Showing posts with label Languages. Show all posts
Showing posts with label Languages. Show all posts

Kareena will tease bro on his lady love

Kareena kapoor
कट्रीना के बहाने भाई रणबीर की खिंचाई करेंगी करीना


Hindi News: मुंबई। रणबीर कपूर और कट्रीना कैफ के रिश्ते से कोई भी अंजान नहीं है। रणबीर के माता-पिता ने पहले ही रणबीर की पसंद को हरी झंडी दे रखी है और अब जल्द ही रणबीर की चचेरी बहन करीना कपूर भी लेडी लव को लेकर रणबीर की खिंचाई करती नजर आएंगी।
चर्चा है कि करण जौहर के चर्चित टॉक शो कॉफी विद करण में जब रणबीर और बेबो मेहमान बनकर आएंगे, तब बेबो रणबीर के प्यार को लेकर इशारों-इशारों में उन्हें छेड़ने वाली हैं। सूत्रों ने बताया कि इस एपिसोड की शूटिंग में करीना रणबीर से कहती हैं कि उन्होंने रणबीर की शादी के लिए लहंगा तैयार कर लिया है। यही नहीं वे भाई की शादी में चिकनी चमेली और शिला की जवानी पर डांस भी करने वाली हैं। कैट और रणबीर की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेबो का इशारा कहीं न कहीं कैट की ओर ही था।
गौरतलब है कि एक दिसबंर से शुरू होने वाले करण के शो के पहले मेहमान सलमान होंगे। उसके बाद इस भाई-बहन की जोड़ी शो में रंग जमाने आएंगे। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे के निजी जीवन को लेकर बातें करने वाले हैं। भले ही रणबीर-कैट अपने प्यार के खुल्लम खुल्ला इजहार से डरते हैं लेकिन दोनों के बीच जो रिश्ता पनप रहा है उससे वे इनकार नहीं कर सकते हैं।
Enhanced by Zemanta

Confusion to dig in Daundiyakhedha


 Unnao

Hindi News: उन्नाव, जागरण संवाददाता। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में खुदाई का काम सोमवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते नहीं हुआ। 18 अक्टूबर से चल रही खजाने की खोज में अब तक कुछ भी न मिलने से निराश पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की टीम फिलहाल इस बात पर मौन है कि आगे कितनी खुदाई होगी। यह चालू रहेगी या बंद होगी। प्रशासन के अधिकारी भी एएसआइ के पाले में गेंद डालकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
हालांकि, मंगलवार को यहां फिर काम शुरू होने की बात कही जा रही है। एएसआइ के सहायक अधीक्षक राजेंद्र यादव ने बताया कि अभी तक उनको खुदाई बंद करने का आदेश नहीं मिला है। जब आदेश आएगा तभी काम बंद होगा। दूसरी ओर खुदाई कार्य को लेकर उत्पन्न असमंजस की स्थिति के बीच डौंडियाखेड़ा में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
सोना निकलेगा या नहीं, खजाने की खोज को लेकर चल रहे काम क्या अब बंद हो जाएगा। संत शोभन सरकार की भविष्यवाणी का अब क्या होगा। सरकार संत को मौके में लेकर जाकर खुदाई करा सोना निकलाने पर राजी होगी या नहीं, इन सारे सवालों पर लोगों में बहस होती रही।
अब सिर्फ दो मीटर और खुदाई
एएसआइ के निदेशक सैय्यद जमाल अहमद ने जागरण से बातचीत में बताया कि किले की खुदाई जैसे ही दूसरे प्वाइंट पर छह मीटर पहुंच जाएगी, बंद कर दी जाएगी। यहां बहुत कुछ हासिल नहीं हुआ। इस कारण खुदाई का कोई औचित्य नहीं रह गया। जीएसआइ की रिपोर्ट में नॉनमैग्नेटिक धातु होने की बात को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा, जीएसआइ की रिपोर्ट उनके पास है लेकिन उस रिपोर्ट पर खुदाई का काम नहीं कर रहे। यहां खुदाई का एएसआइ का अपना निर्णय है।

Source- News in Hindi 

India Test squad for West Indies series to be picked today


Sachin tendulkar

News in Hindi: मुंबई। राष्ट्रीय चयनकर्ता आज अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली सचिन तेंदुलकर की विदाई सीरीज के लिए टेस्ट टीम चुनने को तैयार हैं। उनके सामने उपयुक्त गेंदबाजी संयोजन को चुनने की मुश्किल चुनौती होगी। इस सीरीज के बाद सचिन तेंदुलकर संन्यास लेंगे।
चयनकर्ताओं को फिटनेस हासिल कर चुके जहीर खान पर भी ध्यान देना होगा, जिन्होंने हरियाणा के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पांच विकेट हासिल किए थे। जहीर फिटनेस समस्या के कारण पिछले कुछ समय से राष्ट्रीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच दिसंबर 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था। जहीर अगर टीम में शामिल होते हैं तो भारत के तेज गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज में जूझ रहा है। इशांत शर्मा का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में काफी खराब रहा और उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। वहीं इशांत के साथ नई गेंद संभालने वाले भुवनेश्वर कुमार में रफ्तार की कमी है।
संदीप पाटिल एंड कंपनी के दिमाग में दिसंबर में होने वाल दक्षिण अफ्रीकी दौरा भी होगा, जिससे अनुभवी जहीर को उमेश यादव और शमी अहमद के साथ मौका मिल सकता है। अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को भी आर अश्विन के साथ टीम में शामिल किए जाने की उम्मीद है। प्रज्ञान ओझा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला था क्योंकि रवींद्र जडेजा ने उनकी जगह लेते हुए चार मैचों में 24 विकेट हासिल किए थे। अगर ओझा को लेग स्पिनर अमित मिश्रा की जगह शामिल किया जाता है तो यह हैरानी भरा होगा।
बल्लेबाजी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस साल फरवरी-मार्च में पिछली टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन जुटाने वाले मुरली विजय ने तब के बाद कुछ ज्यादा महत्वपूर्ण प्रदर्शन नहीं किया है। सीनियर बल्लेबाजों में वीरेंद्र सहवाग भी अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में चयनकर्ताओं के पास तमिलनाडु के विजय को शिखर धवन के साथ उतारने केअलावा सीमित विकल्प हैं। हालांकि चयनकर्ता गौतम गंभीर को तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में शामिल करने पर विचार कर सकते हैं।

    क्या जहीर की होगी टेस्ट टीम में वापसी?
Enhanced by Zemanta

Samsung brings Kids Tablet


Samsung

 News in Hindi: नई दिल्ली। बच्चों के बीच पॉपुलरिटी पाने की होड़ में सैमसंग ने अपना नया टैबलेट लांच किया है। यह चाइल्ड फ्रेंडली तो है ही इसका रंग भी बच्चों को ध्यान में रख एकदम चटख बनाया गया है। इसका नाम गैलेक्सी टैब 3 किड्स रखा गया है।

7 इंच एंड्रायड वाला यह टैबलेट वर्तमान पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सैमसंग के गैलेक्सी टैब 3 के समान ही इस टैबलेट का हार्डवेयर भी है। हालांकि सॉफ्टवेयर व रंग में यह अलग है क्योंकि यह विशेषकर बच्चों के लिए ही बनाया गया है। उनके मनोरंजन और एजुकेशन दोनों को ध्यान में रखकर इसमें एप्स डाले गए हैं। उदाहरण के लिए फ्रूट निंजा, व्हेयर इज माइ पेरी और किड्स प्लेनेट डिस्कवरी के साथ पढ़ाई की बातें जैसे अल्फाबेट व काउंटिंग जैसे कई एप्स भी डाले गए हैं।
अभिभावकों के लिए भी कंट्रोल पावर हैं ताकि उनके बच्चे गलत साइट्स पर न पहुंच जाएं। इससे माता-पिता अपने बच्चों के लिए क्या सही कंटेंट है यह निर्णय ले सकते हैं। साथ ही वे समय-सीमा भी फिक्स कर देंगे ताकि बच्चे एक समय सीमा के अंदर ही गेम का आनंद ले सकें तथा जो अभिभावक इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनके बच्चे कुछ ऐसे कंटेंट न एक्सेस कर लें जो उनके लिए नुकसानदेह है तो उनके लिए एक मोड स्विचिंग का ऑप्शन, पिन के साथ दिया गया है।
बच्चों के अलावा बड़े अगर चाहें तो वो भी एंड्रायड मोड में स्विच बैक कर इस टैब का उपयोग कर सकते हैं।
इस टैब में मुख्यतया 7 इंची डिसप्ले, डुअल कोर 1.2 जीएचजेड प्रोसेसर,1 जीबी रैम, 8जीबी का इंटर्नल स्टोरेज, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और एंड्रायड 4.1 जेली बीन है।
अमेरिका में तो 1 नवंबर से लोग इसका आर्डर दे बुक भी करा सकते हैं। इसकी कीमत 229.99 डॉलर रखी गयी है।

2G scam: Dayalu Ammal’s statement recorded in her house


 2G Scam

News in Hindi: चेन्नई। खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में बयान दर्ज कराने से आनाकानी करने वालीं द्रमुक प्रमुख एम करुणानिधि की पत्‍‌नी दयालु अम्मल के बयान दर्ज किए गए। सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त के बीच मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट सीबीआइ अफसरों के साथ बयान दर्ज करने दयालु अम्मल के घर पहुंचे।
सूत्रों के मुताबिक 85 वर्षीय दयालु ने इस दौरान कहा कि उन्हें कुछ भी याद नहीं, वह 2जी के बारे में कुछ नहीं जानतीं। सीबीआइ की विशेष अदालत ने सीजेएम एम गोपालन को मामले में अभियोजन पक्ष की गवाह दयालु अम्मल के बयान दर्ज करने का आदेश दिया था। उनकी उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें घर पर ही बयान दर्ज कराने की छूट दे दी थी।
सीबीआइ की विशेष अदालत ने पिछली सुनवाई में अम्मल के बयान दर्ज करने में हो रही देरी पर सीजेएम की खिंचाई भी की थी। करीब पांच घंटे तक चली बयान दर्ज करने की प्रक्रिया के दौरान मामले में आरोपी उनकी बेटी सांसद कनीमोरी के अलावा कलैगनार टीवी के प्रबंध निदेशक शरद कुमार और स्वान टेलीकॉम के आसिफ बलवा भी मौजूद रहे।
कुमार और बलवा भी 2जी घोटाले में आरोपी हैं। आरोप है कि स्पेक्ट्रम घोटाले में कलैगनार टीवी को भी 200 करोड़ रुपये की रकम रिश्वत के रूप में मिली। इस चैनल में दयालु की हिस्सेदारी 60 फीसद है। बाकी 40 फीसद में कनीमोरी और चैनल के सीईओ शरद कुमार बराबर के हिस्सेदार हैं। चैनल को यह रकम बलवा की एक अन्य कंपनी कसगांव फ्रूट्स एंड वेजिटेबल्स प्राइवेट लिमिटेड और सिनेयुग फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के मार्फत मिले थे। स्पेक्ट्रम घोटाले में पूर्व दूरसंचार मंत्री व द्रमुक सांसद ए राजा मुख्य आरोपी हैं।

'India received 26 intelligence warnings about 26/11 attacks'


