रहा था कि वे छुंिट्टयों में बाहर गए हुए हैं। लेकिन माजरा कुछ और ही है। हालांकि सुनील इस बारे में कुछ कहने के लिए मौजूद नहीं हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कपिल के सेट में आग लग गई थी। जिससे कपिल को जबरदस्त नुकसान हुआ था। इसके बाद नया सेट बनाया गया और अब उसी में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग हो रही है।

diwali puja 2013

Hindi News: नई दिल्ली। प्रकाश का पर्व दीपावली शुभ और आयुष्मान योग में मनेगा। शुभ मुहूर्त में धन की अधिष्ठात्री देवी महालक्ष्मी का पूजन कर दीपावली का संकल्प लेंगे। विभिन्न राशि वाले व्यक्ति अलग अलग पूजन कर धन दौलत व सुख समृद्धि की कामना करेंगे।
दीपावली का त्योहार इस बार रविवार को मनाया जाएगा। सौरमंडल के राजा भगवान सूर्यदेव के दिन रविवार को मनाई जाने वाली दीपावली सभी के लिए शुभ होगी। कार्तिक कृष्ण पक्ष अमावस्या तीन नवंबर को सूर्योदय से लेकर सायं तक प्रदोष व्यापिनी होने पर दीपावली पर्व इस दिन रात्रि 11.03 बजे तक स्वाति नक्षत्र में विशेष रूप से प्रशस्त होगा। आयुष्मान योग व तुला राशि स्थित चंद्रमा कालीन अमावस्या पुण्यदायी रहेगी। वृष स्थित लगन व सह लगन भी लक्ष्मी पूजन के लिए अति उत्तम मानी जाती है। अमावस्या तिथि शनिवार को रात 8.12 बजे से शुरू होकर रविवार को 6.19 बजे तक रहेगी। महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल 5.30 बजे से 8.08 बजे तक विशेष शुभ माना जाएगा।
चौघड़िया रहेगी श्रेष्ठ
गंगाधाम मंदिर के पंडित निरंजन पराशर के मुताबिक रविवार को सुबह 9-12 बजे तक अमृत चौघड़िया व दोपहर 1.30-3 बजे तक शुभ व अमृत चौघड़िया रहेगा। अपरान्ह 2 बजे से 3.33 बजे तक स्थिर कुंभ लगन मुहूर्त रहेगा। सायं 6.12 बजे से 8.07 बजे तक स्थिर वृष लगन प्रदोष काल व अमृत चौघड़िया अति श्रेष्ठ रहेगी। गरुड़ पर बैठकर आने वाली लक्ष्मी सदैव सुख समृद्धि देने वाली होती है।
शुभ-लाभ मुहूर्त
प्रदोष व्यापिनी दीपावली रात्रि 11.03 मिनट तक स्वाति नक्षत्र में विशेष रूप से होगा प्रशस्त
महालक्ष्मी पूजन के लिए प्रदोष काल 5.30 बजे से 8.08 बजे तक विशेष शुभ
राशिफल से करें पूजन
मेष : मेष राशि वाले व्यक्ति को श्रीयंत्र की पूजा व धनदा स्त्रोत के साथ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ।
वृष : कुबेर यंत्र का पूजन, कमल पुष्प के खिल बताशे सहित लक्ष्मी पूजन करें।
मिथुन : गणेश व शुभ लाभ के साथ महालक्ष्मी का पूजन करें। गणेश को लड्डू हरी दूब तथा लक्ष्मी केसर व अनार के फल चढ़ाएं।
कर्क : कमल के पुष्प, गोमती चक्र, केले के पत्ते व खीर सहित महालक्ष्मी यंत्र का पूजन कर कर्पूर से आरती उतारें।
सिंह : मेवे व सूर्य यंत्र के साथ महालक्ष्मी का पूजन करें।
कन्या : गणेश को हरी दूब, महालक्ष्मी को गुलाब के पुष्प, कस्तूरी व अष्टगंध सहित पान का बीड़ा चढ़ाएं।
तुला : देसी खांड़, पेड़े, पेठे की मिठाई व गन्ने से माता की पूजा करें।
वृश्चिक : अनार फल, मेवे, गरी गोला, केसर, गुड़ व सुपारी चढ़ाएं।
धनु : केले, कनेर के पुष्प, चंदन व बेसन के लड्डू से पूजन करें।
मकर : रात भर तेल के दीये जलाएं। कमल गट्टा से पूजन करें।
कुंभ : तिल के तेल से दीया जलाएं। गुलाब, लौंग, केसर, कस्तूरी व इत्र से पूजन करें।
मीन : गेंदे के फूल, पान का बीड़ा, इलायची, पीली सरसों, किशमिश व संतरे चढ़ाएं।

