Showing posts with label Arts. Show all posts
Showing posts with label Arts. Show all posts

Happy birthday shatrughan sinha

बॉलीवुड के 'बिहारी बाबू' को जन्मदिन की बधाई
Hindi News: 'खामोश रहकर अपनी शान बरकरार रखने वाले कालीचरण के नसीब में काला पत्थर नहीं था। बल्कि वह तो फिल्मी दुनिया का बेताज बादशाह बनकर शान से जीता था। अपनी अदाकारी के दम पर उसने दर्शकों से दोस्ताना बना लिया। पूनम का साजन प्रेम पुजारी बनकर सबका एक अच्छा दोस्त बन गया। उस पर साथ न निभाने का इल्जाम लगा लेकिन वह अपनी ताकत से जीत गया। लोग कहते हैं कि जीने नहीं दूंगा, लेकिन वह कहता रहा आ गले लग जा। वह आदमी तो सड़क का था, लेकिन उसकी तकदीर में जीत की क्रांति थी।'
आज शत्रुघ्न सिन्हा का 68 वां जन्मदिन है, लेकिन उनकी आवाज में आज भी वही बुलंदी है। फिल्मी दुनिया के इस चमकते तारे का सफर पटना से लेकर मुंबई तक का आसान नहीं रहा। उसने कई पड़ाव को पार करके अपना फिल्मी करियर देवानंद द्वारा अभिनीत फिल्म प्रेम पुजारी में एक पाकिस्तानी ऑफिसर के रूप में शुरू किया। इस फिल्म से पहले ही साजन फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आए।
अपनी दिलकश आवाज के चलते उन्होंने 70 के दशक में अपनी धाक जमा ली। उन्होंने कई फिल्में सह अभिनेता के रूप में कीं, जिनमें दोस्त, दोस्ताना, काला पत्थर हैं।
इसके बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया और वह सफल भी हुए। भाजपा के लिए राजनीति करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं।
अच्छे दोस्तों के रूप में जानने वाले अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा के रिश्ते बाद में सफल नहीं रह पाए।
अपने जीवन की बेहतरीन पारी खेलने वाले शत्रुघ्न सिन्हा मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता हैं। उन्होंने अपने जीवन की हर पारी को बखूबी निभाया है। हम सबकी तरफ से उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
Enhanced by Zemanta

Rajpal Yadav, wife asked to appear before Delhi HC

Rajpal Yadav
पांच करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में जेल गए राजपाल यादव


Hindi News: नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर हास्य कलाकार राजपाल यादव और उनकी पत्‍‌नी राधा को पांच करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने 10 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल दिया।
जानकारी के अनुसार, राजपाल यादव ने 2010 में अपनी फिल्म 'अता-पता-लापता' के निर्माण के लिए दिल्ली की एक फाइनेंस कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से पांच करोड़ का कर्ज लिया था, लेकिन तय समय पर उसे नहीं लौटा सके। कंपनी ने कोर्ट में मामला दायर किया। इसके बाद राजपाल ने अदालत को आश्वस्त किया कि वह राशि ब्याज सहित लौटा देंगे, लेकिन इसके बाद वह पैसे लौटाने से मुकर गए। इससे नाराज कोर्ट ने उन्हें आज जेल भेज दिया।
सोमवार को भी मामले की सुनवाई सुनवाई हुई थी। उस समय कोर्ट ने वकील से पूछा कि राजपाल यादव कहां है और वह कोर्ट क्यों नहीं आए तो वकील ने कहा कि वह यहीं हैं लेकिन आज नहीं आ पाएंगे। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की थी।
Enhanced by Zemanta

King khan jokes on Food trolley at home

Mannat
शाहरुख ने खोला राज, मन्नत से बगैर खाए क्यों लौट जाते हैं मेहमान
Hindi News: मुंबई। शाहरुख खान अपने घर आए मेहमान का खास ख्याल रखते हैं। उनकी हॉस्पिटैलिटी का क्या कहना। ये तो तय है कि आपको 'मन्नत' से भूखा नहीं आना पड़ेगा, लेकिन ये भी सच है कि खाने के लिए आपको काफी इंतजार भी करना पड़ेगा। मन्नत है ही इतना बड़ा कि एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में खाना आते-आते काफी वक्त लग जाता है। इसी बात पर किंग खान ने फूड ट्रॉली का मजाक कर डाला।
किंग खान ने मजाक में कहा कि जब तक उनका खाना ग्राउंड फ्लोर से छठे माले तक आता है, कई बार मेहमान घर से चले जाते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप मन्नत दावत के लिए आ रहे हैं तो पहले से नोटिस जारी कर दीजिएगा। वरना आपका धैर्य रखना होगा।
गौरतलब है कि शाहरुख खान का घर छह मंजिल का है। ग्राउंड फ्लोर में खाना बनता है, क्योंकि वहां किचन है और छठी मंजिल पर परोसा जाता है। ऐसे में नीचे से उपर खाना आने में काफी वक्त लगता है।
Enhanced by Zemanta

