Showing posts with label Mahendra Singh Dhoni. Show all posts
Showing posts with label Mahendra Singh Dhoni. Show all posts

India faces challenges before test series



Hindi News: सेंचुरियन। लगातार दो वनडे में शर्मनाक हार के साथ वनडे सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम बुधवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले तीसरे वनडे मैच में जीतकर टेस्ट सीरीज से पहले आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगी। भारत की गेंदबाजी पर सवालों के साथ शुरू हुई सीरीज में दो मैचों के बाद भारतीय बल्लेबाजी क्रम पर भी अंगुली उठने लगी है। शुरुआती दो मैचों में दक्षिण अफ्रीका की तेज और उछाल भरी पिचों पर भारतीय बल्लेबाजी की कलई खोल दी। दोनों मैचों में डेल स्टेन का शुरुआती स्पैल भारत के लिए कहर साबित हुआ और उनके पांच ओवर पूरे होते-होते मैच का नतीजा दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ हो गया।
इस सीरीज से पहले भारत का शीर्षक्रम जबरदस्त फॉर्म में था। चाहे वह रोहित शर्मा हों, शिखर धवन या विराट कोहली। तीसरे मैच में भारतीय टीम पर काफी दवाब होगा क्योंकि एक तरफ उनका सामना दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज से है और दूसरी ओर भारत का मध्यक्रम भी अब तक नाकाम रहा है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी भी पिछली हार के बाद यह बात स्वीकार कर चुके हैं। सुरेश रैना और युवराज सिंह की खराब फॉर्म भी चिंता का सबब बनी हुई है। इस सीरीज से ठीक पहले भी दोनों का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं था। ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों का औसत 20 से कम रहा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में टीम प्रबंधन ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग किया और क्रम बदलने से युवी की फॉर्म पर असर पड़ा, लेकिन खराब प्रदर्शन के लिए इसे बहाना नहीं माना जा सकता। वेस्टइंडीज के खिलाफ फिर चौथे नंबर पर उतरे युवराज ने कानपुर मैच में 55 रन की पारी खेली थी, लेकिन वांडर्स पर पहले वनडे में वह सिर्फ दो गेंद ही खेल सके। युवराज और रैना के पक्ष में यह दलील दी जा सकती है कि अनियमित स्पिन गेंदबाजों के तौर पर वह उपयोगी साबित होते हैं।
कप्तान धौनी ने तीसरे वनडे के लिए टीम में अधिक बदलाव की संभावना से इन्कार किया। इसके मायने हैं कि युवराज की जगह फिर अजिंक्य रहाणो को उतारा जा सकता है या फिर अंबाती रायुडू को मौका दिया जाएगा। हालांकि दोनों में से कोई भी कामचलाऊ गेंदबाज नहीं हैं। गेंदबाजों की बात करें तो मुहम्मद शमी के लिए यह दौरा सबक रहा है। उन्होंने दोनों मैचों में छह विकेट चटकाए। उन्हें तीसरे मैच में बाहर रखे जाने की कोई संभावना नहीं दिखती। जहां तक दक्षिण अफ्रीका का सवाल है तो उन्होंने भारत की कमजोरी पकड़ ली है और वह इसी रणनीति पर कायम रहेंगे। तीसरे मैच में जैक्स कैलिस और स्टेन को आराम दिया जा सकता है।

Zaheer, Pujara leave for South Africa


team India

Hindi News: मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान और बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए हैं। इन दोनों के साथ तीन अन्य खिलाड़ी भी द. अफ्रीका में होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरिज में हिस्सा लेने के लिए रवाना हुए हैं।
क्रिकेट बोर्ड के सचिव संजय पटेल के मुताबिक खान, पुजारा, ओपनर मुरली विजय, विकेट कीपर रिद्धिमान साहा और फिरकी गेंदबाज अमित मिश्रा को पहले ही टीम में शामिल होना था लेकिन वीजा जैसी दिक्कतों के कारण वह उड़ान नहीं भर पाये। इन पांचों खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका दो दिन के बाद भेजा गया है। पांचों को 18 दिसंबर से जोहानिसबर्ग में शुरू होने वाली टेस्ट सीरिज से काफी दिन पहले भेज दिया गया है। समय से पहले पहुंचने से इन खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के मौसम के अनुरूप ढलने में मदद मिलेगी।
गौरतलब है कि कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी की अगुवाई में टीम इंडिया सोमवार को ही दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहुंच गई जहां उसे तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। भारत को पांच से 11 दिसंबर तक दक्षिण अफ्रीका में तीन वनडे खेलने हैं।
Enhanced by Zemanta