Gold price falls Rs 100 to Rs 31300 on eve of Diwali


Gold

News in Hindiनई दिल्ली। त्योहारी माहौल के बावजूद विदेश में कमजोरी के रुझान देख स्टॉकिस्टों ने लगातार छठे सत्र में सोने की बिकवाली जारी रखी। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को पीली धातु 100 रुपये टूटकर 31 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। छह सत्रों में यह 1270 रुपये लुढ़क चुकी है। इसके उलट चांदी 50 रुपये सुधरकर 49 हजार 150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दो सत्रों के दौरान इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई थी।
न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना घटकर 1313.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। शेयर बाजार की तेजी ने भी पीली धातु की चमक घटाई है। निवेशक सोने में निवेश के बजाय शेयरों का दामन थाम रहे हैं। इससे स्थानीय बाजार में सोना आभूषण के भाव 100 रुपये घटकर 31 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 25 हजार 300 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 20 रुपये की मामूली हानि के साथ 48 हजार 675 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने एक दिन पहले के स्तर 87000-88000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बरकरार रहा
Enhanced by Zemanta

Will start work on 'Mr India' sequel soon: Anil Kapoor

 Mr India
'मिस्टर इंडिया-2' में भी होंगे अनिल कपूर
Hindi News: मुंबई। 90 के दशक में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम जल्द ही शुरू होगा। इस फिल्म में मिस्टर इंडिया का सबसे अहम किरदार निभाने वाले अनिल कपूर भी मिस्टर इंडिया-2 का हिस्सा होंगे।
1987 में अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। अनिल कपूर ने कहा कि मैं मिस्टर इंडिया के सीक्वल में जरूर काम करूंगा। 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल मेरे बिना कैसे बन सकती है। 'मिस्टर इंडिया' के बने हुए 25 साल से अधिक का समय हो चुका है और आज भी लोग इसके बारे में बात करते हैं यह बेहद खुशी की बात है। हम बहुत जल्द इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।
इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी का निभाया किरदार मोगैंबो दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। यह भी खबर थी कि सलमान खान और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर भी मिस्टर इंडिया के सीक्वल में नजर आएंगे। लेकिन अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट तय नहीं है।

Aishwarya donates money to cancer patients on her 40th birthday

 aishwarya rai
40वें जन्मदिन पर ऐश्वर्या ने कैंसर मरीजों के लिए दिए दान
Hindi News:मुंबई। अपने 40वें जन्मदिन को मनाते हुए आज हरदिल अजीज अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने कैंसर मरीजों के इलाज के लिए नकद राशि दान की। इस मौके पर ऐश्वर्या ने कहा कि मैं तहेदिल से उन सब का धन्यवाद देती हूं जिन्होंने आज मुझे बधाइयां दी हैं। इस बार मेरा जन्मदिन दिवाली के साथ पड़ा है जो एक अच्छा संयोग है। ये खुशियां मनाने का समय है। मैं इस खूबसूरत जीवन के लिए भगवान और अपने माता-पिता दोनों का दिल से धन्यवाद करती हूं। जिंदगी ने मुझे जो भी दिया है उसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं।
लाल सलवार-सूट में खूबसूरत दिख रही पूर्व विश्व सुंदरी ने आगे कहा कि मैंने हर साल की तरह ही इस साल भी कुछ नकद राशि कैंसर मरीजों के इलाज के लिए दान किया है। मेरे माता-पिता ने मुझे ये सिखाया है कि हमें हमेशा कुछ ऐसा करना चाहिए जिससे किसी के जीवन में कुछ बदलाव आ सके। मैं समाज के लिए कुछ ना कुछ करते रहने में यकीन रखती हूं।
अपनी बेटी आराध्या को अपना सबसे बेहतरीन तोहफा मानने वाली ऐश्वर्या कहती हैं कि आराध्या मेरी दुनिया है। वो मेरी जिंदगी का सबसे हसीन गिफ्ट है। दो साल पहले जब मैं मां बनने वाली थी वह समय मेरे लिए बहुत स्पेशल था। ऐश्वर्या बताती हैं कि आराध्या ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे सांग भी गाया। कल शाम से ही ही वह मुझे बर्थडे विश कर रही है। यहां तक कि उसने रात में 12 बजे भी बर्थडे सांग गाया पर अपना नाम लेकर। इस साल वह अपना जन्मदिन परिवार और कुछ करीबी मित्रों के साथ घर पर ही मनाएंगी।

Oddnews



 शादी के 77 साल बाद 99 वर्षीय बुजुर्ग ने मांगा तलाक - 

Odd News in Hindi: लंदन। बुढ़ापे में पति व पत्नी एकदूसरे के साथ समय व्यतीत करना चाहते हैं। अतीत में हुई गलतियों को वह हंस कर टाल देते हैं। मगर इटली में एक 99 वर्षीय वृद्ध को जब यह पता लगा कि उनकी 96 वर्षीया पत्नी का 60 साल पहले किसी के साथ अफेयर रहा था तो उन्होंने अदालत में तलाक की अर्जी लगा दी। यदि ऐसा हो जाता है तो वह दुनिया में सबसे उम्र में तलाक लेने वाले व्यक्ति बन जाएंगे। ब्रिटिश अखबार द डेली टेलीग्राफ के अनुसार, एंटोनियो सी ने इस साल क्रिसमस के कुछ दिन पहले ही तलाक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया है। पत्नी रोजा सी के साथ बाद काफी लंबा समय गुजार लेने के बाद जब उन्हें पता लगा कि उनके साथ विश्वासघात हुआ है तो वह इसे बर्दाश्त नहीं कर सके। दोनों ने 1934 में शादी की थी। रोजा ने अपने पुराने प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार ली है। फिर भी वह पति को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए नहीं मना सकीं। इस दंपती के पांच बच्चे और एक दर्जन नाती-पोते तथा एक प्रपौत्र भी है। रोम की अदालत की ओर से इस सप्ताह जारी किए गए दस्तावेजों के अनुसार, 1940 में अपने गुप्त प्रेम प्रसंग के दौरान महिला ने अपने प्रेमी को खत भी लिखे थे। वैवाहिक जीवन में आठ दशक से ज्यादा का समय गुजार लेने के बावजूद अब यह जोड़ा अलग होने की तैयारी कर रहा है। मामले की सुनवाई आगामी मार्च में होगी। दोनों की मुलाकात 1930 में हुई थी, जब युवावस्था में एंटोनियो नेपल्स में एक अधिकारी के तौर पर नियुक्त हुए थे। यह मामला किसी भी दंपती के सर्वाधिक उम्र में तलाक लेने का एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकता है। इससे पहले का रिकॉर्ड ब्रिटेन के बेर्टी और जेसी वुड के नाम है, जब उन्होंने तलाक लिया था तो दोनों की उम्र 98 वर्ष थी। इस जोड़े ने अपनी 36 साल पुरानी शादी का अंत 2009 में किया था।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Death Anniversary Special: A tribute to SD Burman

