India's 100 richest includes only five women


 India

Hindi News: न्यूयॉर्क। अमेरिकी बिजनेस पत्रिका फो‌र्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार देश के सबसे रईस 100 लोगों में केवल पांच महिलाएं ही शामिल हो पाई हैं। इनकी कुल संपत्ति 8.83 अरब डॉलर (542 अरब रुपये) है। जो शीर्ष-100 की कुल संपत्ति का मात्र तीन फीसद ही है। यदि टॉप-50 पर नजर डाली जाए तो केवल दो महिला कारोबारी ही इसमें शामिल हैं। देश की सबसे रईस महिला का खिताब जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल के पास गया है। वहीं, रिलायंस समूह के मुखिया मुकेश अंबानी लगातार छठी बार देश के सबसे बड़े धनकुबेर बने हैं।
पुरुषों और महिलाओं की साझा सूची में सावित्री 14वें नंबर पर हैं। उनके बाद 1.9 अरब डॉलर (116 अरब रुपये) संपत्ति के साथ इंदू जैन दूसरे नंबर पर रही हैं। संयुक्त सूची में वह 29वें पायदान पर हैं। थर्मेक्स की अनु आगा तीसरे बायोकॉन की किरण मजूमदार शॉ चौथे और शोभना भरतिया पांचवें स्थान पर रही हैं। संयुक्त सूची में इनका स्थान क्रमश: 86वां, 96वां और 98वां रहा है।
मुकेश की संपत्ति 21 अरब डॉलर (1,289 अरब रुपये) आंकी गई है। उनकी संपत्ति हर साल तीन फीसद की रफ्तार से बढ़ रही है। दुनिया में स्टील किंग कहलाने वाली लक्ष्मी निवास मित्तल 16 अरब डॉलर (982 अरब रुपये) संपत्ति के साथ दूसरे पायदान पर हैं। सन फार्मा के दिलीप सांघवी 13.9 अरब डॉलर (853 अरब रुपये) के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस साल की सूची में सबसे शानदार प्रदर्शन सांघवी का रहा। संपत्ति 50 फीसद का उछाल आया और उन्होंने तीसरे स्थान पर काबिज विप्रो के अजीम प्रेमजी (847 अरब रुपये) को चौथे स्थान पर धकेल दिया।
अमेरिकी पत्रिका की ओर से मंगलवार को जारी देश के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल हस्तियों की आय एक साल की तुलना में करीब तीन फीसद की बढ़ोतरी के साथ 259 अरब डॉलर (15,897 अरब रुपये) पर पहुंच गई। भारत की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के कारण अमीरों की संपत्ति में वृद्धि धीमी रही। ऊंची महंगाई दर और डॉलर के मुकाबले रुपये के मूल्य में गिरावट के कारण भी इनकी दौलत बढ़ने की रफ्तार सुस्त पड़ी।
आर्थिक सुस्ती के चलते रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी और आर्सेलर मित्तल के प्रमुख लक्ष्मी मित्तल की निजी हैसियत में विशेष बढ़त नहीं हुई। प्रमुख दवा कारोबारी दिलीप सिंघवी की संपत्ति में 4.7 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इस दौरान प्रेमजी की संपत्ति भी 1.6 अरब डॉलर बढ़ी। निर्माण क्षेत्र के शपूरजी पलोनजी समूह के पलोनजी मिस्त्री टाटा संस के बड़े शेयरधारक के रूप में उभरे हैं। लेकिन, उनकी संपत्ति घटकर 12.5 अरब डॉलर (767 अरब रुपये) रह गई। वह चौथे से खिसक पांचवें स्थान पर आ गए। उनके बेटे साइरस मिस्त्री को पिछले साल रतन टाटा ने अपना उत्तराधिकारी चुना था।
Source- News in Hindi 

Priyanka Chopra is the new Guess girl

 Priyanaka Chopra
प्रियंका बनीं इंटरनेशनल ब्रांड एंबेसडर
News in Hindi: मुंबई। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी फैशन ब्रांड 'गेस' का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इससे पहले सुपरमॉडल क्लॉडिया शिफर, पेरिस हिल्टन और ड्रियू बैरीमोर जैसी नामी हस्तियां गेस की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं।
प्रियंका इस समय लॉस एंजिलिस में ब्रांड के विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त है। यानी अभिनय और गायकी के साथ-साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फैशन जगत में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बकौल प्रियंका, 'दुनियाभर में गेस ग‌र्ल्स की सूची में अपना नाम दर्ज कराकर मुझे काफी खुशी हो रही है।'
गेस को 1981 में लॉन्च किया गया था। तब ब्रांड के तहत डिजायनर जींस को पेश किया गया था। मगर अब इस ब्रांड की घड़ियां, ज्वैलरी और परफ्यूम भी उपलब्ध हैं। प्रियंका से पहले बॉलीवुड से ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान अंतरराष्ट्रीय ब्रांड एंबेसडर बने हैं।

