Showing posts with label Twitter. Show all posts
Showing posts with label Twitter. Show all posts

People in rage, Andy's evicton is the most dramatic one ever

बिग बॉस: ट्विटर पर बोले लोग, एंडी का एलिमिनेशन सबसे 'ड्रमैटिक'
 मुंबई। टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले को महज तीन ही दिन बाकी रह गए हैं। प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों की धड़कने भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, बिग बॉस ने संग्राम सिंह को पहला फाइनलिस्ट करार दिया, तो दूसरी ओर शो के तगड़े दावेदार वीजे एंडी घर से बाहर हो गए। एंडी का घर से जाना दर्शकों के लिए सदमे भरा था। एंडी के फैंस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर एंडी के एलिमिनेशन को 'ड्रमैटिक' करार दिया है।
घर से निकलते ही एंडी ने कहा कि वे तहे दिल से चाहते हैं कि तनीषा ही बिग बॉस बने। जी हां एंडी ने कहा कि तनीषा सबसे समझदार और मेहनती प्रतियोगी हैं। उन्होंने बहुत ही बेहतरीन तरीके से अब तक ये खेल खेला है। एंडी कहते हैं कि आज उन्हें दर्शकों का जितना भी प्यार मिला है, वह सलमान खान की वजह से मिला है। सलमान उनके लिए एक एंजेल की तरह हैं,जिन्होंने एंडी को उस वक्त संभाला जब वे घर में बिल्कुल कमजोर पड़ गए थे।
एंडी के मुताबिक वे जब भी टूटे हैं सल्लू ने उन्हें हिम्मत और हौसला दिया है। अगर सलमान ने उन्हें प्रेरित नहीं किया होता तो एंडी इतने दिनों तक घर में रह नहीं पाते। एंडी ने कहा कि वे खुश किस्मत हैं कि उन्हें टॉप फाइव में आने का मौका मिला।
गौरतलब है कि एंडी का घर से चले जाना दर्शकों के लिए झटके जैसा है। एंडी जिस तरह से अब तक खेल रहे थे, लग रहा था वे ग्रैंड फिनाले तक जरूर पहुंच जाएंगे, लेकिन अफसोस ऐसा नहीं हो सका।
एंडी पर कुछ ट्वीट्स :
-सुकृति लिखती हैं कि बिग बॉस सीजन सात में एंडी का बाहर जाना सबसे ड्रमैटिक था। इससे पहले किसी भी सीजन में ऐसा कुछ नहीं हुआ है।
-दीपिका लिखती हैं कि भले ही एंडी शो से बाहर हो गए हैं, लेकिन वे ही शो के असली विजेता हैं क्योंकि उन्होंने सबका दिल जीत लिया है।
-कमल पंडित लिखते हैं कि एंडी को रनर अप बनना ही चाहिए थे, अगर वे नहीं बन पाए तो तनीषा और एजाज को बनना चाहिए।

People's support farooq comments on twitter



Hindi News: नई दिल्ली। महिलाओं और लड़कियों से डरने वाला बयान देकर किरकिरी झेलने वाले केंद्रीय मंत्री फारुख अब्दुल्ला ने भले ही इस बयान पर माफी मांग ली है, लेकिन उनके इस पर चली बहस रुकने का नाम नहीं ले रही है। ट्विटर पर तो फारुख के बयान के बाद से ही कमेंट्स की झड़ी लग गई। कुछ ने उनके बयान पर सहमति जताई है तो कुछ ने इस पर आपत्ति जताई है। आइए, जानते हैं इस संबंध में कुछ ट्वीट्स के बारे में:
विद्यास्वरूप सक्सेना ने फारुख अब्दुल्ला के महिलाओं पर दिए गए बयान को सैक्सिएस्ट रिमार्क बताया है। उन्होंने लिखा है कि अब जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ एक और विवाद जुड़ गया है।
सिवा ने अपने ट्वीट में फारुख अब्दुल्ला का खुलकर समर्थन किया है। इसमें लिखा है कि केंद्रीय मंत्री का बयान किसी सूरत से भी गलत नहीं है।
वहीं उन्हें समर्थन करने वालों में नारायणन भी शामिल है। उनका कहना है कि ज्यादातर लोग फारुख अब्दुल्ला के बयान का समर्थन करते हैं, लेकिन अफसोस है कि राजनेता इसका बेवजह तूल देकर बहस कर रहे हैं।
आदिल ने लिखा है कि इस समय तो वह भी महिलाओं और लड़कियों से डरने लगे हैं।
वहीं सुमन ने फारुख अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान का पूर्ण समर्थन किया है। उन्होंने लिखा है कि केंद्रीय मंत्री ने बिल्कुल सही कहा है।
Source- News in Hindi