 26/11 attack

Hindi News: वाशिंगटन। मुंबई में वर्ष 2008 में हुए 26/11 के आतंकी हमलों के पहले भारत को अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआइए समेत विभिन्न एजेंसियों से कम से कम 26 बार खुफिया चेतावनी मिली थी। उनमें कहा गया था कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) मुंबई में एक बड़े आतंकी हमले की साजिश रच रहा है।
'द सीज : 68 आवर्स इनसाइड द ताज होटल' नामक पुस्तक को महिला पत्रकार कैथी स्कॉट क्लार्क और एंडियन लेवी ने अपनी छानबीन के आधार पर लिखा है। इसमें दावा किया गया है कि 11 चेतावनी ऐसी थी जिनमें कहा गया था कि ये हमले एक साथ कई जगह किए जाएंगे। पेंगविन, यूएसए द्वारा प्रकाशित 300 पृष्ठों की इस पुस्तक में यह भी कहा गया है कि छह बार ऐसी चेतावनी मिली थीं जिनमें स्पष्ट किया गया था कि मुंबई में आतंकी घुसपैठ समुद्र के रास्ते होगी।
तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश के एक कर्मचारी को यूरोप से वर्ष 2007 में एक चेतावनी मिली थी जिसमें कहा गया था कि एलईटी अपनी गतिविधियां अपने क्षेत्र से बाहर फैलाने की साजिश रच रहा है लेकिन उसकी अमेरिका ने भी अनदेखी कर दी।
पहली खुफिया चेतावनी वर्ष 2006 में तब मिली थी जब पाकिस्तानी अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आइएसआइ के उसके संचालकों को एलईटी ने मुंबई में आतंकी हमले के लिए संभावित ठिकानों की रेकी का काम सौंपा था। पत्रकारों ने लिखा है कि अगस्त 2006 में पहली खुफिया सूचना जो मिली थी उसमें कहा गया था कि कश्मीर में भारतीय सुरक्षा दलों से लड़ने के लिए विद्रोही मुस्लिम युवकों को भेजने वाला एलईटी मुंबई में हमले की तैयारियां कर रहा है। ट्राइडेंट, ओबेराय और ताज समेत कई पांच सितारा होटल निशाने पर हैं। उसके बाद से 25 और अलर्ट जारी किए गए। उनमें से बहुत सारे सीआइए ने भारत सरकार के बाहरी खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) को दिए गए थे और उसने इन सूचनाओं को भारत की घरेलू खुफिया ब्यूरो (आइबी) को सौंपे थे।
Related-

Imtiaz is a 30-room house in dhurva


 narendra modi

Hindi News: रांची,जागरण न्यूज नेटवर्क। पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान रविवार को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में गिरफ्तार रांची के इम्तियाज उर्फ इश्तियाक के बारे में रांची पुलिस को अहम जानकारियां मिली हैं।
पुलिस के अनुसार इम्तियाज का धुर्वा में खुद का 30 कमरों वाला आलीशान मकान है। लेकिन वह मकान के पास स्थित खपरैल से अपनी गतिविधियां संचालित करता था। इसमें इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े अन्य साथियों के साथ मिलकर वह धमाके की साजिश बनाता था। धुर्वा के सीठीओ बस्ती में इम्तियाज के पिता का आलीशान दो मंजिला मकान है। जहां सभी छह भाई व उनके परिवार के लोग रहते हैं। इम्तियाज को छोड़कर अन्य पांच भाइयों की शादी हो चुकी है। लेकिन उसका कहना था कि पहले कमाई करूंगा फिर शादी। मकान के ऊपरी हिस्से में उसके लिए तीन कमरे थे। परिजनों ने बताया कि इम्तियाज तकरीरें करता था और जमात व चिल्ला जैसे धार्मिक कार्यक्रमों में भी शामिल होता था।
पुलिस ने बताया कि आइएम के कुख्यात आतंकी यासीन भटकल के सहयोगी तहसीन उर्फ हसन उर्फ मोनू ने ही पहली बार इम्तियाज के साथ मिलकर सीठीओ बस्ती में कुछ युवकों के साथ बैठक की थी। इम्तियाज के घर से बरामद सीडी व पेन ड्राइव से कई दस्तावेज मिले हैं, जो उसके आइएम कनेक्शन को पुख्ता करते हैं। पेन ड्राइव में उर्दू में 200 साइट्स हैं, जिसमें देशद्रोह से संबंधित आपत्तिजनक सामग्रियां हैं। इम्तियाज के आवास से तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं, जिनमें करीब 600 नंबर हैं। इसके अलावा उसके घर से बरामद टाइमर के बारे में कहा जा रहा है कि यह बोधगया विस्फोट में इस्तेमाल टाइमर की ही तरह है।
Source- News in Hindi 
Related-

