Showing posts with label Diwali. Show all posts
Showing posts with label Diwali. Show all posts

Somvati amavasya bath today


somvati amavasya

Hindi Newsहरिद्वार। सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या को महत्वपूर्ण पुण्य कालों में से माना गया गया है। शास्त्रों के अनुसार अमावस्या पर चंद्रमा सोमांश पृथ्वी पर अधिक मात्रा में पड़ता है और चंद्रमा मनुष्य के मन और जल का कारक होने के कारण अमावस्या पर स्नान, ध्यान को पुण्य कारक माना गया है। वहीं, कलियुग के इस कल्याणकारी पर्व का आगमन भी निर्धारित नहीं है। सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या कहा जाता है।
ज्योतिषाचार्य डॉ. पंडित शक्तिधर शर्मा शास्त्री ने बताया कि सोमवती अमावस्या कलियुग के कल्याणकारी पर्वो में से एक है, लेकिन सोमवती अमावस्या को अन्य अमावस्याओं से अधिक पुण्य कारक मानने के पीछे भी शास्त्रीय और पौराणिक कारण हैं। सोमवार को भगवान शिव और चंद्रमा का दिन कहा गया है। सोम यानि चंद्रमा। अमावस्या और पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का सोमांश यानि अमृतांश सीधे-सीधे पृथ्वी पर पड़ता है। चंद्रमा को जल और मन का कारक माना गया है, साथ ही सोमांश को प्राप्त करने का साधन भी जल ही है। इसलिए, गंगा के किनारे बैठना और गंगा स्नान और ध्यान करना अति पुण्यकारक कहा गया है।
वहीं अमावस्या अमा और वस्या दो शब्दों से मिलकर बना है। शिव महापुराण में इस संधि विच्छेद को भगवान शिव ने माता पार्वती को समझाया था। अमा का अर्थ है एकत्र करना और वस्या वास को कहा गया है। यानि जिसमें सब एक साथ वास करते हों। इसलिए सोमवती अमावस्या और भी सार्थक हो जाती है क्योंकि सोम को अमृत भी कहा जाता है। इसलिए इस अमावस्या में अमृत की प्राप्ति होती है।
निर्धारित नहीं है सोमवती अमावस्या- सोमवती अमावस्या किसी अन्य पर्व की भांति निर्धारित पर्व नहीं होता है। सोमवार के दिन आने वाली अमावस्या को ही सोमवती अमावस्या कहा जाता है। बताते चलें कि संवत् 2069 में दो सोमवती अमावस्याएं आई थी। इस वर्ष यानि संवत् 2070 में भी दो सोमवती अमावस्याएं आठ जुलाई और सोमवार 2 दिसंबर को होगी। इसी प्रकार अगले संवत् यानि 2071 को भी दो 25 अगस्त 2014 और 22 दिसंबर 2014 को सोमवती अमावस्या होगी। वहीं, संवत् 2072 में तीन सोमवती अमावस्याएं होंगी। पहली 18 मई 2015, दूसरी 12 अक्टूबर 2015 और तीसरी आठ फरवरी 2016 को होगी।
Enhanced by Zemanta

Six killed in militant attack in Assam


Six villagers

Hindi News: ग्वालपाड़ा। असम के ग्वालपाड़ा जिले में दिवाली के मौके पर खेले जा रहे जुए के दौरान उग्रवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कम से कम सात लोग मारे गए और कुछ अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, यह घटना असम-मेघालय की सीमा से सटे गेंदामारी गांव में हुई। सभी मृतक और घायल दिवाली के अवसर पर जुआ खेलने में व्यस्त थे।
पुलिस ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से बताया कि आठ हथियारबंद लोग सेना की वर्दी में आए और लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। छह लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस ने बताया कि उग्रवादियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। उग्रवादी स्वचालित हथियारों से लैस थे और हमें इसमें मेघालय स्थित जीएनएलए के उग्रवादियों का हाथ होने का संदेह है। हालांकि, जांच के बाद ही हम पुष्टि की जा सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घायलों को ग्वालपाड़ा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

On Dhanteras, six men gang-raped a 16 year old girl


Gangrape

Hindi News:  मुंबई। धनतेरस की रात को एक बार फिर देश को शर्मसार होना पड़ा। जहां पूरे देश में धनतेरस की पूजा हो रही थी, वहीं 16 साल की लड़की के साथ गैंगरेप की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया। घटना मुंबई के गोरेगांव इलाके की है। पीड़ित लड़की के मुताबिक वो आरोपी के घर पूजा के लिए गई हुई थी, इसी दौरान उसे घर छोड़ने के बहाने आरोपी लड़की को सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया।
आरोप है कि लड़की को पहले नशीला पदार्थ दिया गया। उसके बाद चार लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। दिंडोशी पुलिस स्टेशन में लड़की के बयान पर 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपियों पर लड़की को वारदात की जगह पर पहुंचाने में मदद करने का आरोप है। फिलहाल, आरोपी फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश की जा रही है। डीसीपी प्रवीण पाटिल ने कहा कि 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है। लड़की आरोपियों को जानती थी। मामले की जांच की जा रही है। लड़की के दो दोस्तों वसीम और अजगर ने धनतेरस के दिन अपने फ्लैट पर पूजा के लिए बुलाया। जहां उन दोनों के अलावा चार लड़के मौजूद थे। इन चार लड़कों की पहचान- सुर्या, कालू, राहुल और अर्जुन के तौर पर हुई है।
दूसरी ओर, समाजसेविका अंजलि खन्ना ने कहा कि लड़की 1 नवंबर की रात को पुलिस स्टेशन में अपने परिवारवालों के साथ गई थी, लेकिन पुलिस ने उसे डरा धमकाकर भगा दिया। फिर स्थानीय लोगों ने पीड़िता को मेरा नाम बताया तो वो लोग मेरे पास आए। मैं पीड़िता को लेकर पुलिस स्टेशन आई। पुलिस से हमने पूछा कि उसने गैंगरेप का मामला क्यों नहीं दर्ज किया। फिर जाकर घटना के दो दिन बाद पुलिस ने ममला दर्ज किया। आरोपियों ने रेप के साथ-साथ लड़की को मारा-पीटा और धमकाया भी।
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Gold price falls Rs 100 to Rs 31300 on eve of Diwali


Gold

News in Hindiनई दिल्ली। त्योहारी माहौल के बावजूद विदेश में कमजोरी के रुझान देख स्टॉकिस्टों ने लगातार छठे सत्र में सोने की बिकवाली जारी रखी। इसके चलते स्थानीय सराफा बाजार में शनिवार को पीली धातु 100 रुपये टूटकर 31 हजार 300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई। छह सत्रों में यह 1270 रुपये लुढ़क चुकी है। इसके उलट चांदी 50 रुपये सुधरकर 49 हजार 150 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। बीते दो सत्रों के दौरान इसमें 1000 रुपये की गिरावट आई थी।
न्यूयॉर्क के अंतरराष्ट्रीय सराफा बाजार में सोना घटकर 1313.20 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसका असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा। शेयर बाजार की तेजी ने भी पीली धातु की चमक घटाई है। निवेशक सोने में निवेश के बजाय शेयरों का दामन थाम रहे हैं। इससे स्थानीय बाजार में सोना आभूषण के भाव 100 रुपये घटकर 31 हजार 100 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। आठ ग्राम वाली गिन्नी पूर्वस्तर 25 हजार 300 रुपये पर यथावत रही। चांदी साप्ताहिक डिलीवरी 20 रुपये की मामूली हानि के साथ 48 हजार 675 रुपये प्रति किलो बोली गई। चांदी सिक्का अपने एक दिन पहले के स्तर 87000-88000 रुपये प्रति सैकड़ा पर बरकरार रहा
Enhanced by Zemanta

Diwali is a month of awadh


Festival of India

Hindi News: इलाहाबाद। कहावत है कि 'कोस-कोस पर बदले पानी आठ कोस पर बानी', यह कहावत भारतीय संस्कृति की विविधता की परिचायक है। विविधता दीपावली के त्यौहारों में भी दिखती है। पूरे अवध क्षेत्र में यह त्योहार अपनी विविधता के लिए जाना जाता है। यह विविधता पूजन विधियों से लेकर त्योहार की अवधि तक में है।
अवध क्षेत्र में दीपावली का पर्व पूरे कार्तिक मास तक मनाया जाता है। इस दौरान पंद्रह दिनों तक मिट्टी के कच्चे दिए में घी डालकर बाती जलाई जाती है। इसके बाद मिट्टी के पक्के दीपक जलाने की परंपरा है। यह दीपक घर के आंगन, तुलसी, नीम, पीपल के पेड़ के नीचे, घूर (जहां गोबर व कूड़ा इकट्ठा किया जाता है) पशुशाला, कुंआ, जलाशय आदि के पास जलाए जाते हैं।
इस मान्यता के बारे में धर्म ज्ञानोपदेश संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी बताते हैं कि रामचरितमानस में प्रसंग है कि कार्तिक माह में राजा राम लंका को जीतने और वनवास की अवधि खत्म होने के बाद सीता और भाइयों के साथ अयोध्या की ओर चल पड़ते हैं। पूरे अवध क्षेत्र में इस बात की खुशी होती है कि अब राम राच्य आने वाला है। इसी खुशी में राम के आने के दिनों से लेकर ताजपोशी से एक दिन पहले तक कच्ची मिट्टी के दिए और फिर ताजपोशी से लेकर अमावस्या बीतने तक मिट्टी के पक्के दिए जलाए जाते हैं। इसके साथ ही एक वैज्ञानिक तर्क भी है कि यह क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है और कार्तिक महीना पूजा पाठ के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। इस महीने से पहले क्वार को वर्षा का महीना माना जाता है।
वर्षा के समय पैदा हुए कीट पतंगों और कीटाणुओं को मारने के लिए जगह-जगह घी के दिए जलाए जाने की परंपरा है।
 Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

Krrish3 starts well but 200 cr. target is far to reach

krrish3
कृष-3 ने तीन दिन में कमाए 72 करोड़, नजर चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर
Hindi Newsनई दिल्ली। एक महीने के सूखे के बाद दिवाली के मौके पर रिलीज हुई कृष-3 बॉक्स ऑफिस पर बहार लेकर आई है। पहले तीन दिन में इस फिल्म ने लगभग 72 करोड़ रुपए कमा लिए है। माना जा रहा है कि फिल्म एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी, लेकिन रितिक की नजर तो चेन्नई एक्सप्रेस के रिकॉर्ड पर है।
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि अपने पहले वीकेंड पर लगभग 72.8 करोड़ रुपए की शानदार कमाई की। रितिक की इस फिल्म ने 25.5 शुक्रवार को, शनिवार को 23 करोड़ और रविवार को 24.3 करोड़ की कमाई की। फिल्म का यह कलेक्शन हिंदी के साथ तमिल और तेलगु शोज मिलाकर यह कमाई की।
कहा जा रहा है कि त्योहार की तैयारियों के चलते फिल्म के शाम के शो प्रभावित हुए। भारत-ऑस्ट्रेलिया के आखिरी वनडे मैच ने भी लोगों को घर से बाहर जाने नहीं दिया, जिसका असर कृष 3 के कारोबार पड़ा। हालांकि फिल्म को लेकर आ रही पॉजिटिव प्रतिक्रियाएं कहती हैं कि फिल्म आने वाले दिनों में अच्छा कारोबार करेगी।
कृष 3 अच्छा कारोबार करने के बाद भी चेन्नई एक्सप्रेस का तीन दिनों में 100 करोड़ की कमाई का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई। अच्छी ओपनिंग भी यह विश्वास नहीं दिलाती कि कृष-3 200 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर चेन्नई एक्सप्रेस का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी।
Related -

Enhanced by Zemanta

Ranbir will not work with shahrukh

 ranbir kapoor
शाहरुख के साथ फिल्म नहीं करेंगे रणबीर
मुंबई। पिछले महीने आई रणबीर की फिल्म बेशरम के बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होने पर भी ऐसा लगता है कि इससे उनके करियर पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। वह अब भी अपनी शर्तो पर काम कर रहे हैं।
खबरों की मानें तो पिछले दिनों रणबीर ने करन जौहर की एक फिल्म में काम करने से मना कर दिया, जिसमें शाहरुख भी मुख्य भूमिका में होंगे। कहा जा रहा है कि रणबीर इस समय कोई ऐसी फिल्म नहीं करना चाहते जिसमें दो हीरो हों।
रणबीर की पहली फिल्म सांवरिया रिलीज के वक्त ही शाहरुख की ओम शांति ओम भी रिलीज हुई थी। उसी वक्त से दोनों के बीच टकराहट शुरू हो गई थी। खबर है कि अगले साल दोनों अपनी फिल्मों को लेकर एक बार फिर आमने सामने होंगे। रणबीर की जग्गा जासूस और शाहरुख की हैप्पी न्यू ईयर के साथ-साथ रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि रणबीर जिस मुकाम पर हैं वहां वह दो हीरो वाली फिल्में नहीं करना चाहते। उनका मानना है कि वह अपने दम पर फिल्में हिट करवा सकते हैं। वैसे भी इस समय रणबीर बहुत बिजी हैं। पहले से ही उनके पास बॉम्बे वेलवेट, जग्गा जासूस और रॉय जैसी फिल्में हैं जिसके बाद उनके पास वक्त ही नहीं बचता और काम लेने का। इस मामले पर रणबीर और करन का कोई बयान नहीं आया है।

Sensex hits record high in Muhurat trading


 Sensex

News in Hindiमुंबई। बंबई शेयर बाजार में नये हिंदू संवत वर्ष 2070 की शुरुआत धमाकेदार रही। मुहूर्त कारोबार में संवेदी सूचकांक 42.55 अंक बढ़कर 21,239.36 अंक के अब तक के रिकॉर्ड उच्चस्तर पर बंद हुआ। इंडियन बैंक, टाटा मोटर्स और ओएनजीसी के मजबूत वित्तीय परिणामों की उम्मीद और विदेशी निवेश प्रवाह बढ़ने के कारण बाजार में जमकर खरीदारी की गई।
सवा घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबार में 30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का प्रमुख इंडेक्स 21,278.08 अंक पर मजबूती के साथ खुला और कारोबार के दौरान और बढ़कर 21,321.53 अंक तक पहुंच गया। हालांकि, कारोबार की समाप्ति पर यह इस ऊंचाई को बरकरार नहीं रखा सका और शुक्रवार के मुकाबले 42.55 अंक बढ़कर 21,239.36 अंक पर बंद हुआ।
दिवाली के अवसर पर नये संवत वर्ष के लिये शाम 18:15 से 19:30 बजे के बीच विशेष मुहूर्त कारोबार रखा गया था। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स 626.53 अंक की बढ़त दर्ज कर चुका है। 50 शेयरों वाला नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 10.15 अंक की तेजी के साथ 6,317.35 अंक पर बंद हुआ।
कारोबार में आटो, धातु और स्वास्थ्य देखभाल बनाने वाली कंपनियों, तत्काल खपत के उपभोक्ता माल कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही। 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक के 30 में 22 शेयरों में तेजी दर्ज हुई। शेयर बाजार के कारोबारियों ने बताया कि कुछ निवेशकों के मुनाफावसूली शुरु करने से बाजार की शुरुआती तेजी कमजोर पड़ गई। नये संवत वर्ष के मुहूर्त कारोबार को निवेशक मुनाफे के साथ समाप्त करना चाहते थे इसलिए उन्होंने शुरुआती तेजी आने के बाद मुनाफावसूली की।

Sanjay Dutt to celebrate Diwali in jail

 Sanjay Dutt
छुट्टियां खत्म, आज जेल जाएंगे मुन्ना भाई
News in Hindiनई दिल्ली। संजय दत्त की लगभग एक महीने की छुट्टियां पूरी हो गई हैं। नियमों के मुताबिक उन्हें आज फिर से बाकी सजा काटने के लिए जेल जाना होगा। फरलो नियम के तहत मिली 14 दिन की छुट्टी पर संजू बाबा 1 अक्टूबर को जेल से बाहर आए थे। इसके बाद उनकी खराब सेहत के आधार पर 14 दिन की छुट्टियां और बढ़ा दी गई थीं।
संजय दत्त को हथियार रखने के मामले में दोषी करार देते हुए छह साल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने घटाकर पांच साल कर दिया था। इस सजा के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी दायर की, लेकिन शीर्ष अदालत ने 10 मई को उनकी अर्जी ठुकरा दी थी। इस मामले में संजय दत्त 18 महीने की सजा पहले ही भुगत चुके हैं और अब 42 महीने की बाकी सजा काट रहे हैं।
उधर, संजय दत्त की सजा माफ कराने के लिए भी कोशिशें चल रही हैं। भारतीय प्रेस काउंसिल के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को संजय दत्त की सजा माफ करने के लिए अर्जी दी थी और इस अर्जी के बाद हाल में गृह मंत्रालय ने महाराष्ट्र सरकार से संजय दत्त की सजा माफी को लेकर राय मांगी थी। दूसरी तरफ, भाजपा और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने संजय दत्त की सजा माफ करने को लेकर अपना विरोध भी जता दिया है।
Related- 

Even Diwali to light up in Sachin flavour


 Sachin Tendulkar

Hindi News: नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, दीवाली करीब है। यूं तो क्रिकेट और इस त्योहार का कुछ लेना-देना नहीं है लेकिन सचिन के फैंस के लिए यह दीवाली काफी मायने रखेगी क्योंकि यह सचिन के करियर के दौरान आखिरी दीवाली होगी, ऐसे में नवंबर में अपने 200वें टेस्ट के बाद विदाई लेने वाले सचिन को बाय-बाय कहने के लिए दीवाली के जरिए भी अलग-अलग अंदाज में तैयारी की जा रही है।
कहीं आतिशबाजी के जरिए, कहीं लेजर शो के जरिए, कहीं मोमबत्तियों के जरिए तो कहीं दीया जलाकर रोशनी के जरिए देश के सबसे रोशन सितारे को अलविदा कहने की तैयारी है। एक नजारा उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी देखने को मिला (फोटो में), जहां पर लोगों ने सैंकड़ों दीया के जरिए मास्टर ब्लास्टर को संदेश देने की तैयारी की है। कहीं लिखा है 'सचिन, ढूंढेगी आंखें मैदान में' ,तो कहीं लिखा है, 'सचिन, दो शतक और' अपनी-अपनी भावनाओं को इस प्रकार के संदेशों के जरिए दीवाली पर फैंस प्रकट करेंगे। देश ही नहीं, विदेश में भी फैंस सचिन की विदाई को दीवाली के मौके पर रोशनी के जरिए खास बनाने की तैयारी कर रहे हैं।