Hindi News: मुंबई। इसे कहते हैं दोस्ती! शाहिद कपूर को अपने दोस्तों पर उपहारों की बारिश करने के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त और प्रोड्यूसर विकी राजानी को एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की है।
सोमवार को शाहिद एक टीवी इंटरव्यू के लिए प्रोडक्शन हाउस के दफ्तर में थे। इंटरव्यू देने के बाद शाहिद ने रोलेक्स की एक महंगी घड़ी राजानी को दी।
इस गिफ्ट से खुश प्रोड्यूसर का कहना था कि फिल्म को मिल रहे रिस्पॉन्स से हम सब बेहद खुश हैं। शाहिद ने इसी खुशी में रोलेक्स मुझे गिफ्ट की है। यह वाकई उनका प्यार है।
देते रहते हैं गिफ्ट!
जनवरी में शाहिद कपूर ने हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम को एक जोड़ी स्पीकर गिफ्ट किए थे। जब पता करने पर मालूम हुआ कि यह स्पीकर भारत में आसानी से नहीं मिल पाती है। शाहिद भी इसे न्यूयॉर्क से लाए थे।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment