Showing posts with label Farah Khan. Show all posts
Showing posts with label Farah Khan. Show all posts

Happy new year first poster out

रिलीज हो गया 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर


Hindi Newsमुंबई। नए साल की शुरुआत के साथ-साथ फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' का पहला पोस्टर दर्शकों के बीच आज रिलीज हो गया। फराह खान निर्देशित रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्रा. लि. की अगली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर के मुख्य कलाकार शाहरुख खान हैं।
हैप्पी न्यू ईयर के पोस्टर में फिल्म के सभी सितारे शाहरुख, अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, बोमन ईरानी और सोनू सूद नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर पर सभी सितारों के ऑटोग्राफ भी है।
पोस्टर पर टैगलाइन लिखी है-इस दिवाली..तोड़ेंगे ताले इंडिया वाले। फिल्म में शाहरुख का साथ दीपिका पादुकोण निभाएंगी। इसके अलावा बोमन ईरानी, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और विवान शाह भी फिल्म का हिस्सा होंगे।

Shahrukh Khan's under water sessions For upcoming movie

शाहरुख खान का अंडरवाटर सेशन
Hindi Newsमुंबई। तलाश में आमिर खान के शानदार अंडरवाटर सीक्वेस के बाद, अब सुपरस्टार शाहरुख खान फराह की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में ऐसे ही दृश्य करने वाले हैं। कहा जा रहा है, एसआरके को इस फिल्म के लिए अंडरवाटर सीन करने के लिए ट्रेनिंग लेनी होगी। शाहरुख और बोमन ईरानी की हैप्पी न्यू ईयर में स्कूबा ड्राइविंग दृश्य है जिसके लिए वे जल्द ही ट्रेनिंग लेंगे।
सूत्रों का कहना है इस फिल्म के लिए यह अंडरवाटर सीक्वेंस बहुत महत्वपूर्ण है और इस तरह का दृश्य शाहरुख ने कभी नहीं किया है। वह पूल जहां इस दृश्य की शूटिंग होगी लगभग 22 फीट गहरा है और पानी बिलकुल साफ है।
शाहरुख व बोमन ईरानी के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण व अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में है।

UPA government tries to reach out to minorities through Shahrukh and Sania

Shahrukh Khan
शाहरुख, सानिया की कौमी पहचान भी भुनाएगी सरकार


Hindi Newsराजकेश्वर सिंह, नई दिल्ली। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान और टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा अपनी बुलंदी को शायद ही अपनी कौम से जोड़कर देखते हों, लेकिन सरकार अब उनकी कौमी पहचान को भी भुनाना चाहती है। सिर्फ शाहरुख और सानिया ही नहीं, बल्कि उसकी नजर अन्य क्षेत्रों में ऊंचा मुकाम हासिल करने वाले सितारों और जानी-मानी हस्तियों पर भी है।
सरकार ऐसी आधा दर्जन से अधिक शख्सियतों को ब्रांड एंबेसडर के तौर पर अल्पसंख्यकों के बीच पेश करने जा रही है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय ऐसी जानी-मानी हस्तियों को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की राह पर चल भी पड़ा है। मकसद, तालीम और तरक्की में पीछे रह गए अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों में वह जज्बा पैदा करना है ताकि वह भी उनसे प्रेरणा लेकर आगे बढ़ सकें। केंद्र ने इस नजरिए से अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ ऐसे लोगों को चुना है, जो आज देश-दुनिया में अपनी खास पहचान रखते हैं।
फिल्म जगत में वैसे तो अल्पसंख्यक समुदाय से ढेरों ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को बुलंदी पर ले जाने में बड़ी भूमिका निभाई है, लेकिन सरकार की नजर शाहरुख खान, इरफान खान और बोमन ईरानी पर है। इसी तरह, खेल जगत से देश-दुनिया में भारत का नाम रोशन कर चुकीं टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा, महिला बॉक्सिंग में पांच बार विश्व चैंपियन रहीं मैरीकॉम भी उसकी प्राथमिकता में ऊपर हैं। मैरीकॉम पर एक फिल्म भी बन रही है, जिसमें आज के दौर की कामयाब अदाकारा प्रियंका चोपड़ा उनकी भूमिका निभा रही हैं। विश्व प्रसिद्ध एथलीट मिल्खा सिंह को भी सरकार ने चुना है। मिल्खा 1960 के रोम ओलंपिक में 400 मीटर की दौड़ में सेकेंड के कुछ हिस्से से भारत को कांस्य पदक दिलाने से चूक गए थे। हाल में उन पर केंद्रित एक फिल्म भी आ चुकी है।
मंत्रालय ने भारत में रह रहे निर्वासित तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को भी अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने का फैसला किया है। इसके लिए इन नामचीन हस्तियों से संपर्क साधा गया है। खास बात यह है कि दलाईलामा और मिल्खा ने अल्पसंख्यक कार्य मंत्रलय का ब्रांड एंबेसडर बनने की हामी भी भर दी है। सूत्रों के मुताबिक मंत्रालय और उसके कार्यक्त्रमों को लोकप्रिय बनाने व उसे नई पहचान देने वाली इस तरह की पहल के पीछे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री के रहमान खान का दिमाग है। उन्हीं का असर है कि मंत्रालय की हेल्पलाइन को 'खिदमत', स्किल डेवलेपमेंट स्कीम को 'सीखो और कमाओ', वुमैन लीडरशिप डेवलेपमेंट कार्यक्त्रम को 'नई रोशनी' और विदेश में पढ़ने के लिए लोन के ब्याज पर सब्सिडी योजना को 'पढ़ो परदेश' नाम दिया गया है। इसी तरह कुछ अन्य योजनाओं की 'नई', 'नया सवेरा' और 'जियो पारस' जैसे नामों से ब्रांडिंग की गई है।
Related -
Enhanced by Zemanta

Bollywood dk

Deepika Padukone
शाहरुख के लिए दीपिका ने यह क्या कह डाला!

 शाहरुख के लिए दीपिका ने यह क्या कह डाला! -
News in Hindiमुंबई। अपनी अभिनेत्रियों के साथ फ्लर्ट करके लोगों को मनोरंजन करने वाले शाहरुख खान को उम्मीद भी नहीं होगी कि चेन्नई एक्सप्रेस की उनकी हीरोइन दीपिका पादुकोण उनके बारे में ऐसा कुछ कहेंगी। हैरान-परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि दीपिका ने शाहरुख के लिए कुछ उल्टा-सीधा नहीं कहा, बल्कि उनकी तुलना अपने अपने अभिभावकों से कर दी है।
दीपिका अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि फिल्मकार फराह खान और अभिनेता शाहरुख खान अभिभावक की तरह ही उनका ख्याल रखते हैं। वह दोनों ही उनका खास ख्याल रखते हैं।
दीपिका ने फराह की 'ओम शांति ओम' से फिल्मी जगत में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान थे। हाल ही में उन्होंने शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' में काम किया और बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म हिट रही। अब वह फराह खान की फिल्म 'हैपी न्यू इयर' में शाहरुख के साथ तीसरी बार अभिनय कर रही हैं