Hindi News: मुंबई। अमिताभ जैसे ही पहली बार एबीसीएल के साथ प्रोड्क्शन में उतरे थे, उन्होंने फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के साथ नया सितारा अरशद वारसी लॉन्च किया था। अब 2014 में दोनों की फिल्में आपस में टकराने वाली हैं- अरशद वारसी की मि. जौ बी. कार्वाल्हो और बिग बी की शोले का 3डी वर्जन।
अरशद के करीबी का कहना है, अरशद के लंबे समय से सेक्रेटरी रहे भोला की प्रोड्यूस की गई इस फिल्म को 3 जनवरी को रिलीज करने का फैसला किया था, क्योंकि उस समय केवल यही स्लॉट उपलब्ध था।
हालांकि अरशद को आश्चर्य हुआ जब उन्हें पता चला कि शोले का 3डी वर्जन भी तभी रिलीज हो रहा है। अरशद का कहना है, 'अरे ये तो वाकई में हाइट हो गई। मैंने जिंदगी में कभी सोचा न था कि एक दिन मैं शोले के साथ कम्पीट करूंगा।'
18 साल पहले बिग बी ने अरशद को ब्रेक दिया था और अब वे अपने मेंटर को बॉक्स ऑफिस पर चुनौती दे रहे हैं।
अरशद ने कहा, 'मैं अमितजी से कैसे लड़ सकता हूं। मैं फिल्मों की दुनिया में उन्हीं की वजह से आया हूं। तेरे मेरे सपने उनका पहला प्रोड्क्शन था। अब इस साल की मेरी पहली सोलो फिल्म 'जॉली एलएलबी' का फर्स्ट लुक भी उन्होंने ही लॉन्च किया। मैं उनसे कॉम्पीटीशन के बारे में सोच भी कैसे सकता हूं?'
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment