Hindi News: मुंबई। शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म में ऐसा रोल करने जा रहे हैं, जो उनके दिल के बेहद करीब है। इस बार वे अपने फैंस के लिए 'फैन' बनने जा रहे हैं। जी हां, जिन फैंस के प्यार ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है, किंग खान उन्हें सम्मान देना चाहते हैं। इसलिए वे 'बैंड बाजा बारात' फेम मनीष शर्मा की आने वाली फिल्म 'फैन' में फैन बनने जा रहे हैं।
किंग खान ने सोशल नेटवर्किग साइट ट्विटर पर लिखा कि उनके फैंस की वजह से ही वे आज सफलता के इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं। आज वे जो कुछ भी हैं अपने फैंस के प्यार की वजह से ही हैं। वे अपने प्रति उनके प्यार को फिल्म के जरिए सम्मानित करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अब तक उन्होंने अपने हिसाब से फिल्में की हैं,ऐसा पहली बार होगा जब वे अपने फैंस के लिए उनके जैसा ही बनने जा रहे हैं।
फैन एक पारिवारिक फिल्म है। आदित्य चोपड़ा फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। शाहरुख ने लिखा कि फिल्म का परिवार उनके परिवार जैसा है। यश राज बैनर तले बनी फिल्म की शूटिंग मई में शुरू हो रही है।
Source- Entertainment News
No comments:
Post a Comment