Gutthi of comedy nights may quit from the show

 comdey nights with kapil
इस 'गुत्थी' को नहीं सुलझा पाए कॉमेडियन कपिल, शो छोड़ेंगे सुनील ग्रोवर!
Hindi News: मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें तो जैसे कम ही नहीं हो रही हैं। पहले उनके सेट में आगजनी की घटना हुई और अब खबर है कि शो में कॉमेडी का रंग घोलने वाले सुनील ग्रोवर यानी गुत्थी शो को अलविदा कहना चाहते हैं।
सूत्रों ने बताया कि शो की लोकप्रियता को देखते हुए सुनील ने अपना पैकेज बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन चैनल और प्रोडक्शन हाउस दोनों सुनील की मांग मानने को तैयार नहीं है। ऐसे में सुनील ने शूटिंग करने से इन्कार कर दिया है। खबर है कि इसकी वजह से शो की मुश्किलें बढ़ गईं हैं।
सब जानते हैं कि सुनील शो का एक अहम हिस्सा हैं। उनकी और पलक की वजह से शो में हंसी के ठहाके गूंजते हैं। आपने ध्यान दिया होगा कि पिछले हफ्ते भी सुनील शो में नहीं थे। कहा जा रहा था कि वे छुंिट्टयों में बाहर गए हुए हैं। लेकिन माजरा कुछ और ही है। हालांकि सुनील इस बारे में कुछ कहने के लिए मौजूद नहीं हैं।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कपिल के सेट में आग लग गई थी। जिससे कपिल को जबरदस्त नुकसान हुआ था। इसके बाद नया सेट बनाया गया और अब उसी में 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' की शूटिंग हो रही है।

Will start work on 'Mr India' sequel soon: Anil Kapoor

 Mr India
'मिस्टर इंडिया-2' में भी होंगे अनिल कपूर
Hindi News: मुंबई। 90 के दशक में तहलका मचाने वाली सुपरहिट फिल्म 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर काम जल्द ही शुरू होगा। इस फिल्म में मिस्टर इंडिया का सबसे अहम किरदार निभाने वाले अनिल कपूर भी मिस्टर इंडिया-2 का हिस्सा होंगे।
1987 में अनिल कपूर के भाई बोनी कपूर ने फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। अनिल कपूर ने कहा कि मैं मिस्टर इंडिया के सीक्वल में जरूर काम करूंगा। 'मिस्टर इंडिया' की सीक्वल मेरे बिना कैसे बन सकती है। 'मिस्टर इंडिया' के बने हुए 25 साल से अधिक का समय हो चुका है और आज भी लोग इसके बारे में बात करते हैं यह बेहद खुशी की बात है। हम बहुत जल्द इस फिल्म के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे।
इस फिल्म का निर्देशन शेखर कपूर ने किया था। इस फिल्म में अमरीश पुरी का निभाया किरदार मोगैंबो दर्शकों के बीच आज भी लोकप्रिय है। यह भी खबर थी कि सलमान खान और बोनी के बेटे अर्जुन कपूर भी मिस्टर इंडिया के सीक्वल में नजर आएंगे। लेकिन अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट तय नहीं है।