Delhi: police rescue 13-year-old abused maid


 Netaji Nagar maid torture

Hindi News: जागरण संवाददाता। नेताजी नगर में एक एयर होस्टेस द्वारा नाबालिग घरेलू सहायिका को बेल्ट से पीटने और घर में कैद रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बीरा थोईबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एयर होस्टेस के ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
गत रविवार बीरा मुख्य दरवाजे और छत को जाने वाली सीढि़यों के दरवाजे पर ताला जड़ कर एयर इंडिया की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया चली गई। वह बुधवार को लौटेगी। पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी दो दिन से घर के अंदर कैद थी।
सोमवार शाम वह किसी तरह सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर बाहर आई और पास में रहने वाले एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके शरीर पर मारपीट करने के कुछ पुराने निशान मिले।
पुलिस ने पीड़िता को लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीरा व किशोरी दोनों मणिपुर की हैं। दोनों के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं।
बेल्ट से पीटती थी एयर होस्टेस
एयर होस्टेस अपनी घरेलू सहायिका को न केवल बेल्ट से पीटती थी, बल्कि उसे घर में कैद कर देती थी। उसे न तो खाना दिया जाता था और न ही पानी।
पीड़िता दो साल से कर रही है काम
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय बीरा थोईबी मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली है। पीड़िता भी इंफाल की है। पीड़िता व बीरा थोईबी के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं। दो साल पहले बीरा की चचेरी बहन घरेलू सहायिका को इंफाल से दिल्ली लाई थी। उसने उसे बीरा के हवाले कर दिया था। बीरा नेताजी नगर के सी-16 फ्लैट में रह रही है। फ्लैट उसके किसी रिश्तेदार का है। बीरा यहां करीब ढाई साल से रह रही है। यहां के सरकारी फ्लैटों में टेक्सटाइल व अन्य मंत्रालयों के कर्मचारी रहते हैं। माना जा रहा है उपरोक्त फ्लैट का मालिक भी किसी मंत्रालय में नौकरी करता है।
Source- News in Hindi 

Aamir Khan got a award in US for Satyamev jayate

 Aamir Khan
आमिर खान ने अमेरिका में भारत का डंका बजाया
News in Hindi: वाशिंगटन। अभिनेता आमिर खान को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अपने शो 'सत्यमेव जयते' के माध्यम से जागरुकता फैलाने के लिए 'अमेरिका अबरॉड मीडिया अवार्ड' से नवाजा गया है। आमतौर पर पुरस्कार समारोहों से दूर रहने वाले अभिनेता अवार्ड को ग्रहण करने पहुंचे।
इस मौके पर 47 वर्षीय आमिर ने कहा, 'मुझे इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि जो काम हमने अपने देश में शुरू किया था, वह विदेश में भी लोगों को प्रभावित करेगा। मैं और मेरी टीम इस शो को बड़े मनोयोग से कर रहे थे क्योंकि हम खुद इस समस्या का हिस्सा हैं और हमें खुद ही इन समस्याओं का समाधान निकालना होगा। बाहर किसी को जिम्मेदार ठहराने से पहले हमें खुद अपने अंदर झांकना होगा और खुद से सवाल पूछने होंगे।'
ऑस्कर विजेता फिल्म निर्देशक कैथरीन बिगेलो और अंतरराष्ट्रीय सेंटर ऑन नॉन वायलेंट कॉनफ्लिक्ट (आइसीएनसी) को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमेरिकी विदेश विभाग, रक्षा विभाग के कई अधिकारी व राजनयिक मौजूद थे। आमिर की पत्नी किरण राव भी समारोह में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि शो के अगले सीजन पर काम चल रहा है। बकौल आमिर, 'मैं भारत में काम करना चाहता हूं, लोगों को समस्याओं के प्रति संवेदनशील बनाना चाहता हूं। ताकि हम अपने घर में खुद ही अपनी समस्याओं का समाधान खोज सकें।'

Modi Vs Nitish Kumar, War of words begain


 Narendra Modi

Hindi News: पटना। भाजपा और जदयू के दिग्गज नेताओं ने बिहार की भूमि पर वाक युद्ध छेड़ा। एक के बाद एक वाक्यों के बाण चलाए जा रहे थे। भाजपा की ओर से नरेंद्र मोदी और जदयू प्रमुख नीतीश कुमार से एक-दूसरे के खिलाफ आलोचनाओं की झड़ी लगा दी। आइये हम भी देखें इन दोनों ने बिहार के इतिहास और स्थानीय लोगों पर कैसे खेली राजनीति।
नरेंद्र मोदी
- बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है। . गुप्तकाल में चंद्रगुप्त की राजनीति से भारत का साम्राज्य निर्मित हुआ।
- ज्ञान युग का सूत्रपात करने वाले नालंदा और तक्षशिला विश्वविद्यालय .।
- बिहार में हुंकार रैली। हुंकार किसका ., हुंकार किसका? यह हुंकार करोड़ों-करोड़ गरीबों का है।
- सीता माता की धरती है यह। सीता माता का अपहरण हुआ था। वानर उन्हें खोजने निकले। उपाय नहीं सूझ रहा था। हनुमान की नजर जामवंत पर पड़ी। बोले-'पवन तनय बल पवन समाना,. का चुप साध रहा बलवाना।'
- . सिकंदर भी गंगा तट (पाटलिपुत्र) पर हारा।
- जो जेपी को छोड़ सकता है, वह बीजेपी को छोड़ सकता है।
- लोग खुद को लोहिया का शिष्य कहते हैं। लोहिया ने गैर कांग्रेसवाद का नारा दिया था। लेकिन लोहिया के चेले ने लोहिया की पीठ में खंजर भोंक कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। लोहिया-जेपी की आत्मा इन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
- एक कथा सुनोगे। (उन्होंने भोज के दो मौकों के हवाले नीतीश को हिप्पोक्रेट यानी ढोंगी करार दिया।)
- बिहार के सीएम, मेरे मित्र गुजरात आए थे। एक शादी में। हम भी थे। मित्र मेहमान थे। हमने उन्हें भांति -भांति के पकवान खिलाये। अतिथि देवो भव: का भारतीय संस्कार निभाया। मगर मेरे मित्र ने तो हमें भोज का निमंत्रण देकर उसे रद्द कर दिया।
- पीएम की मीटिंग थी। लंच भी था। एक टेबल पर चार-पांच सीएम बैठ कर खाते हैं। मैंने देखा मेरे मित्र (नीतीश) खाना नहीं खा रहे हैं। इधर-उधर देख रहे हैं। मैंने मित्र से कहा-कोई कैमरा वाला नहीं है, खा लो। हिप्पोक्रेसी (ढोंग) की भी हद होती है।
Source- News in Hindi 

Samsung brings Kids Tablet


Samsung

 News in Hindi: नई दिल्ली। बच्चों के बीच पॉपुलरिटी पाने की होड़ में सैमसंग ने अपना नया टैबलेट लांच किया है। यह चाइल्ड फ्रेंडली तो है ही इसका रंग भी बच्चों को ध्यान में रख एकदम चटख बनाया गया है। इसका नाम गैलेक्सी टैब 3 किड्स रखा गया है।

7 इंच एंड्रायड वाला यह टैबलेट वर्तमान पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सैमसंग के गैलेक्सी टैब 3 के समान ही इस टैबलेट का हार्डवेयर भी है। हालांकि सॉफ्टवेयर व रंग में यह अलग है क्योंकि यह विशेषकर बच्चों के लिए ही बनाया गया है। उनके मनोरंजन और एजुकेशन दोनों को ध्यान में रखकर इसमें एप्स डाले गए हैं। उदाहरण के लिए फ्रूट निंजा, व्हेयर इज माइ पेरी और किड्स प्लेनेट डिस्कवरी के साथ पढ़ाई की बातें जैसे अल्फाबेट व काउंटिंग जैसे कई एप्स भी डाले गए हैं।
अभिभावकों के लिए भी कंट्रोल पावर हैं ताकि उनके बच्चे गलत साइट्स पर न पहुंच जाएं। इससे माता-पिता अपने बच्चों के लिए क्या सही कंटेंट है यह निर्णय ले सकते हैं। साथ ही वे समय-सीमा भी फिक्स कर देंगे ताकि बच्चे एक समय सीमा के अंदर ही गेम का आनंद ले सकें तथा जो अभिभावक इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनके बच्चे कुछ ऐसे कंटेंट न एक्सेस कर लें जो उनके लिए नुकसानदेह है तो उनके लिए एक मोड स्विचिंग का ऑप्शन, पिन के साथ दिया गया है।
बच्चों के अलावा बड़े अगर चाहें तो वो भी एंड्रायड मोड में स्विच बैक कर इस टैब का उपयोग कर सकते हैं।
इस टैब में मुख्यतया 7 इंची डिसप्ले, डुअल कोर 1.2 जीएचजेड प्रोसेसर,1 जीबी रैम, 8जीबी का इंटर्नल स्टोरेज, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और एंड्रायड 4.1 जेली बीन है।
अमेरिका में तो 1 नवंबर से लोग इसका आर्डर दे बुक भी करा सकते हैं। इसकी कीमत 229.99 डॉलर रखी गयी है।

