Hindi News: नई दिल्ली। अमेरिका में भारतीय राजनयिक के अपमान पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत ने देश में स्थिति सभी अमेरिकी राजनयिकों से आई कार्ड लौटाने को कहा है। इस बीच, गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने भी विरोध स्वरूप वरिष्ठ अमेरिकी कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के साथ आज होने वाली बैठक को रद्द कर दिया।
अमेरिका में भारतीय राजनयिक की गिरफ्तारी की घटना का असर दोनों देशों के रिश्तों पर दिखने लगा है। इससे पहले घटना के विरोध स्वरूप लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने भारत दौरे पर आए वरिष्ठ अमेरिकी सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अपनी प्रस्तावित मुलाकात को रद्द कर दिया। बताते हैं कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन भी इसी वजह से अमेरिकी सांसदों से नहीं मिले।
न्यूयॉर्क में तैनात भारत की उप महावाणिज्य दूत देवयानी खोबरागडे को अपनी नौकरानी के वीजा आवेदन में धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाद में हालांकि उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था। लेकिन, इस घटना पर भारत ने अमेरिका के समक्ष कड़ा एतराज जताते हुए नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत नैंसी पावेल को तलब किया था। वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास ने भी अमेरिकी सरकार से राजनयिक के साथ बदसलूकी की घटना पर विरोध दर्ज कराया था।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment