Samsung brings Kids Tablet


Samsung

 News in Hindiनई दिल्ली। बच्चों के बीच पॉपुलरिटी पाने की होड़ में सैमसंग ने अपना नया टैबलेट लांच किया है। यह चाइल्ड फ्रेंडली तो है ही इसका रंग भी बच्चों को ध्यान में रख एकदम चटख बनाया गया है। इसका नाम गैलेक्सी टैब 3 किड्स रखा गया है।

7 इंच एंड्रायड वाला यह टैबलेट वर्तमान पीढ़ी को ध्यान में रखकर बनाया गया है। सैमसंग के गैलेक्सी टैब 3 के समान ही इस टैबलेट का हार्डवेयर भी है। हालांकि सॉफ्टवेयर व रंग में यह अलग है क्योंकि यह विशेषकर बच्चों के लिए ही बनाया गया है। उनके मनोरंजन और एजुकेशन दोनों को ध्यान में रखकर इसमें एप्स डाले गए हैं। उदाहरण के लिए फ्रूट निंजा, व्हेयर इज माइ पेरी और किड्स प्लेनेट डिस्कवरी के साथ पढ़ाई की बातें जैसे अल्फाबेट व काउंटिंग जैसे कई एप्स भी डाले गए हैं।
अभिभावकों के लिए भी कंट्रोल पावर हैं ताकि उनके बच्चे गलत साइट्स पर न पहुंच जाएं। इससे माता-पिता अपने बच्चों के लिए क्या सही कंटेंट है यह निर्णय ले सकते हैं। साथ ही वे समय-सीमा भी फिक्स कर देंगे ताकि बच्चे एक समय सीमा के अंदर ही गेम का आनंद ले सकें तथा जो अभिभावक इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनके बच्चे कुछ ऐसे कंटेंट न एक्सेस कर लें जो उनके लिए नुकसानदेह है तो उनके लिए एक मोड स्विचिंग का ऑप्शन, पिन के साथ दिया गया है।
बच्चों के अलावा बड़े अगर चाहें तो वो भी एंड्रायड मोड में स्विच बैक कर इस टैब का उपयोग कर सकते हैं।
इस टैब में मुख्यतया 7 इंची डिसप्ले, डुअल कोर 1.2 जीएचजेड प्रोसेसर,1 जीबी रैम, 8जीबी का इंटर्नल स्टोरेज, माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और एंड्रायड 4.1 जेली बीन है।
अमेरिका में तो 1 नवंबर से लोग इसका आर्डर दे बुक भी करा सकते हैं। इसकी कीमत 229.99 डॉलर रखी गयी है।

No comments:

Post a Comment