Arshad to clash with mentor Big B

ये क्या! अपने मेंटर बिग बी से ही अरशद ने मोल ले लिया पंगा


Hindi Newsमुंबई। अमिताभ जैसे ही पहली बार एबीसीएल के साथ प्रोड्क्शन में उतरे थे, उन्होंने फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के साथ नया सितारा अरशद वारसी लॉन्च किया था। अब 2014 में दोनों की फिल्में आपस में टकराने वाली हैं- अरशद वारसी की मि. जौ बी. कार्वाल्हो और बिग बी की शोले का 3डी वर्जन।
अरशद के करीबी का कहना है, अरशद के लंबे समय से सेक्रेटरी रहे भोला की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को 3 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया था, क्योंकि उस समय केवल यही स्लॉट उपलब्ध था।
हालांकि अरशद को आश्चर्य हुआ जब उन्हें पता चला कि शोले का 3डी वर्जन भी तभी रिलीज हो रहा है। अरशद का कहना है, 'अरे ये तो वाकई में हाइट हो गई। मैंने जिंदगी में कभी सोचा न था कि एक दिन मैं शोले के साथ कम्पीट करूंगा।'
18 साल पहले बिग बी ने अरशद को ब्रेक दिया था और अब वे अपने मेंटर को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती दे रहे हैं।
अरशद ने कहा, 'मैं अमितजी से कैसे लड़ सकता हूं। मैं फिल्मों की दुनिया में उन्हीं की वजह से आया हूं। तेरे मेरे सपने उनका पहला प्रोड्क्शन था। अब इस साल की मेरी पहली सोलो फिल्म 'जॉली एलएलबी' का फ‌र्स्ट लुक भी उन्होंने ही लॉन्च किया। मैं उनसे कॉम्पीटीशन के बारे में सोच भी कैसे सकता हूं?'

Student leader molestaed in party



Hindi Newsलखनऊ। केंद्र तथा प्रदेश सरकार के साथ ही न्यायालय महिलाओं के प्रति अपराध पर कानून को कितना भी कड़ा कर ले लेकिन शोहदों पर लगाम नहीं लग पा रही है। डिग्री कालेज में छात्रों के हित में संघर्ष करने वाली एक छात्रनेता के साथ कल बरेली में एक शोहदे ने दुस्साहस की हद लांघते हुए शादी समारोह में छेडख़ानी की। युवती के साथ उसके परिवारवालों ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बारादरी थाने में नामजद एफआइआर दर्ज कराई है।
युवती बरेली कॉलेज में बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा है। वह वहां के छात्र संगठन की पदाधिकारी भी है। उसके पिता एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं। वह अपने परिवारवालों के साथ शहर के एक बैंकेट हॉल में आयोजित शादी समारोह में शिरकत करने गई थी। उसने बताया कि शादी समारोह में बंटी नामक लड़का उसके साथ छेडख़ानी करने लगा। पहले उसने टाल दिया लेकिन जब वह हद से गुजर गया तो छात्र नेता ने परिवारवालों को जानकारी दी। जब छात्रा के परिवारवाले बंटी के पास पहुंचे तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा। साथ ही तीन-चार साथी को बुला लाया। विवाद बढऩे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इसके बाद सभी लड़के जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। घटना के बाद से पीड़ित छात्रा खौफ में है। घर से बाहर निकलने तक में उसे डर लग रहा है। उसने अपनी सुरक्षा की भी मांग की है।
Source- News in Hindi