Mandela is the symbol of Courage and struggle



 Top Hindi News: नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति या यू कहें कि दक्षिण अफ्रीका के सबसे पसंदीदा नेता नेल्सन मंडेला के निधन से पूरी दुनिया में शोक की लहर फैल गई है। हिंसा और घृणा को प्यार और एकता के एक सूत्र में पिरोने वाले मंडेला भले ही इस दुनिया से चले गए हैं, लेकिन दक्षिणी लोगों को उन्होंने जिस सूत्र में मजबूती से बांधा है वह इतनी आसानी से टूट नहीं सकती है। संघर्ष और हिम्मत की मिसाल पैदा करने वाले मंडेला करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। मंडेला ऐसे पहली व्यक्ति हैं जिन्होंने विश्वभर से नस्लभेद को मिटाया और लोगों को उनके अधिकारों से रू-ब-रू कराया। उनके जाने से जैसे एक युग का ही अंत हो गया है। रंगभेदी सरकार की जगह लोकतंत्र की स्थापना के लिए उन्होंने जबरदस्त संघर्ष किया। आज लाखों लोग सोशल नेटवर्किग साइट पर उनके इस संघर्ष को नमन कर रहे हैं।
-कुछ ट्वीट्स
-रतन टाटा ने कहा कि, विश्व ने आज एक महान नेता खो दिया, जिन्होंने दक्षिणी लोगों को ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को अपने अधिकारों के लिए लड़ना सिखाया,इन्हें भूल पाना आसान नहीं है।
- एड्रयू लिखते हैं कि मंडेला ने पूरी जिंदगी संघर्ष किया है लेकिन अब उनके आराम का समय है।
-जैसिका लिखती हैं कि आप तब तक संत नहीं बन सकते हैं, जब तक आप खुद को पापी न समझे,वो पापी जो कुछ करने की कोशिश करता रहता है। ऐसे थे मंडेला
-फरहान लिखते हैं कि मंडेला ने घृणा और हिंसा को प्यार और प्रेरणा में बदल दिया। वे मैत्री और विश्वास की मिसाल हैं।
-शोभना दे लिखती हैं कि विश्व के अपने पिता को खो दिया। इन्होंने लाखों लोगों को एक सूत्र में बांधा था। आज सिर्फ इन्सान नहीं बल्कि आसमान भी रो रहा है।
-अनुपन खैर लिखते हैं कि जेल में कई सालों तक अपना संघर्ष जारी रखने के बाद ही कोई भी बड़ा आदमी राष्ट्रपति बनता है, ये जैसे अफ्रीका की नीति में शामिल हो गया है
-हिम्मत, साहस,उम्मीद, प्यार, विश्वास, एकता, सपने और संघर्ष की जीती जागती मिसाल थे मंडेला
Source- World News


Four quakes shake Delhi


Earthquake in Delhi

Hindi News: नई दिल्ली। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव तथा फरीदाबाद में सोमवार देर रात तीन घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोगों के बीच दशहत फैल गई और लोग घरों से निकल कर खुले में आ गए। भूकंप से किसी नुकसान की खबर नहीं है।
पहली बार झटके देर रात करीब। 12 बजकर 41 मिनट पर महसूस किए गए। रियेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.1 थी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र दिल्ली था।
दूसरी बार रात्रि करीब 1 बजकर 40 मिनट पर 3.3 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके बाद दिल्ली एवं एनसीआर में लोग अचानक नींद से जाग गए और घरों से बाहर की ओर दौड़ पड़े। कई लोगों ने ट्विट कर बताया कि अचानक कमरों में रखी मेज-कुर्सियां व अन्य सामान हिलने लगा। इस भूकंप का केंद्र दिल्ली-गुड़गांव सीमा पर था।
भूकंप झटके तीसरी बार 1 बजकर 55 मिनट और चौथी बार 3 बजकर 40 मिनट पर महसूस किए गए। जिनकी तीव्रता रियेक्टर स्केल पर क्रमश: 2.5 और 2.8 थी। रियेक्टर स्केल पर इनकी कम तीव्रता होने के बावजूद भी भूकंप का केंद्र दिल्ली होने की वजह से तेज झटके महसूस किए गए।
Enhanced by Zemanta

Teenage consumer spending more time on youtube instead of Facebook!


