Places to Visit in Agra and Tourist Destinations



Hindi Newsनई दिल्ली। यमुना नदी के तट पर स्थित आगरा शहर को ताज नगरी भी कहा जाता है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल आगरा की पहचान है। आगरा उत्तर प्रदेश का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। आगरा एक ऐतिहासिक नगर है। आगरा का इतिहास मुख्य रूप से मुगल काल से जाना जाता है। आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने सन् 1506 ई. में बसाया था। आगरा मुगल साम्राजय की चहेती जगह थी। आगरा 1526 से 1658 तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। आज भी आगरा मुगलकालीन इमारतों जैसे ताज महल, लाल किला, फतेहपुर सीकरी आदि की वजह से एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।
ताजमहल
ताजमहल शाहजहां की प्रिय बेगम मुमताज महल का मकबरा है। ताजमहल विश्व के सात अजूबे में से एक है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाया था। इस स्मारक को बनाने में पूरे बाइस साल (1630-1652) लगे। सफेद संगमरमर से बना यह मकबरा वर्गाकार नींव पर आधारित है। यह खूबसूरत महल प्यार का प्रतीक माना जाता है। हर शुक्रवार को ताजमहल बंद रहता है।
फतेहपुर सीकरी
ताजमहल से लगभग 36 कि.मी दूर स्थित है फतेहपुर सीकरी। मुगल सम्राट अकबर ने फतेहपुर सीकरी बसाई थी। फतेहपुर सीकरी में अकबर ने सबसे ऊंची इमारत बुलंद दरवाजा बनवाया था जिसकी ऊंचाई भूमि से 280 फुट है। 52 सीढि़यों पर चढ़ने के बाद दरवाजे के अंदर पहुंचा जा सकता है। यह लाल और बलुआ पत्थर से बना है। सूफी संत शेख सलीम चिश्ती की समाधि यहां है। यूनेस्को की विश्व विरासत स्थल में शामिल फतेहपुर सीकरी मुगल संस्कृति और सभ्यता के प्रतीक है।
आगरा किला
आगरा का एक अन्य विश्व धरोहर स्थल है आगरा का किला। आगरा का किला अकबर द्वारा 1565 में बनवाया गया था। बाद में उनके पौत्र शाहजहां ने इस किले का पुनरोद्धार लाल बलुआ पत्थर से करवाया। इस किले की मुख्य इमारतों में मोती मस्जिद, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, जहांगीर महल, खास महल, शीश महल एवं मुसम्मन बुर्ज आते हैं। जिसके प्राचीन वास्तुशिल्प को देखने हजारों पर्यटक देश-विदेश से आते हैं।
जामा मस्जिद
आगरा का जामा मस्जिद शाहजंहा की बेटी जहांआरा बेगम को समर्पित है। इस विशाल मस्जिद का निर्माण 1648 में हुआ था। लाल बलुआ पत्थर और छोटे सफेद संगमरमर से बना जामा मस्जिद बहुत सुंदर है। जामा मस्जिद से सूफी शेख सलीम चिश्ती की मजार पर नजर पड़ती है जो कलाकारी का अद्भुत नमूना है। जामा मस्जिद की नक्काशी बेहद खूबसूरत है। बुलंद दरवाजे से होते हुए जामा मस्जिद तक पहुंचा जा सकता है।

Gionee Elife E7 launched in India, price starts Rs. 26,999



Hindi Newsनई दिल्ली। चीनी हैंडसेट निर्माता कंपनी जियोनी ने 26,999 रुपये में इलाइफ ई 7 को भारतीय बाजार में उतारा। चीनी हैंडसेट निर्माता ने बताया कि 15 जनवरी तक यह स्मार्टफोन बाजार में आ जाएगा और दावा किया है कि यह सबसे अच्छा एंड्रायड कैमराफोन है।
जियोनी ईलाइफ ई 7 में 1920X1080 पिक्सल रिज्योलूशन वाला 5.5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिसप्ले है। इसका डिसप्ले जेडीआई (जापान डिस्प्ले इंक.) के वन ग्लास साल्यूशन और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से बना है।
इसके 3जी वर्जन में 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर है। यह एंड्रायड 4.2 जेलीबीन के साथ एमिगो 2.0 यूजर इंटरफेस पर चलता है। 3जी में दो ऑप्शन हैं, एक में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी है। दूसरे में 3 जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल मेमोरी है।
इस फोन के 3जी वर्जन में 2.2 गीगाह‌र्ट्ज क्वाडकोर स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर लगाया गया है। गौरतलब है कि कंपनी ने ईलाइफ ई7एल नाम से 4जी एलटीई वर्जन भी उतारा है जिसमें 2.5 गीगाह‌र्ट्ज क्वाडकोर प्रोसेसर लगा है। यह एंड्रॉयड 4.2 जेलीबीन के साथ एमिगो 2.0 यूजर इंटरफेस पर चलता है।
इस हैंडसेट में सफायर लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह कैमरा 1080 पी फुल एचडी वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। साथ ही इसमें आठ मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है। लंबे टॉकटाइम के लिए इस फोन में 2500 एमएएच की बैटरी लगाई गई है।
2 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ 3जी वाले जियोनी ईलाइफ ई7 की कीमत 26,999 रुपये है और 3 जीबी रैम, 32 जीबी इंटरनल मेमोरी के साथ 3जी वाले जियोनी ईलाइफ ई7 की कीमत 29,999 रुपये है।