Modi gave slogan of change


 narendra modi

Hindi News: नई दिल्ली [प्रशांत मिश्र]। परिवर्तन के गवाह रहे पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में आज नरेंद्र दामोदर दास मोदी ने 'परिवर्तन' की हुंकार भरी। जदयू के नायक नीतीश कुमार के गढ़ में घुसकर अपने राजनीतिक अपमान का बदला भी लिया। गांधी मैदान से जब भी परिवर्तन के लिए हिलोरें उठी हैं तब दिल्ली में सत्ता बदली है। आज की रैली में एक तरफ मैदान में ही जहां बम विस्फोट हो रहे थे, वहीं नरेंद्र मोदी कांग्रेस और नीतीश कुमार पर आक्रमण के गोले दाग रहे थे। रैली के दौरान विस्फोटों की गूंज और मोदी की हुंकार दिल्ली ही नहीं, बल्कि देश की राजनीति पर भी अपना असर डालेगी।
भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित होने के बाद गांधी मैदान में मोदी आज पूरी रौ में थे। उनके निशाने पर दिल्ली में कांग्रेस थी, तो पटना में लगभग 17 साल तक राजग के सहयोगी रहे नीतीश कुमार थे। मोदी को खचाखच भरे गांधी मैदान से जनता बेशुमार प्रतिशाध भी कर रही थी। मोदी ने अपने राजनीतिक तरकश से सारे तीर छोड़े। राजद के मुखिया लालू प्रसाद के वोट बैंक का रिश्ता द्वारिका से जोड़कर न केवल उन्हें सहलाया, बल्कि यदुवंश को उसकी ताकत का भी अहसास कराया। अल्पसंख्यक वोट बैंक को लेकर नीतीश द्वारा भाजपा से नाता तोड़ने पर भी उन्होंने तल्ख टिप्पणी की। दो टूक शब्दों में कहा, 'जो लोग जेपी को छोड़ सकते हैं, उन्हें बीजेपी का साथ छोड़ने पर बहुत आश्चर्य नहीं होना चाहिए।' नीतीश कुमार को अवसरवादी और विश्वासघात की राजनीति करने वाला करार दिया। उन्होंने चुटकी भी ली, जो लोहिया जिंदगी भर कांग्रेस से लड़ते रहे, उनके चेले आज लोहिया की विचारधारा की पीठ में खंजर भोंक कांग्रेस के साथ दोस्ती की पींगें बढ़ा रहे हैं।
गांधी मैदान में उमड़े जनसैलाब को मोदी ने इतना मंत्रमुग्ध कर रखा था कि धमाकों के बीच भी जनता में न तो कोई भय दिखा, न भगदड़। मोदी जनता से अपने संवाद का रिश्ता कायम कर रहे थे और जनता उतनी ही पुरजोशी के साथ उनके सवालों के जवाब दे रही थी। उन्होंने अपने भाषण को विकास, भ्रष्टाचार, महंगाई और गरीबी पर केन्द्रित रखा। मोदी के रौद्र रूप को देखकर आज नीतीश कुमार और दिल्ली में सत्तासीन कांग्रेस का मनोबल जरूर दरका होगा। यह अजीब संयोग था कि गांधी मैदान में एक तरफ मोदी अपना धुआंधार भाषण कर रहे थे, वहीं दिल्ली में राहुल गांधी भीड़ के इंतजार में अपनी रैली का समय आगे बढ़ा रहे थे।
Source- News in Hindi