Showing posts with label Bollywood films. Show all posts
Showing posts with label Bollywood films. Show all posts

Dhoom 3 has set a worldwide benchmark

इन फिल्मों को पीछे छोड़ धूम-3 ने बनाया व‌र्ल्ड रिकॉर्ड


Hindi News: मुंबई। आमिर खान की फिल्म धूम थ्री ने पहले ही इंडियन बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, लेकिन अब फिल्म ने दुनिया के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जी हां पाकिस्तान में धूम मचाने के बाद फिल्म ने ओवरसीज में भी धमाका कर दिया है। इस फिल्म ने दुनिया भर में 450 करोड़ रुपये की कमाई करके एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है।
बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में घरेलू बाजार में 319 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का ओवरसीज बिजनेस 2.1 करोड़ डॉलर रहा। इस फिल्म ने ओवरसीज में अब तक हिट रही कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। धूम थ्री ने विदेश में कुल 450 करोड़ रुपये कमाए हैं।
ओवरऑल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्में
धूम थ्री : 450 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस : 422 करोड़
थ्री इडियट्स : 395 करोड़
कृष थ्री : 374 करोड़
एक था टाइगर : 319 करोड़ रुपये

Three films are going to release today

नई दिल्ली। आज जब आप फिल्म देखने के लिए सिनेमाहॉल जाएंगे तो आपके पास विकल्पों की कमी नहीं होगी क्योंकि आज एक साथ तीन-तीन फिल्में रिलीज हो रही हैं। हालंाकि इनमें से कोई भी बड़े बजट की फिल्म नहीं है, इसलिए तीनों ही फिल्मों के बीच टक्कर दिलचस्प रहेगी। आज रिलीज हो रही फिल्म जैकपॉट में जहां दर्शकों को मंजे हुए कलाकार नसीरूद्दीन शाह के साथ पोर्न स्टार से अभिनेत्री बनी सनी लियोन की जोड़ी देखने का मौका मिलेगा, वहीं 'व्हाट द फिश' में दिवगंत सुपरस्टार राजेश खन्ना की पत्‍‌नी डिंपल कपाड़िया को लीड रोल में देख सकेंगे। तीसरी रिलीज होने वाली फिल्म 'लकी कबूतर' में कोई बड़ा सितारा नहीं है। 

जैकपॉट
सनी लियोन, कैजाद गुस्ताद और नसीरूद्दीन शाह की जोड़ी से कुछ अलग हटकर उम्मीद की जा सकती है, लेकिन फिल्म के प्रोमो देखने पर ऐसा कुछ प्रतीत नहीं होता है। जैकपॉट सचिन जोशी की फिल्म है जो उनकी खुद को एक अभिनेता के तौर पर स्थापित करने की तीसरी कोशिश है। फिल्म गोवा में शूट हुई और एक कॉन ड्रामा है। जहां सब लोग एक दूसरे को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म की नब्बे फीसदी शूटिंग गोवा में बरसात के दौरान ही हुई है। ये फिल्म कैजाद और सचिन दोनों के लिए एक निर्णायक भूमिका अदा कर सकती है।

व्हाट द फिश
गुरमीत सिंह निर्देशित व्हाट द फिश की कहानी सुधा नामक एक सीनियर महिला की है जो अपने बनाए गए नियमों को ही नियम मानती है और चाहती है कि सब उसका पालन करे। अपने पति से दूर रह रही सुधा एक बार छुट्टी पर घर से कहीं दूर जा रही होती है और अपने भतीजे को घर के नियम बताने के साथ ही जिम्मेदारी देती है कि फिश टैंक की मछलियों का भी ध्यान रखा जाए। लेकिन सुधा के आने के बाद घर की परिस्थितियां वैसी नहीं मिलती हैं। फिल्म में डिंपल के अलावा पूरी स्टारकास्ट नई है। देखने वाली बात होगी कि ये बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को कितना नया दे पाते हैं।

लकी कबूतर
इस फिल्म में रवि किशन, संजय मिश्रा, एजाज खान और कुलराज रंधावा जैसे सितारे हैं। लगभग दो घंटे लंबी यह फिल्म कॉमेडी है। टीवी कलाकार एजाज खान इस फिल्म में जिस लड़की से प्यार करते हैं, उससे उनकी शादी नहीं हो पाती है और इसके बाद शुरू होती है उनके लक की कहानी। 