Aamir starts a new trend in b town, No promotions makes a film superhit

आमिर ने धूम-3 के जरिए दिया ऐसा फॉर्मूला, जो बदल देगा बॉलीवुड का ट्रेंड
Hindi Newsमुंबई। जहां एक ओर स्टार्स अपनी फिल्म प्रचार और उसे हिट बनाने के लिए तरह-तरह के फंडे अपनाते रहते हैं, वहीं मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने धूम-3 का कम-से-कम प्रमोशन किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। आमिर खान ने ऐसा करके बी टाउन में एक नया ट्रेंड का आगाज कर दिया है और बॉलीवुड को बिना प्रमोशन के फिल्म सुपरहिट कराने का फॉमूर्ला दे दिया।
जैसा कि आप जानते हैं कि आमिर ने धूम थ्री के प्रमोशन के लिए किसी भी रियलिटी शो का सहारा नहीं लिया। ना ही फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार किया। आमिर ने बहुत पहले से ही फिल्म प्रमोशन की एक अलग ही स्ट्रैटेजी बना ली थी और फिल्म की सफलता को देखते हुए लगता है कि वह अच्छी तरह से काम कर गई।
कुछ ट्रेड एनालिस्ट बताते हैं कि आमिर का फंडा था पब्लिसिटी में पैसे खर्च करके कोई फायदा नहीं है, इससे बेहतर है कि फिल्म की कहानी पर ज्यादा काम किया जाए। इसलिए आमिर ने शुरू से ही फिल्म प्रचार के कोई भी हथकंडे नहीं अपनाए। इसके बगैर ही फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो गई। यही नहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में कई नई रिकॉर्ड भी कायम कर दिए।
आमिर ने बहुत पहले ही कह दिया था कि वे फिल्म के गानों का ज्यादा प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने निर्माताओं से भी कहा था कि वे किसी भी रियलिटी शो का हिस्सा नहीं बनेंगे। स्टार्स अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए आए दिन किसी न किसी टीवी शो में अपनी हाजिरी दर्ज कराने पहुंच ही जाते हैं। फिल्म को ज्यादा से ज्यादा पब्लिसिटी मिले और फिल्म हिट हो,लेकिन आमिर का तो फंडा ही और था। खामोशी से उन्होंने अपनी फिल्म हिट करा दी और धूम थ्री बन गई बॉलीवुड ब्लॉकबास्टर हिट।

People in rage, Andy's evicton is the most dramatic one ever

बिग बॉस: ट्विटर पर बोले लोग, एंडी का एलिमिनेशन सबसे 'ड्रमैटिक'
 मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले को महज तीन ही दिन बाकी रह गए हैं। प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, बिग बॉस ने संग्राम सिंह को पहला फाइनलिस्ट करार दिया, तो दूसरी ओर शो के तगड़े दावेदार वीजे एंडी घर से बाहर हो गए। एंडी का घर से जाना दर्शकों के लिए सदमे भरा था। एंडी के फैंस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एंडी के एलिमिनेशन को 'ड्रमैटिक' करार दिया है।
घर से निकलते ही एंडी ने कहा कि वे तहे दिल से चाहते हैं कि तनीषा ही बिग बॉस बने। जी हां एंडी ने कहा कि तनीषा सबसे समझदार और मेहनती प्रतियोगी हैं। उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अब तक ये खेल खेला है। एंडी कहते हैं कि आज उन्हें दर्शकों का जितना भी प्यार मिला है, वह सलमान खान की वजह से मिला है। सलमान उनके लिए एक एंजेल की तरह हैं,जिन्होंने एंडी को उस वक्त संभाला जब वे घर में बिल्कुल कमजोर पड़ गए थे।
एंडी के मुताबिक वे जब भी टूटे हैं सल्लू ने उन्हें हिम्मत और हौसला दिया है। अगर सलमान ने उन्हें प्रेरित नहीं किया होता तो एंडी इतने दिनों तक घर में रह नहीं पाते। एंडी ने कहा कि वे खुश किस्मत हैं कि उन्हें टॉप फाइव में आने का मौका मिला।
गौरतलब है कि एंडी का घर से चले जाना दर्शकों के लिए झटके जैसा है। एंडी जिस तरह से अब तक खेल रहे थे, लग रहा था वे ग्रैंड फिनाले तक जरूर पहुंच जाएंगे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका।
एंडी पर कुछ ट्वीट्स :
-सुकृति लिखती हैं कि बिग बॉस सीजन सात में एंडी का बाहर जाना सबसे ड्रमैटिक था। इससे पहले किसी भी सीजन में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
-दीपिका लिखती हैं कि भले ही एंडी शो से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे ही शो के असली विजेता हैं क्योंकि उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।
-कमल पंडित लिखते हैं कि एंडी को रनर अप बनना ही चाहिए थे, अगर वे नहीं बन पाए तो तनीषा और एजाज को बनना चाहिए।

India to be tested in Durban test now



Hindi News:डरबन। वनडे सीरीज में 2-0 की करारी हार और फिर जोहानिसबर्ग टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन के बावजूद मैच को ड्रॉ की तरफ ढकेलने पर मजबूर होने के बाद, अब बारी है डरबन में होने वाले दक्षिण अफ्रीका दौरे की आखिरी जंग की। गुरुवार को डरबन के किंग्समीड में टेस्ट क्रिकेट की ये दो सर्वोच्च टीमें एक बार फिर भिड़ेंगी। मेजबान टीम ने अब तक काफी कुछ हासिल किए हैं भारत के इस दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर, लेकिन सवाल ये है कि क्या भारत दक्षिण अफ्रीका से खाली हाथ लौटेगी या उसके हाथ कुछ लगेगा?
जोहानिसबर्ग टेस्ट में एक तरफ जहां भारतीय बल्लेबाजों ने टीम को मजबूती दी है, वहीं, दौरे पर पहली बार भारतीय तेज गेंदबाजों ने भी अपना जलवा दिखाया और उस नींव को और मजबूत किया। हालांकि पहले टेस्ट में जीत के करीब दिख रही टीम इंडिया को आखिरी डेढ़ दिन में डु प्लेसिस और एबी डिविलियर्स की एतिहासिक 205 रनों की साझेदारी के कारण बैकफुट पर जाना पड़ा। अंत में जीत दक्षिण अफ्रीका के करीब थी लेकिन उस दौरान भारत की शानदार फील्डिंग, गेंदबाजों के नियंत्रण और धौनी के संयम ने दक्षिण अफ्रीका को मात्र 8 रन से जीत से दूर कर दिया। दक्षिण अफ्रीका टेस्ट इतिहास में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने से चूक गई।
अब मुकाबला है एक ऐसी पिच पर जहां भारतीय टीम ने हाल ही में वनडे सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ 134 रनों की करारी हार झेली है। ये वही पिच है जहां वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीकी सलामी जोड़ी के दोनों बल्लेबाजों क्विंटन डी कॉक और हाशिम अमला ने शतक जड़े थे, और उसके बाद उनके गेंदबाजों ने टीम इंडिया को महज 35.1 ओवर में 146 रन के अंदर समेट भी डाला। फिलहाल भारत के लिए दूसरे टेस्ट में सबसे सकारात्मक पहलु होगा दक्षिण अफ्रीकी टीम में मोर्ने मॉर्कल का ना होना। गौरतलब है कि मॉर्कल को पहले टेस्ट के दौरान फील्डिंग करते समय पैर में चोट लगी थी जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सीरीज से दूर रखने का फैसला लिया। मॉर्कल के कहर के बिना दक्षिण अफ्रीका कमजोर जरूर नजर आएगी लेकिन फिर भी कैलिस की गेंदबाजी लय में लौट चुकी है और फिलेंडर व डेल स्टेन भी लगातार हुंकार भर रहे हैं।