Kolkata Test: Rohit and Ashwin tons thrash Windies bowlers


Sachin Tendulkar

Hindi News: कोलकाता। ईडन गार्डन स्टेडियम पर पहले टेस्ट के दूसरे दिन एक समय कैरेबियाई फिरकी के आगे ढहती टीम इंडिया सातवें विकेट पर अश्विन-रोहित की एतिहासिक साझेदारी (280) के दम पर 453 रन बनाने में सफल रही। इसके साथ ही भारत को 219 रनों की विशाल बढ़त हासिल हो गई है। वेस्टइंडीज की तरफ से शेन शिलिंगफोर्ड ने 6 विकेट हासिल किए।
83 के स्कोर पर 5 विकेट खोने वाली टीम इंडिया को दूसरे दिन अश्विन और रोहित ने अपनी जानदार साझेदारी से मैच को नया रुख दिया और भारत को 219 रनों की बढ़त हासिल करा दी। रोहित ने आज सुबह अपने स्कोर को बढ़ाते हुए 177 रनों की पारी खेली, अपने दोहरे शतक की तरफ से तेजी से बढ़ रहे रोहित को परमॉल ने रोका और रोहित एलबीडब्ल्यू हो गए। उधर, कल 92 के स्कोर पर अपनी पारी को समाप्त करने वाले रविचंद्रन अश्विन ने आज सुबह टेस्ट क्रिकेट में अपने दूसरे शतक को पूरा किया। अश्विन 124 रन पर शिलिंगफोर्ड की गेंद पर बोल्ड हुए। इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती चली गई और 9 रनों के अंदर आखिरी दो विकेट गिर गए। भुवनेश्वर कुमार (12) स्लिप पर गेल के हाथों कैच होकर शिलिंगफोर्ड का छठा शिकार बने जबकि मोहम्मद शमी (1) आगे बढ़कर खेलने के चक्कर में परमॉल की गेंद पर स्टंप हो गए। इसके साथ ही भारत हालातों को देखते हुए 453 के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा और उन्हें 219 की बढ़त हासिल हुई।
गौरतलब है कि पहले दिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज टीम को 234 के स्कोर के अंदर समेट दिया था। जवाब में उतरे भारतीय बल्लेबाज कैरेबियाई स्पिनर शिलिंगफोर्ड के आगे बेबस दिखाई दिए और पूरा टॉप ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखरता चला गया। आलम यह था कि 83 रन पर भारत के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए थे। इसके बाद धौनी (42) ने रोहित शर्मा के साथ अर्धशतकीय साझेदारी को अंजाम देकर स्कोर को थोड़ी गति दी और धौनी के आउट होने के बाद अश्विन ने रोहित के साथ ऐसा खूंटा गाड़ा कि दूसरे दिन हावी होने वाले कैरेबियाई गेंदबाज दिन के अंत होते-होते संघर्ष करते नजर आए।
Related-
Enhanced by Zemanta

Kohli, Dhawan centuries help India to another stunning chase


 MS Dhoni
News in Hindi: नागपुर। चमत्कार रोज-रोज नहीं हुआ करते। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को जब कप्तान जॉर्ज बेली (156) और शेन वॉटसन (102) के शतकों की मदद से भारत के समक्ष 350 का विशाल लक्ष्य रखने के बाद शायद यह ख्याल उसके मन में जरूर आया होगा। लेकिन सीरीज के दूसरे वनडे में 359 रन के लक्ष्य को भेदने वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर तीन गेंद और छह विकेट शेष रहते चमात्कारिक जीत हासिल कर मेहमान टीम को अपना सिर पीटने पर मजबूर कर दिया।

विराट कोहली (115) एक बार फिर लक्ष्य हासिल करने में हीरो साबित हुए। उन्होंने 61 गेंद पर भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज और करियर का 17वां शतक ठोका। भारतीय क्रिकेट में नई सनसनी बन कर उभरे शिखर धवन ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा और करियर का चौथा शतक जड़ते हुए भारत की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।
सात मैचों की सीरीज में यह दूसरी बार है जब भारत ने 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले दूसरे वनडे मैच में भारत ने 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली और अब दो नवंबर को बेंगलूर में खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम मैच से सीरीज विजेता का फैसला होगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 29.3 ओवर में 178 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार दिया। रोहित 79 रन पर आउट हो जाने के बाद कोहली ने तेजी से रन बनाने का जिम्मा संभाला। शिखर के साथ मिलकर उन्होंने टीम को तेजी से लक्ष्य की तरफ धकेला। इस बीच शतक लगाने के बाद धवन फॉकनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। दूसरे छोर पर खड़े कोहली लगातार रन बटोरते रहे।
जॉनसन ने 43वें ओवर में रैना और युवराज को पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की। पूरी पारी के दौरान यही एक इकलौता ऐसा वक्त था, जब लगा भारत मैच हार भी सकता है। भारत को एक समय जीत के लिए 27 गेंदों में 48 रन की दरकार थी, लेकिन आक्रामक कोहली ने अपना फोकस बनाए रखा और नाबाद रहते हुए विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 66 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया।
Related-