Death Anniversary Special: A tribute to SD Burman

 Sachin Dev Burman
पुण्यतिथि विशेष: संगीत के सम्राट थे बर्मन दा
News in Hindi: भारतीय सिनेमा में एक शख्स का योगदान कोई खारिज नहीं कर सकता। हम बात कर रहे हैं सचिन देव बर्मन की। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें याद किए बिना नहीं रहा जाता। बर्मन साहब अपनी धुनों को इस सरलता और सहजता से सजाते थे कि उनका हर गीत सुनने वाले के दिल में उतर जाता था। गायिकी में भी वे उनके ही कमाल के थे। आज भी सुनने वाले एसडी बर्मन को उनके सहज और सरल मगर शानदार संगीत के लिए याद करते हैं।
सचिन देव बर्मन को एसडी बर्मन के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म एक अक्टूबर, 1906 को त्रिपुरा में हुआ था। उनके पिता त्रिपुरा के राजा ईशानचंद्र देव बर्मन के दूसरे पुत्र थे। ये नौ भाई-बहन थे।
सचिन देव ने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बीए की शिक्षा प्राप्त की। संगीत की दुनिया में उन्होंने सितारवादन के साथ कदम रखा। कलकत्ता विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने 1932 में कलकत्ता रेडियो स्टेशन पर गायक के तौर पर अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने बांग्ला फिल्मों तथा फिर हिंदी फिल्मों की ओर रुख किया।
1933 से 1975 तक बर्मन दा बंगाली व हिंदी फिल्मों में सक्त्रिय रहे। 1938 में एसडी बर्मन ने गायिका मीरा से विवाह किया व एक वर्ष बाद राहुल देव बर्मन का जन्म हुआ।
एसडी बर्मन ने अस्सी से भी ज्यादा फिल्मों में संगीत दिया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में बहुत से दिल को छूने वाले कर्णप्रिय यादगार गीत दिए हैं। सचिन देव ने गाइड में अल्ला मेघ दे, पानी दे., वहां कौन है तेरा मुसाफिर जाएगा कहां., फिल्म प्रेम पुजारी में प्रेम के पुजारी हम हैं., फिल्म सुजाता में सुन मेरे बंधु रे, सुन मेरे मितवा जैसे गीतों को अपनी आवाज देकर उन्हें अमर बना दिया। उन्होंने फिल्म तलाश, बंदिनी, अमर प्रेम आदि फिल्मों में भी गानों को अपनी आवाज दी।
इनकी प्रमुख फिल्में हैं मिली, अभिमान, ज्वैल थीफ, गाइड, प्यासा, बंदनी, सुजाता और टैक्सी ड्राइवर।
सचिन देव ने देव आनंद के नवकेतन बैनर के अलावा विमल राय, गुरुदत्त, ऋषिकेश मुखर्जी की कई फिल्मों में बेहतरीन संगीत दिया। 1969 की फिल्म आराधना में भी उनका ही संगीत था। इस फिल्म से एक ओर सुपरस्टार राजेश खन्ना का उदय हुआ वहीं, गायक किशोर कुमार के करियर को भी नई ऊंचाई मिली।
1970 के दशक में उन्होंने शर्मीली, तेरे मेरे सपने, फागुन, अभिमान, मिली, चुपके चुपके जैसी फिल्मों में हिट संगीत दिया
Enhanced by Zemanta

Kareena kapoor has been Honored by british government

 Kareena kapoor
ब्रिटिश संसद में सम्मानित हुईं करीना कपूर
News in Hindi: लंदन। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कामंस में एशियाई साप्ताहिक अखबार ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान वैश्विक मनोरंजन उद्योग में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
गृह मामलों की समिति के अध्यक्ष और प्रवासी भारतीय सांसद कीथ वाज ने मंगलवार रात अभिनेत्री को सुनहरे रंग के फ्रेम वाली पट्टिका प्रदान की। उनके अलावा एशियन संडे समाचार पत्र ने गायक किंबरले वाल्श और जादूगर डायनमो को भी सम्मानित किया।
करीना ने कभी खुशी कभी गम, ओंकारा, जब वी मैट, थ्री इडियट्स, गोलमाल 3 और बॉडीगार्ड जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। अवार्ड ग्रहण करने के दौरान उन्होंने कहा, 'ब्रिटेन उनके पसंदीदा स्थानों में से एक है। भारत और ब्रिटेन के बीच खास संबंध रहा है और समय के साथ यह संबंध और मजबूत हो गए हैं।' इस अवसर पर उन्होंने अपनी परदादी (जो ब्रिटिश नागरिक थीं) और ससुर दिवंगत मंसूर अली पटौदी को याद किया। पटौदी ने ऑक्सफोर्ड क्रिकेट टीम की कप्तानी की थी। इस अवसर पर वाज ने एशियन संडे का अगले महीने से लंदन संस्करण लाने के फैसले के लिए अखबार की प्रबंध निदेशक फातिमा पटेल की प्रशंसा की।
Enhanced by Zemanta