 Sachin Dev Burman
पुण्यतिथि विशेष: संगीत के सम्राट थे बर्मन दा
News in Hindiभारतीय सिनेमा में एक शख्स का योगदान कोई खारिज नहीं कर सकता। हम बात कर रहे हैं सचिन देव बर्मन की। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किए बिना नहीं रहा जाता। बर्मन साहब अपनी धुनों को इस सरलता और सहजता से सजाते थे कि उनका हर गीत सुनने वाले के दिल में उतर जाता था। गायिकी में भी वे उनके ही कमाल के थे। आज भी सुनने वाले एसडी बर्मन को उनके सहज और सरल मगर शानदार संगीत के लिए याद करते हैं।
सचिन देव बर्मन को एसडी बर्मन के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म एक अक्टूबर, 1906 को त्रिपुरा में हुआ था। उनके पिता त्रिपुरा के राजा ईशानचंद्र देव बर्मन के दूसरे पुत्र थे। ये नौ भाई-बहन थे।
सचिन देव ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीए की शिक्षा प्राप्त की। संगीत की दुनिया में उन्होंने सितारवादन के साथ कदम रखा। कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 1932 में कलकत्ता रेडियो स्टेशन पर गायक के तौर पर अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बांग्ला फिल्मों तथा फिर हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया।
1933 से 1975 तक बर्मन दा बंगाली व हिंदी फिल्मों में सक्त्रिय रहे। 1938 में एसडी बर्मन ने गायिका मीरा से विवाह किया व एक वर्ष बाद राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ।
एसडी बर्मन ने अस्सी से भी ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में बहुत से दिल को छूने वाले कर्णप्रिय यादगार गीत दिए हैं। सचिन देव ने गाइड में अल्ला मेघ दे, पानी दे., वहां कौन है तेरा मुसाफिर जाएगा कहां., फिल्म प्रेम पुजारी में प्रेम के पुजारी हम हैं., फिल्म सुजाता में सुन मेरे बंधु रे, सुन मेरे मितवा जैसे गीतों को अपनी आवाज देकर उन्हें अमर बना दिया। उन्होंने फिल्म तलाश, बंदिनी, अमर प्रेम आदि फिल्मों में भी गानों को अपनी आवाज दी।
इनकी प्रमुख फिल्में हैं मिली, अभिमान, ज्वैल थीफ, गाइड, प्यासा, बंदनी, सुजाता और टैक्सी ड्राइवर।
सचिन देव ने देव आनंद के नवकेतन बैनर के अलावा विमल राय, गुरुदत्त, ऋषिकेश मुखर्जी की कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया। 1969 की फिल्म आराधना में भी उनका ही संगीत था। इस फिल्म से एक ओर सुपरस्टार राजेश खन्ना का उदय हुआ वहीं, गायक किशोर कुमार के करियर को भी नई ऊंचाई मिली।
1970 के दशक में उन्होंने शर्मीली, तेरे मेरे सपने, फागुन, अभिमान, मिली, चुपके चुपके जैसी फिल्मों में हिट संगीत दिया
Enhanced by Zemanta

Kareena kapoor has been Honored by british government

 Kareena kapoor
ब्रिटिश संसद में सम्मानित हुईं करीना कपूर
News in Hindiलंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में एशियाई साप्ताहिक अखबार ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान वैश्विक मनोरंजन उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष और प्रवासी भारतीय सांसद कीथ वाज ने मंगलवार रात अभिनेत्री को सुनहरे रंग के फ्रेम वाली पट्टिका प्रदान की। उनके अलावा एशियन संडे समाचार पत्र ने गायक किंबरले वाल्श और जादूगर डायनमो को भी सम्मानित किया।
करीना ने कभी खुशी कभी गम, ओंकारा, जब वी मैट, थ्री इडियट्स, गोलमाल 3 और बॉडीगार्ड जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अवार्ड ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन उनके पसंदीदा स्थानों में से एक है। भारत और ब्रिटेन के बीच खास संबंध रहा है और समय के साथ यह संबंध और मजबूत हो गए हैं।' इस अवसर पर उन्होंने अपनी परदादी (जो ब्रिटिश नागरिक थीं) और ससुर दिवंगत मंसूर अली पटौदी को याद किया। पटौदी ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। इस अवसर पर वाज ने एशियन संडे का अगले महीने से लंदन संस्करण लाने के फैसले के लिए अखबार की प्रबंध निदेशक फातिमा पटेल की प्रशंसा की।
Enhanced by Zemanta

Salman khan to team up with Kabir Khan again

 Salman Khan
'एक था टाइगर' का इतिहास दोहराएंगे सलमान, कबीर के साथ बनाई जोड़ी
News in Hindiमुंबई। फिल्म एक था टाइगर से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले निर्देशक कबीर खान ने एक बार फिर सलमान खान का हाथ थामा है। खबर है कि सल्लू मियां ने कबीर के साथ एक और फिल्म करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
सूत्रों ने बताया कि कबीर ने सलमान के लिए एक और स्क्रिप्ट खास तौर पर तैयार की थी। कबीर से यह स्क्रिप्ट सुनने के बाद सल्लू उनकी फिल्म में काम करने को तैयार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, कबीर और सलमान दोनों के लिए यह फिल्म बहुत अलग होगी। दोनों ही इसे एक था टाइगर से भी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे इसलिए पूरी तैयारी के साथ इसकी शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस तरह की फिल्म सलमान ने अपने करियर में आज तक नहीं की है।
कबीर और सलमान ने हालांकि एक साथ एक ही फिल्म की है, लेकिन सलमान खान उन पर बहुत भरोसा करते हैं। फिलहाल कबीर सैफ अली खान और कट्रीना कैफ के साथ लेबनॉन के हिंसाग्रस्त क्षेत्र बेरुत में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Railway works on low cost semi high speed trains

