Hindi News: लखनऊ। शक का अंजाम बुरा ही होता है। आगरा के अछनेरा के गांव रायभा की प्रधान नीलम सिंह की हत्या के लिए उनके पति ने फिल्मी अंदाज दिखाया। पहले पत्नी को घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका। वह बच गईं तो गंभीर घायल नीलम को कार में डाल लिया। कुछ ही मिनटों में कार सड़क पर फर्राटा भरने लगी। रुनकता मोड़ पर कार को जीप से लड़ा दिया। दोनों गाडिय़ां खाई में पलट गईं। ग्रामीणों ने घायल पति-पत्नी को बाहर निकालकर एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेजा। अस्पताल से पति भाग खड़ा हुआ।
अछनेरा के गांव रायभा की ग्राम प्रधान नीलम सिंह की शादी 12 वर्ष पहले अनिल कुमार से हुई थी। उनके एक बेटी व दो बेटे हैं। प्रधान नीलम का अनिल से एक वर्ष से विवाद चल रहा है। नीलम का आरोप था कि पति अनिल प्रधानी के कामों में दखल देता है। गांव के विकास कार्यो को आगे नहीं बढऩे दे रहा। इसका विरोध करने पर बुरी तरह मारपीट करता है। नीलम के भाई राजकुमार ने बताया, पति के उत्पीडऩ से आजिज आकर नीलम ने इसी वर्ष जून में उसके विरुद्ध अछनेरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद नीलम गांव छोड़कर सराय खोजा में अपने मायके में रह रही थीं।
सितंबर में अनिल ने माफी मांगी तो कोमल ²दय नीलम ने उसे एक और मौका देते हुए समझौता कर लिया। भाई राजकुमार ने बताया, तीन महीने बाद कल दोपहर करीब तीन बजे नीलम भतीजे शिवम को साथ लेकर गांव पहुंचीं। घर में कदम रखने के कुछ देर बाद ही पति ने फिर विवाद शुरू कर दिया। इसके चलते नीलम मकान की दूसरी मंजिल पर चली गईं, पीछे से वहां पहुंचे पति ने मारपीट करने के बाद प्रधान को दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। भतीजे शिवम ने नीलम को बचाने का प्रयास किया, तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। पत्नी को घायल देखने के बाद अनिल ने नीलम को मारने की नीयत से कार में डाला और तेजी से भाग निकला। कार को रुनकता मोड़ पर सामने से आती जीप से टकरा दिया, जिससे दोनों गाडिय़ां सड़क किनारे खाई में जा गिरीं। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल नीलम और मामूली घायल अनिल को बाहर निकाला। इसी दौरान उधर से निकलती एंबुलेंस से दोनों को एसएन इमरजेंसी भेजा।
कुछ देर बाद परिवारवालों के वहां पहुंचने पर अनिल वहां से भाग खड़ा हुआ। एसपी ग्रामीण पश्चिमी बबिता साहू ने बताया ग्राम प्रधान का पति से पहले से विवाद चल रहा है। अगर परिवारवाले तहरीर देते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
घर में लगा रखे थे सीसीटीवी कैमर
पत्नी पर नजर रखने को अनिल ने घर में बेडरूम समेत कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। कैमरों को अपने मोबाइल और कार में लगी स्क्त्रीन से कनेक्ट कर रखा था। जून में नीलम ने पुलिस से शिकायत भी की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी पुष्टि भी की।
पुलिस को भी दिया था चकमा
अनिल के खिलाफ सितंबर में जांच करने गई पुलिस को फिल्मी अंदाज में चकमा देकर भाग निकला था। नीलम की शिकायत पर उसे पकडऩे गई पुलिस इत्तफाक से अनिल से ही उसके घर का पता पूछ बैठी। पुलिस को दूर से घर बताकर वह खिसक गया था।
Source- News in Hindi
No comments:
Post a Comment