Tripura chief minister enjoys 'poorest CM' tag



Hindi Newsगुवाहाटी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार का कहना है कि जब उन्हें 'भारत का सबसे गरीब मुख्यमंत्री' कहा जाता है, तो उन्हें शर्म महसूस होने की बजाय अच्छा लगता है।
माणिक सरकार ने कहा, मुझे उन रिपोर्टो को पढ़कर अच्छा लगता है, जिनमें मेरे आर्थिक स्तर का जिक्र किया जाता है। लोग जब इस बारे में बात करते हैं, तो मुझे वाकई अच्छा लगता है। माणिक सरकार की कुल चल एवं अचल संपत्ति की कीमत ढाई लाख रुपये से भी कम है।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने जनवरी में पिछले विधानसभा चुनावों में धनपुर निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल करते हुए अपने शपथपत्र में बताया था कि उस समय उनके हाथ में 1,080 रुपये नकद राशि थी। इसके अलावा उनके पास 432 स्क्वॉयर फीट का टीन की छत वाला एक पुश्तैनी घर है। इस घर की बाजार कीमत फिलहाल दो लाख 20 हजार रुपये के करीब है।
शपथपत्र के अनुसार उनके बैंक खाते में मात्र 9,720 रुपये हैं। यह पूछे जाने पर कि राजनेताओं के बीच भ्रष्टाचार के इस दौर में वह इतनी स्वच्छ छवि कैसे बनाए हुए हैं, माणिक सरकार ने कहा, इसका श्रेय मेरी पार्टी को जाता है। पार्टी ने मुझमें ये संस्कार डाले हैं।
हालांकि, माणिक सरकार की पत्नी पांचाली भट्टाचार्य की संपत्ति उनसे बहुत ज्यादा है। पांचाली के पास करीब 24 लाख रुपये की कैश फिक्स्ड डिपॉजिट है। इसके अलावा उनके पास 20 ग्राम सोना और 22 हजार रुपये कैश है। वह केंद्र सरकार में अधिकारी रह चुकी हैं। उनके पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि पांचाली को यह संपत्ति रिटायर होने के बाद मिली है। माणिक सरकार और उनकी पत्नी के पास किसी तरह की चल संपत्ति नहीं है और उनकी कुल अचल संपत्ति की कीमत साढे़ 24 लाख रुपये के करीब है।
Source- News in Hindi

Now salman katrina kaif with dream girl,says she is walking on the path of hema ji says

सलमान ने 'ड्रीम गर्ल' से की कैट की तुलना




Hindi Newsमुंबई। भले ही सलमान और कट्रीना कैफ के बीच अब कुछ नहीं रहा। कट्रीना ने साफ कह
भी दिया है कि फिलहाल वे किसी के साथ एंगेज नहीं हैं। सलमान और कैट को बिछड़े जमाना हो गया है, लेकिन सल्लू मियां हैं कि आज भी हर बात पर कैट को याद कर बैठते हैं। कभी किसी की बातें उन्हें कैट की याद दिलाती है, तो कभी अदाएं और लुक। इस बार तो उन्होंने हद ही कर दी। उन्होंने कैट की तुलना ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से कर डाली।
जी हां सलमान खान ने 'बिग बॉस के वाव' एपिसोड में एक बार फिर कैट को याद किया। फिल्म यारिया की टीम जब अपने फिल्म के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के शो पर पहुंची तो उन लोगों ने सल्लू मियां से कुछ ऐसे सवाल कर डाले, जिसके बाद सलमान खान कैट को याद करने पर मजबूर हो गए। जब उनसे पूछा गया कि बी टाउन में उनका पहला क्रश कौन है तो उन्होंने कहा कि हेमा मालिनी। उन्होंने कहा कि हेमा जी एक ही हैं, उनकी अदाएं सबसे जुदा है। उन जैसा कोई दूसरा नहीं हो सकता है, लेकिन इसके साथ ही उन्होंने ये भी कह डाला कि कट्रीना कहीं न कहीं कट्रीना हेमा जी नक्शे कदम पर चल रहीं हैं। उनमें हेमा जी की कुछ अदाएं हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सलमान ने बिग बॉस की प्रतियोगी एली अबराम को कट्रीना जैसा बताया था और कहा था कि उनकी बातें भी कैट से मिलती हैं।