Facebook

Hindi News: नई दिल्ली। सोशल मीडिया क्षेत्र में फेसबुक के इस्तेमाल और उसके वर्चस्व को आज हर व्यक्ति जानता है। जितनी तेजी से फेसबुक ने कामयाबी हासिल की है, उतना पॉपुलर शायद कोई नहीं हुआ। इसके बावजूद 'टीन' (13 से 19 साल की उम्र) यानी युवाओं की संख्या फेसबुक पर लगातार घट रही है। ट्विटर और फेसबुक दोनों पर युवा कम दिखाई देते हैं। अब अगर ये फेसबुक और ट्विटर पर नहीं हैं तो सारे 'टीनएज' युवा गए कहां। उन्हें युट्यूब पर देखा जा रहा है।
फेसबुक के सीएफओ डेविड एबर्समैन ने कहा कि टीनएज मार्केट सेगमेंट में उनका डेली यूसेज घटता जा रहा है। इस घोषणा के बाद ही निवेशकों के बीच घबराहट पैदा हुई और कंपनी के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, युवाओं द्वारा फेसबुक का इस्तेमाल साल 2013 के दौरान घटकर 23 फीसद रहा, जबकि इससे पिछले साल यह आंकड़ा 44 फीसद था। रिपोर्ट के मुताबिक, यंग कंज्यूमर की खर्च करने वाली गतिविधियों की वजह से अकेले अमेरिका में इंटरनेट शॉपिंग मार्केट 200 अरब डॉलर से ज्यादा पर पहुंच चुकी है। इसे देखते हुए निवेशकों और कंपनियों की रुचि बढ़ रही है। पिछले एक साल से यंग कंज्यूमर को लेकर दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के साथ मुकाबला करने में भी फेसबुक को कड़ी चुनौती मिल रही है। इसी का नतीजा था कि कुछ हफ्ते पहले फेसबुक ने टीन युवाओं को फेसबुक का इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी थी।
लेकिन सवाल यह है कि जो युवा सबसे ज्यादा फेसबुक का इस्तेमाल करते थे वो गए कहां। जवाब में यूट्यूब का नाम सामने आता है। एक रिसर्च कंपनी ने यही सवाल युवाओं से पूछा। जबाव में अधिकांश युवाओं ने कहा कि सबसे ज्यादा पॉपुलर वेबसाइट यूट्यूब है। कंपनी द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक, 50 फीसद युवाओं ने कहा कि उनकी पसंदीदा साइट यूट्यूब है।
Related -
Enhanced by Zemanta

How to save tax on Home loan


Home loan

News in Hindi: हम सभी जानते हैं कि मकान खरीदना खर्चीला काम है। रीयल एस्टेट की कीमतों को देखते हुए इसके लिए वास्तव में काफी धन की जरूरत पड़ती है। ऐसे में बगैर होम लोन के आवासीय इकाई खरीदना लगभग असंभव है। होम लोन एक ऐसी कर्ज सुविधा है जिसमें ब्याज दर सस्ती होती है और भुगतान अवधि लंबी। यही नहीं, साथ में कर बचत का लाभ भी मिलता है। इससे होम लोन लेना वाकई में आकर्षक हो जाता है।
आयकर कानून के तहत होम होने लेने में टैक्स के कई फायदे हैं। इसके दो हिस्से हैं - ब्याज और मूलधन। दोनों में ही आपको टैक्स का लाभ मिलता है। हालांकि, इसके लिए कुछ शर्तो का पालन करना जरूरी है। धारा 80 सी में मूल धन पर डिडक्शन धारा 80 सी के तहत कोई व्यक्ति अथवा हिंदू संयुक्त परिवार (एचयूएफ) मूलधन के भुगतान पर टैक्स में छूट का दावा कर सकता है।
ठीक उसी तरह जैसे जीवन बीमा प्रीमियम, एनएससी, ईपीएफ, ईएलएसस तथा स्टांप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मिलता है। इसके तहत कुल मिलाकर सालाना एक लाख रुपये तक का डिडक्शन संभव है। ध्यान रहे डिडक्शन केवल आवासीय मकान के लोन पर है।
कामर्शियल प्रापर्टी के लिए नहीं। इसके अलावा यह केवल मकान की खरीद या निर्माण पर उपलब्ध है, मकान के नवीनीकरण, मरम्मत अथवा कुछ नया जोड़ने के लिए नहीं। यदि आपने बैंक, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी (एचएफसी) केंद्र अथवा राज्य सरकार, एलआइसी, एनएचबी, पब्लिक कंपनी या सार्वजनिक क्षेत्र उपक्त्रम से होम लोन लिया है तो ही प्रिंसिपल एमाउंट पर टैक्स बचत का दावा कर सकते हैं।
केंद्रीय या राज्य स्तरीय कानून के तहत स्थापित यूनिवर्सिटी अथवा स्थानीय निकाय या निगम भी इस श्रेणी में आते हैं। होम लोन से खरीदे गए मकान को यदि आप कब्जे वाले साल के आखिर से पांच साल के भीतर बेचते हैं तो पिछले सालों में दी गई डिडक्शन की सारी सुविधा वापस ले ली जाएगी। इस राशि को उस साल की आय माना जाएगा जिस साल मकान बेचा गया होगा। इतना ही नहीं, उस साल मूल धन के भुगतान पर धारा 80 सी के तहत डिडक्शन की अनुमति भी नहीं होगी।
धारा 24 (बी) के तहत ब्याज पर डिडक्शन मूल धन के अलावा होम लोन पर अदा किए गए ब्याज पर भी डिडक्शन की सुविधा धारा 24 (बी) के तहत उपलब्ध है। यह मकान की खरीद, निर्माण के अलावा मौजूदा मकान की मरम्मत अथवा पुननिर्माण के लिए भी मिलती है। इसी तरह यह रिहायशी के साथ-साथ कामर्शियल प्रापर्टी पर भी उपलब्ध है। होम लोन की प्रोसेसिंग फीस को भी ब्याज के रूप में दर्शाया जा सकता है। होम लोन के समय पूर्व भुगतान (प्रीपे) की स्थिति में आप प्रीपेमेंट फीस पर डिडक्शन का दावा भी कर सकते हैं। यहां तक कि बैंकों या वित्तीय संस्थानों के अलावा दोस्त अथवा रिश्तेदार से लिए गए लोन पर भी डिडक्शन की सुविधा भी इसमें उपलब्ध है।
Enhanced by Zemanta

Shahrukh Khan ready to work with Salman Khan

Shahrukh Khan
सलमान के साथ काम करने को तैयार शाहरुख
Hindi News: मुंबई। बॉलीवुड के दो खान सलमान और शाहरुख के बीच के रिश्ते किसी से छिपे नहीं हैं। लेकिन अब शाहरुख की बात पर यकीन किया जाए तो 'करण-अर्जुन' की यह जोड़ी फिर से एक साथ एक फिल्म में दिखाई दे सकती है।
शाहरुख से पूछा गया, क्या दोनों खान कभी दोबारा साथ फिल्म करेंगे तो उन्होंने कहा, 'अगर कोई निर्माता-निर्देशक अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आए तो हो सकता है कि हम दोनों साथ काम कर लें। अगर ऐसा होता है तो बहुत अच्छा होगा और ऐसा नहीं होता है तो भी कोई बात नहीं।'
शाहरुख ने इस बात से भी इनकार किया कि सलमान और उनके बीच स्वाभिमान की लड़ाई है। शाहरुख ने कहा कि उनके और सलमान के मन में एक-दूसरे के लिए कोई दुर्भावना नहीं है। बस उन दोनों के रास्ते अलग-अलग हैं। शाहरुख ने कहा कि दोनों के बीच कोई ईगो क्लैश नहीं है। दोनों एक-दूसरे की और एक दूसरे के परिवार की इज्जत करते हैं।
सलमान और शाहरुख आखिरी बार 11 साल पहले एक साथ एक फिल्म (हम तुम्हारे हैं सनम) में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी करण-अर्जुन और कुछ-कुछ होता है में भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आई थी।


Enhanced by Zemanta

Bigg boss 7 winner is tanisha mukherjee?

 bigg boss 7 winner
खुलेगा राज जब ये बनेंगी बिग बॉस की विजेता
News in Hindi: नई दिल्ली। बिग बॉस के घर में आए दिन कुछ ना कुछ नया होता रहता है। कभी किसी की लव स्टोरी, कभी किसी का झगड़ा और कभी किसी का माफी मांगना यह सभी बातें दर्शकों को बिग बॉस शो देखने के लिए आकर्षित करती हैं। यदि बिग बॉस शो को बिना दिमाग लगाए देखा जाए तो हर एकपहलू काफी दिलचस्प लगता है पर जब इस शो को देखते समय दिमाग का इस्तेमाल करने लगो तो इस बात का भान होता है कि जैसे मानो पहले से ही बिग बॉस ने घर का विजेता चुन लिया हो और बस उसी के ईर्द-गिर्द पूरे कार्यक्त्रम का निर्माण किया गया हो।
इस बार भी कुछ ऐसा ही लग रहा है। बिग बॉस के शनिवार के एपिसोड में तनीषा के खिलाफ गैंग बना रहे कंटेस्टेंट्स को सलमान खान ने जमकर डांटा। सलमान ने गुस्से में कुशाल से यह तक कह डाला कि यदि आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी छवि सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं और जो आप बार-बार घर से बाहर निकलने की बात करते हैं तो मैं आज आप के लिए बिग बॉस के घर के दरवाजे खुलवा देता हूं।
सलमान इतना कहने के बाद भी शांत नहीं हुए और उन्होंने गौहर खान को कहा कि 'क्यों आप हमेशा कुशाल के झगड़ों में पड़ती हैं'। सलमान खान ने बिग बॉस के घर में बंद पुरुष सदस्यों को सलाह दी कि लड़कों को कभी भी लड़कियों के बीच में नहीं बोलना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा झग़ड़े बढ़ते ही हैं।
जब से बिग बॉस 7 शो शुरू हुआ है तब से लेकर आज तक पूरा शो तनीषा के ईर्द-गिर्द ही रहा है। यहां तक कि जब सलमान खान तनीषा के लिए घर के अन्य सदस्यों को डांट रहे थे तो ऐसा लग रहा था जैसे मानो कि तनीषा बिग बॉस के घर की विजेता हैं इसलिए किसी भी अन्य सदस्य को उन्हें कुछ भी बोलने का अधिकार नहीं है।

Bigg Boss 7: Salman Khan to leave the show?

 Salman Khan
अगली बार 'बिग बॉस' होस्ट नहीं करेंगे सलमान?
News in Hindi: मुंबई। रियल्टी शो बिग बॉस के प्रतियोगी टीवी अभिनेता कुशाल टंडन की तनीषा मुखर्जी के साथ बदतमीजी देखकर शो के होस्ट सलमान खान को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने शो से नाता तोड़ने तक की चेतावनी दे दी। सलमान ने शनिवार को शो के दौरान कहा कि इस एपिसोड की वजह से बिग बॉस का यह मेरा अंतिम संस्करण हो सकता है।
सलमान ने कुशाल को अभिनेत्री काजोल की बहन तनीशा मुखर्जी के साथ बदतमीजी करने के लिए जमकर लताड़ा। उन्होंने कुशाल से कहा, 'अगर आप सोच रहे हैं कि यहां से जाने के बाद आप चुटकी बजाकर अपनी इमेज सुधार लेंगे, तो आप गलत हैं।' सलमान ने कहा कि उन्हें भी गलत छवि का खामियाजा भुगतना पड़ा है और उन्हें एहसास है कि लोगों के दिमाग में कहीं न कहीं बुरी यादें रह जाती हैं।
सलमान का गुस्सा तो शो पर शांत हुआ, लेकिन इस बारे में उन्होंने ट्विटर भी लिखा। उन्होंने ट्वीट किया, 'आपने जो कुछ भी देखा, बात बस उतनी सी ही नहीं है। आप एक घंटे का एपिसोड देखते हैं, जबकि मुझे पूरे सप्ताह यह सब कुछ संभालना पड़ता है। अगर किसी महिला के साथ कोई बुरा व्यवहार करता है तो सभी महिला एवं पुरुषों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।
इससे पहले भी सलमान खान को बिग बॉस में कई बार गुस्सा आ चुका है, लेकिन शो छोड़ने की चेतावनी उन्होंने पहली बार दी है।
Related-