Koffee with Karan: After salman aamir discloses some secrets of his private life

आमिर ने करण के शो में खोला वो राज, जो कर देगा आपको हैरान


Hindi News: मुंबई। पहले सलमान खान के करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में वर्जिनिटी पर दिए गए बयान ने खलबली मचा दी और अब आमिर खान ने शो के दौरान अपने जीवन के कुछ ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर आप हक्के-बक्के हो जाएंगे। जी हां आमिर ने खुद को बेड पर 10 में से 5 नंबर दिए।
करण के रैपिड फायर राउंड में आमिर ने इस सच्चाई को खुद कबूला है। आमिर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे बेड पर अपने आप को 10 में से पांच नंबर देते हैं, लेकिन उनके साथ शो में मौजूद उनकी पत्नी किरण राव ने उन्हें 10 में से 20 नंबर दिए। आमिर ने कहा कि उन्होंने सलमान खान और शाहरुख के बीच सब कुछ ठीक करने की बहुत कोशिश की, लेकिन चीजें हो नहीं पाई।
गौरतलब है कि आमिर से पहले सलमान खान और करीना कपूर भी इस शो के मेहमान बन चुके हैं। इस बार आमिर और उनकी पत्नी किरण राव शो में शिरकत करने आए।

No comments:

Post a Comment