No trace of gold, ASI found rocks


Unnao

Hindi News: अखिलेश उमराव, उन्नाव। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में 16 फीट की खुदाई पूरी होने के बाद यहां मंगलवार को कुछ निकलने की उम्मीदें सबको थीं, लेकिन दस इंच और तह में जाने के बाद निराशा ही हाथ लगी। सुबह आधे घंटे की खुदाई में गैंती कंकड़ की चट्टान से टकराने लगी। एएसआई ने नक्शा तैयार किया, फोटोग्राफी की।
इस दौरान ब्लॉक में काम रोककर दूसरे ब्लॉक को चिह्नि्त कर सफाई करायी गयी। एसडीएम के मुताबिक कि खुदाई में एक मटकी निकली है। दूसरी मटकी दिख रही है। काम बंद नहीं हुआ है। एएसआई के निदेशक पीके मिश्र ने कहा, खुदाई में कंकड़ की चट्टान मिली है, अब इसके नीचे मानवीय गतिविधियां होने की उम्मीद नहीं है। इस कारण अब दूसरे ब्लॉक को चिह्नि्त कर खुदाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खुदाई का काम बंद नहीं होगा। बुधवार को अवकाश रहेगा।
खजाने की अफवाह से हलचलखुदाई में खजाना मिलने की अफवाह से गंगा के उस पार बक्सर और इस पार गांव दूधीकगार के अलावा कई गांव में हलचल रही। लोग दिन भर आते-जाते रहे। किसी ने सोना मिलने की अफवाह फैलाई तो लोग किले तक पहुंच गए। हर कोई सच जानने के लिए इधर-उधर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था।
पीएसी का पहराअब किला स्थल को पीएसी की कड़ी सुरक्षा में दे दिया गया है। प्रशासन ने वहां पुलिस कर्मियों के भी जाने पर रोक लगा दी है। बारा सगवर एसओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाहरी सुरक्षा घेरे में लगे सिपाही भी अंदर काम देखने चले जा रहे थे। इस कारण सुरक्षा पीएसी के हवाले की गई है। सिपाहियों के भी अंदर जाने पर रोक लगाई है।
Source- News in Hindi 

30 feared killed as bus hits oil tanker, catches fire in Andhra Pradesh


Andhra Pradesh Bus accident

Hindi News: हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में एक वोल्वो बस में भीषण आग लग गई। डीजल टैंक फटने से लगी इस आग में 40 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और क्लीनर समेत 7 मुसाफिर इस बस से निकलने में कामयाब रहे।
यह बस बेंगलूर से हैदराबाद जा रही थी, जिसमें 49 लोग सवार थे। हादसा सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर महबूबनगर जिले के पालेम इलाके में हुआ। हादसे के वक्त अधिकतर मुसाफिर सो रहे थे, इसलिए ज्यादातर मुसाफिर इस बस से बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो सके। बस रात को 10 बजे बेंगलूर से चली थी और इसे आज तड़के साढ़े छह बजे हैदराबाद पहुंचना था।
महबूबनगर के जिला कलेक्टर एम गिरिजा शंकर ने बताया कि इस बस के पांच मुसाफिरों का वनारपर्ती के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यह बस जब्बार ट्रेवल्स की थी। ट्रेवल एजेंसी की तरफ से सिर्फ 29 मुसाफिरों की सूची मिली है, बाकी मुसाफिर रास्ते से इस बस में सवार हुए थे।
Source- News in Hindi 