Punjabi singer Nachhattar gill on 2 day remand in rape case

रेप के आरोपी पंजाबी गायक नछत्तर गिल को मिली पुलिस रिमांड
 जासं, लुधियाना। दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार मशहूर पंजाबी गायक नछत्तर गिल को बुधवार को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। रिमांड मिलने के बाद पुलिस अब गायक नछत्तर गिल से कथित तौर पर दुष्कर्म की शिकार युवती की अश्लील वीडियो क्लिप के बारे में पूछताछ कर रही है।
गायक के खिलाफ इसे सबसे बड़ा सबूत माना जा रहा है। पुलिस गिल व पीड़िता की आपसी बातचीत की रिकॉर्डिग वाली एक पेन ड्राइव भी बरामद कर चुकी है। उधर, गिल की गिरफ्तारी के बाद मंगलवार रात को पीड़िता के लुधियाना स्थित घर पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर परिवार को धमकियां दीं। पुलिस ने इस केस में दो अन्य आरोपियों चरणजीत सिंह चन्नी व जसदीप सोही को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि राजा नामक आरोपी अभी फरार है।
गौरतलब है कि प्रसिद्ध पंजाबी गायक नछत्तर गिल ने वर्ष 2006 में जालंधर में हुई मिस व‌र्ल्ड पंजाबण प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आई लुधियाना की प्रतियोगी को अपने जाल में फंसा लिया तथा बाद में फिल्लौर के एक होटल में कोल्ड डिंक में नशीली वस्तु मिलाकर उसे पिलाने के बाद अश्लील वीडियो व तस्वीरें खींच ली तथा फिर इस क्लिपिंग के सहारे ब्लैकमेलिंग कर उसे विभिन्न होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया।
मंगलवार को गिल की गिरफ्तारी के बाद बुधवार की दोपहर एक बजे उसे थाना पीएयू की पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट किरण ज्योति की अदालत में पेश किया। जहां सरकारी वकील ने पेन ड्राइव व अन्य सुबूतों की बरामदगी तथा और पूछताछ के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड मांगा।
अदालत में गायक नछत्तर गिल ने खुद को बेकसूर बताते हुए कहा कि उसे जबरन फंसाया जा रहा है। इस दौरान उसने अपने बचाव के लिए कोई वकील नहीं किया। हालांकि अदालत ने उसे दो बार इस बारे में पूछा, लेकिन सिर नीचे कर खड़े नछत्तर गिल ने इसका अदालत को कोई जवाब नहीं दिया।
पीड़िता के घर पर पथराव
घर पर पथराव होने के मामले में पीड़िता के परिवार ने कहा कि दुष्कर्म केस में नामजद अन्य आरोपियों ने उन्हें डराने के मकसद से इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी गुरवीर सिंह ने कहा कि गायक से वीडियो क्लिप व फोटो के बारे में पूछताछ की जा रही है। उन्होंने पथराव करने वालों को गायक का प्रशंसक करार देते हुए कहा कि इसकी पड़ताल की जा रही है।

Few serials has changed the face of TV shows

साल 2013..इन टीवी सीरियलों ने तोड़ दिए टीआरपी के सारे रिकॉर्ड

          मुंबई। साल 2013 जैसे बड़े पर्दे के लिए शानदार रहा, उसी तरह से ये साल छोटे पर्दे के कलाकारों से भी सजा रहा। इस साल कई टीवी सीरियलों ने अपने रंगारंग अंदाज से धमाका मचाया, तो कुछ रियलिटी शोज ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। कुछ फिक्शन सीरियलों ने सास बहू के सीरियलों की परिभाषा ही बदल दी। लोगों को एक नया टेस्ट दिया। सिनेमा की दुनिया जितनी हसीन है टीवी की दुनिया उतनी ही रियल है। जैसे प्यार-दोस्ती, परिवार और रिश्तों पर आधारित सीरियलों ने इस साल धूम मचाई, ठीक वैसे ही नॉन फिक्शन यानी रियलिटी शोज का जादू भी लोगों के सिर चढ़कर बोला। इन सीरियलों ने कलाकारों को सफलता के एक नए आवाम पर पहुंचाया दिया।
कॉमेडी नाइट्स विद कपिल: इस शो ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को कहां से कहां पहुंचाया दिया है। वैसे तो बहुत सारे कॉमेडी सीरियल आए लेकिन इस शो ने सबको पीछे छोड़ दिया। कपिल की कॉमेडी और सितारों के जलवों से शो की शाम सजती है। शो के दौरान दर्शक हंसी के खूब ठहाके लगाते हैं। कम वक्त में शो ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। शो के हर एपिसोड में सितारे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए यहां आते हैं।
दीया और बाती हम: साल 2011 में शुरू हुए टीवी सीरियल दिया और बाती हम ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। दो साल में ये सीरियल सफलता की कई सीढि़यां चढ़ा। सीरियल की 'संध्या' लाखों लड़कियों की प्रेरणा बनीं, जिसने अपने करियर को दाव पर लगाया लेकिन कभी उससे समझौता नहीं किया। हमेशा अपने दिल में उम्मीद की एक लौ जलाकर रखी, जिसने वक्त के सांचे में खुद को ढाला और त्याग से एक नए रिश्ते की शुरुआत की। संध्या और सूरज के प्यार का मिशाल तो आज सब देते हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा: साल 2008 में सब टीवी पर शुरू होने वाले इस कॉमेडी सीरियल ने लाखों का दिल जित लिया। पांच साल से ये सीरियल अपनी छोटी-छोटी हंसी की कहानियों के साथ लाखों दर्शकों को हंसाता आ रहा है। तारक मेहता की कहानी और जेठा लाल की हंसी के तड़के ने सीरियल को सुपरहिट बना दिया। जया की हंसी और टप्पू सेना के कारनामों ने इस सीरियल में चार चांद लगा दिए।
महाभारत: सिंहासन पर बैठे हस्तिनापुर नरेश धृतराष्ट्र, समय का घूमता चक्र और लक्ष्य पर निशाना साधता धनुर्धर, कुछ ऐसा ही नजारा है सीरियल महाभारत का। 16 सितंबर से सबके टीवी स्क्रीन पर दिखाई देने वाले सीरियल महाभारत ने टीवी रेटिंग के पिछले तीन साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। युवाओं में इस सीरियल को लेकर काफी जोश है। दूरदर्शन पर आने वाले बी आर चोपड़ा के पुराने महाभारत ने लोगों के दिल और दिमाग पर एक गहरी छाप छोड़ी थी।
महाराणा प्रताप: सोनी एंटरटेनमेंट टेलिविजन के लोकप्रिय धारावाहिक भारत का वीर पुत्र..महाराणा प्रताप को साल 2013 के बिग स्टार एंटरटेनमेंट अवॉ‌र्ड्स में बेस्ट फिक्शन सीरियल का खिताब हासिल हुआ है। महाराणा प्रताप शुरुआत से ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय रहा है। इसमें राणा प्रताप का राजकुमार से लेकर महान योद्धा तक का सफर दिखाया गया है। इस कार्यक्रम में युवा फैजल खान मुख्य भूमिका में हैं और उनके साथ शक्ति आनंद, आश्का गोराडिया, राजश्री ठाकुर और दिव्यलक्ष्मी जैसे प्रतिभावान कलाकार हैं।
24: इस शो ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अनिल कपूर के इस शो को शुरू हुए ज्यादा समय नहीं हुआ है, लेकिन सास बहू की कहानियों से हटकर अगर दर्शकों को कोई फ्लेवर मिलता है तो वे उन्हें जरूर अच्छा लगेगा। एडवेंचर और मिस्ट्री से भरे इस शो ने युवाओं को खूब आकर्षित किया
बिग बॉस: कलर्स चैनल पर आने वाले रियलिटी शो बिग बॉस तीन महीनों में लोगों के घरों तक पहुंच गया। शो में रोजाना होने वाले ड्रामे, प्रतियोगियों के झगड़ों में दर्शकों को खूब दिलचस्पी होती है। शो भले ही कुछ महीनों के लिए आता है, लेकिन इतने से समय में दर्शकों का पूरा ध्यान आकर्षित करने सक्षम रहता है। बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले नजदीक आ गया है और दर्शकों की धड़कने तेज हो रही हैं।
कॉफी विद करण: करण जौहर के इस टॉक शो में सितारे अपने निजी जीवन पर बातचीत करते हैं। अपने फेवरेट स्टार के बारे में कौन नहीं जानना चाहेगा। उनकी पसंद, ना पसंद उनके निजी जीवन से जुड़ी बातें। इस शो में करण उन्हीं पहलुओं पर नजर डालते हैं। ऐसे में शो की टीआरपी बढ़ना जायज है। इस साल इसका सीजन चार शुरू हुआ है, लेकिन शो के बाकी सीजन ने भी लोकप्रियता की सारी हदें पार कर दी थी, लेकिन इस सीजन की बात ही कुछ और है।
सीआईडी: 5 सालों से टीवी पर क्राइम सीरियल के नाम से मशहूर सीआईडी ने फिक्शन सीरियल की परिभाषा ही बदल दी। सोनी पर आने वाले इस सीरियल ने बच्चे, बूढ़े और युवा हर वर्ग का दिल जिता है। शिवाजी और दया के अलग अंदाज। हर दिन किसी न किसी उलझी मिस्ट्री को सुलझाने की कोशिश। रहस्य और रोमांच से भरे इस सीरियल ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
नच बलिए: डांस शोज के मामले में नच बलिए का कोई मुकबला नहीं है। एक तो डांस शो ऊपर से इसमें टीवी के मशहूर कलाकारों के जलवे शो में चार चांद लगा देते हैं। शिल्पा शेंट्टी बतौर जज खूब मस्ती करती हैं। टीवी की मशहूर जोड़ियां अपनी रियल लाइफ जोड़ियों के साथ मंच पर धूम मचाती हैं। पिछले कई साल से नच बलिए डांस रियलिटी शो के तौर पर मशहूर है। इस साल भी इस शो ने सफलता के झंडे गाड़े हैं।

Dilip kumar film aag ka dariya is going to release shortly

अब बरसों का इंतजार हुआ खत्म



Hindi Newsमुंबई। दिलीप कुमार को चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। उनकी फिल्म 'आग का दरिया'
जल्द ही रिलीज हो सकती हैं। करीब 20 सालों से विभिन्न वजहों से अटकी इस फिल्म की रिलीज की संभावना बनने का श्रेय जाता है फिल्म के निर्देशक एस.वी. राजेन्द्र सिंह बाबू को।
इससे पहले 'मेरी आवाज सुनो', 'मेरा फैसला' और 'एक से भले दो' जैसी फिल्में बना चुके बाबू फिल्म की रिलीज को लेकर प्रयासरत हैं। बाबू कहते हैं, मैं हाल ही में सायरा बानो (दिलीप कुमार की पत्‍‌नी) से मिला था। मैंने उन्हें जानकारी दी कि फिल्म के निगेटिव मुझे प्राप्त हो गए हैं और मैं यह फिल्म रिलीज करना चाहता हूं। इस बात से वह बेहद खुश थीं और उन्होंने इस मामले में पूरा सहयोग करने की बात कही है।'
बाबू ने सिंगापुर के उस डिस्ट्रीब्यूटर से मुलाकात की जिसके पास 1990 में बनी इस फिल्म के निगेटिव थे। बाबू ने बताया कि उस डिस्ट्रीब्यूटर ने न सिर्फ मुझे उस फिल्म के निगेटिव दिए बल्कि सिंगापुर से मेरे साथ चेन्नई आकर फिल्म का डिजीटल वर्जन भी तैयार करवाया।
यह फिल्म 1990 में ही क्यों नहींरिलीज हो सकी? इस सवाल के जवाब में बाबू कहते हैं, फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल चुकी थी और यह रिलीज भी होने वाली थी, लेकिन कुछ कानूनी अड़चनें आ गयीं और हम इसे ढंग से रिलीज नहींकर सके। चूंकि मैं इसके निर्माण से जुड़ा था, इसलिए फिल्म के निर्माता की मौत के बाद मैंने फिल्म के प्रिंट की तलाश जारी रखी। खुशकिस्मती से मेरे प्रयास रंग लाए।'

Veena Malik ties the knot!



Hindi Newsइस्लामाबाद। रियलिटी शो 'बिग बॉस' से सुर्खियों में आईं पाकिस्तानी अभिनेत्री वीना मलिक ने बुधवार को दुबई के उद्योगपति से शादी कर ली।
वीना के पति असद बशीर खान खट्टक का दुबई के अलावा अमेरिका में कारोबार है। शादी के बंधन में बंधने के बाद 29 सील की वीना ने कहा, 'आज मैं बहुत खुश हूं। दुनिया मैं सबसे खुश लड़की हूं।' वीना के पति असद उनके पिता के मित्र के बेटे हैं।
जियो टीवी ने असद के हवाले से कहा कि उनके माता-पिता जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे। वीना ने टीवी शो बिग बॉस के सीजन चार में भाग लेकर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। शो के बाद उन्होंने कई भारतीय फिल्मों में भी काम किया।
 

Clean Chit to Narendra Modi: Verdict on Zakia Jafri's plea likely on Thursday



Hindi Newsअहमदाबाद। गुजरात दंगों में मारे गए पूर्व कांग्रेसी सांसद एहसान जाफरी की पत्नी जकिया जाफरी की याचिका पर मेट्रोपोलिटन कोर्ट बृहस्पतिवार को फैसला सुनाएगी। अदालत ने 3 दिसंबर को इस मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। जकिया ने याचिका दायर कर एसआइटी द्वारा दंगों में गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीनचिट दिए जाने को चुनौती दी है। जकिया का कहना है कि दंगों में मोदी व अन्य की भूमिका के पर्याप्त सुबूत हैं।
गौरतलब है कि जकिया के पति और कांग्रेस सांसद अहसान जाफरी को वर्ष 2002 के गुजरात दंगों के दौरान जिंदा जला दिया गया था। अहसान जाफरी 2002 के दंगे में गुलबर्ग सोसायटी में हुई हिंसा में मारे गए 69 लोगों में शामिल थे। गुजरात में साल 2002 के दंगों में 1,000 से ज्यादा लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर मुसलमान थे। इस मामले की शुरुआत में नरेंद्र मोदी समेत कुल 62 लोगों, जिनमें राजनेता, ब्यूरोक्रेट्स और पुलिस ऑफिसर शामिल थे के खिलाफ केस फाइल किया गया था। लेकिन अब इस लिस्ट 56 लोगों के नाम शामिल हैं। एसआइटी ने सितंबर 2011 में इस मामले में यह कहते हुए क्लोजर रिपोर्ट फाइल की थी कि मोदी को इस मामले में आरोपी बनाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं है। इसके एक साल बाद जकिया ने एसआइटी की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए याचिका दायर की थी।
Source- News in Hindi

UPA cabinet approves inquiry commission on alleged snooping of a woman by gujarat police



Hindi Newsनई दिल्ली। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने नई मुश्किल खड़ी होती दिख रही है। गुजरात जासूसी कांड की जांच कराए जाने के लिए कैबिनेट ने जांच आयोग को मंजूरी दे दी है। इस मामले की जांच के लिए एक आयोग बनाया जाएगा। फिलहाल इसकी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है कि जांच आयोग कब तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के करीबी और गुजरात के पूर्व गृह राज्यमंत्री अमित शाह पर वर्ष 2009 में पुलिस तंत्र का दुरुपयोग करके एक युवती की जासूसी कराने का आरोप लगाया गया था। कोबरा पोस्ट और गुलैल द्वारा जारी किए गए टेप में अमित शाह किसी साहेब के कहने पर लड़की के फोन टेपिंग से लेकर मिलने वालों पर नजर रखने का आदेश दे रहे थे। जिस मामले में मोदी को भी घसीटने की कोशिश की गई है।
दो खोजी पोर्टलों कोबरा पोस्ट और गुलैल ने दावा किया था कि उन्होंने इस टेप को इशरत जहां हत्याकांड में सीबीआइ के पास जमा कर दिया गया है। इनका दावा है कि मोदी इस युवती से मिले थे, जो बेंगलूर की एक आर्टिटेक्ट थी, जबकि युवती के पिता ने इस छोटी घटना को मीडिया में ले जाने के निहित स्वार्थी तत्वों के प्रयास पर दुख जताया था।
युवती के पिता ने अपने बयान में कहा था कि उनकी बेटी मां के ऑपरेशन के समय अहमदाबाद आई थी। उसे देर रात अस्पताल और जिस होटल में ठहरी थी वहां आना-जाना पड़ता था। इसलिए उन्होंने मोदी से उसकी देखरेख का आग्रह किया था।
वहीं, दूसरी तरफ केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी कोर्ट में जाने का विचार कर रही है। पार्टी के नेता अरुण जेटली ने कहा कि वे इस फैसले को कोर्ट में चुनौती देंगे। साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस मोदी को निशाना बना रही है।
Source- News in Hindi

