Shahrukh Khan's under water sessions For upcoming movie

शाहरुख खान का अंडरवाटर सेशन
Hindi News: मुंबई। तलाश में आमिर खान के शानदार अंडरवाटर सीक्वेस के बाद, अब सुपरस्टार शाहरुख खान फराह की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में ऐसे ही दृश्य करने वाले हैं। कहा जा रहा है, एसआरके को इस फिल्म के लिए अंडरवाटर सीन करने के लिए ट्रेनिंग लेनी होगी। शाहरुख और बोमन ईरानी की हैप्पी न्यू ईयर में स्कूबा ड्राइविंग दृश्य है जिसके लिए वे जल्द ही ट्रेनिंग लेंगे।
सूत्रों का कहना है इस फिल्म के लिए यह अंडरवाटर सीक्वेंस बहुत महत्वपूर्ण है और इस तरह का दृश्य शाहरुख ने कभी नहीं किया है। वह पूल जहां इस दृश्य की शूटिंग होगी लगभग 22 फीट गहरा है और पानी बिलकुल साफ है।
शाहरुख व बोमन ईरानी के अलावा इस फिल्म में दीपिका पादुकोण व अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में है।

No comments:

Post a Comment