Students involved in patna blast


 Patna blasts

Hindi News: पटना, [प्रशांत कुमार]। देश के भविष्य कहे जाने वाले छात्रों ने चंद रुपयों की खातिर लोगों की जान व अपने ईमान का सौदा कर डाला। आतंकियों के हाथ बिके इन छात्रों ने ही नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रविवार को गांधी मैदान में बम रखे थे। इसका खुलासा पुलिस गिरफ्त में आए इम्तियाज से पूछताछ में हुआ है। उसने एनआइए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) को बताया कि वह और तहसीन अपनी टोली के साथ रांची से 18 बम लेकर पटना आए थे। जहां बमों को रैली स्थल पर लगाने का काम पटना के लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले कुछ छात्रों को दिया था। इसके बदले उन्हें दस-दस हजार रुपये दिए गए थे।
इम्तियाज ने बताया है कि इंडियन मुजाहिदीन ने ही बोधगया ब्लास्ट के बाद पटना में ब्लास्ट की साजिश रची गई थी। बोधगया ब्लास्ट की तरह पटना में भी टाइमर के रूप में लोटस ब्रांडनेम वाली घड़ी का इस्तेमाल किया गया। गांधी मैदान में बम ब्लास्ट से पहले वह तहसीन के साथ कई बार पटना आया। हर बार वे सब्जीबाग, भंवर पोखर और नया टोला स्थित लॉज में ठहरे और उनमें रहने वाले छात्रों को कौम से जुड़ी भड़काऊ सीडी एवं वीडियो दिखा संगठन से जोड़ने का प्रयास किया। रुपये के लोभ में फंसकर आठ छात्र उनके संगठन से जुड़ गए। जिनकी पढ़ाई का खर्चा बाद में आइएम उठाने लगा। हर माह किसी न किसी माध्यम से इन छात्रों तक रुपये पहुंचा दिए जाते थे। जांच एजेंसी ने उन छात्रों के नाम अभी गोपनीय रखे हैं।
इम्तियाज ने बताया कि रविवार को भी रांची से पहुंचने पर इन आठ छात्रों को लैपटॉप बैग के साथ मीठापुर बस स्टैंड बुलाया था। जहां सभी के बैग में टाइमर बम रखकर उन्हें बमों को सक्रिय करने की विधि भी बताई गई। सभी छात्रों को आतंकियों ने दस-दस हजार रुपये दिए और गांधी मैदान में बमों को रखने के लिए कहा। एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) के पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं सभी बम एक ही बनावट व तरीके के हैं। इम्तियाज के बयान से एनएसजी की इस जांच को बल मिला है कि गांधी मैदान में प्लांट सभी बम इसलिए नहीं फटे क्योंकि उन्हें रखने वालों को सही तरीके से प्रशिक्षण नहीं दिया गया था।
गांधी मैदान में पांच और बम मिले
जागरण संवाददाता, पटना : भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की रविवार को पटना में रैली के दौरान हुए सीरियल ब्लास्ट के 48 घंटे बाद मंगलवार को भी गांधी मैदान में पांच बम बरामद किए गए। जांच के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के बम स्क्वायड ने रात आठ बजे तक बमों को विस्फोट करा नष्ट कर दिया है।
Source- News in Hindi 

Sunny Leone shies away from showing bare back!

 Sunny Leone
सनी लियोन ने बदन दिखाने से मना किया तो इन्हें आ गया गुस्सा
News in Hindi: मुंबई। अमेरिका में एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली सनी लियोन हिंदी फिल्मों में थोड़ा सा एक्सपोज करने से भी परहेज कर रही हैं। सनी का यही रवैया उनके लिए मुसीबत बन गया, जब उन्होंने रागिनी एमएमएस-2 के लिए अपनी बैक एक्सपोज करने से मना करा दिया।
सूत्रों ने बताया कि सनी को इस फिल्म के लिए ऐसा सीन शूट करना था, जिसमें शॉवर में नहाते हुए उन्हें कैमरे पर अपने कंधे और पीठ दिखानी थी। लेकिन बिना कॉस्ट्यूम पहने यह सीन शूट करने से इनकार कर दिया।
फिल्म की यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक, सनी के मना करते हुए फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से में फिल्म की निर्माता एकता कपूर को बुला लिया। आखिरकार एकता के समझाने के बाद सनी यह सीन शूट करने को तैयार हुई। दरअसल सनी के साथ एकता ने जो कांट्रेक्ट साइन किया था, उसमें भी यह साफ लिखा था कि उन्होंने एक्सपोज करना होगा।
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग ने बताया कि दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर में ही सनी की बैक देखने को मिलेगी।

