Showing posts with label Buddhism. Show all posts
Showing posts with label Buddhism. Show all posts

No trace of gold, ASI found rocks


Unnao

Hindi News: अखिलेश उमराव, उन्नाव। राजा राव रामबख्श सिंह के किले में 16 फीट की खुदाई पूरी होने के बाद यहां मंगलवार को कुछ निकलने की उम्मीदें सबको थीं, लेकिन दस इंच और तह में जाने के बाद निराशा ही हाथ लगी। सुबह आधे घंटे की खुदाई में गैंती कंकड़ की चट्टान से टकराने लगी। एएसआई ने नक्शा तैयार किया, फोटोग्राफी की।
इस दौरान ब्लॉक में काम रोककर दूसरे ब्लॉक को चिह्नि्त कर सफाई करायी गयी। एसडीएम के मुताबिक कि खुदाई में एक मटकी निकली है। दूसरी मटकी दिख रही है। काम बंद नहीं हुआ है। एएसआई के निदेशक पीके मिश्र ने कहा, खुदाई में कंकड़ की चट्टान मिली है, अब इसके नीचे मानवीय गतिविधियां होने की उम्मीद नहीं है। इस कारण अब दूसरे ब्लॉक को चिह्नि्त कर खुदाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खुदाई का काम बंद नहीं होगा। बुधवार को अवकाश रहेगा।
खजाने की अफवाह से हलचलखुदाई में खजाना मिलने की अफवाह से गंगा के उस पार बक्सर और इस पार गांव दूधीकगार के अलावा कई गांव में हलचल रही। लोग दिन भर आते-जाते रहे। किसी ने सोना मिलने की अफवाह फैलाई तो लोग किले तक पहुंच गए। हर कोई सच जानने के लिए इधर-उधर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा था।
पीएसी का पहराअब किला स्थल को पीएसी की कड़ी सुरक्षा में दे दिया गया है। प्रशासन ने वहां पुलिस कर्मियों के भी जाने पर रोक लगा दी है। बारा सगवर एसओ सुरेंद्र सिंह ने कहा कि बाहरी सुरक्षा घेरे में लगे सिपाही भी अंदर काम देखने चले जा रहे थे। इस कारण सुरक्षा पीएसी के हवाले की गई है। सिपाहियों के भी अंदर जाने पर रोक लगाई है।
Source- News in Hindi