Source: Bollywood News in Hindi


Powered By: www.jagran.com

Uday chopra is willing to work with overseas brand

यश राज फिल्म्स से अलग होकर काम करेंगे उदय चोपड़ा
Hindi News: मुंबई। लगता है उदय चोपड़ा अपने भाई आदित्य चोपड़ा और होम प्रोडक्शन का बैनर 'यशराज फिल्म्स' से हटकर कुछ अलग करना चाहते हैं। इनकी तमन्ना है कि वे भी अपनी अलग पहचान बनाएं। उदय ने कहा कि वे बाहर जाकर काम करने को भी तैयार हैं।
फिल्म 'धूम थ्री' के प्रचार के दौरान उदय ने कहा कि उन्हें अगर अच्छा ऑफर मिलेगा तो वे बाहर जाकर भी काम करने को तैयार हैं। खबरों के मुताबिक वे यशराज के अलावा किसी भी बैनर की फिल्में करने को तैयार हैं, लेकिन फिलहाल उनके पास अच्छे ऑफर नहीं हैं।
उदय ने कहा कि, 'मुझे बाहर से अभी कई ऑफर नहीं मिल रहे हैं, लेकिन जैसे ही कोई अच्छी कहानी मिलती है मैं फिल्म करने के लिए चला जाउंगा।' धूम थ्री में अपने किरदार को लेकर उदय ने कहा कि अली का किरदार उनके लिए खास है, इससे ही उन्हें अलग पहचान मिली है। वे धूम के हर पार्ट का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं। भले ही 40 वां संस्करण क्यों नहीं बन रहा हो।
उदय अपना ज्यादातर वक्त लॉस एंजिलिस में अपने होम प्रोडक्शन की हॉलीवुड विंग को मजबूत करने के काम में जुटे रहते हैं। धूम थ्री 50 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Farooq says, I dont want to be superstar, but desperate of doing acting

फारूक शेख को नहीं बनना सुपरस्टार


Hindi News: मुंबई। एक बात तो फारूक शेख के बारे में साफ है कि वे खुद को बहुत ज्यादा गंभीरता से नहीं लेते हैं। वे अपने खचरें के बारे में भी खुद पर जोक मारने से भी नहीं चूकते हैं। इस कलाकार ने कई फिल्मकारों के साथ काम करते हुए इंडस्ट्री में अपने 40 साल पूरे कर लिए हैं। वे फिलहाल सारिका के साथ अपनी नई फिल्म को लेकर उत्साहित हैं।
कोई पछतावा नहीं
बतौर एक्टर हर किसी को फिल्म करने या छोड़ देने पर पछतावा होता है,लेकिन मेरे मामले में मैं यही मानता हूं कि मैंने जो किया बेहतर किया और अपनी काबिलियत के मुताबिक किया। इसी तरह मेरे जीवन में कोई बहुत बड़े ख्वाब नहीं रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा कि मैं सुपरस्टार बनूं। मैं केवल अभिनय करना चाहता था और यही मैंने किया। आगे भी यही करना चाहता हूं।
निर्देशन से दूर
टीम में सबसे कठिन काम निर्देशक का है। मुझे लगता है डायरेक्शन उन लोगों पर छोड़ देना चाहिए जो इसे कर सकते हैं या फिल्म का बोझ अपने ऊपर ले सकते हैं। मैं कभी फिल्म बनाने का सपना नहीं देखता। मैं तो बस अभिनय पर टिके रहना चाहता हूं। किसी प्रोजेक्ट को चलाने के लिए ना तो मुझमें उतनी बुद्धि है और ना ही धैर्य। अगर मैं एक दिन फिल्म बनाने का सोचूं भी तो अभी मैंने अपने अभिनय की पहली इनिंग ही पूरी नहीं की है।
उम्र की सीमा
मेरी उम्र हो गई है इसका मतलब यह नहीं कि मैच् अच्छे रोल करने के सपने को छोड़ दूं। बल्कि मैं तो महसूस करता हूं कि आज के युवा फिल्मकार इन रूढि़वादी विचारों को नहीं मानते हैं। आज हमारे पास हर जेनरेशन के लिए फिल्में हैं और इसके लिए शानदार किरदार भी हैं। फिल्म की अलग-अलग मार्केटिंग मौजूदा फंड्स पर निर्भर करती है लेकिन एक्टर्स के लिच् अच्छी स्क्रिप्ट मायने रखती है।
थिएटर है पसंद
मैं थिएटर से आया हूं और यह पसंद है। अगर मैं थिएटर में नहीं होता तो मैं कभी एक्टर नहीं बनता। मैं अभी भी थिएटर में सक्रिय भूमिका निभा रहा हूं। अगले महीने, यूएसए में हमारा लंबा चलने वाला फिरोज अब्बास खान का शो तुम्हारी अमृता पेश किया जाएगा जिसमें शबाना आजमी भी साथ है।
फैशन स्टेटमेंट
मैं अधिकतर लखनवी चिकना कुर्ता और पयजामा इसलिए पहनता हूं कि इसे पहनकर मैं कहीं भी जा सकता हूं। अब वह कोई वेडिंग हो, फ्यूनरल हो या कोई काम.. यह हर मामले में फिट बैठता है। मैं इस मामले में सोचने में बहुत आलसी हूं कि क्या पहनूं या क्या न पहनूं।