Showing posts with label Andhra Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Andhra Pradesh. Show all posts

Why sonia in government advertisement?


sonia gandhi

Hindi News: जबलपुर। जबलपुर उच्च न्यायालय ने सरकारी विज्ञापनों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की तस्वीरें प्रकाशित व प्रसारित करने के खिलाफ दायर की गई याचिका पर सोमवार को भारत के अतिरिक्त महाधिवक्ता को सरकार की सलाह पर जवाब पेश करने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 25 जनवरी को होगी।
याचिकाकर्ता जबलपुर निवासी अरुण शुक्ला की याचिका में कहा गया है कि केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार की नौ वर्ष की उपलब्धियों को लेकर विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं। इन विज्ञापनों में सोनिया गांधी की भी तस्वीर है। सोनिया केंद्र सरकार में मंत्री नहीं है, उसके बावजूद संप्रग सरकार के विज्ञापनों में उनकी तस्वीर प्रकाशित कर लोकधन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
वहीं अतिरिक्त महाधिवक्ता राशिद सुहैल सिद्दिकी ने न्यायालय को बताया कि सोनिया गांधी संप्रग सरकार की कॉमन मिनिमम प्रोग्राम की राष्ट्रीय सलाहकार हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त है। इसी आधार पर विज्ञापनों में उनकी तस्वीरों का प्रकाशन किया गया है। हालांकि, सिद्दिकी अपने पक्ष में जरूरी दस्तावेज पेश नहीं कर पाए।
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अजय मानिकराव खानविलकर और केके लाहौटी की युगलखंड पीठ ने सोमवार को सिद्दिकी को 15 जनवरी तक केंद्र सरकार से निर्देश प्राप्त कर जवाब पेश करने को कहा है
Source- News in Hindi 
Enhanced by Zemanta

30 feared killed as bus hits oil tanker, catches fire in Andhra Pradesh


Andhra Pradesh Bus accident

Hindi News: हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के महबूबनगर में एक वोल्वो बस में भीषण आग लग गई। डीजल टैंक फटने से लगी इस आग में 40 लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर और क्लीनर समेत 7 मुसाफिर इस बस से निकलने में कामयाब रहे।
यह बस बेंगलूर से हैदराबाद जा रही थी, जिसमें 49 लोग सवार थे। हादसा सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर महबूबनगर जिले के पालेम इलाके में हुआ। हादसे के वक्त अधिकतर मुसाफिर सो रहे थे, इसलिए ज्यादातर मुसाफिर इस बस से बाहर निकलने में कामयाब नहीं हो सके। बस रात को 10 बजे बेंगलूर से चली थी और इसे आज तड़के साढ़े छह बजे हैदराबाद पहुंचना था।
महबूबनगर के जिला कलेक्टर एम गिरिजा शंकर ने बताया कि इस बस के पांच मुसाफिरों का वनारपर्ती के एक हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। यह बस जब्बार ट्रेवल्स की थी। ट्रेवल एजेंसी की तरफ से सिर्फ 29 मुसाफिरों की सूची मिली है, बाकी मुसाफिर रास्ते से इस बस में सवार हुए थे।
Source- News in Hindi