Arvind kejriwal will take oath on 28 December



Hindi Newsनई दिल्ली [जासं]। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईमानदार अफसरों का आह्वान करते हुए कहा है कि वह आगे आएं और हमसे संपर्क करें। हमें ईमानदार लोगों की जरूरत है।
केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मेट्रो सेवा का विस्तार होना चाहिए। 'आप' की सरकार बनने के बाद इस काम में तेजी लाई जाएगी। एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का कोई विधायक उनके संपर्क में नहीं है, बस मेरे विधायक ही मेरे संपर्क में हैं। दूसरी, तरफ आज दोपहर एक बजे केजरीवाल के घर पर आप नेताओं की बैठक होनी है, जिसमें विभागों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी।
वहीं, केजरीवाल मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल होने जा रहे मनीष सिसोदिया ने कहा है कि हम किसी के साथ मिलकर सरकार नहीं बना रहे हैं। हमारी अल्पमत सरकार होगी और हम जनता से पूछकर सरकार बनाने जा रहे हैं। एक सवाल के जवाब में सिसोदिया ने कहा कि तेज चलने वाले बिजली मीटरों की जांच होगी। इसके साथ ही कंपनियों के मुनाफे का ऑडिट कराया जाएगा ताकि बिजली का दाम 50 फीसद कम किए जा सके। पानी के मुद्दे पर सिसोदिया ने फिर स्पष्ट किया कि दिल्लीवासियों को 700 लीटर प्रतिदिन पानी खर्च करने के लिए कोई बिल नहीं देना पड़ेगा।
उधर, शपथ ग्रहण में अन्ना हजारे के आने पर सस्पेंस बरकरार है। अन्ना ने कहा कि मेरी सेहत अभी ठीक नहीं है। मैं केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनने से खुश हूं। मेरा आशीर्वाद पहले भी था और आगे भी बना रहेगा। गौरतलब है कि केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए अन्ना हजारे, संतोष हेगड़े और किरण बेदी को निमंत्रण भेजा है। इसके अलावा समारोह में हिस्सा लेने के लिए किसी व्यक्ति विशेष को पार्टी की ओर से न्योता नहीं भेजा जाएगा। इसमें हर आम आदमी आ सकता है।
गौरतलब है कि केजरीवाल शनिवार, 28 दिसंबर को रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। दोपहर 12 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उपराज्यपाल नजीब जंग केजरीवाल व उनके मंत्रिमंडल में शामिल छह मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। एक जनवरी को विधानसभा सत्र आहूत किया गया है और तीन को केजरीवाल सदन का विश्वास हासिल करेंगे।
इससे पहले, गाजियाबाद के कौशांबी स्थित पार्टी मुख्यालय में बुधवार को हुई बैठक के बाद केजरीवाल ने मंत्री पद को लेकर पार्टी में किसी प्रकार के मतभेद से इन्कार किया। मंगलवार देर शाम आप विधायक विनोद कुमार बिन्नी की नाराजगी से पार्टी में चिंता पैदा हो गई थी। इसके बाद पूरी रात उनकी मान-मनुहार की गई, तब स्थिति सामान्य हुई और बिन्नी ने कहा, पार्टी जो कहेगी-वह करूंगा। केजरीवाल ने कहा कि आप ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया है। कांग्रेस का समर्थन 18 सूत्रीय एजेंडे पर है जो उसके पास पत्र की शक्ल में भेजा गया था। केजरीवाल ने संकेत दिया कि पदभार संभालने के फौरन बाद पार्टी के मुख्य वादों को पूरा करने के लिए घोषणाएं की जाएंगी। इन वादों में बिजली के बिलों में कटौती और निजी बिजली वितरण कंपनियों का ऑडिट कराने के निर्देश देना शामिल होगा।
सरकार बनाने के लिए जनमत संग्रह कराने के बाद सोमवार को केजरीवाल ने उपराज्यपाल से मुलाकात कर दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद उपराज्यपाल ने संस्तुति के लिए पत्र राष्ट्रपति को भेज दिया था। बुधवार सुबह राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आप की ओर से सरकार बनाने के लिए दिए गए प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया।
मैग्सेसे पुरस्कार विजेता केजरीवाल दिल्ली के सातवें मुख्यमंत्री होंगे। विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 28 सीटें जीतीं और वह आठ विधायकों वाली कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाने जा रही है। 70 सदस्यों वाली विधानसभा में 36 सदस्यों के समर्थन वाला यह सबसे बड़ा गठबंधन होगा। वैसे निर्दलीय विधायक शोएब इकबाल ने भी केजरीवाल सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने बुधवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात भी की।
Source- News in Hindi

Jayaprada in awe of Azam khan



Hindi Newsरामपुर [जागरण संवाददाता]। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां को सियासत में चुनौती दे कर रामपुर से सांसद बनीं फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा अब मंत्री के खौफ के चलते जिलाबदर जैसी स्थिति में आ गई हैं। उन्हें उनके ही संसदीय क्षेत्र में न तो कोई होटलवाला कमरा दे रहा है और न अधिकारी लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में ही ठहरने दे रहे हैं। ऐसे में वह दिन तो किसी तरह अपने क्षेत्र में काट लेती हैं, लेकिन रात होते ही रामपुर छोड़ देती है। उनकी हर रात अब मुरादाबाद शहर में कटती है और दिन अपने क्षेत्र में पीड़ा बताते हुए।
कुछ ऐसा ही हुआ बुधवार को। आजम के विरोध के बावजूद सांसद बनीं जयाप्रदा अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंची तो उनकी पीड़ा जुबान पर आ गई। आजम खां के खौफ को जुल्म की इंतेहा बताते हुए उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री आजम मुझे संसदीय क्षेत्र रामपुर में नहीं रहने दे रहे हैं। मैं अपने दौरे के वक्त यहां मोदी होटल में रुकती थीं, लेकिन मंत्री ने उसके मालिक को धमका दिया कि सांसद को होटल में रोका तो होटल तुड़वा दिया जाएगा। इसके बाद होटल वालों ने मुझको कमरा देना बंद कर दिया। उनके खौफ से पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में भी अफसर कमरा नहीं देते। मजबूरन मुरादाबाद में रात बितानी पड़ती है।
सांसद की पीड़ा उनके चेहरे पर साफ दिख रही थी। उनकी बातों में इस दुख से पार पाने की तड़प भी दिख रही थी। पर खौफ सब पर भारी था। शायद इस खौफ से मुक्त होने के लिए ही उन्होंने अपनी पीड़ा से आजम के धुर विरोधी नवेद मियां की पीड़ा को जोड़ लिया। वह आजम पर आक्रामक होते हुए बोलीं, आजम विरोधियों की दुकानों व मकानों को तुड़वा रहे हैं। नवाबी दौर में बने तमाम गेट तोड़े गए हैं। किला तो कोर्ट से स्टे मिलने की वजह से बच गया है। इस संबंध में मैंने प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी पत्र लिखाहै। गेट तोड़ने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यहां जो गेट तोड़े गए हैं, उन्हें सांसद निधि से बनवाने की कोशिश करूंगी।
इस हौसले के बावजूद आजम खां का डर उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था, जिसे वह चाह कर भी छिपा नहीं पाई और बोलीं, लोग विरोध करते हैं तो आजम उनको जेल भिजवा देते हैं। अगर मैं भी विरोध करूं तो मुझे भी बुलडोजर से फिंकवा देंगे।
Source- News in Hindi


Digvijay singh critisizes Arvind Kejriwal



Hindi Newsनई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने आम आदमी पार्टी [आप] के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना नरेंद्र मोदी से की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले केजरीवाल के बोल बड़े हैं और वे नरेंद्र मोदी की भाषा बोल रहे हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले दिग्गी ने केजरीवाल का समर्थन करते हुए ट्विटर पर लिखा था कि उन्हें यकीन है कि अरविंद अपने किए गए सभी वादे पूरे करेंगे। उन्होंने दिल्ली में सरकार बनाने के फैसले पर अरविंद को बधाई देते हुए कहा था कि उन्हें पूरा विश्वास है कि केजरीवाल दिल्ली की जनता से किए गए वादों को जरूर पूरा करेंगे।
कांग्रेस महासचिव ने अपने ट्विट में लिखा था कि अरविंद केजरीवाल को मिली सफलता चुनावी राजनीति में भाग लेने वाले राजनेताओं एवं राजनीतिक आलोचकों के लिए एक सीख है। लेकिन अब वे केजरीवाल के विरोध में जुट गए हैं।
Source- News in Hindi