PM, Narendra Modi share stage amid battle over Sardar Patel's legacy


 Prime Minister of India

Hindi News: जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की विरासत पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासत गरमा गई है। मंगलवार को अहमदाबाद से दिल्ली तक दोनों राष्ट्रीय दलों के बीच पटेल के बहाने कई चक्र जुबानी गोलीबारी हुई। सबसे दिलचस्प सियासी मुकाबला प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अहमदाबाद में हुआ। सरदार पटेल संग्रहालय के उद्घाटन समारोह में मोदी ने अपने ही अंदाज में प्रधानमंत्री पर तंज कसा, तो उन्हें जवाब भी करारा मिला।
इससे पहले दिल्ली से संप्रग के केंद्रीय मंत्रियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करने के कार्यक्रम के नाम पर मोदी पर हमला बोला, तो भाजपा ने तंज कस दिया कि नेहरू-गांधी खानदान के अलावा अन्य महापुरुषों के नाम पर कांग्रेस के पेट में दर्द होता है।
अहमदाबाद में सरदार पटेल स्मारक के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एक घंटे देर से पहुंचे। पहले वह राजीव गांधी भवन में कांग्रेसियों के पास गए थे। बस कार्यक्रम शुरू होते ही मोदी ने पटेल पर राजीव गांधी को वरीयता देने पर प्रधानमंत्री पर तंज कसा। साथ ही कहा कि नेहरू के बजाय पटेल के देश का पहला प्रधानमंत्री बनने पर हालात ही दूसरे होते। इस बीच, बार-बार मोदी मंच से प्रधानमंत्री को यह याद दिलाते रहे कि उनकी केंद्र सरकार ने देश में सबसे ज्यादा 90 बार सुशासन के लिए गुजरात सरकार को पुरस्कार दिए हैं।
वहीं, प्रधानमंत्री के साथ-साथ कार्यक्रम के आयोजक सरदार पटेल ट्रस्ट के अध्यक्ष व कांग्रेस नेता दिनिशा पटेल ने भी मोदी को मुंहतोड़ जवाब दिया। दिनिशा पटेल ने कहा कि कुछ लोग सिर्फ बातें करते हैं। सरदार पटेल काम करने वाले थे। गुजरात सरकार की तरफ से पटेल के संग्रहालय को आर्थिक मदद नहीं देने पर कहा कि सबने मदद की। यहां तक कि एक मजदूर ने भी दो रुपये चंदा दिया। हालांकि, मोदी ने इसका जवाब भी दिया कि हजार करोड़ की जमीन गुजरात सरकार ने एक रुपये में ट्रस्ट को दी। कार्यक्रम में मोदी के भाषण के दौरान लोगों ने नारेबाजी की और 'फेंकू-फेंकू' कहा। वहीं, पीएम के भाषण से पहले 'देश का नेता कैसा हो, मनमोहन सिंह जैसा हो' के नारे भी लगे।
Source- News in Hindi 

ASI will not continue Daundia Kheda gold hunt

 Unnao
Hindi News: लखनऊ [रूमा सिन्हा]। उन्नाव जिले के डौंडियाखेड़ा में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण [एएसआइ] द्वारा की जा रही एक गड्ढे की खुदाई पूरी हो चुकी है। खुदाई में प्राकृतिक सतह मिलने के साथ ही यहां खजाना मिलने की संभावनाएं धूमिल होती नजर आ रही हैं। हालांकि, अब एएसआइ समीप के दूसरे गड्ढे में खुदाई का काम शुरू करेगा।

मंगलवार का दिन खजाने के लिए की जा रही खुदाई के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा था। कारण कि जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने जो रिपोर्ट दी थी उसमें जमीन के नीचे 5 से 20 मीटर गहराई में किसी धातु की होने की बात कही गई थी। खोदाई 5 मीटर तक पहुंच चुकी है, लेकिन धातु के बजाय प्राकृतिक सतह मिलना शुरू हो गई है।
बताते हैं कि सोमवार को ही बालू मिलना शुरू हो गई थी और मंगलवार को प्राकृतिक सतह मिलने के बाद एएसआइ की खुदाई रुकती नजर आ रही है। सूत्र बताते हैं कि चूंकि पांच मीटर खुदाई के बाद प्राकृतिक सतह मिल चुकी है इसलिए अब उस ट्रेंच को आगे नहीं खोदा जाएगा। हालांकि, एएसआइ समीप स्थित एक और ट्रेंच की खुदाई करेगा। यह ट्रेंच चूंकि गड्ढे में है इसलिए इसमें समय कम लगने की उम्मीद है। बताते हैं कि डौंडियाखेड़ा में खुदाई को लेकर दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया।
दरअसल डौंडियाखेड़ा में खजाने को लेकर देश-विदेश के लोगों की निगाहें टिकी हैं। ऐसे में एएसआइ खुदाई के काम को जल्द से जल्द पूरा कर इस प्रकरण का पटाक्षेप करना चाहता है।
क्या है 'प्राकृतिक सतह' : लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के प्रो.डीपी तिवारी बताते हैं कि नदियां अपने साथ मिट्टी लेकर आती हैं। गंगा का मैदान पीले रंग की जलोढ़ मिट्टी से बना है। इस मिट्टी पर बसायत के चलते कार्बनिक तत्व जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस व कैल्शियम मिलने से मिट्टी का रंग बदल कर भूरा हो जाता है, इसलिए उत्खनन के दौरान जैसे ही जमीन के नीचे जलोढ़ मिट्टी मिलती है यह माना जाता है कि यह वह अंतिम प्राकृतिक सतह है जिसके बाद मानवीय गतिविधियां संभव नहीं।
Source- News in Hindi 
Related- 