 Indian Railway
News in Hindiजागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। ज्यादातर भारतीय सस्ती रेल यात्रा के आदी हैं, जबकि उभरते युवा और संपन्न वर्ग को तेज रफ्तार ट्रेनें चाहिए जिनके लिए वे कोई भी किराया चुकाने को तैयार हैं। लेकिन रफ्तार सभी को चाहिए। लिहाजा भारतीय रेल ने बीच का रास्ता निकाला है। वह दोनों तरह की ट्रेनें चलाएगा। चुनिंदा रूटों पर 300 किलोमीटर से अधिक रफ्तार वाली हाईस्पीड ट्रेनें चलाई जाएंगी। बाकी अधिकांश रूटों को सुधार कर उन पर राजधानी, शताब्दी और दूरंतो को 200 किलोमीटर तक की स्पीड से दौड़ाया जाएगा।
हाईस्पीड ट्रेनों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का लब्बोलुआब यही है। इसमें दोनों तरह की टेक्नोलॉजी के नफा-नुकसान पर चर्चा से रास्ते निकलेंगे। मंगलवार को सम्मेलन के उद्घाटन के मौके पर रेलमंत्री मल्लिकाजरुन खड़गे ने तेज रफ्तार ट्रेनों के लिए हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन (एचएसआरसी) के गठन का एलान कर दिया। लेकिन साथ ही आगाह किया कि हाईस्पीड का चुनाव भारत के लोगों की जरूरत के हिसाब से होना चाहिए। इसमें कोई जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए।
रेलमंत्री ने कहा, 'हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन कर हमने शुरुआत की दी है। आगे चलकर इसके सदस्यों, कार्यक्षेत्र वगैरह की घोषणा की जाएगी। लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि हमें महज इसलिए घोड़े नहीं खरीद लेने चाहिए, क्योंकि नालें सस्ती मिल रही हैं। अपनी चीज बेचने के लिए कई मर्तबा विकसित देश सस्ते में तकनीकी उपलब्ध कराने का प्रस्ताव देते हैं। हमें सोच-समझ कर फैसला करना चाहिए। भले ही तकनीकी मुफ्त में क्यों न मिल रही हो। क्योंकि विकसित मुल्कों की हाईस्पीड तकनीक हमारे जैसे देश के लिए उपयुक्त नहीं है।'
भारत का प्रयास अपने लोगों को यात्र का किफायती माध्यम उपलब्ध कराने पर रहा है। भारतीय रेलवे दुनिया में यात्री परिवहन का सबसे बड़ा नेटवर्क है। यहां के लोग किफायती रेल यात्रा के अभ्यस्त हैं। वे स्पीड तो चाहते हैं, लेकिन इसके लिए बहुत ज्यादा किराया देने को तैयार नहीं होंगे। इसलिए हमें अपनी जरूरतों के हिसाब से भी हाईस्पीड ट्रेन प्रणाली विकसित करनी चाहिए। इसके लिए मौजूदा रेल ढांचे में जो भी सुधार करना पड़े किया जाना चाहिए। हालांकि, इस दौरान उन्होंने मुंबई-अहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरीडोर के अध्ययन का जिक्र भी किया। इसमें जापान भारत की मदद कर रहा है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणोंद्र कुमार ने कहा हाईस्पीड रेल कॉरपोरेशन का गठन रेल विकास निगम (आरवीएनएल) की सब्सिडियरी के रूप में किया जा रहा है।
Related- 

Sunny Leone shies away from showing bare back!

 Sunny Leone
सनी लियोन ने बदन दिखाने से मना किया तो इन्हें आ गया गुस्सा
News in Hindiमुंबई। अमेरिका में एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली सनी लियोन हिंदी फिल्मों में थोड़ा सा एक्सपोज करने से भी परहेज कर रही हैं। सनी का यही रवैया उनके लिए मुसीबत बन गया, जब उन्होंने रागिनी एमएमएस-2 के लिए अपनी बैक एक्सपोज करने से मना करा दिया।
सूत्रों ने बताया कि सनी को इस फिल्म के लिए ऐसा सीन शूट करना था, जिसमें शॉवर में नहाते हुए उन्हें कैमरे पर अपने कंधे और पीठ दिखानी थी। लेकिन बिना कॉस्ट्यूम पहने यह सीन शूट करने से इनकार कर दिया।
फिल्म की यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक, सनी के मना करते हुए फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से में फिल्म की निर्माता एकता कपूर को बुला लिया। आखिरकार एकता के समझाने के बाद सनी यह सीन शूट करने को तैयार हुई। दरअसल सनी के साथ एकता ने जो कांट्रेक्ट साइन किया था, उसमें भी यह साफ लिखा था कि उन्होंने एक्सपोज करना होगा।
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग ने बताया कि दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर में ही सनी की बैक देखने को मिलेगी।

Sanjay Dutt to celebrate Diwali in jail

 Sanjay Dutt
छुट्टियां खत्म, आज जेल जाएंगे मुन्ना भाई
News in Hindiनई दिल्ली। संजय दत्त की लगभग एक महीने की छुट्टियां पूरी हो गई हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें आज फिर से बाकी सजा काटने के लिए जेल जाना होगा। फरलो नियम के तहत मिली 14 दिन की छुट्टी पर संजू बाबा 1 अक्टूबर को जेल से बाहर आए थे। इसके बाद उनकी खराब सेहत के आधार पर 14 दिन की छुट्टियां और बढ़ा दी गई थीं।
संजय दत्त को हथियार रखने के मामले में दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने घटाकर पांच साल कर दिया था। इस सजा के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की, लेकिन शीर्ष अदालत ने 10 मई को उनकी अर्जी ठुकरा दी थी। इस मामले में संजय दत्त 18 महीने की सजा पहले ही भुगत चुके हैं और अब 42 महीने की बाकी सजा काट रहे हैं।
उधर, संजय दत्त की सजा माफ कराने के लिए भी कोशिशें चल रही हैं। भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संजय दत्त की सजा माफ करने के लिए अर्जी दी थी और इस अर्जी के बाद हाल में गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से संजय दत्त की सजा माफी को लेकर राय मांगी थी। दूसरी तरफ, भाजपा और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संजय दत्त की सजा माफ करने को लेकर अपना विरोध भी जता दिया है।
Related- 

Renowned hindi author Rajendra Yadav passes away


 Rajendra Yadav

News in Hindiनई दिल्ली। अपनी चुंबकीय लेखन शैली से हिंदी साहित्य में बड़ा मुकाम बनाने वाले 84 वर्षीय दिग्गज साहित्यकार राजेंद्र यादव का बीती रात को निधन हो गया। मासिक पत्रिका हंस के संपादक राजेंद्र यादव को कल रात सांस लेने में तकलीफ होने लगी और अस्पताल ले जाते वक्त उन्होंने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
राजेंद्र यादव का पार्थिव शरीर उनके मयूर विहार स्थित घर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 28 अगस्त 1929 को आगरा में जन्मे राजेंद्र यादव की गिनती हिंदी के शीर्ष साहित्यकारों में होती थी। जिस हंस पत्रिका का संपादन कभी मुंशी प्रेमचंद ने किया था, उसी पत्रिका को इस दौर में भी जीवित रखने में सबसे बड़ा श्रेय राजेंद्र यादव को जाता है।
आगरा विश्वविद्यालय से ही 1951 में हिंदी में एमए करने वाले राजेंद्र यादव के मशहूर उपन्यास 'सारा आकाश' पर बासु चटर्जी ने फिल्म भी बनाई थी। उनकी पत्‍‌नी मनु भंडारी भी मशहूर साहित्यकार हैं। राजेंद्र यादव अपनी लेखनी के अलावा कई विवादों के चलते भी चर्चा में रहे।

Premarital sex scene on television show?

 Premarital sex scene on TV
टीवी पर पहली बार चलेगा ऐसा सीन, जिसे देखकर दंग रह जाएंगे आप
News in Hindiमुंबई। भारतीय टेलीविजन के इतिहास में इससे पहले आपने ऐसा सीन कभी नहीं देखा होगा, जो बहुत जल्द ही आप टीवी सीरियल 'दो दिल एक जान' में देखेंगे। खबर है कि पहली बार किसी टीवी सीरियल में शादी से पहले के संबंधों का सीन बहुत ही अंतरंगता के साथ दिखाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस सीरियल के अभिनेता अयाज अहमद और अभिनेत्री निकिता शर्मा के बीच यह सीन शूट भी चुका है, लेकिन अभी यह पता नहीं चला है कि इस एपिसोड का प्रसारण किस दिन होगा। इसी सीरियल से जुड़े एक शख्स ने बताया कि इन दोनों के बीच इससे पहले एक लिप-लॉक सीन भी शूट हुआ था, लेकिन चैनल की आपत्ति के चलते इसे एपिसोड में नहीं दिखाया जा सका था। इस बार प्रोडक्शन टीम उम्मीद कर रही थी कि इस सेक्स सीन को चैनल स्वीकार करेगा।
अयाज कहते हैं, इस तरह के अंतरंग सीन शूट करने में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होती। उन्हें और उनकी साथी कलाकार को उम्मीद है कि यह सीन दर्शक भी पसंद करेंगे। उन्होंने कहा, 'निकिता के साथ मेरी बॉन्डिंग ने इस तरह का सीन शूट करना मेरे लिए आसान कर दिया।' पहली बार टीवी पर इस तरह के सीन दिखाए जाने के बाद में उन्होंने कहा, 'मैं इस तरह का व्यक्ति नहीं हूं, जो टीवी और फिल्मों के बीच अंतर करे।'

Kareena paid Rs 1.5 crore for dancing on television

 Kareena Kapoor Khan
करीना ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड
News in Hindiमुंबई। पैसा कमाना तो कोई करीना कपूर खान से सीखे। कई अभिनेत्रियों को फिल्म में काम करने के बदले जितनी फीस नहीं मिलती, उतनी फीस करीना ने सिर्फ एक डांस परफॉर्मेस की ले ली।
खबर है कि करीना ने मिडिल ईस्ट के एक रियल्टी शो 'अरब्स गॉट टैलेंट' में डांस करने के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपए लिए। इससे पहले टीवी पर एक डांस परफॉर्मेस के लिए इतनी बड़ी रकम किसी अभिनेत्री को नहीं मिली। सूत्रों ने बताया कि करीना लेबनान में छुट्टियां मनाने गई थीं और वहीं पर उन्हें यह ऑफर मिला।
बेबो ने शो के ओपनिंग डे पर डांस किया और अगले दिन नए चैनल की लॉन्चिंग में भी शामिल हुई। बॉलीवुड के ट्रेड पंडितों का कहना है कि आम तौर पर डांस परफॉर्मेस के लिए अभिनेत्रियों को इतनी बड़ी रकम नहीं मिलती, लेकिन करीना अरब देशों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं इसी वजह से उन्हें इतनी बड़ी रकम कमाने का मौका मिल गया। करीना के प्रवक्ता की तरफ से इस मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Related-

Mallika sherawat marriage controversy

 mallika sherawat marriage
उफ! तो क्या मल्लिका पहले से ही शादीशुदा हैं
News in Hindiनई दिल्ली। मल्लिका शेरावत 'द बैचलरेट इंडिया' नाम के कार्यक्त्रम में अपना स्वयंवर रचा रही हैं पर वो तो पहले से शादीशुदा हैं। भला फिर कैसे अपना स्वयंवर रचा सकती हैं! 'द बैचलरेट इंडिया' कार्यक्त्रम के प्रतिभागियों का दिल टूट जाएगा जब उन्हें पता चलेगा कि मल्लिका शेरावत पहले से शादीशुदा हैं। हां, यह बात और है कि वो अपने आपको शादीशुदा नहीं मानती हैं।
जब मल्लिका शेरावत बॉलीवुड में आई थीं, तब से ही फिल्म निर्देशक और निर्माता उन्हें सेक्स सिंबल एक्ट्रेस के रूप में देखते आए हैं। यहां तक कि मल्लिका स्वयं मानती हैं कि फिल्म के निर्देशक और निर्माता उन्हें केवल बोल्ड किरदार निभाने का ही मौका देते है। यहां तक कि उनकी एक्टिंग को सीरियसली भी नहीं लिया जाता है। मल्लिका शेरावत की ज्यादातर फिल्मों या फिर यह कहें सभी फिल्मों में एक्सपोजिंग सीन होते हैं। ऐसे में जाहिर सी बात है कि उन्हें फिल्मों में केवल प्रमोशन के तौर पर ही लिया जाता है।
Related-