Delhi: police rescue 13-year-old abused maid


 Netaji Nagar maid torture

Hindi News: जागरण संवाददाता। नेताजी नगर में एक एयर होस्टेस द्वारा नाबालिग घरेलू सहायिका को बेल्ट से पीटने और घर में कैद रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी बीरा थोईबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। एयर होस्टेस के ऑस्ट्रेलिया में होने की वजह से उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
गत रविवार बीरा मुख्य दरवाजे और छत को जाने वाली सीढि़यों के दरवाजे पर ताला जड़ कर एयर इंडिया की फ्लाइट से ऑस्ट्रेलिया चली गई। वह बुधवार को लौटेगी। पीड़ित 13 वर्षीय किशोरी दो दिन से घर के अंदर कैद थी।
सोमवार शाम वह किसी तरह सीढ़ी के दरवाजे का ताला तोड़कर बाहर आई और पास में रहने वाले एक व्यक्ति को आपबीती सुनाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस किशोरी को अस्पताल ले गई। चिकित्सकीय परीक्षण में उसके शरीर पर मारपीट करने के कुछ पुराने निशान मिले।
पुलिस ने पीड़िता को लाजपत नगर स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया। बुधवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस के मुताबिक बीरा व किशोरी दोनों मणिपुर की हैं। दोनों के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं।
बेल्ट से पीटती थी एयर होस्टेस
एयर होस्टेस अपनी घरेलू सहायिका को न केवल बेल्ट से पीटती थी, बल्कि उसे घर में कैद कर देती थी। उसे न तो खाना दिया जाता था और न ही पानी।
पीड़िता दो साल से कर रही है काम
पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय बीरा थोईबी मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली है। पीड़िता भी इंफाल की है। पीड़िता व बीरा थोईबी के परिजन एक-दूसरे को जानते हैं। दो साल पहले बीरा की चचेरी बहन घरेलू सहायिका को इंफाल से दिल्ली लाई थी। उसने उसे बीरा के हवाले कर दिया था। बीरा नेताजी नगर के सी-16 फ्लैट में रह रही है। फ्लैट उसके किसी रिश्तेदार का है। बीरा यहां करीब ढाई साल से रह रही है। यहां के सरकारी फ्लैटों में टेक्सटाइल व अन्य मंत्रालयों के कर्मचारी रहते हैं। माना जा रहा है उपरोक्त फ्लैट का मालिक भी किसी मंत्रालय में नौकरी करता है।
Source- News in Hindi 

No comments:

Post a Comment