Dravid thanks Sachin and build heaps of praise


Sachin Tendulkar

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के संन्यास की खबर दुनिया को हिला गई, जब यह फैसला आया कि नवंबर में 200वां टेस्ट खेलते ही सचिन क्रिकेट को बाय-बाय कह देंगे तो हर ओर मायूसी थी । शायद 18 नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट के आखिरी दिन जब वो आखिरी बार मैदान पर उतरेंगे तो करोड़ों आंखें नम होंगी। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जिन खिलाड़ियों ने सचिन के साथ पूरा जीवन बिताया और जो संन्यास के दबाव को बखूबी समझते हैं वो भी देश के इस लाडले की विदाई पर अपने शब्दों को रोक नहीं पा रहे। इसी कड़ी में मजबूत 'दीवार' यानी भारतीय क्रिकेट के सर्वोच्च बल्लेबाजों में से एक रहे राहुल द्रविड़ भी अब शामिल हो गए हैं जिन्होंने सचिन की तारीफ में बहुत कुछ कहा।
द्रविड़ ने सचिन के बारे में कहा, 'मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि वो अपने आखिरी दो मैचों का पूरा मजा ले सकें। यह मायने नहीं रखता कि वो बड़ी पारी खेलते हैं या छोटी। मैं चाहता हूं कि वो उन दो आखिरी मुकाबलों का जमकर आनंद उठाएं जो दोनों ही बहुत बड़े मौके होंगे। मैं बस उनको शुभकामनाएं देना चाहता हूं और उनको उन सब चीजों के लिए थैंक्यू कहना चाहता हूं जो कुछ उन्होंने पिछले 24 सालों में भारतीय क्रिकेट के लिए किया है। वो एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने कभी अपना स्तर नीचे नहीं आने दिया। क्रिकेट के प्रति उनका प्यार कभी कम नहीं हुआ, फिर चाहे वो 16 की उम्र में हो या फिर आज 40 की उम्र में। मैं उम्मीद करता हूं कि वो आखिरी दो टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करें और एक शानदार विदाई लें।'

द्रविड़ ने कहा, 'उनका परिवार भी मैदान पर होगा इसलिए यह दोनों टेस्ट बड़े मौके होंगे। उन्होंने इतने सालों कड़ी मेहनत की है इसलिए वह एक शानदार विदाई के हकदार हैं। उनके बारे में हर कोई, सब कुछ जानता है। शायद इस दौर में वो एकमात्र ऐसे क्रिकेटर होंगे जिनके बारे में सबसे ज्यादा लिखा गया होगा, या यह कहें कि क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा।' द्रविड़ के मुताबिक सचिन की जगह भरना या उनके रिकॉर्डो के करीब आना किसी भी खिलाड़ी के लिए बहुत मुश्किल काम रहेगा। द्रविड़ ने कहा, 'मैंने सचिन के साथ काफी क्रिकेट खेला, मैंने उन्हें बचपन से देखा है। वह भारतीय टीम के साथ लंबे समय तक रहे हैं और वह महान क्रिकेटर हैं। उनके आंकड़ों, प्रदर्शन या रिकॉर्डो की बराबरी करना किसी के लिए भी टेढ़ी खीर साबित होगा। कोहली, रोहित, रैना व रहाणे जैसे कई खिलाड़ी कतार में हैं तो, लेकिन सचिन के जगह भरना किसी के लिए आसान नहीं होने वाला।'
हर आम फैन की तरह द्रविड़ भी सचिन के आखिरी दो टेस्ट मैच देखना चाहते हैं और उसके लिए उत्साहित भी हैं। द्रविड़ ने कहा, 'मैं भी उम्मीद कर रहा हूं। मैं कुछ मीडिया से जुड़े काम करने के लिए वहां मौजूद रह सकता हूं। मैं भी वहां रहना चाहूंगा। जब आप 40 के हो जाते हैं और इतना क्रिकेट खेल लेते हैं तो यह किसी के लिए झटका नहीं होता क्योंकि खेल और जिंदगी की यह हकीकत है। मुझे लगता है वो (सचिन) खुद भी इसके (संन्यास) के बारे में सोचने लगे थे।' जब द्रविड़ से उनकी नजर में सचिन की एक सबसे बेहतरीन पारी चुनने का सवाल किया गया तो द्रविड़ ने कहा, 'सभी मुझसे यही सवाल पूछ रहे हैं कि मैं सचिन की एक बेहतरीन पारी बाताऊं जो उन्हें सबसे ज्यादा पसंद आई, लेकिन जब किसी ने 100 शतक जड़े हों तो उसमें से आप महज एक पारी कैसे चुन सकते हैं। आप तकरीबन 150 शानदार पारियों में एक नहीं चुन सकते, मैं ऐसा नहीं करना चाहूंगा क्योंकि मैं उनका पूरा करियर याद करना चाहूंगा।' 

Source: Cricket News 

2G scam: Dayalu Ammal’s statement recorded in her house


 2G Scam

News in Hindi: चेन्नई। खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में बयान दर्ज कराने से आनाकानी करने वालीं द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि की पत्‍‌नी दयालु अम्मल के बयान दर्ज किए गए। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सीबीआइ अफसरों के साथ बयान दर्ज करने दयालु अम्मल के घर पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक 85 वर्षीय दयालु ने इस दौरान कहा कि उन्हें कुछ भी याद नहीं, वह 2जी के बारे में कुछ नहीं जानतीं। सीबीआइ की विशेष अदालत ने सीजेएम एम गोपालन को मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह दयालु अम्मल के बयान दर्ज करने का आदेश दिया था। उनकी उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें घर पर ही बयान दर्ज कराने की छूट दे दी थी।
सीबीआइ की विशेष अदालत ने पिछली सुनवाई में अम्मल के बयान दर्ज करने में हो रही देरी पर सीजेएम की खिंचाई भी की थी। करीब पांच घंटे तक चली बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के दौरान मामले में आरोपी उनकी बेटी सांसद कनीमोरी के अलावा कलैगनार टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार और स्वान टेलीकॉम के आसिफ बलवा भी मौजूद रहे।
कुमार और बलवा भी 2जी घोटाले में आरोपी हैं। आरोप है कि स्पेक्ट्रम घोटाले में कलैगनार टीवी को भी 200 करोड़ रुपये की रकम रिश्वत के रूप में मिली। इस चैनल में दयालु की हिस्सेदारी 60 फीसद है। बाकी 40 फीसद में कनीमोरी और चैनल के सीईओ शरद कुमार बराबर के हिस्सेदार हैं। चैनल को यह रकम बलवा की एक अन्य कंपनी कसगांव फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड और सिनेयुग फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मार्फत मिले थे। स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री व द्रमुक सांसद ए राजा मुख्य आरोपी हैं।

Sanjay Dutt to celebrate Diwali in jail

 Sanjay Dutt
छुट्टियां खत्म, आज जेल जाएंगे मुन्ना भाई
News in Hindi: नई दिल्ली। संजय दत्त की लगभग एक महीने की छुट्टियां पूरी हो गई हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें आज फिर से बाकी सजा काटने के लिए जेल जाना होगा। फरलो नियम के तहत मिली 14 दिन की छुट्टी पर संजू बाबा 1 अक्टूबर को जेल से बाहर आए थे। इसके बाद उनकी खराब सेहत के आधार पर 14 दिन की छुट्टियां और बढ़ा दी गई थीं।
संजय दत्त को हथियार रखने के मामले में दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने घटाकर पांच साल कर दिया था। इस सजा के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की, लेकिन शीर्ष अदालत ने 10 मई को उनकी अर्जी ठुकरा दी थी। इस मामले में संजय दत्त 18 महीने की सजा पहले ही भुगत चुके हैं और अब 42 महीने की बाकी सजा काट रहे हैं।
उधर, संजय दत्त की सजा माफ कराने के लिए भी कोशिशें चल रही हैं। भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संजय दत्त की सजा माफ करने के लिए अर्जी दी थी और इस अर्जी के बाद हाल में गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से संजय दत्त की सजा माफी को लेकर राय मांगी थी। दूसरी तरफ, भाजपा और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संजय दत्त की सजा माफ करने को लेकर अपना विरोध भी जता दिया है।
Related-