Bigg Boss: Armaan kohli gets bail


Hindi News: मुंबई। रियलिटी शो बिग बॉस में पाकिस्तानी मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री सोफिया हयात के साथ मारपीट और दु‌र्व्यवहार के आरोप में सोमवार देर रात गिरफ्तार किए गए अरमान कोहली को आज जमानत मिल गई। कोहली को 50 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई।
सोफिया ने बिग बॉस के घर से बाहर जाने के बाद 11 दिसंबर को सांताक्रूज थाने में अरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सोफिया ने आरोप लगाया था कि अरमान ने उनके साथ मारपीट की और असभ्य भाषा का इस्तेमाल किया। पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई हुए कल रात को लोनावाला स्थित बिग बॉस के घर से गिरफ्तार किया था।
सांताक्रूज पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद इसे पुणे जिले में लोनावाला की पुलिस को भेज दिया था और पुणे पुलिस ने ही अरमान की गिरफ्तारी की थी। अरमान ऐसे पहले प्रतियोगी हैं, जिनकी बिग बॉस के घर से गिरफ्तारी हुई। माना जा रहा है कि आज शाम तक अरमान को फिर से बिग बॉस के घर पहुंचा दिया जाएगा।
Related

No comments:

Post a Comment