नई दिल्ली। आज जब आप फिल्म देखने के लिए सिनेमाहॉल जाएंगे तो आपके पास
विकल्पों की कमी नहीं होगी क्योंकि आज एक साथ तीन-तीन फिल्में रिलीज हो रही
हैं। हालंाकि इनमें से कोई भी बड़े बजट की फिल्म नहीं है, इसलिए तीनों ही
फिल्मों के बीच टक्कर दिलचस्प रहेगी। आज रिलीज हो रही फिल्म जैकपॉट में
जहां दर्शकों को मंजे हुए कलाकार नसीरूद्दीन शाह के साथ पोर्न स्टार से
अभिनेत्री बनी सनी लियोन की जोड़ी देखने का मौका मिलेगा, वहीं 'व्हाट द फिश'
में दिवगंत सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्नी डिंपल कपाड़िया को लीड रोल
में देख सकेंगे। तीसरी रिलीज होने वाली फिल्म 'लकी कबूतर' में कोई बड़ा
सितारा नहीं है।
जैकपॉट
सनी लियोन, कैजाद गुस्ताद और नसीरूद्दीन शाह की जोड़ी से कुछ अलग हटकर
उम्मीद की जा सकती है, लेकिन फिल्म के प्रोमो देखने पर ऐसा कुछ प्रतीत नहीं
होता है। जैकपॉट सचिन जोशी की फिल्म है जो उनकी खुद को एक अभिनेता के तौर
पर स्थापित करने की तीसरी कोशिश है। फिल्म गोवा में शूट हुई और एक कॉन
ड्रामा है। जहां सब लोग एक दूसरे को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म
की नब्बे फीसदी शूटिंग गोवा में बरसात के दौरान ही हुई है। ये फिल्म कैजाद
और सचिन दोनों के लिए एक निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है।
व्हाट द फिश
गुरमीत सिंह निर्देशित व्हाट द फिश की कहानी सुधा नामक एक सीनियर महिला
की है जो अपने बनाए गए नियमों को ही नियम मानती है और चाहती है कि सब उसका
पालन करे। अपने पति से दूर रह रही सुधा एक बार छुट्टी पर घर से कहीं दूर
जा रही होती है और अपने भतीजे को घर के नियम बताने के साथ ही जिम्मेदारी
देती है कि फिश टैंक की मछलियों का भी ध्यान रखा जाए। लेकिन सुधा के आने के
बाद घर की परिस्थितियां वैसी नहीं मिलती हैं। फिल्म में डिंपल के अलावा
पूरी स्टारकास्ट नई है। देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों
को कितना नया दे पाते हैं।
लकी कबूतर
इस फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, एजाज खान और कुलराज रंधावा जैसे
सितारे हैं। लगभग दो घंटे लंबी यह फिल्म कॉमेडी है। टीवी कलाकार एजाज खान
इस फिल्म में जिस लड़की से प्यार करते हैं, उससे उनकी शादी नहीं हो पाती है
और इसके बाद शुरू होती है उनके लक की कहानी।
Source: Bollywood News in Hindi
Powered By: www.jagran.com
No comments:
Post a Comment