Showing posts with label Australia. Show all posts
Showing posts with label Australia. Show all posts

Emotional Aussies win Perth test and regain Ashes



Hindi News: (शिवम् अवस्थी), नई दिल्ली। कुछ सालों पहले एक समय ऐसा भी था जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के सामने कोई भी टीम कांपती थी। खराब से खराब हालातों से निपटने वाली कंगारू टीम 2008 के करीब खुद इतने खराब हालातों में जाती नजर आई कि उससे पार पाना उनके लिए असंभव सा लगने लगा, लेकिन अब दुनिया भर की टीमों को कंगारुओं ने सचेत कर दिया है, क्योंकि वो उसी लय में लौट आए हैं जिसके लिए वो जाने जाते थे। ऑस्ट्रेलिया ने तीन एशेज सीरीज गंवाने के तकरीबन 5 साल बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया है। मौजूदा एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 150 रन से रौंदकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। मैदान पर हर कंगारू खिलाड़ी और फैन के आंखों में आंसू थे और दुनिया के लिए एक संदेश था, 'हम लौट आए हैं।'
पहले टेस्ट में 381 रनों की विशाल जीत, दूसरे टेस्ट में 218 रनों से विजय और तीसरे टेस्ट में 150 रनों से इंग्लिश टीम को रौंदते हुए कंगारुओं ने वो कर दिखाया जिसके लिए वो कभी जाने जाते थे। माइकल क्लार्क की टीम ने 2006-07 की एशेज सीरीज के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित खिताब को अपने नाम कर लिया है और अब वो 5-0 के क्लीन स्वीप का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे। पर्थ में हुए तीसरे टेस्ट में कंगारुओं ने स्टीवन स्मिथ के शतक के दम पर पहली पारी में 385 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके बाद इंग्लैंड को 281 पर समेटकर दूसरी पारी में 369 रन बनाकर उन्होंने इंग्लैंड को 504 रनों का विशाल लक्ष्य दे दिया। इंग्लिश टीम इसको हासिल करने में नाकाम रही और पांचवें दिन के अंत से पहले कंगारू गेंदबाजों ने उन्हें 353 पर समेटते हुए 150 रनों से शानदार जीत हासिल की। मैदान पर सभी खिलाड़ियों व फैंस की आंखों में आंसू थे क्योंकि लंबे संघर्ष व इंतजार के बाद उन्हें वो ऑस्ट्रेलियाई टीम देखने को मिली थी जिसकी एक समय उन्हें आदत सी हो गई थी।

Rohit has got necessary patience for test cricket


Rohit Sharma

Hindi News: भारतीय टीम कोलकाता टेस्ट पर शिकंजा कसने को तैयार है। इसका आधार तैयार किया रोहित शर्मा और उनका अच्छा साथ देने वाले अन्य कुछ खिलाड़ियों ने। वेस्टइंडीज ने संभवत: इस टेस्ट में अपना सबसे बेहतरीन मौका खो दिया है। दूसरे दिन के पहले घंटे के खेल में डेरेन सैमी और उनकी टीम ने पूरी तरह भारतीयों पर शिकंजा कस दिया था।
शेन शिलिंगफोर्ड की ऑफ स्पिन और दूसरा मेजबान टीम की परीक्षा ले रही थी। हालांकि अंपायर नाइजल लांग की वजह से पहली पारी में सचिन तेंदुलकर की निराशाजनक विदाई हुई। और जब खेल गेंद दर गेंद बदल रहा था तो भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने अपने आक्रमण और रक्षण के मेल व विकेटों के बीच दौड़ से मेहमान टीम को परेशान करना शुरू कर दिया। वहीं रोहित शर्मा इस दौरान अपना विकेट बचाए रखने पर जोर देते रहे और किसी तरह की जल्दबाजी में नहीं दिखे। वह छह साल के इंतजार के बाद मिले मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहते थे। अगर धौनी ने टीम को स्थायित्व दिया तो अश्विन ने पारी को संवारने का काम किया। उन्होंने कोई गलत शॉट नहीं खेला और न ही रोहित को ऐसा करने की कोई वजह दी। दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज की टीम बेहद मुश्किल हालात में नजर आ रही है।
रोहित तो असाधारण रहे। इस बेमिसाल पारी की सबसे खास बात रोहित का आत्मविश्वास रही। उन्होंने खुद को पूरी तरह हालात के हिसाब से ढाल लिया। उन्होंने सिर्फ विकेट पर टिकने के बारे में सोचा और यह सुनिश्चित किया कि दिन का खेल खत्म होने पर भारत मजबूत स्थिति में हो। वनडे में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे रोहित ने दिखाया कि उनमें टेस्ट क्रिकेट के लिए आवश्यक एकाग्रता, धैर्य और शक्तिभी है।
गेंदबाजी आक्रमण के मामले में मेहमान टीम की सीमितताएं उजागर हुईं। हालांकि क्रिस गेल और सैमुअल्स से भी कुछ ओवर कराए जा सकते थे। कुल मिलाकर खेल समाप्ति तक आते-आते वेस्टइंडीज का गेंदबाजी आक्रमण एक्सपोज हो चुका था। टीम इंडिया निश्चित रूप से तीसरे दिन अधिक से अधिक समय तक बल्लेबाजी करना चाहेगी। बल्लेबाजों ने अभी तक कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई है। यह एक अच्छी टीम की निशानी है जो मुश्किल हालात से वापसी करने में सक्षम है। वेस्टइंडीज के सामने अब पहाड़ जैसी चुनौती है।