Enhanced by Zemanta

Indian diplomat row: Meira Kumar declines to meet US delegation



Hindi Newsनई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय राजनयिक के अपमान पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत ने देश में स्थिति सभी अमेरिकी राजनयिकों से आई कार्ड लौटाने को कहा है। इस बीच, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी विरोध स्वरूप वरिष्ठ अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ आज होने वाली बैठक को रद्द कर दिया।
अमेरिका में भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी की घटना का असर दोनों देशों के रिश्तों पर दिखने लगा है। इससे पहले घटना के विरोध स्वरूप लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भारत दौरे पर आए वरिष्ठ अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी प्रस्तावित मुलाकात को रद्द कर दिया। बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन भी इसी वजह से अमेरिकी सांसदों से नहीं मिले।
न्यूयॉर्क में तैनात भारत की उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागडे को अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में हालांकि उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। लेकिन, इस घटना पर भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा एतराज जताते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल को तलब किया था। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भी अमेरिकी सरकार से राजनयिक के साथ बदसलूकी की घटना पर विरोध दर्ज कराया था।
Source- News in Hindi

BSP workers will celebrate Mayawati Birthday



Hindi Newsलखनऊ [जाब्यू]। बसपा सुप्रीमो मायावती के जन्मदिन पर 15 जनवरी को लखनऊ में बसपाइयों का बड़ा जमावड़ा लगेगा। बसपा प्रमुख मायावती जन्मदिन पर राजधानी में भीड़ जुटाकर लोकसभा चुनाव से पहले विरोधियों को अपनी ताकत का एहसास कराएंगी।
मायावती ने सोमवार को दिल्ली में उत्तर प्रदेश के साथ ही उन चार राज्यों के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई थी जिनके पिछले दिनों विधानसभा के चुनाव हुए थे। बैठक में उन्होंने चारों राज्यों में पार्टी के खराब प्रदर्शन पर मंथन करने के साथ ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा। सूत्रों के मुताबिक बसपा प्रमुख ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ अलग से बैठक की। मायावती ने लोकसभा चुनाव के साथ ही 15 जनवरी को आर्थिक सहयोग दिवस के रूप में मनाए जाने वाले जन्मदिन की तैयारियों के संबंध में पार्टी पदाधिकारियों को निर्देश दिए।
सूत्र बताते हैं कि बसपा प्रमुख 58वें जन्मदिन पर 15 जनवरी को लखनऊ में बड़ी रैली कर सकती हैं। राजधानी में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि बसपा प्रमुख ने 15 लाख की रिकार्ड भीड़ जुटाने के निर्देश दिए हैं ताकि लोकसभा चुनाव से पहले विरोधियों को बसपा की ताकत का एहसास कराया जा सके। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा छोड़ अन्य पार्टियां रैलियां कर रही हैं।
राब‌र्ट्सगंज से सुनील यादव होंगे बसपा प्रत्याशी :
राब‌र्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से बसपा सुनील सिंह यादव को चुनाव मैदान में उतारेगी। यादव सोनभद्र जिले की ओबरा विधानसभा सीट से पार्टी के विधायक है।
सोमवार को बसपा प्रमुख मायावती ने दिल्ली में पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बुलाई गई बैठक में नए परिसीमन से सामान्य हुई राब‌र्ट्सगंज लोकसभा सीट से सुनील यादव को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की। नए परिसीमन में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो रही मिर्जापुर लोकसभा सीट के प्रत्याशी का चयन फिलहाल नहीं हो सका है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस सीट के लिए भी प्रत्याशी का चयन एक-दो दिन में हो जाएगा।
Source- News in Hindi

Bigg Boss: Armaan kohli gets bail


Hindi Newsमुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ मारपीट और दु‌र्व्यवहार के आरोप में सोमवार देर रात गिरफ्तार किए गए अरमान कोहली को आज जमानत मिल गई। कोहली को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई।
सोफिया ने बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद 11 दिसंबर को सांताक्रूज थाने में अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सोफिया ने आरोप लगाया था कि अरमान ने उनके साथ मारपीट की और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई हुए कल रात को लोनावाला स्थित बिग बॉस के घर से गिरफ्तार किया था।
सांताक्रूज पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इसे पुणे जिले में लोनावाला की पुलिस को भेज दिया था और पुणे पुलिस ने ही अरमान की गिरफ्तारी की थी। अरमान ऐसे पहले प्रतियोगी हैं, जिनकी बिग बॉस के घर से गिरफ्तारी हुई। माना जा रहा है कि आज शाम तक अरमान को फिर से बिग बॉस के घर पहुंचा दिया जाएगा।
Related

AAP will form the delhi government


 

Hindi Newsनई दिल्ली। कई दिनों की उठापठक के बाद आम आदमी पार्टी में सरकार बनाने के स्वर उठते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि आज दो बजे पार्टी की अहम बैठक होगी, जिसमें पार्टी के सभी विधायक मौजूद रहेंगे और उनके सामने हम अपनी स्थिति और कांग्रेस के समर्थन की चिट्ठी को रखकर विचार करेंगे। जानकारी के मुताबिक पार्टी के कई नेता इस पक्ष में हैं कि कांग्रेस से मिले समर्थन के बाद आप को आगे बढ़कर दिल्ली में सरकार बना लेनी चाहिए। उम्मीद है कि इसकी आधिकारिक घोषणा आज ही कर दी जाए। ऐसे में दिल्ली से सियासी संकट का पटाक्षेप होने की उम्मीद भी बढ़ गई है।
दरअसल कांग्रेस द्वारा उसकी मांगों को मान लेने के बाद आम आदमी पार्टी के पास अब पीछे हटने का कोई चारा नहीं रह गया है। कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि वह केजरीवाल द्वारा उसे लिखी चिट्ठी में शामिल मुद्दों का समर्थन करने को तैयार है। इसके बाद भी यदि आप सरकार बनाने से पीछे हटती है तो यह आने वाले दिनों में उसके लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।
गौरतलब है कि चुनाव के बाद सबसे बड़े दल के रूप में उभरी भाजपा ने बहुमत न होने की सूरत में सरकार बनाने से इंकार कर दिया था। इसके बाद ही उप-राज्यपाल ने आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। इसके साथ ही कांग्रेस ने भी आप को अपने समर्थन की घोषणा करते हुए एक पत्र उपराज्यपाल को भेज दिया था।
इसके जवाब में केजरीवाल ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को ही पत्र लिखकर समर्थन की वजह और 18 मुद्दों पर उनके विचार मांगे थे।
Source- News in Hindi
Related-

Emotional Aussies win Perth test and regain Ashes



Hindi News(शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। कुछ सालों पहले एक समय ऐसा भी था जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सामने कोई भी टीम कांपती थी। खराब से खराब हालातों से निपटने वाली कंगारू टीम 2008 के करीब खुद इतने खराब हालातों में जाती नजर आई कि उससे पार पाना उनके लिए असंभव सा लगने लगा, लेकिन अब दुनिया भर की टीमों को कंगारुओं ने सचेत कर दिया है, क्योंकि वो उसी लय में लौट आए हैं जिसके लिए वो जाने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीन एशेज सीरीज गंवाने के तकरीबन 5 साल बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया है। मौजूदा एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 150 रन से रौंदकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मैदान पर हर कंगारू खिलाड़ी और फैन के आंखों में आंसू थे और दुनिया के लिए एक संदेश था, 'हम लौट आए हैं।'
पहले टेस्ट में 381 रनों की विशाल जीत, दूसरे टेस्ट में 218 रनों से विजय और तीसरे टेस्ट में 150 रनों से इंग्लिश टीम को रौंदते हुए कंगारुओं ने वो कर दिखाया जिसके लिए वो कभी जाने जाते थे। माइकल क्लार्क की टीम ने 2006-07 की एशेज सीरीज के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया है और अब वो 5-0 के क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे। पर्थ में हुए तीसरे टेस्ट में कंगारुओं ने स्टीवन स्मिथ के शतक के दम पर पहली पारी में 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंग्लैंड को 281 पर समेटकर दूसरी पारी में 369 रन बनाकर उन्होंने इंग्लैंड को 504 रनों का विशाल लक्ष्य दे दिया। इंग्लिश टीम इसको हासिल करने में नाकाम रही और पांचवें दिन के अंत से पहले कंगारू गेंदबाजों ने उन्हें 353 पर समेटते हुए 150 रनों से शानदार जीत हासिल की। मैदान पर सभी खिलाड़ियों व फैंस की आंखों में आंसू थे क्योंकि लंबे संघर्ष व इंतजार के बाद उन्हें वो ऑस्ट्रेलियाई टीम देखने को मिली थी जिसकी एक समय उन्हें आदत सी हो गई थी।

Koffee with Karan: After salman aamir discloses some secrets of his private life

आमिर ने करण के शो में खोला वो राज, जो कर देगा आपको हैरान


Hindi Newsमुंबई। पहले सलमान खान के करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में वर्जिनिटी पर दिए गए बयान ने खलबली मचा दी और अब आमिर खान ने शो के दौरान अपने जीवन के कुछ ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर आप हक्के-बक्के हो जाएंगे। जी हां आमिर ने खुद को बेड पर 10 में से 5 नंबर दिए।
करण के रैपिड फायर राउंड में आमिर ने इस सच्चाई को खुद कबूला है। आमिर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे बेड पर अपने आप को 10 में से पांच नंबर देते हैं, लेकिन उनके साथ शो में मौजूद उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें 10 में से 20 नंबर दिए। आमिर ने कहा कि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख के बीच सब कुछ ठीक करने की बहुत कोशिश की, लेकिन चीजें हो नहीं पाई।
गौरतलब है कि आमिर से पहले सलमान खान और करीना कपूर भी इस शो के मेहमान बन चुके हैं। इस बार आमिर और उनकी पत्नी किरण राव शो में शिरकत करने आए।

Three films are going to release today

नई दिल्ली। आज जब आप फिल्म देखने के लिए सिनेमाहॉल जाएंगे तो आपके पास विकल्पों की कमी नहीं होगी क्योंकि आज एक साथ तीन-तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। हालंाकि इनमें से कोई भी बड़े बजट की फिल्म नहीं है, इसलिए तीनों ही फिल्मों के बीच टक्कर दिलचस्प रहेगी। आज रिलीज हो रही फिल्म जैकपॉट में जहां दर्शकों को मंजे हुए कलाकार नसीरूद्दीन शाह के साथ पोर्न स्टार से अभिनेत्री बनी सनी लियोन की जोड़ी देखने का मौका मिलेगा, वहीं 'व्हाट द फिश' में दिवगंत सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्‍‌नी डिंपल कपाड़िया को लीड रोल में देख सकेंगे। तीसरी रिलीज होने वाली फिल्म 'लकी कबूतर' में कोई बड़ा सितारा नहीं है। 

जैकपॉट
सनी लियोन, कैजाद गुस्ताद और नसीरूद्दीन शाह की जोड़ी से कुछ अलग हटकर उम्मीद की जा सकती है, लेकिन फिल्म के प्रोमो देखने पर ऐसा कुछ प्रतीत नहीं होता है। जैकपॉट सचिन जोशी की फिल्म है जो उनकी खुद को एक अभिनेता के तौर पर स्थापित करने की तीसरी कोशिश है। फिल्म गोवा में शूट हुई और एक कॉन ड्रामा है। जहां सब लोग एक दूसरे को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की नब्बे फीसदी शूटिंग गोवा में बरसात के दौरान ही हुई है। ये फिल्म कैजाद और सचिन दोनों के लिए एक निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है।

व्हाट द फिश
गुरमीत सिंह निर्देशित व्हाट द फिश की कहानी सुधा नामक एक सीनियर महिला की है जो अपने बनाए गए नियमों को ही नियम मानती है और चाहती है कि सब उसका पालन करे। अपने पति से दूर रह रही सुधा एक बार छुट्टी पर घर से कहीं दूर जा रही होती है और अपने भतीजे को घर के नियम बताने के साथ ही जिम्मेदारी देती है कि फिश टैंक की मछलियों का भी ध्यान रखा जाए। लेकिन सुधा के आने के बाद घर की परिस्थितियां वैसी नहीं मिलती हैं। फिल्म में डिंपल के अलावा पूरी स्टारकास्ट नई है। देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना नया दे पाते हैं।

लकी कबूतर
इस फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, एजाज खान और कुलराज रंधावा जैसे सितारे हैं। लगभग दो घंटे लंबी यह फिल्म कॉमेडी है। टीवी कलाकार एजाज खान इस फिल्म में जिस लड़की से प्यार करते हैं, उससे उनकी शादी नहीं हो पाती है और इसके बाद शुरू होती है उनके लक की कहानी। 

Source: Bollywood News in Hindi


Powered By: www.jagran.com

Businessman molests beauty queen thrice in five-star



फाइव स्टार होटल में मॉडल के साथ तीन बार छेड़छाड़

मुंबई। मिस दिल्ली का खिताब पाने वाली एक मॉडल ने हैदराबाद के एक बिजनेसमैन पर छेड़छाड़ करने का आरोप का आरोप लगाया है। मॉडल ने इस संबंध में अंधेरी के डीएन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है। मॉडल दो हिंदी फिल्मों में भी काम कर चुकी है। 27 वर्षीय मॉडल ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद के बिजनेसमैन रूषी अग्रवाल ने तीन बार उसके साथ एक फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ करने की कोशिश की। 

पुलिस के मुताबिक मॉडल ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह रूषी से हैदराबाद में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान मिली थी। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे के नंबर भी लिए और दोनों में बातचीत का भी दौर शुरू हो गया था। पिछले सप्ताह जब वह मुंबई आया तो उसने मॉडल को जुहू स्थित होटल में मुलाकात के लिए बुलाया था।

होटल पहुंचने पर रूषी ने उसके साथ बदतमीजी की जिसका उसने विरोध भी किया। पुलिस को की गई गई शिकायत के मुताबिक मॉडल ने बिजनेसमैन को ऐसा न करने के लिए चेतावनी भी दी थी। बावजूद इसके आरोप है कि उसने दो दिन में तीन बार मॉडल का यौन शोषण करने की कोशिश की। मॉडल ने आरोप लगाया है कि एक बार रूषी उसको पकड़कर बैड पर ले गया। लेकिन उसने खुद को किसी तरह से बचा लिया और होटल से निकल आई। 

पुलिस को मिली शिकायत के बाद इस मामले को जुहू पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक पीडि़ता से उनको रूषी का मोबाइल नंबर मिला है जिसके आधार पर वह अभी इस मामले की जांच करेगी। (मिड डे)

Source: News in Hindi


Powered By: www.jagran.com

Shahrukh Khan's under water sessions For upcoming movie

शाहरुख खान का अंडरवाटर सेशन
Hindi Newsमुंबई। तलाश में आमिर खान के शानदार अंडरवाटर सीक्वेस के बाद, अब सुपरस्टार शाहरुख खान फराह की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में ऐसे ही दृश्य करने वाले हैं। कहा जा रहा है, एसआरके को इस फिल्म के लिए अंडरवाटर सीन करने के लिए ट्रेनिंग लेनी होगी। शाहरुख और बोमन ईरानी की हैप्पी न्यू ईयर में स्कूबा ड्राइविंग दृश्य है जिसके लिए वे जल्द ही ट्रेनिंग लेंगे।
सूत्रों का कहना है इस फिल्म के लिए यह अंडरवाटर सीक्वेंस बहुत महत्वपूर्ण है और इस तरह का दृश्य शाहरुख ने कभी नहीं किया है। वह पूल जहां इस दृश्य की शूटिंग होगी लगभग 22 फीट गहरा है और पानी बिलकुल साफ है।
शाहरुख व बोमन ईरानी के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण व अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में है।

Shahid Kapoor Gifted Rolex watch to producer Vicky Rajani

'आर.राजकुमार' ने दिया आर..रोलेक्स
Hindi Newsमुंबई। इसे कहते हैं दोस्ती! शाहिद कपूर को अपने दोस्तों पर उपहारों की बारिश करने के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त और प्रोड्यूसर विकी राजानी को एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की है।
सोमवार को शाहिद एक टीवी इंटरव्यू के लिए प्रोडक्शन हाउस के दफ्तर में थे। इंटरव्यू देने के बाद शाहिद ने रोलेक्स की एक महंगी घड़ी राजानी को दी।
इस गिफ्ट से खुश प्रोड्यूसर का कहना था कि फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से हम सब बेहद खुश हैं। शाहिद ने इसी खुशी में रोलेक्स मुझे गिफ्ट की है। यह वाकई उनका प्यार है।
देते रहते हैं गिफ्ट!
जनवरी में शाहिद कपूर ने हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम को एक जोड़ी स्पीकर गिफ्ट किए थे। जब पता करने पर मालूम हुआ कि यह स्पीकर भारत में आसानी से नहीं मिल पाती है। शाहिद भी इसे न्यूयॉर्क से लाए थे।

India faces challenges before test series



Hindi Newsसेंचुरियन। लगातार दो वनडे में शर्मनाक हार के साथ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में जीतकर टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। भारत की गेंदबाजी पर सवालों के साथ शुरू हुई सीरीज में दो मैचों के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर भी अंगुली उठने लगी है। शुरुआती दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजी की कलई खोल दी। दोनों मैचों में डेल स्टेन का शुरुआती स्पैल भारत के लिए कहर साबित हुआ और उनके पांच ओवर पूरे होते-होते मैच का नतीजा दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ हो गया।
इस सीरीज से पहले भारत का शीर्षक्रम जबरदस्त फॉर्म में था। चाहे वह रोहित शर्मा हों, शिखर धवन या विराट कोहली। तीसरे मैच में भारतीय टीम पर काफी दवाब होगा क्योंकि एक तरफ उनका सामना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज से है और दूसरी ओर भारत का मध्यक्रम भी अब तक नाकाम रहा है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी पिछली हार के बाद यह बात स्वीकार कर चुके हैं। सुरेश रैना और युवराज सिंह की खराब फॉर्म भी चिंता का सबब बनी हुई है। इस सीरीज से ठीक पहले भी दोनों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों का औसत 20 से कम रहा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम प्रबंधन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग किया और क्रम बदलने से युवी की फॉर्म पर असर पड़ा, लेकिन खराब प्रदर्शन के लिए इसे बहाना नहीं माना जा सकता। वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर चौथे नंबर पर उतरे युवराज ने कानपुर मैच में 55 रन की पारी खेली थी, लेकिन वांडर्स पर पहले वनडे में वह सिर्फ दो गेंद ही खेल सके। युवराज और रैना के पक्ष में यह दलील दी जा सकती है कि अनियमित स्पिन गेंदबाजों के तौर पर वह उपयोगी साबित होते हैं।
कप्तान धौनी ने तीसरे वनडे के लिए टीम में अधिक बदलाव की संभावना से इन्कार किया। इसके मायने हैं कि युवराज की जगह फिर अजिंक्य रहाणो को उतारा जा सकता है या फिर अंबाती रायुडू को मौका दिया जाएगा। हालांकि दोनों में से कोई भी कामचलाऊ गेंदबाज नहीं हैं। गेंदबाजों की बात करें तो मुहम्मद शमी के लिए यह दौरा सबक रहा है। उन्होंने दोनों मैचों में छह विकेट चटकाए। उन्हें तीसरे मैच में बाहर रखे जाने की कोई संभावना नहीं दिखती। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उन्होंने भारत की कमजोरी पकड़ ली है और वह इसी रणनीति पर कायम रहेंगे। तीसरे मैच में जैक्स कैलिस और स्टेन को आराम दिया जा सकता है।