Kanpur's SSP collide with bjp workers



Hindi Newsलखनऊ। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नौ रत्‍‌नों में शामिल कानपुर के एसएसपी यशस्वी यादव ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर शिक्षक पार्क नवीन मार्केट में आयोजित हवन-पूजन के कार्यक्रम से लौटते भाजपाइयों से तीखी झड़प की और उनसे उलझ गए। बवाल तब हुआ, जब एसएसपी ने भाजपा पार्षद की कार की चाबी निकाल ली। पार्षद को एसएसपी की देख लेने की धमकी के बाद काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। जब मामला बढ़ा तो एसएसपी चले गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने इस मामले की शिकायत शासन से करने की बात कही है।,
शिक्षक पार्क में जुटे भाजपा कार्यकर्ता हवन-पूजन कर रहे थे। उन्होंने गाड़ियां पार्क के बाहर खड़ी की थीं। कार्यक्रम समाप्त होने पर भाजपा पार्षद रमापति झुनझुनवाला बाहर आकर कार में पूर्व पार्षद विकास जायसवाल और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैठे ही थे, इतने में एसएसपी यशस्वी यादव सामान्य वेश में पहुंच गए। उन्होंने रमापति की कार की चाबी निकाल ली तो सिपाहियों ने अन्य वाहनों की चाबियां छीन लीं। चाबी मांगी गई तो एसएसपी ने देने से मना करते हुए कहा कि सड़क पर कार किसके आदेश पर खड़ी की। बस इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई।
एसएसपी ने विकास जायसवाल को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं ने हाथ पकड़ लिया। इसके बाद एसएसपी और विकास के बीच गुत्थमगुत्था होने लगी। एसएसपी ने जब विकास को कार पर लादने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को धक्का दे दिया। इसी बीच, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष गुड्डी शर्मा और महिला कार्यकर्ता एसएसपी और उनकी गाड़ी को घेर कर लेट गई। महिला कार्यकर्ताओं ने एसएसपी से विकास को छुड़ा कर भाजपा कार्यालय में भेज दिया। धक्कामुक्की में गुड्डी शर्मा की अंगूठी और परिणिता द्विवेदी की चेन गिर गई। मौके की नजाकत को भांपते हुए एसएसपी वहां से निकल लिए।
एसएसपी यशस्वी यादव ने बताया कि भाजपा के लोग गाड़ी सड़क के बीच में खड़ा कर दबाव बनाते हैं। भाजपाइयों ने आचरण में सुधार न किया तो कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि इस मामले में प्रमुख सचिव (गृह) से बात की जाएगी। यह कैसे बर्दाश्त किया जा सकता है कि भाजपा का झंडा लगी गाड़ी से चाबी निकाली जाए और सपा की गाड़ियों को छोड़ दिया जाए।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि एडीजी कानून व्यवस्था और डीआईजी से बात की है। प्रथम दृष्टया लगता है कि माहौल को बिगाड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जानबूझकर छेड़ने की कोशिश की गई। यह हरकत ठीक नहीं है। दोषियों पर कार्रवाई होना चाहिए।'
भाजपा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि एसएसपी ने सिविल ड्रेस में पहुंच कर महिलाओं से जो दु‌र्व्यवहार किया वह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बेवजह उत्पीड़न हुआ तो प्रदेश भाजपा कानपुर में डेरा जमा लेगी।
पूर्व पार्षद विकास जायसवाल ने कहा कि चाबी वापस मांगने पर एसएसपी ने गिरेबां पकड़ ली, बिना वर्दी पहुंचे एसएसपी की इस हरकत का विरोध करने पर पुलिसकर्मी जबरन उठा कर ले जाने लगे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने बचाया।
Source- News in Hindi

Virat is just a friend says Anushka Sharma

अनुष्का ने तोड़ी चुप्पी, विराट सिर्फ दोस्त हैं
Hindi Newsमुंबई। बॉलीवुड में अपने पांच साल पूर कर चुकी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साफ तौर पर कहा है कि वे और विराट केवल दोस्त हैं। विराट और अनुष्का के लिंक अप की खबरें काफी समय से चल रही थीं और उन्होंने आखिर चुप्पी तोड़ ही दी।
अनुष्का का कहना है, 'विराट और मैं डेट नहीं कर रहे हैं। हम सिर्फ दोस्त हैं। मैं उन्हें शैम्पू कमर्शियल के दौरान मिली थी। मैंने सोचा कि वह एरोगेन्ट किस्म के व्यक्ति होंगे और मैं भी उसी तरह जता रही थी। हमने तीन दिन तक शूट किया और शूट के दूसरे दिन मेरे घर पर गेट टू गेदर था और मैंने मेरे दोस्तों के साथ उन्हें भी बुलाया।'
अनुष्का ने यह भी कहा, मैंने यह भी पढ़ा कि हम दोनों लिफ्ट में किसी आंटी के सामने स्मूच कर रहे थे। अरे, मैं किसी व्यक्ति को हग नहीं करती। मुझे बड़ा अजीब लगता है जब हर कोई सेट पर एक दूसरे को हग करता है। मुझे लगता है कि अरे कल ही तो मिले थे यार।
ऐसी अफवाहें भी थीं कि अनुष्का बिल्डिंग के बाहर विराट को पार्किंग तक छोड़ने आईं और वे उन्हें पलट-पलट कर देख रहे थे। इस बारे में अनुष्का की प्रतिक्रिया थी, 'हां, मैंने यह पढ़ा। मुझे लगता है कोई बोरिंग पड़ोसी है जो नोटपेड और पेन लेकर बैठा है और एक खराब फिल्म की तरह ऐसे फ्लॉप सीन लिख रहा है।'
अब तक, अनुष्का ने केवल पांच फिल्मों में काम किया है जो उनकी समकालीन अभिनेत्रियों की तुलना में बहुत कम संख्या मानी जा रही है। हालांकि अनुष्का को इसे लेकर कोई पछतावा नहीं हैं। वह कहती हैं, 'मैं खुद को उस जगह नहीं रखती जहां मैं नहीं जाना चाहती। अगर यह ब्रांड एंडोर्सिंग भी हुआ तो भी मैं इससे सहमत नहीं होती। मैं हमेशा पहले ये जानना चाहती हूं कि मैं खुद क्या चाह रही हूं। निजी तौर पर, उतार-चढ़ाव होते हैं लेकिन मुझे यह महसूस हुआ कि ये उतार एक एक्टर की भावनात्मकता के लिए जरूरी होते हैं। पहले मुझे बुरा लगता था

King khan will become fan for his fans in maneesh's upcoming film

अपने फैंस के लिए 'फैन' बनेंगे किंग खान


Hindi Newsमुंबई। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म में ऐसा रोल करने जा रहे हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब है। इस बार वे अपने फैंस के लिए 'फैन' बनने जा रहे हैं। जी हां, जिन फैंस के प्यार ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है, किंग खान उन्हें सम्मान देना चाहते हैं। इसलिए वे 'बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा की आने वाली फिल्म 'फैन' में फैन बनने जा रहे हैं।
किंग खान ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा कि उनके फैंस की वजह से ही वे आज सफलता के इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। आज वे जो कुछ भी हैं अपने फैंस के प्यार की वजह से ही हैं। वे अपने प्रति उनके प्यार को फिल्म के जरिए सम्मानित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने अपने हिसाब से फिल्में की हैं,ऐसा पहली बार होगा जब वे अपने फैंस के लिए उनके जैसा ही बनने जा रहे हैं।
फैन एक पारिवारिक फिल्म है। आदित्य चोपड़ा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शाहरुख ने लिखा कि फिल्म का परिवार उनके परिवार जैसा है। यश राज बैनर तले बनी फिल्म की शूटिंग मई में शुरू हो रही है।

Aish is supermom says Abhishek bachchan

अभिषेक की नजर में सुपरमॉम हैं ऐश्वर्या


Hindi Newsमुंबई। किसी भी अन्य पति की तरह, अभिषेक बच्चन भी अपनी पत्‍‌नी ऐश्वर्या राय की तारीफ करने में पीछे नहीं रहते। यह तो सबको मालूम है कि अपनी प्यारी बेटी आराध्या का पूरा ख्याल ऐश्वर्या रख रही हैं लेकिन यह पूछने पर कि ऐसा कुछ खास है जिसे पापा अभिषेक अपनी बेटी को सिखाना चाहते हैं, तो अभिषेक का जवाब यही था, नहीं यार। उसकी मम्मी इसमें सबसे बढि़या है। मुझे कुछ करने की जरूरत ही नहीं पड़ती। वह सुपरमॉम हैं।
ऐश्वर्या के सेल्युलाइड पर लौटने की खबर की अभी कोई पुष्टि नहीं की गई है। जब अभिषेक से पूछा गया कि क्या वे अपनी पत्‍‌नी को पर्दे पर देखना मिस कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, मैं उन्हें एक अभिनेत्री के रूप में प्यार करता हूं। मैं खुद उनके काम का बहुत बड़ा फैन हूं और निश्चित रूप से उन्हें फिर पर्दे पर देखना चाहूंगा। लेकिन उन्हें इस बात की स्वतंत्रता दी जानी चाहिए कि वह जिस तरह की फिल्म करना चाहें, उनका चयन कर पाएं। उनकी चयन प्रक्त्रिया हमेशा सही रही हैं और मुझे यकीन हैं कि वह जानती है कि सही समय और सही फिल्म कब आएगी।

Husband throws out from terrace to his wife



Hindi News:  लखनऊ। शक का अंजाम बुरा ही होता है। आगरा के अछनेरा के गांव रायभा की प्रधान नीलम सिंह की हत्या के लिए उनके पति ने फिल्मी अंदाज दिखाया। पहले पत्नी को घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका। वह बच गईं तो गंभीर घायल नीलम को कार में डाल लिया। कुछ ही मिनटों में कार सड़क पर फर्राटा भरने लगी। रुनकता मोड़ पर कार को जीप से लड़ा दिया। दोनों गाडिय़ां खाई में पलट गईं। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेजा। अस्पताल से पति भाग खड़ा हुआ।
अछनेरा के गांव रायभा की ग्राम प्रधान नीलम सिंह की शादी 12 वर्ष पहले अनिल कुमार से हुई थी। उनके एक बेटी व दो बेटे हैं। प्रधान नीलम का अनिल से एक वर्ष से विवाद चल रहा है। नीलम का आरोप था कि पति अनिल प्रधानी के कामों में दखल देता है। गांव के विकास कार्यो को आगे नहीं बढऩे दे रहा। इसका विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है। नीलम के भाई राजकुमार ने बताया, पति के उत्पीडऩ से आजिज आकर नीलम ने इसी वर्ष जून में उसके विरुद्ध अछनेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद नीलम गांव छोड़कर सराय खोजा में अपने मायके में रह रही थीं।
सितंबर में अनिल ने माफी मांगी तो कोमल ²दय नीलम ने उसे एक और मौका देते हुए समझौता कर लिया। भाई राजकुमार ने बताया, तीन महीने बाद कल दोपहर करीब तीन बजे नीलम भतीजे शिवम को साथ लेकर गांव पहुंचीं। घर में कदम रखने के कुछ देर बाद ही पति ने फिर विवाद शुरू कर दिया। इसके चलते नीलम मकान की दूसरी मंजिल पर चली गईं, पीछे से वहां पहुंचे पति ने मारपीट करने के बाद प्रधान को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। भतीजे शिवम ने नीलम को बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। पत्‍‌नी को घायल देखने के बाद अनिल ने नीलम को मारने की नीयत से कार में डाला और तेजी से भाग निकला। कार को रुनकता मोड़ पर सामने से आती जीप से टकरा दिया, जिससे दोनों गाडिय़ां सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल नीलम और मामूली घायल अनिल को बाहर निकाला। इसी दौरान उधर से निकलती एंबुलेंस से दोनों को एसएन इमरजेंसी भेजा।
कुछ देर बाद परिवारवालों के वहां पहुंचने पर अनिल वहां से भाग खड़ा हुआ। एसपी ग्रामीण पश्चिमी बबिता साहू ने बताया ग्राम प्रधान का पति से पहले से विवाद चल रहा है। अगर परिवारवाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर में लगा रखे थे सीसीटीवी कैमर
पत्नी पर नजर रखने को अनिल ने घर में बेडरूम समेत कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। कैमरों को अपने मोबाइल और कार में लगी स्क्त्रीन से कनेक्ट कर रखा था। जून में नीलम ने पुलिस से शिकायत भी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी पुष्टि भी की।
पुलिस को भी दिया था चकमा
अनिल के खिलाफ सितंबर में जांच करने गई पुलिस को फिल्मी अंदाज में चकमा देकर भाग निकला था। नीलम की शिकायत पर उसे पकडऩे गई पुलिस इत्तफाक से अनिल से ही उसके घर का पता पूछ बैठी। पुलिस को दूर से घर बताकर वह खिसक गया था।
Source- News in Hindi