Enhanced by Zemanta

Kohli becomes number-one ranked ODI batsman


Virat Kohli

Hindi News: मैचों की सीरीज में शानदार बल्लेबाजी का ईनाम भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को आइसीसी बल्लेबाजी रैंकिंग में नंबर-1 के रूप में मिला है। वहीं गेंदबाजी में सईद अजमल ने रविंद्र जडेजा और सुनील नरेन को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष पर काबिज हो गए हैं।
बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो भारत के खिलाफ सात वनडे मैचों की सीरीज में कंगारू कप्तान जार्ज बैली शानदार प्रदर्शन की वजह से नंबर तीन स्थान पर काबिज हो गए हैं। बैली ने इस सीरीज में 95.60 की औसत से 478 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज ने 6 स्थान की छलांग लगाते हुए सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं।
भारतीय सलामी जोड़ी शिखर धवन और रोहित शर्मा को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करने का फायदा मिला है। भारत-आस्ट्रेलिया के खिलाफ द्विपीक्षीय वनडे सीरीज में 478 रन बनाने वाले रोहित शर्मा ने आइसीसी बैटिंग रैंकिंग में दस स्थानों की छलांग लगाकर 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। यह उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वहीं भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन 12 स्थान की छलंाग लगाते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजी रैंकिंग में महेंद्र सिंह धौनी नंबर 6 पर और सुरेश रैना 19वें नबंर पर काबिज हैं। भारत के शीर्ष 20 बल्लेबाजों में भारत के चार बल्लेबाज हैं। भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने हाशिम अमला को पछाड़ कर बल्लेबाजी में शीर्ष पर काबिज हुए हैं।
Source- News in Hindi 
 
Enhanced by Zemanta

Kohli, Dhawan centuries help India to another stunning chase


 MS Dhoni
News in Hindi: नागपुर। चमत्कार रोज-रोज नहीं हुआ करते। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बुधवार को जब कप्तान जॉर्ज बेली (156) और शेन वॉटसन (102) के शतकों की मदद से भारत के समक्ष 350 का विशाल लक्ष्य रखने के बाद शायद यह ख्याल उसके मन में जरूर आया होगा। लेकिन सीरीज के दूसरे वनडे में 359 रन के लक्ष्य को भेदने वाली टीम इंडिया ने एक बार फिर तीन गेंद और छह विकेट शेष रहते चमात्कारिक जीत हासिल कर मेहमान टीम को अपना सिर पीटने पर मजबूर कर दिया।

विराट कोहली (115) एक बार फिर लक्ष्य हासिल करने में हीरो साबित हुए। उन्होंने 61 गेंद पर भारत की तरफ से तीसरा सबसे तेज और करियर का 17वां शतक ठोका। भारतीय क्रिकेट में नई सनसनी बन कर उभरे शिखर धवन ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखा और करियर का चौथा शतक जड़ते हुए भारत की वनडे में दूसरी सबसे बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई।
सात मैचों की सीरीज में यह दूसरी बार है जब भारत ने 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया है। इससे पहले दूसरे वनडे मैच में भारत ने 359 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए वनडे क्रिकेट में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली और अब दो नवंबर को बेंगलूर में खेले जाने वाले सीरीज के अंतिम मैच से सीरीज विजेता का फैसला होगा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शिखर धवन की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 29.3 ओवर में 178 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत आधार दिया। रोहित 79 रन पर आउट हो जाने के बाद कोहली ने तेजी से रन बनाने का जिम्मा संभाला। शिखर के साथ मिलकर उन्होंने टीम को तेजी से लक्ष्य की तरफ धकेला। इस बीच शतक लगाने के बाद धवन फॉकनर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके लगाए। दूसरे छोर पर खड़े कोहली लगातार रन बटोरते रहे।
जॉनसन ने 43वें ओवर में रैना और युवराज को पवेलियन भेजकर मैच का रुख बदलने की कोशिश की। पूरी पारी के दौरान यही एक इकलौता ऐसा वक्त था, जब लगा भारत मैच हार भी सकता है। भारत को एक समय जीत के लिए 27 गेंदों में 48 रन की दरकार थी, लेकिन आक्रामक कोहली ने अपना फोकस बनाए रखा और नाबाद रहते हुए विपक्षी टीम के मंसूबों पर पानी फेर दिया। उन्होंने 66 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया।
Related-