Salman khan to team up with Kabir Khan again

 Salman Khan
'एक था टाइगर' का इतिहास दोहराएंगे सलमान, कबीर के साथ बनाई जोड़ी
News in Hindi: मुंबई। फिल्म एक था टाइगर से बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाले निर्देशक कबीर खान ने एक बार फिर सलमान खान का हाथ थामा है। खबर है कि सल्लू मियां ने कबीर के साथ एक और फिल्म करने के लिए हरी झंडी दे दी है।
सूत्रों ने बताया कि कबीर ने सलमान के लिए एक और स्क्रिप्ट खास तौर पर तैयार की थी। कबीर से यह स्क्रिप्ट सुनने के बाद सल्लू उनकी फिल्म में काम करने को तैयार हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, कबीर और सलमान दोनों के लिए यह फिल्म बहुत अलग होगी। दोनों ही इसे एक था टाइगर से भी बड़े स्तर पर बनाना चाहते थे इसलिए पूरी तैयारी के साथ इसकी शूटिंग अगले साल के अंत में शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस तरह की फिल्म सलमान ने अपने करियर में आज तक नहीं की है।
कबीर और सलमान ने हालांकि एक साथ एक ही फिल्म की है, लेकिन सलमान खान उन पर बहुत भरोसा करते हैं। फिलहाल कबीर सैफ अली खान और कट्रीना कैफ के साथ लेबनॉन के हिंसाग्रस्त क्षेत्र बेरुत में अपनी फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

Sunny Leone shies away from showing bare back!

 Sunny Leone
सनी लियोन ने बदन दिखाने से मना किया तो इन्हें आ गया गुस्सा
News in Hindi: मुंबई। अमेरिका में एडल्ट एक्ट्रेस के तौर पर काम करने वाली सनी लियोन हिंदी फिल्मों में थोड़ा सा एक्सपोज करने से भी परहेज कर रही हैं। सनी का यही रवैया उनके लिए मुसीबत बन गया, जब उन्होंने रागिनी एमएमएस-2 के लिए अपनी बैक एक्सपोज करने से मना करा दिया।
सूत्रों ने बताया कि सनी को इस फिल्म के लिए ऐसा सीन शूट करना था, जिसमें शॉवर में नहाते हुए उन्हें कैमरे पर अपने कंधे और पीठ दिखानी थी। लेकिन बिना कॉस्ट्यूम पहने यह सीन शूट करने से इनकार कर दिया।
फिल्म की यूनिट के एक सदस्य के मुताबिक, सनी के मना करते हुए फिल्म के निर्देशक भूषण पटेल गुस्से में आ गए और उन्होंने गुस्से में फिल्म की निर्माता एकता कपूर को बुला लिया। आखिरकार एकता के समझाने के बाद सनी यह सीन शूट करने को तैयार हुई। दरअसल सनी के साथ एकता ने जो कांट्रेक्ट साइन किया था, उसमें भी यह साफ लिखा था कि उन्होंने एक्सपोज करना होगा।
एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस मोशन पिक्चर्स के सीईओ तनुज गर्ग ने बताया कि दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर में ही सनी की बैक देखने को मिलेगी।

Bigg Boss 7: Salman Khan to leave the show?

 Salman Khan
अगली बार 'बिग बॉस' होस्ट नहीं करेंगे सलमान?
News in Hindi: मुंबई। रियल्टी शो बिग बॉस के प्रतियोगी टीवी अभिनेता कुशाल टंडन की तनीषा मुखर्जी के साथ बदतमीजी देखकर शो के होस्ट सलमान खान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो से नाता तोड़ने तक की चेतावनी दे दी। सलमान ने शनिवार को शो के दौरान कहा कि इस एपिसोड की वजह से बिग बॉस का यह मेरा अंतिम संस्करण हो सकता है।
सलमान ने कुशाल को अभिनेत्री काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी के साथ बदतमीजी करने के लिए जमकर लताड़ा। उन्होंने कुशाल से कहा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी इमेज सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं।' सलमान ने कहा कि उन्हें भी गलत छवि का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें एहसास है कि लोगों के दिमाग में कहीं न कहीं बुरी यादें रह जाती हैं।
सलमान का गुस्सा तो शो पर शांत हुआ, लेकिन इस बारे में उन्होंने ट्विटर भी लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपने जो कुछ भी देखा, बात बस उतनी सी ही नहीं है। आप एक घंटे का एपिसोड देखते हैं, जबकि मुझे पूरे सप्ताह यह सब कुछ संभालना पड़ता है। अगर किसी महिला के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है तो सभी महिला एवं पुरुषों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इससे पहले भी सलमान खान को बिग बॉस में कई बार गुस्सा आ चुका है, लेकिन शो छोड़ने की चेतावनी उन्होंने पहली बार दी है।
Related-